पेड़ बचाओ आंदोलन के तहत संगोष्ठी आयोजित, 21 सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन सवाई माधोपुर। पेड़ बचाओ आंदोलन के तत्वावधान में आज पुष्प के बालाजी परिसर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण, शहर में हो रही अवैध वृक्ष कटाई और उसके दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर सर्वसम्मति से 21 सदस्यीय “पेड़ बचाओ संघर्ष समिति” का गठन किया गया। संघर्ष समिति में संरक्षक, सलाहकार, समन्वयक, लीगल, सोशल मीडिया एवं प्रचार-प्रसार, सूचना एवं संपर्क जैसे विभिन्न प्रकोष्ठ बनाए गए हैं तथा सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि आंदोलन को संगठित एवं प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सके। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बड़ी बेरहमी और अति-संवेदनहीनता के साथ बिना वैधानिक अनुमति (एनओसी) के पेड़ों की कटाई की गई है, जो एक घोर पर्यावरणीय अपराध है। यह कटाई न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि शहर के पर्यावरण, जलवायु संतुलन और भविष्य के लिए गंभीर खतरा भी है। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि संघर्ष समिति इस मुद्दे पर कानूनी लड़ाई के साथ-साथ लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन भी करेगी। अभी जो पेड़ बचे हुए हैं, उन्हें हर हाल में बचाने के लिए संघर्ष तेज किया जाएगा। साथ ही जिन पेड़ों को अवैध रूप से काट दिया गया है, उनके पुनः रोपण (री-प्लांटेशन) के लिए भी प्रशासन से मांग की जाएगी। संगोष्ठी में यह भी आरोप लगाया गया कि अवैध रूप से काटी गई लकड़ी का लदान, परिवहन और बिक्री एक संगठित अपराध के रूप में सामने आ रही है। संघर्ष समिति दोषी व्यक्तियों, ठेकेदारों तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित विभागों और न्यायिक लड़ाई लड़ेगी। समिति में समिति में साहित्यकार प्रभाशंकर उपाध्याय, वरिष्ठ नागरिक एडवोकेट जगन्नाथ चौधरी, एडवोकेट भोलाशंकर,एडवोकेट मुकेश भूप्रेमी,एडवोकेट राजेश मीणा, शंकर लाल ,सोहन सिंह नरूका, राजेश पहाड़िया, अशोक जैन, अवधेश शर्मा, यशवंत भूप्रेमी, के.पी. सिंह, अजय शर्मा, राजकुमार दोसाया, राजीव जैन, हमदम मुकेश, महेश सोनी, डेविड, हेमराज रावल, प्रेमराज मीणा, चंद्रकांत जैन सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता शामिल है । वहीं सभी संगोष्ठी में सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि “विकास के नाम पर प्रकृति का विनाश स्वीकार नहीं किया जाएगा” और पेड़ों की रक्षा के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा। इसी प्रकार आंदोलन संघर्ष समिति के लोगों ने आज भी दिनभर कटे हुए तथा बचे हुए पेड़ों का जिओ ट्रैकिंग फोटोग्राफी और सूची तैयार की है तथा स्थानीय लोगों के वक्तव्य भी लिए हैं ।

- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- Post by Etv9 national news1
- Jaye bhim ki Jaye shvidan2
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 131 वें संस्करण को निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल के निजी कार्यालय पर भाजपाइयों ने सुना। इस अवसर पर अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रहित के विभिन्न विषयों, नवाचार, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे प्रेरणादायी व्यक्तित्वों का उल्लेख अत्यंत सारगर्भित एवं प्रेरणादायक रहा। मन की बात” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री जी के विचार हम सभी को सेवा, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और भारत की भूमिका पर विशेष चर्चा की। उन्होंने बताया कि हाल ही में आयोजित एआई समिट में दुनिया ने भारत की क्षमताएँ देखीं और यह तकनीक ग्रामीण क्षेत्रों तथा कृषि में भी मददगार साबित हो सकती है। लोगों को साइबर सुरक्षा, विशेषकर ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर मोर्चा जिला संयोजक जमना लाल वैष्णव जी, पार्षद प्रतिनिधि योगेंद्र शर्मा,भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मंत्री श्री अतुल मुद्गल, जीतू गुर्जर एवं राजू गुट्टा उपस्थित रहे।1
- लालसोट उपखंड में आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लालसोट विधायक रामविलास मीणा का लालसोट में पशु चिकित्सा महाविद्यालय की सौगात को लेकर व गौरव पथ शिलान्यास को लेकर विधायक का किया गया सम्मान, इस दौरान अनेक भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद जिसमें निवर्तमान सभापति पिंकी चतुर्वेदी, समाजसेवी सोनू बिनोरी, अनिल बैनाडा, अनिल बुर्जा, रूप सिंह मीणा, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद।2
- गंगापुर सिटी में व्यापारियों की अनूठी पहल नया बाजार में व्यापारी ने खुद संभाली सफाई की कमान1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- Post by Etv9 national news1
- रविवार को हुए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जीसीसी हंटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। जीजीसी हंटर्स की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सका।एक छोर पर अमित भारद्वाज नाबाद 25 रन बनाकर टिके रहे। पर अन्य बल्लेबाजों ने डीएस साइंस एकेडमी की गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिए। पूरी टीम महज 93 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। डीएस की ओर से शाहबाज,अशोक सिंह, योगी धनकर ने 2-2 विकेट लिए। 94 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे डीएस साइंस एकेडमी को शुरुआत में ही समी उल हक ने दो विकेट लेकर तगड़ा झटका दिया।पर इसके अलावा कोई भी गेंदबाज विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सका। डीएस की ओर से अशोक सिंह ने नाबाद 50 रन और कपिल ने नाबाद 29 रन बनाकर 8 विकेट से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में टॉस के बॉस प्रतीक अवस्थी शाखा प्रबंधक एचडीएफसी बैंक रहें। कैच ऑफ द मैच नितिन , बोलर ऑफ द मैच शाहबाज खान ,सिक्स ऑफ द मैच नंदू तोमर, मैन ऑफ द मैच अशोक सिंह रहे। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में एफसीए डॉमिनेटरर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। कप्तान कुलदीप के विकेट गिरने के बाद अमन और राजवीर ने अपनी टीम को संभाला और दूसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी की। राजवीर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 72 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेल कर अपनी टीम को 20 ओवर में 148 रनों तक पहुंचाया। ओप्पो की ओर से ऋतिक ने 2 सफलता हासिल की। 149 रनों के लक्ष्य के दबाव को ओप्पो की टीम सहन नहीं कर पाई। महज 21 रन पर ही 3 ओपनर बल्लेबाज पवेलियन पहुंच गए। इसके बाद ऋतिक 33 और मयंक सारस्वत 34 रनों की पारी खेल टीम की मैच में वापसी कराई। पर उनके आउट होते ही कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका। पूरी टीम महज 103 रनो पर ऑल आउट हो गई। एफसीए डॉमिनेटरर्स की ओर से बलराम ने 3 विकेट लिए। एफसीए डॉमिनेटरर्स ने 45 रनों से शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में टॉस के बॉस क्षितिज गुप्ता सीपी हॉस्पिटल रहें। कैच ऑफ द मैच अमन , बॉलर ऑफ द मैच बलराम मीणा , सिक्स ऑफ द मैच मयंक , मैन ऑफ द मैच राजवीर सिंह रहे। मैच के दौरान जीपीएल कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।1