logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कैलादेवी मेले में 2 दिन पहले से ही उमड़ रही है भीड़ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम DSP मीना मीना करौली जिले के प्रमुख आस्था धाम केला देवी मेला 16 मार्च से शुरू होगा। लेकिन मेले में दो दिन पहले से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु केला माता मंदिर पहुंच रहे हैं। केला देवी पुलिस उपाधीक्षक मीणा मीणा ने शनिवार शाम 4:00 बजे बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कैलादेवी मेले मे 55 पुलिस अधिकारी व 1300 पुलिस कर्मी मेले में निगरानी रगेगे, मेले में यात्रियों की व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए मोबाइल पार्टीयों के माध्यम से भी 24 घंटे पुलिस की निगरानी जारी रहेगी।केला देवी से लौट कर जाने का मार्ग को बाईपास होकर किया है। जेब कतरो व संदिग्धों पर विशेष मॉनिटरिंग रहेगी।

1 hr ago
user_RK LIVE KARAULI
RK LIVE KARAULI
Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
1 hr ago

कैलादेवी मेले में 2 दिन पहले से ही उमड़ रही है भीड़ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम DSP मीना मीना करौली जिले के प्रमुख आस्था धाम केला देवी मेला 16 मार्च से शुरू होगा। लेकिन मेले में दो दिन पहले से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु केला माता मंदिर पहुंच रहे हैं। केला देवी पुलिस उपाधीक्षक मीणा मीणा ने शनिवार शाम 4:00 बजे बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कैलादेवी मेले मे 55 पुलिस अधिकारी व 1300 पुलिस कर्मी मेले में निगरानी रगेगे, मेले में यात्रियों की व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए मोबाइल पार्टीयों के माध्यम से भी 24 घंटे पुलिस की निगरानी जारी रहेगी।केला देवी से लौट कर जाने का मार्ग को बाईपास होकर किया है। जेब कतरो व संदिग्धों पर विशेष मॉनिटरिंग रहेगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गंगापुर सिटी। ग्राम मिर्जापुर में मंदिर श्री महादेव जी मंदिर की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को शनिवार को प्रशासनिक टीम ने हटवा दिया। तहसीलदार मुकेश कुमार शर्मा के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से कार्रवाई को अंजाम दिया। राजस्व विभाग के अनुसार ग्राम मिर्जापुर में श्री महादेव जी मंदिर की कृषक खातेदारी जमीन खसरा नंबर 772, रकबा 4.78 हेक्टेयर पर मिट्टी व ग्रेवल डालकर अवैध रूप से रास्ता बना लिया गया था। इस संबंध में अतिक्रमण हटाने के लिए 14 मार्च को कार्रवाई निर्धारित करते हुए टीम का गठन किया गया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को भू-अभिलेख निरीक्षक और संबंधित पटवारी हल्का गंगापुर, बाढ़कलां व उदेई कलां की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासनिक टीम ने जेसीबी की सहायता से मिट्टी और ग्रेवल हटवाकर अवैध रूप से बनाए गए रास्ते को हटाया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाप्ता भी मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमानुसार की गई है तथा इसकी पालना रिपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही प्रशासन ने स्पष्ट किया कि राजस्व भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    1
    गंगापुर सिटी।
ग्राम मिर्जापुर में मंदिर श्री महादेव जी मंदिर की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को शनिवार को प्रशासनिक टीम ने हटवा दिया। तहसीलदार मुकेश कुमार शर्मा के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से कार्रवाई को अंजाम दिया।
राजस्व विभाग के अनुसार ग्राम मिर्जापुर में श्री महादेव जी मंदिर की कृषक खातेदारी जमीन खसरा नंबर 772, रकबा 4.78 हेक्टेयर पर मिट्टी व ग्रेवल डालकर अवैध रूप से रास्ता बना लिया गया था। इस संबंध में अतिक्रमण हटाने के लिए 14 मार्च को कार्रवाई निर्धारित करते हुए टीम का गठन किया गया था।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को भू-अभिलेख निरीक्षक और संबंधित पटवारी हल्का गंगापुर, बाढ़कलां व उदेई कलां की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासनिक टीम ने जेसीबी की सहायता से मिट्टी और ग्रेवल हटवाकर अवैध रूप से बनाए गए रास्ते को हटाया।
कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाप्ता भी मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमानुसार की गई है तथा इसकी पालना रिपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही प्रशासन ने स्पष्ट किया कि राजस्व भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • गंगापुर सिटी। कोलेज रोड़ पर स्थित एक निजी 4 मंजिला छात्रावास से एक छात्र ने कुदकर खुदकुशी करने लगा इतने में लोगो को पता लगा तो लोग एकत्रित हो गये।
    1
    गंगापुर सिटी। कोलेज रोड़ पर स्थित एक निजी 4 मंजिला छात्रावास से एक छात्र ने कुदकर खुदकुशी करने लगा इतने में लोगो को पता लगा तो लोग एकत्रित हो गये।
    user_Rakhi g News
    Rakhi g News
    सम्पादक , राखी गरिमा समाचार पत्र गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    2 hrs ago
  • Post by मनोज तिवाड़ी
    2
    Post by मनोज तिवाड़ी
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    7 hrs ago
  • राजस्थान के करौली जिले के हिंडौन क्षेत्र में स्थित एक मदरसे से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिग बालिकाओं के साथ वहां के मौलाना द्वारा कथित रूप से अश्लील हरकतें की जा रही थीं। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। सूत्रों के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    राजस्थान के करौली जिले के हिंडौन क्षेत्र में स्थित एक मदरसे से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिग बालिकाओं के साथ वहां के मौलाना द्वारा कथित रूप से अश्लील हरकतें की जा रही थीं। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
सूत्रों के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Harry
    Harry
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    1
    Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    user_SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    Carpenter हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • करौली जिले की अब SP पीयूष दीक्षित कमान संभालेंगे। शनिवार सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक जिले में नए पुलिस अधीक्षक के रूप में एसपी पीयूष दीक्षित की नियुक्ति की गई है।वहीं वर्तमान एसपी लोकेश सोनवाल का स्थानांतरण किया है, जिन्हें गवर्नमेंट रेलवे पुलिस के पुलिस अधीक्षक पद पर अजमेर भेजा गया है।नए एसपी पीयूष दीक्षित को प्रदेश के दबंग और सख्त छवि वाले आईपीएसू अधिकारियों में गिना जाता है।जिनसे जिले में कानून व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किए हैं
    1
    करौली जिले की अब SP पीयूष दीक्षित कमान संभालेंगे। शनिवार सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक जिले में नए पुलिस अधीक्षक के रूप में एसपी पीयूष दीक्षित की नियुक्ति की गई है।वहीं वर्तमान एसपी लोकेश सोनवाल का स्थानांतरण किया है, जिन्हें गवर्नमेंट रेलवे पुलिस के पुलिस अधीक्षक पद पर अजमेर भेजा गया है।नए एसपी पीयूष दीक्षित को प्रदेश के दबंग और सख्त छवि वाले आईपीएसू अधिकारियों में गिना जाता है।जिनसे जिले में कानून व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किए हैं
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय में लंबित 39 एवं प्रिलिटिगेशन बैंक बिजली एवं पानी के 298 प्रकरणों का निस्तारण राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति बामनवास के तत्वाधान में तालुका बामनवास पर न्यायालय में लंबित कुल 39 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जिसमें 32 आपराधिक मामले, 1 सिविल, 1 चैक बाउंस, 4 भरण पोषण के मामले, 1 घरेलू हिंसा के मामले का आपसी समझाइश व राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया गया, प्रिलिटिगेशन मामले में 16 बैंक के, 3 जलदाय विभाग, 300 से अधिक विद्युत विभाग के मामले निपटाए। इसअवसर पर उपस्थित पैनल अधिवक्ता राम सिंह मीणा एवं गठित बेंच के सदस्य लालू राम शर्मा द्वारा लोक अदालत के लाभ, पक्ष कारान को लोक अदालत के माध्यम से विवादों का निस्तारण कराए जाने हेतु प्रेरित किया। न्यायालय फीस वापसी, अपील से छुटकारा, आपसी मनमुटाव का अंत, भाईचारे के भावना, प्रिलिटिगेशन मामलों में बैंक विद्युत एवं जलदाय विभाग की ओर से दी जा रही छूट पर उनके प्रकरणों का निस्तारण शीघ्र कराए जाने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति बामनवास अंशिका दिनकर द्वारा भी उपस्थित बैंक, विद्युत एवं जलदाय विभाग के प्रतिनिधि एवं आमजन को लोक अदालत मंच के माध्यम से उनके प्रकरणों को निस्तारित कराए जाने हेतु जानकारी प्रदान की।
    1
    राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय में लंबित 39 एवं प्रिलिटिगेशन बैंक बिजली एवं पानी के 298 प्रकरणों का निस्तारण 
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति बामनवास के तत्वाधान में तालुका बामनवास पर न्यायालय में लंबित कुल 39 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जिसमें 32 आपराधिक मामले, 1 सिविल, 1 चैक बाउंस, 4 भरण पोषण के मामले, 1 घरेलू हिंसा के मामले का आपसी समझाइश व राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया गया, प्रिलिटिगेशन मामले में 16 बैंक के, 3 जलदाय विभाग, 300 से अधिक विद्युत विभाग के मामले निपटाए। इसअवसर पर उपस्थित पैनल अधिवक्ता राम सिंह मीणा एवं गठित बेंच के सदस्य लालू राम शर्मा द्वारा लोक अदालत के लाभ, पक्ष कारान को लोक अदालत के माध्यम से विवादों का निस्तारण कराए जाने हेतु प्रेरित किया। न्यायालय फीस वापसी, अपील से छुटकारा, आपसी मनमुटाव का अंत, भाईचारे के भावना, प्रिलिटिगेशन मामलों में बैंक विद्युत एवं जलदाय विभाग की ओर से दी जा रही छूट पर उनके प्रकरणों का निस्तारण शीघ्र कराए जाने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति बामनवास अंशिका दिनकर द्वारा भी उपस्थित बैंक, विद्युत एवं जलदाय विभाग के प्रतिनिधि एवं आमजन को लोक अदालत मंच के माध्यम से उनके प्रकरणों को निस्तारित कराए जाने हेतु जानकारी प्रदान की।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by मनोज तिवाड़ी
    3
    Post by मनोज तिवाड़ी
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.