जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन राजस्थान का “मंथन” कार्यक्रम आयोजित जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन राजस्थान द्वारा शनिवार, 14 मार्च 2026 को समुराई रिसॉर्ट, भांकरोटा (जयपुर) में “मंथन” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से वैश्य समाज के पदाधिकारी, समाजसेवी और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी, सहकारिता मंत्री श्री गौतम दक तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मित्तल के नेतृत्व में सवाई माधोपुर जिले से भी प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। प्रतिनिधिमंडल में जिला कोषाध्यक्ष लोकेश जैन, युवा इकाई जिलाध्यक्ष नितेश मोदी, जिला महामंत्री डॉ. गौरव मंगल तथा यश गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में अन्य प्रमुख अतिथियों में संरक्षक दामोदर अग्रवाल, मुख्य वक्ता संजय अग्रवाल (यू.यू. बैंक), स्वागत अध्यक्ष सुनील जैन (अक्षत ग्रुप) तथा सह-स्वागत अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल मौजूद रहे। आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों में प्रदेश प्रभारी घनश्याम अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष एम.के. गुप्ता, प्रदेश महामंत्री गोपाल गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष के.के. गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेश कालानी, प्रदेश युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता, प्रदेश युवा महामंत्री कैलाश गुप्ता, प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती चारू गुप्ता तथा प्रदेश महिला महामंत्री श्रीमती लीमा सेठी सहित जयपुर जिला इकाई के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वैश्य समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता तथा युवाओं की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक मंथन किया गया। प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य लोगों ने शिक्षा, व्यापार, सामाजिक सहयोग और समाज के विकास को आगे बढ़ाने के लिए अपने विचार साझा किए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वैश्य समाज ने हमेशा देश और प्रदेश के आर्थिक तथा सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने समाज की एकता और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने युवाओं से आगे बढ़कर नेतृत्व करने और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं सहकारिता मंत्री गौतम दक ने भी समाज के योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में समाज के साथ मिलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का विश्वास दिलाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि वैश्य समाज व्यापार, सेवा और परोपकार के माध्यम से सदैव राष्ट्र निर्माण में अग्रणी रहा है। उन्होंने नई पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए समाजसेवियों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। “मंथन” कार्यक्रम समाज के लिए नई दिशा और नई ऊर्जा देने वाला साबित हुआ।

- गंगापुर सिटी। कोलेज रोड़ पर स्थित एक निजी 4 मंजिला छात्रावास से एक छात्र ने कुदकर खुदकुशी करने लगा इतने में लोगो को पता लगा तो लोग एकत्रित हो गये।1
- Post by Anil Kumar journalist1
- हिंडौन सिटी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को हिंडौन के चौपड सर्किल पर सरकार द्वारा रसोई गैस के दाम बढ़ाने एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं टोडाभीम विधायक घनश्याम महर ने कहा कि देश भर में गैस की किल्लत से हालात बहुत खराब है इस संकट को दूर करने के लिए सरकार को पहले से ही ध्यान देना चाहिए। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को मोदी सरकार सही जवाब नहीं दे पा रहे हैं। देश में गैस के लिए हाहाकार मचा हुआ है सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद भजनलाल जाटव ने कहा कि मोदी सरकार की विदेश नीति पूरी तरह से फेल हो चुकी है एलपीजी महंगी हो गई है सिलेंडर लोगों को मिल नहीं पा रहे हैं केंद्र सरकार द्वारा देश के साथ बहुत बड़ा धोखा किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन में मौजूद कांग्रेसियों ने कहा कि अगर केंद्र की मोदी सरकार ने गैस की किल्लत को दूर कर कीमतों को कम नहीं किया तो राजस्थान ही नहीं देश के कोने कोने में आने वाले समय में कांग्रेसी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस पार्टी केंद्र व राज्य सरकारों को जगाने के लिए यह विरोध प्रदर्शन कर रही है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष घनश्याम महर, सांसद भजनलाल जाटव, हिंडौन नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष भगवान सहाय शर्मा, हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेंद्र मावई, शहर अध्यक्ष एजाज अहमद, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र बेनीवाल, हिंडौन देहात ब्लॉक प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी, देवी सहाय दत्तात्रेय, पार्षद नरेश गुर्जर, कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शीतल प्रसाद शुक्ला, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, जिला महामंत्री अंतू लाल जाट, हिंडौन ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ भरत डागुर, रामचरण खुरसटपुरा, डॉ हिम्मत सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेंद्र कुमार पंडा, ब्लॉक सचिव राजकुमार जाटव, रामजीलाल सैनी, कांग्रेस के श्री महावीर जी मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह गुर्जर, भैरौ सिंह मीणा, तारा गुर्जर, डॉ मजीद खान, कमल सैनी, हनुमान तिघरिया, प्रहलाद कुमार, रामवीर गुर्जर, सुरेंद्र कुमार जाट सहित काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।1
- दौलतपुरा में भेड़िया के हमले से हड़कंप, एक बालक सहित तीन घायल सपोटरा। उपखंड क्षेत्र के दौलतपुरा गांव में शुक्रवार को भेड़िया के हमले से हड़कंप मच गया। भेड़िया के हमले में एक बालक सहित तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार अचानक भेड़िया आबादी क्षेत्र में घुस आया और लोगों पर हमला कर दिया। हमले में घायल हुए तीनों लोगों को तुरंत उपचार के लिए सपोटरा उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में डर बना हुआ है।2
- हिंडौन सिटी। रोडवेज बस स्टैंड के पास चौपड़ सर्कल पर शनिवार को करौली जिला कांग्रेस कमेटी ने रसोई गैस की किल्लत एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया और प्रदर्शन कर नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान करौली धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव, करौली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं टोडाभीम विधायक घनश्याम महर सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे।2
- Post by मनोज तिवाड़ी3
- राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय में लंबित 39 एवं प्रिलिटिगेशन बैंक बिजली एवं पानी के 298 प्रकरणों का निस्तारण राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति बामनवास के तत्वाधान में तालुका बामनवास पर न्यायालय में लंबित कुल 39 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जिसमें 32 आपराधिक मामले, 1 सिविल, 1 चैक बाउंस, 4 भरण पोषण के मामले, 1 घरेलू हिंसा के मामले का आपसी समझाइश व राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया गया, प्रिलिटिगेशन मामले में 16 बैंक के, 3 जलदाय विभाग, 300 से अधिक विद्युत विभाग के मामले निपटाए। इसअवसर पर उपस्थित पैनल अधिवक्ता राम सिंह मीणा एवं गठित बेंच के सदस्य लालू राम शर्मा द्वारा लोक अदालत के लाभ, पक्ष कारान को लोक अदालत के माध्यम से विवादों का निस्तारण कराए जाने हेतु प्रेरित किया। न्यायालय फीस वापसी, अपील से छुटकारा, आपसी मनमुटाव का अंत, भाईचारे के भावना, प्रिलिटिगेशन मामलों में बैंक विद्युत एवं जलदाय विभाग की ओर से दी जा रही छूट पर उनके प्रकरणों का निस्तारण शीघ्र कराए जाने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति बामनवास अंशिका दिनकर द्वारा भी उपस्थित बैंक, विद्युत एवं जलदाय विभाग के प्रतिनिधि एवं आमजन को लोक अदालत मंच के माध्यम से उनके प्रकरणों को निस्तारित कराए जाने हेतु जानकारी प्रदान की।1
- Post by Anil Kumar journalist4
- करौली जिले की अब SP पीयूष दीक्षित कमान संभालेंगे। शनिवार सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक जिले में नए पुलिस अधीक्षक के रूप में एसपी पीयूष दीक्षित की नियुक्ति की गई है।वहीं वर्तमान एसपी लोकेश सोनवाल का स्थानांतरण किया है, जिन्हें गवर्नमेंट रेलवे पुलिस के पुलिस अधीक्षक पद पर अजमेर भेजा गया है।नए एसपी पीयूष दीक्षित को प्रदेश के दबंग और सख्त छवि वाले आईपीएसू अधिकारियों में गिना जाता है।जिनसे जिले में कानून व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किए हैं1