शुक्रवार मेंडी का पुरा' में बिजली के तारों ने बरपाया कहर 2 भैंसें जिंदा जलीं, विष्णु प्रजापति ने पहुंचकर की मुआवजे की मांग हिण्डौन सिटी। उपखंड के गांव बुर्जा बाडा के मेंडी का पुरा में शनिवार सुबह विद्युत विभाग की जर्जर लाइनों ने एक गरीब परिवार की खुशियां राख कर दीं। सुबह के वक्त जब पशुबाड़े में हलचल शुरू ही हुई थी, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट से गिरी चिंगारियों ने तीन छप्परपोश पशुबाड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अग्निकांड में पृथ्वी प्रजापत और गोपाल प्रजापत की दो भैंसें जिंदा जल गई और दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गई। विष्णु प्रजापति ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता और समाजसेवी विष्णु प्रजापति आज मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया जहां शुक्रवार आग ने तबाही मचाई थी। मौके पर राख के ढेर में तब्दील हुई 10 बोरी सरसों और जलकर मरे बेजुबान पशुओं को देखकर उन्होंने गहरा क्षोभ प्रकट किया। पीड़ित परिवार से मिलकर उन्होंने ढांढस बंधाया और हर संभव सरकारी मदद दिलाने का संकल्प लिया। सुबह का वो मंजर था खौफनाक ग्रामीणों ने विष्णु प्रजापति को बताया कि शुक्रवार सुबह जैसे ही आग लगी, तेज हवाओं ने उसे और भड़का दिया। जब तक ग्रामीण और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचती, तब तक किसान की साल भर की मेहनत और जमा-पूंजी जलकर राख हो चुकी थी। अधिकारियों को दी चेतावनी विष्णु प्रजापति ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को कड़े लहजे में कहा कि यह घटना कोई हादसा नहीं, बल्कि विभाग की लापरवाही है। बार-बार शिकायत के बावजूद जर्जर तारों को नहीं बदला गया।" उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि: पीड़ित परिवार को 24 घंटे के भीतर राहत प्रक्रिया शुरू कर मुआवजा दिया जाए। जर्जर विद्युत लाइनों को आबादी क्षेत्र से व्यवस्थित किया जाए। इस दौरान उनके साथ कई स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे जिन्होंने विष्णु प्रजापति की इस त्वरित जनसेवा की सराहना की।
शुक्रवार मेंडी का पुरा' में बिजली के तारों ने बरपाया कहर 2 भैंसें जिंदा जलीं, विष्णु प्रजापति ने पहुंचकर की मुआवजे की मांग हिण्डौन सिटी। उपखंड के गांव बुर्जा बाडा के मेंडी का पुरा में शनिवार सुबह विद्युत विभाग की जर्जर लाइनों ने एक गरीब परिवार की खुशियां राख कर दीं। सुबह के वक्त जब पशुबाड़े में हलचल शुरू ही हुई थी, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट से गिरी चिंगारियों ने तीन छप्परपोश पशुबाड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अग्निकांड में पृथ्वी प्रजापत और गोपाल प्रजापत की दो भैंसें जिंदा जल गई और दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गई। विष्णु प्रजापति
ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता और समाजसेवी विष्णु प्रजापति आज मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया जहां शुक्रवार आग ने तबाही मचाई थी। मौके पर राख के ढेर में तब्दील हुई 10 बोरी सरसों और जलकर मरे बेजुबान पशुओं को देखकर उन्होंने गहरा क्षोभ प्रकट किया। पीड़ित परिवार से मिलकर उन्होंने ढांढस बंधाया और हर संभव सरकारी मदद दिलाने का संकल्प लिया। सुबह का वो मंजर था खौफनाक ग्रामीणों ने विष्णु प्रजापति को बताया कि शुक्रवार सुबह जैसे ही आग लगी, तेज हवाओं ने उसे और भड़का दिया। जब तक ग्रामीण और दमकल की गाड़ी
मौके पर पहुंचती, तब तक किसान की साल भर की मेहनत और जमा-पूंजी जलकर राख हो चुकी थी। अधिकारियों को दी चेतावनी विष्णु प्रजापति ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को कड़े लहजे में कहा कि यह घटना कोई हादसा नहीं, बल्कि विभाग की लापरवाही है। बार-बार शिकायत के बावजूद जर्जर तारों को नहीं बदला गया।" उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि: पीड़ित परिवार को 24 घंटे के भीतर राहत प्रक्रिया शुरू कर मुआवजा दिया जाए। जर्जर विद्युत लाइनों को आबादी क्षेत्र से व्यवस्थित किया जाए। इस दौरान उनके साथ कई स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे जिन्होंने विष्णु प्रजापति की इस त्वरित जनसेवा की सराहना की।
- हिंडौन सिटी। रोडवेज बस स्टैंड के पास चौपड़ सर्कल पर शनिवार को करौली जिला कांग्रेस कमेटी ने रसोई गैस की किल्लत एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया और प्रदर्शन कर नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान करौली धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव, करौली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं टोडाभीम विधायक घनश्याम महर सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे।2
- Post by मनोज तिवाड़ी3
- Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.2
- करौली जिले की श्री महावीर जी तहसील के गांव कजानीपुर में आजप्राचीन काल सेनिकालने वाला हनुमान मेले का आयोजन किया गया । जिसमेंएक दर्जन से अधिक सजीव झांकियां सजाई गईऔर लोक संस्कृति जीवंतरखने वाली परंपरा के अनुसार ठड्डा गायन पार्टियों ने देसी अंदाज मेंदर्शकों का मनमोहन और ढोलकी थाप पर मनमोहन गीतों कीप्रस्तुति दी ।3
- हिंडौन सिटी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को हिंडौन के चौपड सर्किल पर सरकार द्वारा रसोई गैस के दाम बढ़ाने एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं टोडाभीम विधायक घनश्याम महर ने कहा कि देश भर में गैस की किल्लत से हालात बहुत खराब है इस संकट को दूर करने के लिए सरकार को पहले से ही ध्यान देना चाहिए। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को मोदी सरकार सही जवाब नहीं दे पा रहे हैं। देश में गैस के लिए हाहाकार मचा हुआ है सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद भजनलाल जाटव ने कहा कि मोदी सरकार की विदेश नीति पूरी तरह से फेल हो चुकी है एलपीजी महंगी हो गई है सिलेंडर लोगों को मिल नहीं पा रहे हैं केंद्र सरकार द्वारा देश के साथ बहुत बड़ा धोखा किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन में मौजूद कांग्रेसियों ने कहा कि अगर केंद्र की मोदी सरकार ने गैस की किल्लत को दूर कर कीमतों को कम नहीं किया तो राजस्थान ही नहीं देश के कोने कोने में आने वाले समय में कांग्रेसी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस पार्टी केंद्र व राज्य सरकारों को जगाने के लिए यह विरोध प्रदर्शन कर रही है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष घनश्याम महर, सांसद भजनलाल जाटव, हिंडौन नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष भगवान सहाय शर्मा, हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेंद्र मावई, शहर अध्यक्ष एजाज अहमद, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र बेनीवाल, हिंडौन देहात ब्लॉक प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी, देवी सहाय दत्तात्रेय, पार्षद नरेश गुर्जर, कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शीतल प्रसाद शुक्ला, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, जिला महामंत्री अंतू लाल जाट, हिंडौन ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ भरत डागुर, रामचरण खुरसटपुरा, डॉ हिम्मत सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेंद्र कुमार पंडा, ब्लॉक सचिव राजकुमार जाटव, रामजीलाल सैनी, कांग्रेस के श्री महावीर जी मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह गुर्जर, भैरौ सिंह मीणा, तारा गुर्जर, डॉ मजीद खान, कमल सैनी, हनुमान तिघरिया, प्रहलाद कुमार, रामवीर गुर्जर, सुरेंद्र कुमार जाट सहित काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।1
- राजस्थान के करौली जिले के हिंडौन क्षेत्र में स्थित एक मदरसे से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिग बालिकाओं के साथ वहां के मौलाना द्वारा कथित रूप से अश्लील हरकतें की जा रही थीं। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। सूत्रों के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Anil Kumar journalist4
- Post by मनोज तिवाड़ी2