Shuru
Apke Nagar Ki App…
गया शहर के बाईपास स्थित प्रजापति भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का जानकारी कार्यकर्ताओं को देते। जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सरदार रौनक सिंह सेठ।
Uma Shanker singh
गया शहर के बाईपास स्थित प्रजापति भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का जानकारी कार्यकर्ताओं को देते। जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सरदार रौनक सिंह सेठ।
More news from Wazirganj and nearby areas
- गयाजी शहर के केदारनाथ मार्केट, गया नगर निगम परिसर स्थित देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा स्थल पर फल- सब्जियों के बोरियों, कार्टून, गंदगी का ढेर एवं उनके नाम पर बने जवाहर टाउन हॉल जो गया नगर निगम का सहित कई चीजों का स्टोर बना हुआ है, जहां पहले शहर के सभी मुख्य कार्यक्रम आयोजित होते थे। दुसरी ओर गयाजी शहर के सबसे भी आई पी इलाका अनुग्रह पूरी कॉलोनी आशा सिंह मोड़ स्थित देश के प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर बने इंदिरा गाँधी इंडोर स्टेडियम पूरी तरह जर्जर हो गया है, वहां इंदिरा गांधी की प्रतिमा को गंदे कपड़े से ओढ़ा कर जर्जर भवन में गंदगी में रखा हुआ है । बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, दामोदर गोस्वामी, विपिन बिहारी सिन्हा, विशाल कुमार, टिंकू गिरी, धर्मेंद्र कुमार निराला, विशाल कुमार, शिव कुमार चौरसिया, सुनील कुमार पासवान, आदि ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं गयावासियों के लगातार मांग के बाद भी आधुनिक भारत के निर्माता देश के प्रथम प्रधानमंत्री का प्रतिमा एवं जवाहर टाउन हॉल तथा इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम का जीर्णोद्धार राज्य सरकार,स्थानीय प्रशासन, गया नगर निगम द्वारा नहीं करने से गयाजी वासियों में भयानक आक्रोश है । नेताओं ने राज्य सरकार एवं गया नगर निगम से सवाल पूछा है कि आखिर देश के दो- दो प्रधानमंत्रियों की प्रतिमा एवं उनके नाम पर बने संस्थानों की इतनी घोर उपेक्षा क्यों किया जा रहा है। नेताओं ने सरकार एवं जिला प्रशासन से अविलंब दोनों प्रतिमा स्थलों को बेहतर बनाने तथा जवाहर टाउन हॉल एवं इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम का जीर्णोद्धार कराने की मांग दोहराई है। भवदीय विजय कुमार मिट्ठू1
- रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र अंतर्गत तेमुडा़ गांव के समीप मारपीट के मामले में पुलिस ने एक निजी कोचिंग संस्थान के संचालक सह शिक्षक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लट्टा गांव निवासी ओनीश कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के विरोध में शिक्षक के विद्यार्थियों ने पौथू थाना के सामने करीब एक घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने शिक्षक की रिहाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। हालांकि पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद स्थिति शांत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लट्टा गांव निवासी रमेश साव द्वारा दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि 6 अप्रैल की सुबह करीब 9:30 बजे वे पूर्व विवाद के सिलसिले में थाना जा रहे थे। इसी दौरान तेमुड़ा मोड़ के पास पहले से घात लगाए बैठे विष्णु साव, सुधीर साव एवं ओनीश साव ने उन पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले को लेकर रफीगंज सर्किल इंस्पेक्टर सह प्रभारी पौथू थाना अध्यक्ष विनय कृष्ण ने बताया कि ओनीश कुमार इस मामले में नामजद आरोपी थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों द्वारा बच्चों को बहला-फुसलाकर विरोध प्रदर्शन के लिए उकसाया गया था, लेकिन समझाने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।1
- NH20 माखर से काफ़िला गुजरते हुए नज़ारा देखा गया।1
- Post by Hindustan Express News1
- रोटी गरम खेसारी लाल का न्यू सॉन्ग सारेगामा भोजपुरी1
- राजौली चेक पोस्ट पर एक बड़ा हादसा सामने आया है। झारखंड से आ रही एक काली स्कॉर्पियो गाड़ी में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लदी हुई थी। चेक पोस्ट पार करने के कुछ ही देर बाद वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी बीच सड़क पर पलट गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। गाड़ी में सवार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by Hindustan Express News1
- चारों बहन का एक ही सहारा था वह भी आज चला गया1
- Post by News Of Nawada1