Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के समर्थकों का भीड़।
News Of Nawada
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के समर्थकों का भीड़।
More news from बिहार and nearby areas
- Post by News Of Nawada1
- रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन बिहार-झारखंड अंतरराज्यीय सीमा स्थित रजौली के समेकित जांच चौकी की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। झारखंड राज्य से बिहार में प्रवेश कर रही अंग्रेजी शराब से लदी एक स्कॉर्पियो जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या बी आर 01 जे पी 3789 जांच चौकी पार करने के महज 5 से 6 किलोमीटर बाद रजौली ओवरब्रिज के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना ने उत्पाद विभाग की जांच व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। घटना रजौली स्थित बीएसएनएल कार्यालय के सामने की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तेज गति में था और अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गया। गाड़ी पलटते ही चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कॉर्पियो के आगे-आगे एक अन्य वाहन चल रहा था। वाहन पलटने के बाद चालक अन्य वाहन में सवार होकर फरार हो गया। इससे यह संदेह और गहरा जाता है कि यह पूरी तस्करी एक संगठित नेटवर्क के तहत की जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही रजौली थानाध्यक्ष रंजीत कुमार अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। दुर्घटनाग्रस्त वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद होने की बात सामने आ रही है। सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब जांच चौकी पर सघन जांच का दावा किया जाता है तो आखिर इतनी बड़ी मात्रा में शराब लेकर वाहन बिहार में कैसे प्रवेश कर गया। स्थानीय लोगों ने जांच चौकी पर तैनात उत्पाद विभाग के कर्मियों की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है, जबकि अवैध शराब तस्करी धड़ल्ले से जारी है। लोगों ने कहा कि छोटी-मोटी कार्रवाई कर विभाग अपनी पीठ थपथपाता है, जबकि बड़े स्तर पर तस्करी करने वाले आसानी से निकल जाते हैं। यह घटना न केवल जांच चौकी की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करती है, बल्कि यह भी संकेत देती है कि कहीं न कहीं लापरवाही या मिलीभगत के कारण ही ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या ठोस कार्रवाई करता है।2
- NH20 माखर से काफ़िला गुजरते हुए नज़ारा देखा गया।1
- Post by Sanjeev Kumar1
- कोडरमा में धूमधाम से मनाई गई वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जयंती1
- अखिलेश कुमार के निधन पर शोक जताने पहुंचे तेजस्वी यादव, परिवार को दिया न्याय का भरोसा संजय वर्मा नवादा में बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को पथरा इंग्लिश गांव स्थित आवास पर पहुंचकर स्व. अखिलेश कुमार के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली और उन्हें इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की सलाह दी। स्व. अखिलेश कुमार, पूर्व श्रम राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद एवं सदर विधायक विभा देवी के सुपुत्र थे। उनके निधन के बाद से ही परिजनों से मिलने और संवेदना व्यक्त करने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह दुख अत्यंत भारी है, लेकिन ऐसे कठिन समय में धैर्य धारण करते हुए सामान्य दिनचर्या बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें। तेजस्वी यादव के आगमन की सूचना मिलते ही जिले भर से नेता और सामाजिक कार्यकर्ता दोपहर से ही जुटने लगे थे। हालांकि उनका आगमन संध्या करीब 7 बजे हुआ, जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ और बढ़ गई। इस दौरान विधायक विभा देवी ने भावुक होते हुए अपने पुत्र की मौत से जुड़े साक्ष्य और दस्तावेज प्रस्तुत किए। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्मशीला देवी अस्पताल की लापरवाही के कारण उनके पुत्र की मौत हुई। साथ ही अस्पताल प्रबंधन, कथित फर्जी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की मांग की। तेजस्वी यादव ने आवेदन स्वीकार करते हुए भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- तिलैया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टोटो चालक पवन सोनार पर आरोप है कि उसने अपनी #पत्नी प्रीति सोनी (25 वर्ष) की निर्मम हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, महिला लगभग 5 माह की गर्भवती थी। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी ने शव को #सतपुलिया के पास झाड़ियों में फेंक दिया। घटना के बाद से आरोपी अपनी तीन वर्षीय बच्ची के साथ फरार है। #पुलिस ने सोमवार को शव बरामद कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी की तलाश के लिए लगातार #छापेमारी की जा रही है।#BreakingNews #KodermaNews #JharkhandNews #CrimeNews #Tilaiya #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #ViralNews #sunilkumarnews1
- सांसद विवेक ठाकुर के सामने नवादा में नारेबाजी #UGC कानून वापस लेने की मांग #सौंपा गया ज्ञापन #सामान्य जाति संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा वापस हो कानून...!3