स्वर्णा इंडस्ट्रीज में 100 दिवसीय निक्षय शिविर का भव्य आयोजन, आधुनिक पोर्टेबल मशीनों से हुई टीबी की जांच पांढुर्णा। टीबी मुक्त भारत अभियान के संकल्प को चरितार्थ करने की दिशा में पांढुर्णा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी पहल की है। कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के कुशल मार्गदर्शन में वरुड रोड स्थित स्वर्णा इंडस्ट्रीज लिमिटेड के परिसर में 100 दिवसीय निक्षय शिविर का विशेष आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों और आसपास के संवेदनशील इलाकों के ग्रामीणों में टीबी रोग की प्रारंभिक स्तर पर पहचान करना और उन्हें त्वरित उपचार उपलब्ध कराना था। निक्षय शिविर की अध्यक्षता सिविल ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. दिपेन्द्र सलामे ने की। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हाईटेक तकनीक का उपयोग करते हुए मरीजों की जांच की। विशेष रूप से शिविर स्थल पर ही पोर्टेबल एक्स-रे मशीन की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी, जिससे संदिग्ध मरीजों के फेफड़ों की तत्काल जांच संभव हो सकी। इसके अलावा स्पूटम यानी बलगम के नमूने एकत्र करने के लिए अलग से कलेक्शन बूथ बनाए गए थे। टीबी के साथ-साथ शिविर में आए अधिकारियों और कर्मचारियों के सामान्य स्वास्थ्य का भी परीक्षण किया गया, जिसमें ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच प्रमुखता से शामिल रही। इस स्वास्थ्य शिविर की एक बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें केवल फैक्ट्री कर्मी ही नहीं, बल्कि आसपास के हाई रिस्क वाले ग्रामीण क्षेत्रों जैसे वाड़ेगाँव, मारुड, कलमगाँव, बनगाँव और मगजगाँव से बड़ी संख्या में हितग्राही पहुंचे। चिकित्सकों ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बताया कि टीबी का पूर्ण उपचार संभव है और सरकार द्वारा निक्षय योजना के तहत मरीजों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है। लोगों को प्रेरित किया गया कि यदि दो सप्ताह से अधिक खांसी हो, तो उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत जांच कराएं। शिविर को सफल बनाने में डॉ. मनीष मरावी मेडिसिन विशेषज्ञ, बीपीएम रविंद्र पराडकर, बीईई सुरेश टेकाम, तुषार सिंगारे, प्रमिला नागवंशी सहित सिविल अस्पताल पांढुर्णा के समस्त स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही स्वर्णा इंडस्ट्रीज के प्लांट मैनेजर सुनील शर्मा, गौरव जाटवा और इंचार्ज सुधाकर सिंह का विशेष सहयोग रहा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आने वाले दिनों में जिले के अन्य औद्योगिक क्षेत्रों और दूरदराज के गांवों में भी इसी तरह के व्यापक जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि जिले से टीबी का पूरी तरह खात्मा किया जा सके। अटल प्रगति न्यूज़/जिला ब्युरो चिफ -पांढुर्णा/ निलेश कलसकर/8989924244
स्वर्णा इंडस्ट्रीज में 100 दिवसीय निक्षय शिविर का भव्य आयोजन, आधुनिक पोर्टेबल मशीनों से हुई टीबी की जांच पांढुर्णा। टीबी मुक्त भारत अभियान के संकल्प को चरितार्थ करने की दिशा में पांढुर्णा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी पहल की है। कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के कुशल मार्गदर्शन में वरुड रोड स्थित स्वर्णा इंडस्ट्रीज लिमिटेड के परिसर में 100 दिवसीय निक्षय शिविर का विशेष आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों और आसपास के संवेदनशील इलाकों के ग्रामीणों में टीबी रोग की प्रारंभिक स्तर पर पहचान करना और उन्हें त्वरित उपचार उपलब्ध कराना था। निक्षय शिविर की अध्यक्षता सिविल ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. दिपेन्द्र सलामे ने की। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हाईटेक तकनीक का उपयोग करते हुए मरीजों की जांच की। विशेष रूप से शिविर स्थल पर ही पोर्टेबल एक्स-रे मशीन की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी, जिससे संदिग्ध मरीजों के फेफड़ों की तत्काल जांच संभव हो सकी। इसके अलावा स्पूटम यानी बलगम के नमूने एकत्र करने के लिए अलग से कलेक्शन बूथ बनाए गए थे। टीबी के साथ-साथ शिविर में आए अधिकारियों और कर्मचारियों के सामान्य स्वास्थ्य का भी परीक्षण किया गया, जिसमें ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच
प्रमुखता से शामिल रही। इस स्वास्थ्य शिविर की एक बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें केवल फैक्ट्री कर्मी ही नहीं, बल्कि आसपास के हाई रिस्क वाले ग्रामीण क्षेत्रों जैसे वाड़ेगाँव, मारुड, कलमगाँव, बनगाँव और मगजगाँव से बड़ी संख्या में हितग्राही पहुंचे। चिकित्सकों ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बताया कि टीबी का पूर्ण उपचार संभव है और सरकार द्वारा निक्षय योजना के तहत मरीजों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है। लोगों को प्रेरित किया गया कि यदि दो सप्ताह से अधिक खांसी हो, तो उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत जांच कराएं। शिविर को सफल बनाने में डॉ. मनीष मरावी मेडिसिन विशेषज्ञ, बीपीएम रविंद्र पराडकर, बीईई सुरेश टेकाम, तुषार सिंगारे, प्रमिला नागवंशी सहित सिविल अस्पताल पांढुर्णा के समस्त स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही स्वर्णा इंडस्ट्रीज के प्लांट मैनेजर सुनील शर्मा, गौरव जाटवा और इंचार्ज सुधाकर सिंह का विशेष सहयोग रहा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आने वाले दिनों में जिले के अन्य औद्योगिक क्षेत्रों और दूरदराज के गांवों में भी इसी तरह के व्यापक जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि जिले से टीबी का पूरी तरह खात्मा किया जा सके। अटल प्रगति न्यूज़/जिला ब्युरो चिफ -पांढुर्णा/ निलेश कलसकर/8989924244
- स्वर्णा इंडस्ट्रीज में 100 दिवसीय निक्षय शिविर का भव्य आयोजन, आधुनिक पोर्टेबल मशीनों से हुई टीबी की जांच पांढुर्णा। टीबी मुक्त भारत अभियान के संकल्प को चरितार्थ करने की दिशा में पांढुर्णा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी पहल की है। कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के कुशल मार्गदर्शन में वरुड रोड स्थित स्वर्णा इंडस्ट्रीज लिमिटेड के परिसर में 100 दिवसीय निक्षय शिविर का विशेष आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों और आसपास के संवेदनशील इलाकों के ग्रामीणों में टीबी रोग की प्रारंभिक स्तर पर पहचान करना और उन्हें त्वरित उपचार उपलब्ध कराना था। निक्षय शिविर की अध्यक्षता सिविल ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. दिपेन्द्र सलामे ने की। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हाईटेक तकनीक का उपयोग करते हुए मरीजों की जांच की। विशेष रूप से शिविर स्थल पर ही पोर्टेबल एक्स-रे मशीन की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी, जिससे संदिग्ध मरीजों के फेफड़ों की तत्काल जांच संभव हो सकी। इसके अलावा स्पूटम यानी बलगम के नमूने एकत्र करने के लिए अलग से कलेक्शन बूथ बनाए गए थे। टीबी के साथ-साथ शिविर में आए अधिकारियों और कर्मचारियों के सामान्य स्वास्थ्य का भी परीक्षण किया गया, जिसमें ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच प्रमुखता से शामिल रही। इस स्वास्थ्य शिविर की एक बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें केवल फैक्ट्री कर्मी ही नहीं, बल्कि आसपास के हाई रिस्क वाले ग्रामीण क्षेत्रों जैसे वाड़ेगाँव, मारुड, कलमगाँव, बनगाँव और मगजगाँव से बड़ी संख्या में हितग्राही पहुंचे। चिकित्सकों ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बताया कि टीबी का पूर्ण उपचार संभव है और सरकार द्वारा निक्षय योजना के तहत मरीजों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है। लोगों को प्रेरित किया गया कि यदि दो सप्ताह से अधिक खांसी हो, तो उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत जांच कराएं। शिविर को सफल बनाने में डॉ. मनीष मरावी मेडिसिन विशेषज्ञ, बीपीएम रविंद्र पराडकर, बीईई सुरेश टेकाम, तुषार सिंगारे, प्रमिला नागवंशी सहित सिविल अस्पताल पांढुर्णा के समस्त स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही स्वर्णा इंडस्ट्रीज के प्लांट मैनेजर सुनील शर्मा, गौरव जाटवा और इंचार्ज सुधाकर सिंह का विशेष सहयोग रहा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आने वाले दिनों में जिले के अन्य औद्योगिक क्षेत्रों और दूरदराज के गांवों में भी इसी तरह के व्यापक जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि जिले से टीबी का पूरी तरह खात्मा किया जा सके। अटल प्रगति न्यूज़/जिला ब्युरो चिफ -पांढुर्णा/ निलेश कलसकर/89899242442
- प्रधानमंत्री मोदी की अपने नए मंत्रिमंडल पर पैनी नज़र है, वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सैन्य कमांडरों के साथ बैठक की। बिहार में नीतीश के दिखाए रास्ते पर सरकार चलने की बात कही गई, जबकि अखिलेश ने ममता बनर्जी की हार में भी जीत देखी। देश की राजनीति में ये 6 बड़ी खबरें चर्चा में हैं।1
- आंग्ल स्कूल के पास लगे सार्वजनिक प्याऊ पर पानी का संकट, भीषण गर्मी में राहगीर परेशान आंग्ल स्कूल के पास लगे सार्वजनिक प्याऊ पर पानी का संकट, भीषण गर्मी में राहगीर परेशान मुलताई में भीषण गर्मी के बीच नगर पालिका की लापरवाही सामने आ रही है। आंग्ल स्कूल के पास लगाए गए सार्वजनिक प्याऊ पर रखे मटके और ड्रम खाली पड़े हैं, जिससे राहगीरों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज गर्मी और तपती धूप में लोगों को जहां ठंडे पानी की जरूरत है, वहीं प्याऊ पर पानी नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा गर्मी को देखते हुए शहर में सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था तो की गई है, लेकिन कई स्थानों पर नियमित रूप से पानी बाटने वाला के लिए कर्मचारी नदारद हैं। आंग्ल स्कूल के पास बने प्याऊ पर मटके और ड्रम खाली पड़े हुए हैं वहां कोई कर्मचारी नजर नहीं आ रहा। राहगीरों और बाजार आने-जाने वाले लोगों ने नगर पालिका से मांग की है कि सार्वजनिक प्याऊ पर नियमित रूप से पानी की व्यवस्था कर कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।2
- बेटुल जिले के बोरदेही ग्राम पंचायत में एक कर्मचारी पर एक युवक ने पीछे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने घायल कर्मचारी को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पंचायत और परिजनों की शिकायत पर बोरदेही पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- आमला दौरे पर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने आमला नगर में दीर्घकालीन जलप्रदाय व्यवस्था हेतु मेढ़ा व द्वारका नगरीय परियोजना के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।1
- जून्नरदेव, ग्राम उमराड़ी अवैध रेत माफीया ने टेक्टर से गाय के बछड़े को मारी टककर बचढ़े की हुई मौत खबर,,उमराड़ी, जुन्नारदेव,, कट्टा नदी से रेत भरकर आ रहा ट्रैक्टर ट्राली ने गाय के बछड़े को मारी टक्कर बछड़े की हुई मौत ट्रैक्टर ड्राइवर हुआ फरार ग्रामीण नवयुवकों का कहना है की चीज भी ट्रैक्टर मालिक की गाड़ी हो तुरंत अपनी गलती स्वीकार कर ले अन्यथा ट्रैक्टर ट्रॉली रेट लेकर गांव से नहीं जाने देंगे सुबह होते ही सभी ग्रामीण इकट्ठे होकर सभी ट्राली ट्रैक्टर मालिकों को बुलाया गया किसी ने नहीं बताया कि गाड़ी से नवजात बछड़े की मौत हुई यह खबर पूरे ग्रामीण क्षेत्र में फैल गई और बछड़े को सभी ने मिलकर हिंदू रीति रिवाज के तहत संस्कार किया इसी प्रकार की घटना दिनांक 8 मैं दिन शुक्रवार को सुबह गोरख घाट छबड़ा में भी इसी प्रकार एक पालतू गाय को रेत से भरे ट्रैक्टर ने राउंद दिया और पालतू गाय का पैर टूट गया खबर लगते ही जांच के लिए ग्रामीण ग्रुप घाट पहुंचे और वहां की जानकारी ली किस वजह से गाय का पैर टूटा वहां के निवास रत नंदल पटेल ने है जानकारी बताइएई ग्रामीणों का कहना है कि सभी ट्रैक्टर मालिकों को अवगत करा दिया जाए के ट्रैक्टर रेत लेकर आराम से जाए कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है3
- परासिया के मयूर वन में दिनदहाड़े हरे-भरे पेड़ों और इमारती लकड़ियों की अवैध कटाई जारी है। बीट प्रभारी को सूचना देने के बाद भी वन विभाग मौन है, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।2
- विश्व रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्यों द्वारा मनाया गया रेड क्रॉस दिवस विश्व रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्यों द्वारा मनाया गया रेड क्रॉस दिवस आज दिनांक 8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस आयोजित किया गया मुलताई अस्पताल में रेड क्रॉस शाखा के सदस्य द्वारा रेड क्रॉस के जनक हेनरी डयूवाक के जन्म दिवस को विश्व रेडक्रास दिवस के रूप में मनाया इस अवसर पर शासकीय स्वास्थ्य विभाग मुलताई में टी बी के मरीजों को प्रोटीन कीट वितरण कर स्वस्थ रहने की प्रार्थना की इस अवसर पर बीएमओ मुलताई एवं रेड क्रॉस मुलताई के डा.निलेश कुमार बोडखे श्री प्रकाश डोंगरे श्री उपेन्द्र सातपुते रिजवान खान डॉक्टर आर पी बोडखे डॉक्टर राजेश खापरे डॉक्टर धर्मेन्द्र पवार डॉक्टर पानकर श्री सुनील वानखेडे डॉ रणजीत सिंह राजपूत श्री डॉक्टर धोटे जी शकील शाह सहित अन्य सदस्य प्रमुख रूप से मौजूद थे1