logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पोषण पखवाड़ा: अररिया/फारबिसगंज में जागरूकता और स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित अररिया/फारबिसगंज: पोषण पखवाड़ा 2026 के तहत समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत बाल विकास परियोजना कार्यालय नरपतगंज और फारबिसगंज द्वारा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जागरूकता एवं स्वास्थ्य से जुड़े कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का संचालन सीडीपीओ स्वेता कुमारी के दिशा-निर्देशन में सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को संतुलित आहार, स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान महिला पर्यवेक्षिकाओं मे अर्पणा कुमारी,नेहा नयन,नाजिया अंदलीव, सुमित्रा साहा,गजाला प्रवीण, तनुजा कुमारी,उर्मिला कुमारी,नूतन कुमारी,मधुलता कुमारी,रौशन शबाना,सुप्रभा भारती,सुषमा कुमारी,राही आलम ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोष्ठी, रैली, पोषण संबंधी जानकारी एवं स्वास्थ्य जांच जैसे कार्यक्रम आयोजित किये। स्थानीय लोगों ने भी इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सीडीपीओ स्वेता कुमारी ने बताया कि पोषण पखवाड़ा का उद्देश्य कुपोषण को समाप्त करना और समाज में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को संतुलित आहार अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने का संदेश दिया गया।

13 hrs ago
user_Crime Darpan News
Crime Darpan News
Social Media Manager Araria, Bihar•
13 hrs ago

पोषण पखवाड़ा: अररिया/फारबिसगंज में जागरूकता और स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित अररिया/फारबिसगंज: पोषण पखवाड़ा 2026 के तहत समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत बाल विकास परियोजना कार्यालय नरपतगंज और फारबिसगंज द्वारा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जागरूकता एवं स्वास्थ्य से जुड़े कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का संचालन सीडीपीओ स्वेता कुमारी के दिशा-निर्देशन में सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को संतुलित आहार, स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान महिला पर्यवेक्षिकाओं मे अर्पणा कुमारी,नेहा नयन,नाजिया अंदलीव, सुमित्रा साहा,गजाला प्रवीण, तनुजा कुमारी,उर्मिला कुमारी,नूतन कुमारी,मधुलता कुमारी,रौशन शबाना,सुप्रभा भारती,सुषमा कुमारी,राही आलम ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोष्ठी, रैली, पोषण संबंधी जानकारी एवं स्वास्थ्य जांच जैसे कार्यक्रम आयोजित किये। स्थानीय लोगों ने भी इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सीडीपीओ स्वेता कुमारी ने बताया कि पोषण पखवाड़ा का उद्देश्य कुपोषण को समाप्त करना और समाज में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को संतुलित आहार अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने का संदेश दिया गया।

  • user_Zila Scoupe Araria
    Zila Scoupe Araria
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार
    good
    12 hrs ago
More news from Bihar and nearby areas
  • Post by Araria News
    1
    Post by Araria News
    user_Araria News
    Araria News
    Media company Araria, Bihar•
    2 hrs ago
  • Post by Preeti Kushvaha
    1
    Post by Preeti Kushvaha
    user_Preeti Kushvaha
    Preeti Kushvaha
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by सजना सादा
    1
    Post by सजना सादा
    user_सजना सादा
    सजना सादा
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    14 hrs ago
  • प्रधानाचार्य कविता खान को हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई जोगबनी/अररिया अररिया जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य खुर्शीद खान की धर्मपत्नी कविता खान का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया था जिन्हे गुरुवार को अंतिम यात्रा मे हजारों लोग शामिल हुय।शिक्षा जगत, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने इसे एक बड़ी क्षति बताया है। गुरुवार को जोगबनी स्थित माहेश्वरी कब्रिस्तान में नमाज-ए-जनाजा के बाद उन्हें नम आँखों के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। जनाजे में उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण थी कि कविता खान का समाज में कितना सम्मान और प्रभाव था। कविता खान अपने सौम्य स्वभाव, कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल को न केवल जिले में बल्कि बिहार स्तर पर एक पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण ने हजारों छात्रों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे अनुशासन, गुणवत्ता शिक्षा और नैतिक मूल्यों को लेकर हमेशा सजग रहती थीं। उनके निधन पर अररिया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मासूम रेजा, पूर्व विधायक जाकिर अनवर बैराग, जोगबनी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष भोला शंकर तिवारी, पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू राय, नेपाली कांग्रेस कोशी प्रदेश के कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, अमौना पंचायत के मुन्ना खान, राजद नगर अध्यक्ष विकास कुमार विक्की, ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षति कभी पूरी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा संगठन शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। वहीं जोगबनी नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष नरेश प्रसाद ने कहा कि कविता खान सिर्फ एक प्रधानाचार्य नहीं थीं, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय और अग्रणी भूमिका रही। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया, जिसे हमेशा याद किया जाएगा। गौरतलब है कि कविता खान, पूर्व विधायक जाकिर अनवर की भाभो थीं। इस मौके पर पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज आलम, अनवर राज उर्फ बबलू, वाहिद अंसारी, रहमत अली, कसबा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अफाक आलम, रघुनाथ शर्मा, रामा साह, जावेद राजा, मोहम्मद अखवर, मोहम्मद सद्दाम हुसैन, मोहमद रियाज, अंजार अहमद, रामसेवक मिस्त्री, सरोज यादव, जमशेद आलम, शिव शंकर राय, सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
    1
    प्रधानाचार्य कविता खान को हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई
जोगबनी/अररिया 
अररिया जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य खुर्शीद खान की धर्मपत्नी कविता खान का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया था जिन्हे गुरुवार को अंतिम यात्रा मे हजारों लोग शामिल हुय।शिक्षा जगत, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने इसे एक बड़ी क्षति बताया है।
गुरुवार को जोगबनी स्थित माहेश्वरी कब्रिस्तान में नमाज-ए-जनाजा के बाद उन्हें नम आँखों के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। जनाजे में उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण थी कि कविता खान का समाज में कितना सम्मान और प्रभाव था। कविता खान अपने सौम्य स्वभाव, कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल को न केवल जिले में बल्कि बिहार स्तर पर एक पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण ने हजारों छात्रों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे अनुशासन, गुणवत्ता शिक्षा और नैतिक मूल्यों को लेकर हमेशा सजग रहती थीं। उनके निधन पर अररिया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मासूम रेजा, पूर्व विधायक जाकिर अनवर बैराग, जोगबनी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष भोला शंकर तिवारी, पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू राय, नेपाली कांग्रेस कोशी प्रदेश के कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, अमौना पंचायत के मुन्ना खान, राजद नगर अध्यक्ष विकास कुमार विक्की, ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षति कभी पूरी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा संगठन शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। वहीं जोगबनी नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष नरेश प्रसाद ने कहा कि कविता खान सिर्फ एक प्रधानाचार्य नहीं थीं, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय और अग्रणी भूमिका रही। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया, जिसे हमेशा याद किया जाएगा। गौरतलब है कि कविता खान, पूर्व विधायक जाकिर अनवर की भाभो थीं। इस मौके पर पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज आलम, अनवर राज उर्फ बबलू, वाहिद अंसारी, रहमत अली, कसबा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अफाक आलम, रघुनाथ शर्मा, रामा साह, जावेद राजा, मोहम्मद अखवर, मोहम्मद सद्दाम हुसैन,  मोहमद रियाज, अंजार अहमद, रामसेवक मिस्त्री, सरोज यादव, जमशेद आलम, शिव शंकर राय, सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
    user_Ranjeet roy
    Ranjeet roy
    रिपोर्टर Forbesganj, Araria•
    2 hrs ago
  • करोर देघली गांव में आज एक बहुत ही प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। गांव के युवाओं ने मिलकर सफाई अभियान चलाया और गांव की गलियों तथा सड़कों को साफ किया। इस सराहनीय कार्य में कई लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया। गांव के बुजुर्गों ने भी युवाओं की प्रशंसा की और कहा कि यदि इसी तरह सभी लोग एकजुट होकर कार्य करते रहें, तो करोर देघली एक आदर्श गांव बन सकता है। 👏 यह एक सकारात्मक पहल है, जो अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगी। 🗣️ आप भी अपनी राय अवश्य दें और ऐसे अच्छे कार्यों में भाग लें। 👉 इस पोस्ट को साझा करें ताकि यह अच्छी खबर सभी तक पहुंच सके
    1
    करोर देघली गांव में आज एक बहुत ही प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। गांव के युवाओं ने मिलकर सफाई अभियान चलाया और गांव की गलियों तथा सड़कों को साफ किया।
इस सराहनीय कार्य में कई लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया।
गांव के बुजुर्गों ने भी युवाओं की प्रशंसा की और कहा कि यदि इसी तरह सभी लोग एकजुट होकर कार्य करते रहें, तो करोर देघली एक आदर्श गांव बन सकता है।
👏 यह एक सकारात्मक पहल है, जो अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगी।
🗣️ आप भी अपनी राय अवश्य दें और ऐसे अच्छे कार्यों में भाग लें।
👉 इस पोस्ट को साझा करें ताकि यह अच्छी खबर सभी तक पहुंच सके
    user_Mr Tahzeeb
    Mr Tahzeeb
    Amusement Centre Karor•
    13 hrs ago
  • पूर्णिया में वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी, महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी निलंबित बिहार के पूर्णिया जिले में पुलिस वर्दी में सोशल मीडिया रील्स बनाना महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी को भारी पड़ गया। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के उल्लंघन के आरोप में पूर्णिया एसपी Sweety Sehrawat ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जानकारी के अनुसार, शबाना आजमी लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वर्दी में वीडियो और रील्स साझा कर रही थीं, जबकि पुलिस मुख्यालय ने इस तरह की गतिविधियों पर पहले ही रोक लगा रखी थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि शबाना आजमी पहले भी सोशल मीडिया गतिविधियों और विवादों को लेकर चर्चा में रही हैं। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग की छवि और अनुशासन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से बचें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी। #Purnia #BiharPolice #ShabanaAzmi #PoliceNews #BiharNews ATReel
    1
    पूर्णिया में वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी, महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी निलंबित बिहार के पूर्णिया जिले में पुलिस वर्दी में सोशल मीडिया रील्स बनाना महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी को भारी पड़ गया। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के उल्लंघन के आरोप में पूर्णिया एसपी Sweety Sehrawat ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जानकारी के अनुसार, शबाना आजमी लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वर्दी में वीडियो और रील्स साझा कर रही थीं, जबकि पुलिस मुख्यालय ने इस तरह की गतिविधियों पर पहले ही रोक लगा रखी थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि शबाना आजमी पहले भी सोशल मीडिया गतिविधियों और विवादों को लेकर चर्चा में रही हैं। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग की छवि और अनुशासन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से बचें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी। #Purnia #BiharPolice #ShabanaAzmi #PoliceNews #BiharNews ATReel
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Srinagar, Purnia•
    21 hrs ago
  • Post by Razi Anwar
    1
    Post by Razi Anwar
    user_Razi Anwar
    Razi Anwar
    Media company Araria, Bihar•
    1 hr ago
  • Post by Araria News
    1
    Post by Araria News
    user_Araria News
    Araria News
    Media company Araria, Bihar•
    2 hrs ago
  • Kowahi chowk pe asa hadsha kabhi nhi hua #instgram #vlog #हदसरफोर्ट #instgram ... 3 दिन पहले 23 tarikh'4 2026 ka video hai prashasan a Gaya Hai dekh lo
    1
    Kowahi chowk pe asa hadsha kabhi nhi hua
#instgram
#vlog
#हदसरफोर्ट
#instgram
...
3 दिन पहले 23 tarikh'4 2026 ka video hai prashasan a Gaya Hai dekh lo
    user_Preeti Kushvaha
    Preeti Kushvaha
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.