Shuru
Apke Nagar Ki App…
सजना सादा
More news from Bihar and nearby areas
- Post by Araria News1
- Post by Preeti Kushvaha1
- Post by सजना सादा1
- प्रधानाचार्य कविता खान को हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई जोगबनी/अररिया अररिया जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य खुर्शीद खान की धर्मपत्नी कविता खान का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया था जिन्हे गुरुवार को अंतिम यात्रा मे हजारों लोग शामिल हुय।शिक्षा जगत, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने इसे एक बड़ी क्षति बताया है। गुरुवार को जोगबनी स्थित माहेश्वरी कब्रिस्तान में नमाज-ए-जनाजा के बाद उन्हें नम आँखों के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। जनाजे में उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण थी कि कविता खान का समाज में कितना सम्मान और प्रभाव था। कविता खान अपने सौम्य स्वभाव, कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल को न केवल जिले में बल्कि बिहार स्तर पर एक पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण ने हजारों छात्रों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे अनुशासन, गुणवत्ता शिक्षा और नैतिक मूल्यों को लेकर हमेशा सजग रहती थीं। उनके निधन पर अररिया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मासूम रेजा, पूर्व विधायक जाकिर अनवर बैराग, जोगबनी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष भोला शंकर तिवारी, पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू राय, नेपाली कांग्रेस कोशी प्रदेश के कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, अमौना पंचायत के मुन्ना खान, राजद नगर अध्यक्ष विकास कुमार विक्की, ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षति कभी पूरी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा संगठन शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। वहीं जोगबनी नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष नरेश प्रसाद ने कहा कि कविता खान सिर्फ एक प्रधानाचार्य नहीं थीं, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय और अग्रणी भूमिका रही। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया, जिसे हमेशा याद किया जाएगा। गौरतलब है कि कविता खान, पूर्व विधायक जाकिर अनवर की भाभो थीं। इस मौके पर पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज आलम, अनवर राज उर्फ बबलू, वाहिद अंसारी, रहमत अली, कसबा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अफाक आलम, रघुनाथ शर्मा, रामा साह, जावेद राजा, मोहम्मद अखवर, मोहम्मद सद्दाम हुसैन, मोहमद रियाज, अंजार अहमद, रामसेवक मिस्त्री, सरोज यादव, जमशेद आलम, शिव शंकर राय, सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।1
- करोर देघली गांव में आज एक बहुत ही प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। गांव के युवाओं ने मिलकर सफाई अभियान चलाया और गांव की गलियों तथा सड़कों को साफ किया। इस सराहनीय कार्य में कई लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया। गांव के बुजुर्गों ने भी युवाओं की प्रशंसा की और कहा कि यदि इसी तरह सभी लोग एकजुट होकर कार्य करते रहें, तो करोर देघली एक आदर्श गांव बन सकता है। 👏 यह एक सकारात्मक पहल है, जो अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगी। 🗣️ आप भी अपनी राय अवश्य दें और ऐसे अच्छे कार्यों में भाग लें। 👉 इस पोस्ट को साझा करें ताकि यह अच्छी खबर सभी तक पहुंच सके1
- पूर्णिया में वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी, महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी निलंबित बिहार के पूर्णिया जिले में पुलिस वर्दी में सोशल मीडिया रील्स बनाना महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी को भारी पड़ गया। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के उल्लंघन के आरोप में पूर्णिया एसपी Sweety Sehrawat ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जानकारी के अनुसार, शबाना आजमी लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वर्दी में वीडियो और रील्स साझा कर रही थीं, जबकि पुलिस मुख्यालय ने इस तरह की गतिविधियों पर पहले ही रोक लगा रखी थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि शबाना आजमी पहले भी सोशल मीडिया गतिविधियों और विवादों को लेकर चर्चा में रही हैं। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग की छवि और अनुशासन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से बचें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी। #Purnia #BiharPolice #ShabanaAzmi #PoliceNews #BiharNews ATReel1
- Post by Razi Anwar1
- Post by Araria News1
- Kowahi chowk pe asa hadsha kabhi nhi hua #instgram #vlog #हदसरफोर्ट #instgram ... 3 दिन पहले 23 tarikh'4 2026 ka video hai prashasan a Gaya Hai dekh lo1