Shuru
Apke Nagar Ki App…
फर्जी स्टिंग मामला: चैनल के 5 पदाधिकारी पुलिस रिमांड पर! 🛑 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा की छवि को नुकसान पहुँचाने वाले फर्जी वीडियोज़ और डिजिटल साक्ष्यों की जांच तेज़। #AVNews #HaryanaPolice #KurukshetraNews #TruthRevealed
Vaneet kashyap
फर्जी स्टिंग मामला: चैनल के 5 पदाधिकारी पुलिस रिमांड पर! 🛑 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा की छवि को नुकसान पहुँचाने वाले फर्जी वीडियोज़ और डिजिटल साक्ष्यों की जांच तेज़। #AVNews #HaryanaPolice #KurukshetraNews #TruthRevealed
More news from हरियाणा and nearby areas
- फर्जी स्टिंग मामला: चैनल के 5 पदाधिकारी पुलिस रिमांड पर! 🛑 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा की छवि को नुकसान पहुँचाने वाले फर्जी वीडियोज़ और डिजिटल साक्ष्यों की जांच तेज़। #AVNews #HaryanaPolice #KurukshetraNews #TruthRevealed1
- 🔴 PANCHKULA BIG BREAKING | पंचकूला में पुलिस और दो कथित शू*ट*रों के बीच मु*ठ*भे*ड़! 🔴 PANCHKULA BIG BREAKING | पंचकूला में पुलिस और दो कथित शू*ट*रों के बीच मु*ठ*भे*ड़! पंचकूला के सेक्टर-3 में ताऊ देवीलाल स्टेडियम के पीछे पुलिस और मोटरसाइकिल सवार दो कथित शूटरों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पुलिस टीम पर पांच गोलियां चलाईं। इस दौरान एक गोली PSI की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, जबकि दूसरी ASI के कान के पास से गुजर गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैरों में एक-एक गोली लगी। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह और जगराज सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब के अमृतसर के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि दोनों मोहाली, पंचकूला या चंडीगढ़ में किसी व्यक्ति को निशाना बनाने के इरादे से आए थे। आरोपियों के कथित गैंग कनेक्शन, हथियारों के स्रोत और संभावित टारगेट को लेकर जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के कब्जे से दो अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। 📍 स्थान: ताऊ देवीलाल स्टेडियम के पीछे, सेक्टर-3, पंचकूला 🚨 कार्रवाई: पंचकूला पुलिस, DCP क्राइम अमरिंदर सिंह की अगुवाई में खबरों और ट्राइसिटी के ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें ख़बरें 24 TRICITY NEWS के साथ।1
- पंचकूला में एक कुख्यात गैंग के दो कथित शूटरों से मुठभेड़1
- रामलीला से समाजसेवा तक मिसाल, आदर्श रामलीला एवं ड्रामाटिक क्लब ने 5 कन्याओं का सामूहिक विवाह कर रचा इतिहास भगवान श्रीराम की मर्यादा और सेवा के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए आदर्श रामलीला एवं ड्रामाटिक क्लब ने 5 कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाकर समाजसेवा की अनूठी मिसाल पेश की। धार्मिक मंचन से लेकर सामाजिक सरोकारों तक, क्लब की यह पहल जरूरतमंद परिवारों के लिए खुशियों की नई सौगात बनी।1
- आत्मरक्षा के गुर सीखकर आत्मविश्वास से लबरेज हुईं छात्राएं, पंचकूला पुलिस ने डेमो के माध्यम से सिखाए खुद की सुरक्षा के प्रभावी तरीके पुलिस कमिश्नर पंकज नैन बोले- महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित माहौल देने के साथ उन्हें आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनाना भी जरूरी महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने तथा उन्हें किसी भी विपरीत परिस्थिति का डटकर सामना करने के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस द्वारा आज पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित पीजी कॉलेज में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। पुलिस कमिश्नर पंचकूला आईपीएस पंकज नैन के निर्देशानुसार छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए। प्रशिक्षण सत्र के दौरान एएसआई शिवानी और हेड कांस्टेबल आशा ने प्रदर्शन के माध्यम से छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए। उन्होंने छात्राओं को बताया कि किसी भी अप्रिय परिस्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता, सूझबूझ और आत्मविश्वास के साथ उसका सामना करना जरूरी है। डेमो के माध्यम से छात्राओं को अपनी सुरक्षा के लिए अपनाई जा सकने वाली तकनीकों की जानकारी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे स्वयं की रक्षा करने के लिए तैयार रह सकें। इस दौरान छात्राओं ने पूरे उत्साह और रुचि के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया तथा आत्मरक्षा की तकनीकों को सीखने में विशेष दिलचस्पी दिखाई।1
- अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में हाल ओपन नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंची चार टीमें मुख्य अतिथि मोहित मलिक ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन अतिथियों ने जाट धर्मशाला की व्यवस्थाओं और खेलों को बढ़ावा देने की पहल की सराहना की कुरुक्षेत्र दैनिक अमृत धारा (गोपाल मेहरा) अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र के स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित हाल ओपन नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता के अंतर्गत पुरुष वर्ग के मुकाबले खेलें गए प्रतियोगिता में टीमों की अधिक संख्या और कल हुई बारिश के कारण कुछ मुकाबले नहीं हो पाए थे जिन्हें आज आयोजित किया गया आज विभिन्न रोमांचक मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए लाखन माजरा रेलवे कर सिंधु खेड़ा और नेवी की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई कार्यक्रम में मोहित मलिक प्रेसिडेंट बॉयलर बिलडरस एसोसियेशन नॉर्थ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर जनता ग्रुप मुख्य अतिथि ग्रुप में पहुंचे वही विशिष्ट अतिथियों के रूप में मोनू पूनिया एमडी हिमालय बिल्डिंग फॉर्म तथा रमेश मलिक प्रधान पानीपत सब्जी मंडी में शिरकत की सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह वर्धन किया और खेलों को बढ़ावा देने के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की इस अवसर पर खिलाड़ियों और अतिथियों ने अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में ठहरने भोजन एवं अन्ना व्यवस्थाओं की विशेष रूप से सराहना की उन्होंने कहा है कि प्रतियोगिता में भाग लेने आए खिलाड़ियों के लिए संस्था द्वारा की गई रहने खाने और ठहरने की बेहतर व्यवस्था सराहनीय है उन्होंने भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला को अर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला के प्रधान कृष्णा श्योकद एवं समस्त कार्यकारिणी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया डॉक्टर श्योकद ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है बल्कि खेल और शिक्षा के माध्यम से 36 बिरादरी के युवाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच और अवसर प्रदान करना भी है उन्होंने कहा है कि संस्था भविष्य में भी युवाओं को खेलों से जोड़ने उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए इस प्रकार के आयोजन करती रहेगी4
- पिंजौर-नालागढ़ रोड पर गांव धमाला के पास दो बसों और एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी के बीच टक्कर टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात पिंजौर-नालागढ़ रोड पर गांव धमाला के पास चंडीगढ़ नंबर की एक बस का टायर पंचर होने के कारण वह सड़क किनारे खड़ी थी, बस के पिछले एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी भी वहां खड़ी थी, इसी दौरान पीछे से आ रही हिमाचल नंबर की एक अन्य बस की पिकअप गाड़ी से टक्कर हो गई, टक्कर के कारण पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं बस का अगला शीशा टूट गया और उसके अगले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा, राहत की बात यह रही कि हादसे के समय पिकअप गाड़ी में कोई भी व्यक्ति बैठा नहीं था, इसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया, हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, फिलहाल इस सड़क हादसे में किसकी गलती रही और किन परिस्थितियों में टक्कर हुई, यह जांच का विषय है, हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।1
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेटी बचाओ चौक पर किया धरना प्रदर्शन1