सोमवार-शुक्रवार को कार्यालय में अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे CO व BDO : डीएम हरदिया कोठी में “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन, पहुंचे डीएम तरनजोत सिंह गुरुवार के दोपहर करीब 12:00 बजे जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने नौतन प्रखंड क्षेत्र के बैकुंठवा पंचायत अंतर्गत हरदिया कोठी में आयोजित “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे आम ग्रामीणों तक पहुंचना चाहिए और इसके लिए प्रशासन को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। डीएम ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास अधिकारी हर हाल में अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे, ताकि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यालय से बाहर निकलकर ग्रामीणों के बीच पहुंचना है, ताकि लोग योजनाओं की जानकारी ले सकें और समस्याओं का समाधान मौके पर ही हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों को यह भी बताया जाए कि किसी योजना का लाभ लेने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं, प्रक्रिया कितने दिनों में पूरी होगी और नियम क्या हैं। कार्यक्रम में राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, आपूर्ति, श्रम, बैंकिंग समेत कई विभागों के स्टॉल लगाए गए। मौके पर बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ अलका कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

- जिले के नौतन प्रखंड अंतर्गत बैकुण्ठवा पंचायत के हरदिया कोठी में जिला प्रशासन के तत्वावधान में " प्रशासन आपके द्वार" कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। 19.02.2026.1
- समकालीन अभियान के तहत मझौलिया पुलिस ने तीन प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मैं भेज दिया । उक्त जानकारी थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि माननीय न्यायालय के वारंटी राजा भार वार्ड नंबर 3 निवासी विजय सिंह के पुत्र जितेश कुमार सिंह थाना कांड संख्या 175 ऑब्लिक 2026 बैठनिया निवासी दुलारचंद शाह के पुत्र अशोक शाह को 20 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तथा थाना कांड संख्या 176/ 2026 पियक्कड़ शेख अनवारुल को समकालीन अभियान के तहत हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।1
- नौतन प्रखंड के पूर्वी पंचायत खैरा टोला में बरसों की मेहनत और संघर्ष के बाद बनी मोहम्मद मस्जिद में पहली बार इफ्तार की दावत का आयोजन हुआ। इस खास मौके पर पूरे मोहल्ले और आसपास के लोग हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए और समुदाय में एक नई ऊर्जा देखने को मिली। मस्जिद की तामीर के पीछे कई वर्षों की मेहनत और प्रयास था। खैरा टोला के लाल मोहम्मद मियां ने मस्जिद की जमीन दान की और गांव के युवा, बुजुर्ग, और महिलाओं ने मिलकर इस पवित्र स्थल के निर्माण में योगदान दिया। खास बात यह रही कि पहली बार इफ्तार का आयोजन सतपुर के माज अहमद ने अपने बेटे माजिन मज और पूरे परिवार के साथ किया, जिसने इस अवसर को और भी खास बना दिया। मस्जिद के निर्माण और इफ्तार की सफलता में माज अहमद, असद सिद्दीकी, मोहम्मद नियाज, अशरफ, जिला पार्षद असद राजा, प्रखंड उप प्रमुख अफसर हुसैन, समाजसेवी रजी अहमद, मोहम्मद अली, जफर महताब आलम, मोइन अहमद और कई अन्य लोगों ने सहयोग और मदद की। उनके समर्पण और प्रयासों के चलते खैरा टोला में मुसलमान समुदाय के लिए यह मस्जिद अब सिर्फ एक पूजा स्थल नहीं, बल्कि एक सामूहिक खुशियों और सहयोग की मिसाल बन गई है। समुदाय के लोगों का कहना है कि इस इफ्तार ने न केवल धार्मिक भावना को मजबूत किया, बल्कि गांव में एकता और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा दिया। पहली बार मस्जिद में आयोजित इफ्तार में सभी ने मिलकर खिचड़ी, फल और पेय पदार्थ का आनंद लिया और एक-दूसरे को रमज़ान की शुभकामनाएँ दीं। इस इफ्तार और मस्जिद के निर्माण से खैरा टोला के मुस्लिम समुदाय में अपार खुशी और संतोष देखा गया। यह आयोजन साबित करता है कि अगर समुदाय मिलकर मेहनत और सहयोग करे तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। भविष्य में भी इस मस्जिद में धार्मिक और सामाजिक आयोजनों का सिलसिला जारी रहेगा, और यह खैरा टोला के लोगों के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बनेगा।1
- Post by Mustak ansari1
- ब्रेकिंग न्यूज : बरौली थाना अंतर्गत ग्राम बलहा से गुम हुए 'दो नाबालिक बच्चों को सकुशल बरामद किया गया । दिनांक 07.02.2026 को बरौली थाना अंतर्गत ग्राम बलहा से विकाश कृमार पे० शिवाजी साह एवं रेहान आलम पे० शामसाद आलम दोनो सा बलहा थाना बरौली जिला गोपालगंज को गुम हो जाने की सूचना बरौली थाना को प्राप्त हआ। जिस संबंध में बरौली थाना में कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड की गंभीरता को 'देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-०2 एव थानाध्यक्ष बरौली के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था, गठित टीम द्वारा गुम हुए दोनो बच्चों को मानवीय एव तकनीकी सहायता की मदद से सकुशल सिवान जिले से बरामद किया गया है। गुम हुए दोनो बच्चों से पूछताछ के क्रम में बताया गया कि मोटरसाईकिल छतिग्रस्त हो जाने के कारण मोटरसाईकिल मालिक के द्वारा बनवाने की बात कही जा रही थी एवं डराया धमकाया जा रहा था। जिस कारण ये दोनो बालक कमाने के लिए सिवान गये हुये थे। इस संबंध में पुलिस द्वारा सभी बिन्दुओं पर विधि सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है...1
- सड़क पार कर रहे व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत1
- बैरिया भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बैरिया लोकल कमिटी की बैठक गुरुवार के दोपहर करीब एक बजे सरपंच सुनील यादव के निवास स्थान बरगछिया में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को अमेरिका के हाथों “बेचने” की नीति पर चल रहे हैं। उन्होंने अमेरिका के साथ ट्रेड डील, रूस से तेल खरीद बंद करने और अमेरिकी दबाव का आरोप लगाया। उन्होंने एपस्टीन फाइल का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह और अनिल अंबानी पर भी गंभीर टिप्पणी की। इसके विरोध में 24 मार्च को दिल्ली में विशाल प्रदर्शन होगा, जिसमें पश्चिम चम्पारण से हजारों किसान भाग लेंगे। उन्होंने गोरखपुर-सिलीगुड़ी सिक्स लेन एक्सप्रेसवे को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि 22 फरवरी को लौकरिया मिडिल स्कूल में किसान सभा होगी। बैठक की अध्यक्षता संजय राव ने की। सचिव सुनील यादव ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान अवधेश पांडेय, हरिशंकर यादव, काशी साह, भरत शर्मा, अशर्फी पटेल, राज रूप यादव समेत अन्य ने विचार रखे।1
- पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण, बेतिया के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के लिए जिले की सभी थानों ने बैंकों और एटीएम के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाया। आज 19 फरवरी गुरुवार शाम करीब 4 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बैंक और एटीएम में आने-जाने वाले व्यक्तियों पर सतत निगरानी की जा रही है ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने जनता से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत नजदीकी थाना या हेल्पलाइन पर सूचित करें।1
- ये तस्वीर बिहार पुलिस के दरभंगा में तैनात जवानों की है। मिर्जापुर चौक पर एक व्यक्ति सामान्य रूप से गुजर रहा था, तभी पुलिसकर्मी अचानक उसकी गाड़ी के सामने खड़े हो गए। जवानों का कहना था कि दाहिनी ओर चढ़कर आने पर चालान किया जाएगा। आरोप है कि वर्दी की आड़ में व्यक्ति को बीच बाजार रोका गया और अपमानित किया गया। सवाल ये है कि क्या कानून समझाने का तरीका यही है?1