Shuru
Apke Nagar Ki App…
पिथौरागढ़ में उफनते नाले का कहर! स्कूटी समेत दो युवक बहे, एक की मौत पिथौरागढ़ में उफनते नाले का कहर! स्कूटी समेत दो युवक बहे, एक की मौत
The Public Matter
पिथौरागढ़ में उफनते नाले का कहर! स्कूटी समेत दो युवक बहे, एक की मौत पिथौरागढ़ में उफनते नाले का कहर! स्कूटी समेत दो युवक बहे, एक की मौत
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- पुलिस ने सौ किलो सोने का झांसा देकर जमीन व नकदी हड़पने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़ खटीमा जिला ऊधम सिंह नगर1
- स्लग - पुलिस ने सौ किलो सोने का झांसा देकर जमीन व नकदी हड़पने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़ स्थान - खटीमा जिला ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट - अशोक सरकार मो-9758494633 एंकर/विजुअल - उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र में जमीन के अंदर सौ किलो सोना दबा होने का लालच देकर करोड़ों की धोखाधड़ी और जमीन हड़पने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में खटीमा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में नामजद चारों अभियुक्तों को संजय पार्क रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित द्वारा कोतवाली खटीमा में दी गई तहरीर के अनुसार मुख्य आरोपी लक्ष्मण सिंह भाटिया और उसके साथियों ने पीड़ित के पिता को उनके घर की जमीन में सौ किलो से अधिक सोना दबा होने का झांसा दिया। जिसके बाद आरोपियों ने तांत्रिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ हेतु खर्च के नाम पर किस्तों में भारी रकम ऐंठी। इसके साथ ही पीड़ित के पिता को झांसे में लेकर भूमि से जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान भी करवा लिए जिनमें लगभग ₹46 लाख और ₹80 लाख की रकम अंकित की गई थी। आरोप है कि गिरोह ने पीड़ित के पिता को कार में बंधक बनाकर हथियारों के बल पर धमकाया। आरोपियों ने बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने का खौफ दिखाकर करीब ₹10 लाख की नकद धनराशि वसूली और उनकी जमीन औने-पौने दामों में बिकवाने का षड्यंत्र रचा। इस लगातार दबाव और भयादोहन से पीड़ित के पिता गंभीर मानसिक अवसाद में आ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर एसपी सिटी रुद्रपुर और सीओ खटीमा नीरज सेमवाल के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर से सूचना मिलने पर कि अभियुक्त शहर छोड़कर भागने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने संजय पार्क रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान लक्ष्मण सिंह भाटिया निवासी भूड़ महोलिया खटीमा, विवेक कुमार निवासी बानूसी झनकट खटीमा, नन्द किशोर निवासी बण्डिया खटीमा, शिव सिंह राणा निवासी मोहम्मदपुर भुड़िया खटीमा के रुप में हुई जिन पर सम्बन्धित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्यवाही करी जा रही है। साथ ही मामले के वित्तीय लेन-देन, संबंधित दस्तावेजों और जमीन खरीदारों की भूमिका की भी विस्तृत विवेचना की जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील भी करी है कि जमीन की खरीद फरोख्त हमेशा विधिक प्रक्रिया के तहत ही करें और किसी भी प्रकार के अंधविश्वास या गड़े धन जैसे झांसों में न आएं। यदि किसी व्यक्ति के साथ ऐसी धोखाधड़ी हुई है तो वे तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं। बाइट -1- नीरज सेमवाल - पुलिस क्षेत्राधिकारी खटीमा1
- दिवाली के पटाखों से भरा ट्रक ज्योलीकोट में बना आग का गोला, धमाकों से दहला नैनीताल-काठगोदाम हाईवे नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार सुबह राशन, पेंट और दिवाली के पटाखों से भरे एक मिनी ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। यह हादसा ज्योलीकोट के समीप हुआ, जब हल्द्वानी से द्वाराहाट की ओर जा रहे वाहन (UK04CB 2466) के पिछले हिस्से से अचानक धुआं और तेज लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते ट्रक में रखी आतिशबाजी जोरदार धमाकों के साथ फूटने लगी। बीच सड़क पर हो रहे लगातार धमाकों के कारण मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। खतरे को भांपते हुए चालक दीप सिंह बिष्ट ने तुरंत गाड़ी रोकी और कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। लगातार हो रहे धमाकों के कारण आग बुझाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने हाईवे पर यातायात पूरी तरह रोक दिया, जिससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया।1
- ज्योलिकोट के समीप पटाखों से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप नैनीताल। आज सुबह ज्यौलीकोट के पास पटाखों से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटों और पटाखों के फूटने की तेज आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।1
- अभिनेत्री कुनिका भी उतरी मैदान में, देखिए क्या कह दिया ।।।। अभिनेत्री कुनिका भी उतरी मैदान में, देखिए क्या कह दिया ।।।।1
- चंपावत के पाटी में महिला हुई अपने दो बच्चों के साथ लापता चंपावत के पाटी में महिला हुई अपने दो बच्चों के साथ लापता1
- पिथौरागढ़ में उफनते नाले का कहर! स्कूटी समेत दो युवक बहे, एक की मौत पिथौरागढ़ में उफनते नाले का कहर! स्कूटी समेत दो युवक बहे, एक की मौत1
- लालकुआं -नैनीताल-काठगोदाम रोड पर पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग"मची अफरातफरी। लालकुआं नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर ज्योलीकोट के समीप आज सुबह पटाखों से भरे एक ट्रक के पिछले हिस्से में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सड़क में पटाखों के धमाकों से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चालक ने किसी तरह ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, सुबह पटाखों से भरा एक ट्रक हल्द्वानी से ज्योलीकोट की ओर जा रहा था। इसी दौरान ज्योलीकोट के पास अचानक ट्रक के पिछले हिस्से में आग लग गई। आग लगते ही ट्रक में रखे पटाखे फूटने लगे। आसपास के लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने के साथ ही दमकल विभाग को सूचित किया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची दमकल विभाग ने ट्रक में लगी आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।3