logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड जीत पर भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव जश्न मनाया। भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड जीत पर भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यकर्ताओं ने खुडाला फालना मंडल के कार्यकर्ताओं ने विजय जश्न मनाया इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम सीमा पर था भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता आज की जीत से बहुत खुश है क्योंकि कार्यकर्ताओं का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता जय भारतीय जनता पार्टी जय भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता👏👏

2 hrs ago
user_जमाल खान बाली
जमाल खान बाली
बाली, पाली, राजस्थान•
2 hrs ago

भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड जीत पर भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव जश्न मनाया। भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड जीत पर भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यकर्ताओं ने खुडाला फालना मंडल के कार्यकर्ताओं ने विजय जश्न मनाया इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम सीमा पर था भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता आज की जीत से बहुत खुश है क्योंकि कार्यकर्ताओं का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता जय भारतीय जनता पार्टी जय भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता👏👏

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रानी। ग्राम पांचेटिया में क्षत्रिय घासी समाज गौशाला समिति के तत्वावधान में 4 मई को एक दिवसीय 16वां वार्षिक सम्मेलन, भजन संध्या व महाप्रसादी का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष घीसाराम परमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में स्वागत समारोह, सत्संग और भजन संध्या आयोजित हुई। भजन गायक ओम मुंडेल व उनकी टीम ने गौभक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। कार्यक्रम के दौरान चढ़ावे की बोलियां भी लगीं, जिसमें गौपालकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही गौसेवा से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता दी गई। इस अवसर पर बाबूलाल सोलंकी, सुरेश भोपाजी, बनाराम, पोलाराम नकुम, कालूराम नकुम, ओगड़राम सोलंकी, शंकरलाल सोलंकी, मोहनलाल नकुम, महेंद्र नकुम, श्रवण नकुम, विनोद नकुम सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
    1
    रानी। ग्राम पांचेटिया में क्षत्रिय घासी समाज गौशाला समिति के तत्वावधान में 4 मई को एक दिवसीय 16वां वार्षिक सम्मेलन, भजन संध्या व महाप्रसादी का आयोजन किया गया।
समिति अध्यक्ष घीसाराम परमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में स्वागत समारोह, सत्संग और भजन संध्या आयोजित हुई। भजन गायक ओम मुंडेल व उनकी टीम ने गौभक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।
कार्यक्रम के दौरान चढ़ावे की बोलियां भी लगीं, जिसमें गौपालकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही गौसेवा से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता दी गई।
इस अवसर पर बाबूलाल सोलंकी, सुरेश भोपाजी, बनाराम, पोलाराम नकुम, कालूराम नकुम, ओगड़राम सोलंकी, शंकरलाल सोलंकी, मोहनलाल नकुम, महेंद्र नकुम, श्रवण नकुम, विनोद नकुम सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
    user_B L BHATI
    B L BHATI
    Newspaper publisher रानी, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • रिपोर्टर भरत जीनगर रानी स्टेशन। जवाली पाली कस्बे के जवाली क्षेत्र में सोमवार को एक खाली प्लॉट में अचानक अज्ञात कारणों से आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया सूचना मिलते ही प्रशासन और अग्निशमन विभाग हरकत में आया और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे आसपास के मकानों को सुरक्षित बचा लिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी सोमेसर एवं जवाली के पूर्व सरपंच जुगराज जैन को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि चेतन हीरालाल के खाली प्लॉट में अचानक आग लग गई है देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और प्लॉट में मौजूद सूखी लकड़ियां झाड़ियां कांटों की बाड़ तथा अंग्रेजी बबुल के पेड़ इसकी चपेट में आ गए घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रानी पालिका का अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया आग की लपटें पास के रहवासी मकानों तक पहुंचने लगी थीं लेकिन समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहयोग करते हुए आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ग्रामीणों ने पानी और अन्य संसाधनों की मदद से दमकल टीम का साथ दिया जिससे स्थिति जल्दी नियंत्रण में आ सकी गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन प्लॉट में मौजूद वनस्पति पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और संबंधित विभाग द्वारा जांच की जा रही है प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में सूखे क्षेत्रों में आग से सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत सूचना दें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके
    1
    रिपोर्टर भरत जीनगर रानी स्टेशन। जवाली पाली कस्बे के जवाली क्षेत्र में सोमवार को एक खाली प्लॉट में अचानक अज्ञात कारणों से आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया सूचना मिलते ही प्रशासन और अग्निशमन विभाग हरकत में आया और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे आसपास के मकानों को सुरक्षित बचा लिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी सोमेसर एवं जवाली के पूर्व सरपंच जुगराज जैन को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि चेतन हीरालाल के खाली प्लॉट में अचानक आग लग गई है देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और प्लॉट में मौजूद सूखी लकड़ियां झाड़ियां कांटों की बाड़ तथा अंग्रेजी बबुल के पेड़ इसकी चपेट में आ गए घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रानी पालिका का अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया आग की लपटें पास के रहवासी मकानों तक पहुंचने लगी थीं लेकिन समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहयोग करते हुए आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ग्रामीणों ने पानी और अन्य संसाधनों की मदद से दमकल टीम का साथ दिया जिससे स्थिति जल्दी नियंत्रण में आ सकी गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन प्लॉट में मौजूद वनस्पति पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और संबंधित विभाग द्वारा जांच की जा रही है प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में सूखे क्षेत्रों में आग से सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत सूचना दें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके
    user_भरत जीनगर
    भरत जीनगर
    Rani, Pali•
    15 hrs ago
  • *पत्रकार बलराम चौधरी* सिरोही। माउंट आबू में नियम लागू होने से पहले ही निर्माण माफियाओं ने कानून को ठेंगा दिखाना शुरू कर दिया। 4 मई से अनुमति मिलने से पहले ही अवैध तरीके से निर्माण सामग्री पहुंचाने की साजिश का भंडाफोड़ हुआ है। भूसे की आड़ में ट्रक में भरकर लोहे और सीमेंट की सामग्री चुपके से पहाड़ पर चढ़ाई जा रही थी, लेकिन प्रशासन की चौकसी ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। टोल नाका प्रभारी गजेंद्र सिंह की मुस्तैदी से इस पूरे काले धंधे का पर्दाफाश हुआ। चेकिंग के दौरान ट्रक की तलाशी ली गई तो अंदर से लोहे के एंगल, गार्डर, टाइल्स और सीमेंट शीट का जखीरा निकला। मौके पर ही ट्रक समेत पूरी सामग्री जब्त कर ली गई। यह कार्रवाई ESZ नोडल प्रभारी डॉ. अंशु प्रिया के सख्त निर्देश और पालिका आयुक्त पन्नाराम के नेतृत्व में अंजाम दी गई। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि राजस्थान उच्च न्यायालय से रोक हटने के बाद प्रशासन ने 4 मई से ही परिवहन की अनुमति तय की थी, लेकिन उससे पहले ही माफिया सक्रिय हो गए। यह घटना साफ तौर पर दिखाती है कि कुछ लोग कानून को चुनौती देने से बाज नहीं आ रहे। इस बड़ी कार्रवाई के बाद अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अब हर गतिविधि पर पैनी नजर रहेगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    *पत्रकार बलराम चौधरी*
सिरोही। माउंट आबू में नियम लागू होने से पहले ही निर्माण माफियाओं ने कानून को ठेंगा दिखाना शुरू कर दिया। 4 मई से अनुमति मिलने से पहले ही अवैध तरीके से निर्माण सामग्री पहुंचाने की साजिश का भंडाफोड़ हुआ है। भूसे की आड़ में ट्रक में भरकर लोहे और सीमेंट की सामग्री चुपके से पहाड़ पर चढ़ाई जा रही थी, लेकिन प्रशासन की चौकसी ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। टोल नाका प्रभारी गजेंद्र सिंह की मुस्तैदी से इस पूरे काले धंधे का पर्दाफाश हुआ। चेकिंग के दौरान ट्रक की तलाशी ली गई तो अंदर से लोहे के एंगल, गार्डर, टाइल्स और सीमेंट शीट का जखीरा निकला। मौके पर ही ट्रक समेत पूरी सामग्री जब्त कर ली गई। यह कार्रवाई ESZ नोडल प्रभारी डॉ. अंशु प्रिया के सख्त निर्देश और पालिका आयुक्त पन्नाराम के नेतृत्व में अंजाम दी गई। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि राजस्थान उच्च न्यायालय से रोक हटने के बाद प्रशासन ने 4 मई से ही परिवहन की अनुमति तय की थी, लेकिन उससे पहले ही माफिया सक्रिय हो गए। यह घटना साफ तौर पर दिखाती है कि कुछ लोग कानून को चुनौती देने से बाज नहीं आ रहे।
इस बड़ी कार्रवाई के बाद अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अब हर गतिविधि पर पैनी नजर रहेगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Reporter Patrakar
    Reporter Patrakar
    Voice of people सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही जिले के कालंद्री निकटवर्ती ग्राम मेर मांडवाड़ा में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। ग्राम पंचायत की घोर लापरवाही के चलते गांव की नालियां कचरे से पूरी तरह अटी पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी अब सड़कों पर बह रहा है और पूरे इलाके में गंदगी का साम्राज्य फैल गया है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति मेर मांडवाड़ा से डूगरपुरा-हालीवाड़ा जाने वाले मुख्य मार्ग की है। यह रास्ता रोजाना सैकड़ों ग्रामीणों की आवाजाही का मुख्य जरिया है, लेकिन अब लोगों को यहां से गुजरने के लिए गंदगी और बदबू के बीच से निकलना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि सड़क और नाली में फर्क करना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत को शिकायतें दीं, लेकिन जिम्मेदारों ने हर बार अनदेखी की। नतीजा—आज गांव में बदबू, गंदगी और बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों में आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही नालियों की सफाई और नियमित देखरेख शुरू नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि गांव को इस नारकीय स्थिति से राहत मिल सके।
    1
    *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी*
सिरोही जिले के कालंद्री निकटवर्ती ग्राम मेर मांडवाड़ा में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। ग्राम पंचायत की घोर लापरवाही के चलते गांव की नालियां कचरे से पूरी तरह अटी पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी अब सड़कों पर बह रहा है और पूरे इलाके में गंदगी का साम्राज्य फैल गया है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति मेर मांडवाड़ा से डूगरपुरा-हालीवाड़ा जाने वाले मुख्य मार्ग की है। यह रास्ता रोजाना सैकड़ों ग्रामीणों की आवाजाही का मुख्य जरिया है, लेकिन अब लोगों को यहां से गुजरने के लिए गंदगी और बदबू के बीच से निकलना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि सड़क और नाली में फर्क करना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत को शिकायतें दीं, लेकिन जिम्मेदारों ने हर बार अनदेखी की। नतीजा—आज गांव में बदबू, गंदगी और बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों में आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही नालियों की सफाई और नियमित देखरेख शुरू नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि गांव को इस नारकीय स्थिति से राहत मिल सके।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • जनता अब सवाल पूछ रही है कि क्या सिरोही की छवि को इसी तरह धूमिल होने दिया जाएगा? प्रशासन की 'दिखावे वाली कार्रवाई' से अपराधी बेखौफ हैं और समाज में इसका बुरा असर पड़ रहा है। अब देखना यह है कि इस खबर के बाद प्रशासन कुंभकर्णी नींद से जागता है या फिर यह काला कारोबार यूं ही बदस्तूर जारी रहेगा।
    1
    जनता अब सवाल पूछ रही है कि क्या सिरोही की छवि को इसी तरह धूमिल होने दिया जाएगा? प्रशासन की 'दिखावे वाली कार्रवाई' से अपराधी बेखौफ हैं और समाज में इसका बुरा असर पड़ रहा है। अब देखना यह है कि इस खबर के बाद प्रशासन कुंभकर्णी नींद से जागता है या फिर यह काला कारोबार यूं ही बदस्तूर जारी रहेगा।
    user_Karan singh rathore
    Karan singh rathore
    सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़।जयपुर से पाली आ रही रोडवेज बस रविवार रात करीब 9 बजे शहर के नहर रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक तेज रफ्तार टैक्सी चालक द्वारा अचानक कट मारने के कारण उसे बचाने के प्रयास में रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि हादसे के समय बस की रफ्तार कम थी और सड़क पर ट्रैफिक का दबाव कम था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। *किस्मत अच्छी थी: पुलिया पर उतर गए थे अधिकांश यात्री* हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाने के ASI भल्लाराम विश्नोई जाब्ते के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने बताया कि बस में सवार सभी यात्री और चालक पूरी तरह सुरक्षित हैं। राहत की बात यह रही कि बस में उस वक्त केवल 2-3 यात्री ही सवार थे, क्योंकि अधिकांश सवारियां नहर पुलिया के पास पहले ही उतर चुकी थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैक्सी चालक को बचाने के प्रयास में चालक ने बस को तेजी से डिवाइडर की तरफ मोड़ा, जिससे बस का अगला हिस्सा डिवाइडर फांदते हुए ऊपर चढ़ गया और क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई और सुरक्षित बचे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुँचाया।
    3
    पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़।जयपुर से पाली आ रही रोडवेज बस रविवार रात करीब 9 बजे शहर के नहर रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक तेज रफ्तार टैक्सी चालक द्वारा अचानक कट मारने के कारण उसे बचाने के प्रयास में रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि हादसे के समय बस की रफ्तार कम थी और सड़क पर ट्रैफिक का दबाव कम था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
*किस्मत अच्छी थी: पुलिया पर उतर गए थे अधिकांश यात्री*
हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाने के ASI भल्लाराम विश्नोई जाब्ते के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने बताया कि बस में सवार सभी यात्री और चालक पूरी तरह सुरक्षित हैं। राहत की बात यह रही कि बस में उस वक्त केवल 2-3 यात्री ही सवार थे, क्योंकि अधिकांश सवारियां नहर पुलिया के पास पहले ही उतर चुकी थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैक्सी चालक को बचाने के प्रयास में चालक ने बस को तेजी से डिवाइडर की तरफ मोड़ा, जिससे बस का अगला हिस्सा डिवाइडर फांदते हुए ऊपर चढ़ गया और क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई और सुरक्षित बचे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुँचाया।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • *भाजपा मंडल रानी ने विधानसभा चुनाव में बंगाल व असम सहित अन्य राज्य में भाजपा को मिली प्रचंड जीत का विजय उत्सव लाल चौक प्रताप बाजार व मैन बाजार में आतिशबाजी कर मनाया* *रानी* - भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष हरिश गहलोत के नेतृत्व में आज विधानसभा चुनाव में बंगाल व असम सहित अन्य राज्यों में मिली प्रचंड जीत पर आज लाल चौक प्रताप बाजार में जोरदार आतिशबाजी के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को फूलमाल पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी इस बीच कार्यकर्ताओं ने वन्दे मातरम एवं भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाये। इस मौके पर बंगाल पर मिल जीत पर कार्यकर्ताओं मे भारी उत्साह देखा गया। इसी के साथ मैन बाजार मे भी आतिशबाजी कर एवं मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी। *इस अवसर पर* - नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष डालचंद चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयन्तिलाल वैष्णव, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश जैन,भरत जीनगर मुकेश राठौड़ जीवनराज जैन जोधाराम कुमावत पदम सिंह राठौड़ सवाराम मेघवाल महेश भील रोहित वैष्णव जयंतीलाल जैन रवि धोका भरत बोराणा गौरव सोनी निलेश सोनी जगदीश खारवाल हरीश माली नगराज मेहता नगराज वैष्णव मोंटू सोलंकी इंतजार अली मोहम्मद डायाराम चौधरी गणेशराम चौधरी राम वकिल देवराज कुमावत तेजाराम अशोक माली दिनेश पारंगी विक्रम सोलंकी, सेबी सरदार मूलाराम माली अशोक अरोड़ा गोपीचंद माली किशोर वैष्णव मारवाड़ मुकेश सुथार जसवंत राज जैन हेम सिंह लोकेश सोनी पप्पू चौधरी बसंत सोनी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
    1
    *भाजपा मंडल रानी ने विधानसभा चुनाव में बंगाल व असम सहित अन्य राज्य में भाजपा को मिली प्रचंड जीत का विजय उत्सव लाल चौक प्रताप बाजार व मैन बाजार में आतिशबाजी कर मनाया*
*रानी* - भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष हरिश गहलोत के नेतृत्व में आज विधानसभा चुनाव में बंगाल व असम सहित अन्य राज्यों में मिली प्रचंड जीत पर आज लाल चौक प्रताप बाजार में जोरदार आतिशबाजी के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को फूलमाल पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी इस बीच कार्यकर्ताओं ने वन्दे मातरम एवं भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाये। इस मौके पर बंगाल पर मिल जीत पर कार्यकर्ताओं मे भारी उत्साह देखा गया। इसी के साथ मैन बाजार मे भी आतिशबाजी कर एवं मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी। *इस अवसर पर* - नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष डालचंद चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयन्तिलाल वैष्णव, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश जैन,भरत जीनगर मुकेश राठौड़ जीवनराज जैन जोधाराम कुमावत पदम सिंह राठौड़ सवाराम मेघवाल महेश भील रोहित वैष्णव जयंतीलाल जैन रवि धोका भरत बोराणा गौरव सोनी निलेश सोनी जगदीश खारवाल हरीश माली नगराज मेहता नगराज वैष्णव मोंटू सोलंकी इंतजार अली मोहम्मद डायाराम चौधरी  गणेशराम चौधरी राम वकिल देवराज कुमावत तेजाराम अशोक माली दिनेश पारंगी विक्रम सोलंकी, सेबी सरदार मूलाराम माली अशोक अरोड़ा गोपीचंद माली किशोर वैष्णव मारवाड़ मुकेश सुथार जसवंत राज जैन हेम सिंह लोकेश सोनी पप्पू चौधरी बसंत सोनी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
    user_B L BHATI
    B L BHATI
    Newspaper publisher रानी, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • *पत्रकार बलराम चौधरी* पिंडवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पिंडवाड़ा नगर मंडल की मासिक बैठक में संगठन को लेकर सख्त और अहम फैसले लिए गए। गोगाजी मंदिर परिसर में आयोजित इस बैठक में साफ संकेत दिया गया कि अब संगठन में निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संतोष गेहलोत ने की, जबकि जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में मंडल कार्यकारिणी के कामकाज की गहन समीक्षा करते हुए निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाने और उनकी जगह सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल करने पर सर्वसम्मति बनी। जिला महामंत्री राठौड़ ने पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे हर वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएं और संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर उनका समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर तेजी से कार्रवाई ही संगठन की पहचान बननी चाहिए। बैठक में कानून-व्यवस्था का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठा। शहर में बढ़ती लूटपाट और चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए तत्काल पिंडवाड़ा थानाधिकारी से दूरभाष पर संपर्क कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने को लेकर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी भी जताई। इसके अलावा वार्ड नंबर 1 से 4 में गंभीर जल संकट का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। बैठक के दौरान ही जिला कलेक्टर को अवगत कराया गया, जिस पर कलेक्टर ने समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर यति और अशोक रावल सहित कई वरिष्ठ व सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन में नई ऊर्जा भरने और जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने के संकेत इस बैठक से साफ नजर आए।
    1
    *पत्रकार बलराम चौधरी*
पिंडवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पिंडवाड़ा नगर मंडल की मासिक बैठक में संगठन को लेकर सख्त और अहम फैसले लिए गए। गोगाजी मंदिर परिसर में आयोजित इस बैठक में साफ संकेत दिया गया कि अब संगठन में निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं होगी।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संतोष गेहलोत ने की, जबकि जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में मंडल कार्यकारिणी के कामकाज की गहन समीक्षा करते हुए निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाने और उनकी जगह सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल करने पर सर्वसम्मति बनी।
जिला महामंत्री राठौड़ ने पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे हर वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएं और संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर उनका समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर तेजी से कार्रवाई ही संगठन की पहचान बननी चाहिए। बैठक में कानून-व्यवस्था का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठा। शहर में बढ़ती लूटपाट और चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए तत्काल पिंडवाड़ा थानाधिकारी से दूरभाष पर संपर्क कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने को लेकर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी भी जताई। इसके अलावा वार्ड नंबर 1 से 4 में गंभीर जल संकट का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। बैठक के दौरान ही जिला कलेक्टर को अवगत कराया गया, जिस पर कलेक्टर ने समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर यति और अशोक रावल सहित कई वरिष्ठ व सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन में नई ऊर्जा भरने और जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने के संकेत इस बैठक से साफ नजर आए।
    user_Reporter Patrakar
    Reporter Patrakar
    Voice of people सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* आबूरोड। अपनी लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अब आंदोलन का रास्ता अपनाने का फैसला कर लिया है। मंगलवार, 5 मई को सिरोही जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर आबूरोड तहसील की कार्यकर्ताओं ने रणनीति बैठक आयोजित की। जिला अध्यक्ष संजू चौहान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अपनी मांगों को जिला कलेक्टर के माध्यम से उपमुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा और ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिलाध्यक्ष संजू चौहान ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में सिरोही पहुंचकर आंदोलन को मजबूत बनाएं, ताकि उनकी आवाज सरकार तक प्रभावी तरीके से पहुंच सके। बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया और साफ किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
    1
    *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी*
आबूरोड। अपनी लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अब आंदोलन का रास्ता अपनाने का फैसला कर लिया है। मंगलवार, 5 मई को सिरोही जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर आबूरोड तहसील की कार्यकर्ताओं ने रणनीति बैठक आयोजित की। जिला अध्यक्ष संजू चौहान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अपनी मांगों को जिला कलेक्टर के माध्यम से उपमुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा और ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिलाध्यक्ष संजू चौहान ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में सिरोही पहुंचकर आंदोलन को मजबूत बनाएं, ताकि उनकी आवाज सरकार तक प्रभावी तरीके से पहुंच सके।
बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया और साफ किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.