Shuru
Apke Nagar Ki App…
नजाकत अली ने पढ़ा हनुमान चालीसा मेरा देश महान नजाकत अली फोन नंबर 9758525079 8533051429
किसान मजदूर महासंग्राम संगठन
नजाकत अली ने पढ़ा हनुमान चालीसा मेरा देश महान नजाकत अली फोन नंबर 9758525079 8533051429
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- जनपद देहरादून क्षेत्र पलटल बाजार –: युवती का हत्यारा गिरफ्तार। खबर सार: कोतवाली नगर क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुबह सवेरे दूल्हा बाजार के पास गली में एक युवक द्वारा एक युवती की धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया, जिसको उपचार हेतु तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सको द्वारा युवती को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक युवती की पहचान गुन्जन पुत्री मनीष श्रीवास्तव, निवासी गोविन्दगढ के रूप में हुई, जो दूल्हा बाजार की एक दुकान में कार्य करती थी तथा आज प्रात: काम के लिये दूल्हा बाजार पहुंची थी, जहां गली में अपने जीजा के घर के पास स्कूटी खडी करने के बाद गली से दुकान की ओर जाने के दौरान उक्त युवक द्वारा उस पर हमला कर दिया। घटना में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना को अजांम देने वाले युवक आकाश पुत्र कोमलराम को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह भी दूल्हा बाजार स्थित एक दुकान में काम करता है। विगत 03 वर्षों से अभियुक्त का मृतक युवती से मिलना जुलना था तथा उसका मृतक युवती के घर अक्सर आना-जाना भी था। इस बात की जानकारी मृतक युवती के घर वालों को होने पर उनके द्वारा इस पर आपत्ति जताते हुए इसकी जानकारी अभियुक्त के परिजनों को दी गयी थी, इस बात को लेकर अभियुक्त के घर पर भी काफी गृह क्लेश चल रहा था तथा पूर्व में दोनो पक्षों द्वारा आपसी रजामंदी से एक दूसरे के साथ कोई सम्बन्ध न रखने सम्बन्धी एक समझौता पत्र भी चौकी खुडबुडा पर दिया गया था। 02 दिन पूर्व भी युवती के द्वारा उक्त युवक को समझाने हेतु एक प्रार्थना पत्र चौकी खुडबुडा पर दिया गया था, जिस पर पुलिस अभियुक्त की तलाश में लगातार उसके घर तथा जिस दुकान पर वो कार्य करता था, वहां जा रही थी, पुलिस द्वारा ढूंढे जाने की जानकारी होने पर अभियुक्त अपना फोन बंद करके घर से गायब हो गया था तथा पुलिस से बचने के लिये विगत 02 दिनों से अलग- अलग स्थानों पर छिप रहा था, इस दौरान अभियुक्त अपने काम पर भी नहीं गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के न मिलने पर उसके परिजनों को उसके घर आते ही इसकी सूचना पुलिस को देने की हिदायत दी गई थी। लगातार चल रहे गृह क्लेश, पुलिस द्वारा ढूंढे जाने तथा मृतक युवती के उससे बातचीत न करने के चलते अभियुक्त द्वारा आवेश में आकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया। विवरण गिरफ्तार अभियुक्त - आकाश पुत्र कोमलराम, निवासी 46 मन्नूगंज, खुडबूडा मौहल्ला, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र- 27 वर्ष1
- विकासनगर। हरिपुर मिनस मोटर मार्ग पर आज सुबह क्वाणू के पास हुए सड़क हादसे में चार लोग असमय ही मौत का ग्रास बन गये, जबकि इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं इनमें से कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने खुद इस मौत के तांडव को देखा और सकुशल मौत के चंगुल से निकल आए। दरअसल आज सुबह हिमाचल रोडवेज की बस हिमाचल के ही चौपाल क्षेत्र से पाउंटा साहिब के लिए निकली थी। जिसमें बस ड्राइवर कंडक्टर और यात्रियों सहित 34 लोग सवार थे। घटनाक्रम और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उत्तराखंड सीमा में क्वाणू के पास बीच रास्ते में खड़े ट्रक को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि खाई में बस के गिरते ही परखच्चे उड़ गए। बताया कि ग्रामीणों ने बामुश्किल खुद ही खाई में उतर कर घायलों को सड़क तक पहुंचाकर प्रशासन को सूचित किया। वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना पर उत्तराखंड और हिमाचल का प्रशासन हरकत में आया और घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद विकासनगर के उपजिला चिकित्सालय और लेहमन अस्पताल पहुंचाया गया। एडीएम देहरादून कृष्ण कुमार के मुताबिक हादसा सुबह दस बजे के करीब हुआ, जिसके चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और आलाधिकारियों के निर्देश पर प्रशासनिक अमले ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत पहुंचाने में मदद की। बताया कि घटना अभी तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि चौबीस घायलों को विकासनगर और तीन को पास के हिमाचल में स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।1
- चारों और कोहरा और शांत वातावरण हर की पौड़ी 👏👏 #highlight #haridwar #haridwarcity #reincarnation1
- बिना शोर निकला मौन जुलूस, हजारों लोगों की एक ही पुकार – क्या बचेगा हमारा घर? #SilentProtest #UttarakhandNews #GroundReport1
- पथरी थाना क्षेत्र के बहादरपुर जट गांव में मुस्लिम समाज द्वारा जामा मस्जिद पर संत श्री शिरोमणि रविदास जयंती रैली का भव्य स्वागत किया गया1
- सहारनपुर में ड्यूटी के दौरान बीएलओ की हार्ट अटैक से मौत, SIR की कर रहे थे सुनवाई, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया सहारनपुर के सिंचाई विभाग में वरिष्ठ सहायक पद पर तैनात और बीएलओ के रूप में कार्यरत दुष्यंत सिंह बेदी (36) की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से न सिर्फ प्रशासनिक अमला बल्कि पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। मूल रूप से चकहरहेटी निवासी दुष्यंत सिंह बेदी पुत्र अशोक सिंह बेदी वर्तमान में नूर बस्ती क्षेत्र के बीएलओ थे। वे बीते करीब तीन महीनों से एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) से जुड़ी जनसुनवाई का कार्य कर रहे थे। उनकी ड्यूटी नुमाइश कैंप क्षेत्र में पानी की टंकी के पास स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लगाई गई थी, जहां हाउस टैक्स कैशलेस सेंटर और एसआईआर से संबंधित जनसुनवाई का काम चल रहा था। मंगलवार सुबह वह रोजाना की तरह ड्यूटी पर पहुंचे थे। जनसुनवाई के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें आनंद फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुष्यंत सिंह बेदी का पारिवारिक जीवन पहले से ही संघर्षों से भरा रहा। उनकी पत्नी का निधन पहले ही हो चुका है। परिवार में उनकी वृद्ध मां के साथ दो छोटे बच्चे हैं, 9 वर्षीय बेटी और 6 वर्षीय बेटा। दुष्यंत ही पूरे परिवार का एकमात्र सहारा थे। उनकी असमय मौत से दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। जानकारी के अनुसार जून-जुलाई में उनका तबादला रुड़की स्थित सिंचाई विभाग में हो गया था, लेकिन प्रशासन ने चुनाव और एसआईआर से जुड़ी ड्यूटी के चलते उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया। इसी कारण वह लगातार सहारनपुर में ही ड्यूटी कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी और सहकर्मी अस्पताल पहुंचे। सभी ने उन्हें एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेदार कर्मचारी बताया। प्रशासन की ओर से परिवार को हर संभव सहायता दिलाने की बात कही गई है। जिले में इस दुखद घटना को लेकर गहरा शोक व्याप्त है।2
- जनपद देहरादून में 15 साल के नाबालिग बच्चे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे के बाद बच्चे के शव को दून अस्पताल के शवगृह में रखा गया, जहां पोस्टमार्टम न कराने की मांग को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि यह एक स्पष्ट सड़क दुर्घटना है, ऐसे में पोस्टमार्टम की कोई आवश्यकता नहीं है। वहीं अस्पताल प्रशासन और पुलिस नियमों का हवाला देते हुए पोस्टमार्टम को जरूरी बता रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया गया। कुछ समय तक शवगृह परिसर में तनाव की स्थिति बनी रही। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन परिजनों से बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश में जुटे हैं।1
- विकासनगर। हरिपुर मिनस मोटर मार्ग पर आज सुबह क्वाणू के पास हुए सड़क हादसे में तीन लोग असमय ही मौत का ग्रास बन गये, जबकि इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं इनमें से कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने खुद इस मौत के तांडव को देखा और सकुशल मौत के चंगुल से निकल आए। दरअसल आज सुबह हिमाचल रोडवेज की बस हिमाचल के ही चौपाल क्षेत्र से पाउंटा साहिब के लिए निकली थी। जिसमें बस ड्राइवर कंडक्टर और यात्रियों सहित 34 लोग सवार थे। घटनाक्रम और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उत्तराखंड सीमा में क्वाणू के पास बीच रास्ते में खड़े ट्रक को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि खाई में बस के गिरते ही परखच्चे उड़ गए। बताया कि ग्रामीणों ने बामुश्किल खुद ही खाई में उतर कर घायलों को सड़क तक पहुंचाकर प्रशासन को सूचित किया। वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना पर उत्तराखंड और हिमाचल का प्रशासन हरकत में आया और घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद विकासनगर के उपजिला चिकित्सालय और लेहमन अस्पताल पहुंचाया गया। एडीएम देहरादून कृष्ण कुमार के मुताबिक हादसा सुबह दस बजे के करीब हुआ, जिसके चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और आलाधिकारियों के निर्देश पर प्रशासनिक अमले ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत पहुंचाने में मदद की। बताया कि घटना अभी तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि चौबीस घायलों को विकासनगर और तीन को पास के हिमाचल में स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।4
- जनपद में सरकारी सम्पति को भद्दा एवं विरुपित करने वालो के विरुद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उप जिलाधिकारियो एवं संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि उनकी संपत्ति पर यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई भी प्रचार प्रसार करता है एवं सरकारी संपत्ति को विरुपित करता है तो उनके विरुद्ध विरूपण अधिनियम के तहत नियम अनुसार अवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संरचना एवं सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुँचाने दीवारों पर अवैध लिखावट, पोस्टर चिपकाकर सार्वजनिक संपत्तियों को विरूपित करने का कार्य किया गया है। जिस पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के द्वारा सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम के अंतर्गत थाना कनखल में 09 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 334, मुजफ्फरनगर-हरिद्वार भाग के 4 लेन निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात वर्तमान में प्रचालन एवं रखरखाव चरण में है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 के किमी० 198 से किमी 200 हरिद्वार की ओर के मध्य कुछ व्यक्तियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर स्थित सड़क संरचना एवं दीवारों पर बार-बार अपना प्रचार विज्ञापन लिखवाया जा रहा है। यह कृत्य न केवल सार्वजनिक एवं राजमार्ग संरचना को क्षति पहुंचाने वाला है, बल्कि संबंधित प्रावधानों के अंतर्गत दंडनीय भी प्रतीत होता है। राष्ट्रीय राजमार्ग रख रखाव टीम द्वारा पूर्व में इन लिखावटों को पेंट कर मिटाया गया था कुछ संस्थानों एवं व्यक्तियों द्वारा पुनः यही अवैध लिखावट कर दी गई है। जिसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी गई, जिसका जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है । उन्होंने अवगत कराया कि जिसके विरुद्ध अवैध लिखावट एवं दीवारों, सड़क संरचना की बदसूरती के कारण शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है तथा इस प्रकार के भद्दे एवं अत्यधिक प्रचार से वाहन चालकों का ध्यान भी भटकता है, जिससे राजमार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है। जिस पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया द्वारा सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम के अंतर्गत संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सार्वजनिक सपत्ति को क्षति पहुँचाने एवं राजमार्ग की सुरक्षा से खिलवाड करने संबंधी प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत थाना कनखल में 09 लोगों/संस्थानों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने ने यह भी अवगत कराया है कि सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम 2003 में सार्वजनिक संपत्तियों को विरूपित करने पर एक वर्ष की सजा तथा ₹10000 तक के जुर्माने का प्राविधान है।1