ठेले वाले से अभद्रता पर पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, हेड कांस्टेबल निलंबित अमरोहा। आमजन से अभद्र व्यवहार के मामले में अमरोहा पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने सख्त कार्रवाई की है। यातायात पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल राजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया कस्बे का बताया जा रहा है, जहां फास्ट फूड का ठेला लगाने वाले एक युवक ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता, मारपीट, ठेले में तोड़फोड़ और रुपये मांगने के आरोप लगाए थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी लखन सिंह यादव ने हेड कांस्टेबल राजीव कुमार के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई की। पुलिस विभाग की ओर से मामले की विभागीय जांच भी शुरू कराई जा रही है। एसपी ने स्पष्ट किया कि आम जनता के साथ अभद्र व्यवहार, लापरवाही या अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय जांच में यदि पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ शालीन एवं जिम्मेदार व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं।
ठेले वाले से अभद्रता पर पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, हेड कांस्टेबल निलंबित अमरोहा। आमजन से अभद्र व्यवहार के मामले में अमरोहा पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने सख्त कार्रवाई की है। यातायात पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल राजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया कस्बे का बताया जा रहा है, जहां फास्ट फूड का ठेला लगाने वाले एक युवक ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता, मारपीट, ठेले में तोड़फोड़ और रुपये मांगने के आरोप लगाए थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी लखन सिंह यादव ने हेड कांस्टेबल राजीव कुमार के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई की। पुलिस विभाग की ओर से मामले की विभागीय जांच भी शुरू कराई जा रही है। एसपी ने स्पष्ट किया कि आम जनता के साथ अभद्र व्यवहार, लापरवाही या अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय जांच में यदि पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ शालीन एवं जिम्मेदार व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं।
- अमरोहा में छात्रा की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार अमरोहा। गजरौला थाना क्षेत्र में हाईस्कूल की छात्रा की मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने गांव निवासी नय्यूम पर छात्रा को लगातार परेशान करने और उससे बातचीत करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी नय्यूम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके भाई नासिर की तलाश की जा रही है।परिजनों के मुताबिक, छात्रा को स्कूल जाते समय कथित तौर पर परेशान किया जाता था। छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिवार को दी थी। आरोप है कि परिवार ने जब नय्यूम के भाई नासिर से शिकायत की तो उसने परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दी।परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद छात्रा को परेशान किया जाता रहा। इसके बाद छात्रा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर नय्यूम और नासिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने नय्यूम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी नासिर की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।2
- सर्विस रोड पर मिला मनोरोगी युवक का शव पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा सर्विस रोड पर मिला मनोरोगी युवक का शव ग्रामीणों के मुताबिक मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, आसपास घूमता रहता था| जोया संवाददाता।डिडौली थाना क्षेत्र के हरियाना गांव स्थित सर्विस रोड पर मंसूरी पब्लिक स्कूल के सामने गुरुवार को करीब 32 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।ग्रामीणों के मुताबिक मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह आए दिन कस्बे और आसपास के क्षेत्र में घूमता रहता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, आसपास घूमता रहता था| जोया संवाददाता।डिडौली थाना क्षेत्र के हरियाना गांव स्थित सर्विस रोड पर मंसूरी पब्लिक स्कूल के सामने गुरुवार को करीब 32 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।ग्रामीणों के मुताबिक मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह आए दिन कस्बे और आसपास के क्षेत्र में घूमता रहता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।2
- हम दिखाएंगे आपको केवल सच और यह घटना है रहरा थाना अमरोहा रहरा एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र अमरोहा के रहरा में थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित SBI ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी की घटना सामने आने का दावा किया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी और मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई सबसे बड़ा सवाल यह है कि थाना से कुछ दूरी पर हुई इस घटना में आखिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल क्यों खड़े हो रहे हैं CCTV फुटेज और पुलिस जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी खबर उत्तर प्रदेश की हम दिखाएंगे खबर बिना किसी पक्षपात के थाना से कुछ दूरी पर SBI ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी का दावा CCTV फुटेज से खुलेंगे राज पुलिस जांच का इंतजार1
- पिकअप में चलते समय लगी आग, अंदर मिली शराब की हजारों बोतलें मुरादाबाद। थाना पाकबड़ा क्षेत्र में अमरोहा बॉर्डर के पास सीएनजी स्टेशन के नजदीक गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क पर चल रही एक पिकअप गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद जब पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने पिकअप वाहन की जांच की तो उसके अंदर बड़ी संख्या में शराब की बोतलें बरामद हुईं। बताया जा रहा है कि पिकअप में शराब की हजारों बोतलें लदी थीं। वाहन पर अस्थायी (टेंपररी) नंबर दर्ज था, जिससे पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद चालक वाहन को छोड़कर मौके से भाग निकला। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि शराब को किसी दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था। टेंपररी नंबर और चालक के मौके से फरार होने के कारण शराब की खेप के वैध या अवैध होने को लेकर भी जांच की जरूरत है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर शराब की बोतलों की गिनती और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि शराब की खेप वैध थी या चोरी-छिपे ले जाई जा रही थी।4
- एक ट्रक का अचानक अगला पहिया निकल गया। पहिया निकलते ही जोरदार धमाके की आवाज हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच *लकड़हैट में बड़ा हादसा टला, चलती ट्रक का अगला पहिया निकला* *नौगावां सादात / मुरादाबाद-बिजनौर मार्ग पर ग्राम लकड़हैट में आज एक बड़ा हादसा बाल-बाल टल गया। बताया जा रहा है कि बिजनौर की ओर से आ रहे एक ट्रक का अचानक अगला पहिया निकल गया। पहिया निकलते ही जोरदार धमाके की आवाज हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। निकला हुआ पहिया लुढ़कता हुआ दूर जाकर सड़क किनारे पड़े रेत के ढेर पर जा गिरा। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर भीड़ नहीं थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसी समय एक ई-रिक्शा ठीक पास से गुजर रही थी। अगर पहिया ई-रिक्शा से टकरा जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक पर नियंत्रण बनाए रखा और ट्रक को सड़क किनारे रोक दिया। सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।1
- यूपी जिला अमरोहा तहसील हसनपुर पोस्ट गंगेश्वरी ग्राम पंचायत भावली विधानसभा 42 बच्चों को इतनी समस्या का सामना करना पड़ रहा है बहुत ज्यादा पढ़ने जाने के लिए बहुत ज्यादा परेशान है बच्चे सड़क का कोई समाधान नहीं हो रहा कोई अधिकारी या कोई भी पंचायत कोई भी इसके समाधान नहीं कर रहा बच्चों को बहुत सामना करना पड़ रहा है बच्चों को स्कूल जाने के लिए4
- *NH-9 पर फैक्ट्री के सामने बेहोशी की हालत में पड़ा मिला युवक, सिर में गंभीर चोट, हालत नाजुक* *जोया संवाददाता।* डिडौली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसके सिर में गंभीर चोट के निशान हैं। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात हाईवे पर स्थित एक फैक्ट्री के सामने ग्रामीणों ने एक युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। युवक की पहचान संजू (36) पुत्र लोकेन्द्र निवासी ग्राम नेकपुर, थाना ऐचौड़ा कंबोह, जिला संभल के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना देकर घायल को चौधरपुर दिल्ली रोड स्थित जीवन-24 हॉस्पिटल में भर्ती कराया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार युवक के सिर व कान में गंभीर चोट लगी है और उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है2
- मुरादाबाद के पाकबड़ा में NH-9 पर बड़ा खुलासा! मुरादाबाद-अमरोहा बॉर्डर के पास सीएनजी स्टेशन के नजदीक चलती पिकअप में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो अंदर हजारों शराब की बोतलें बरामद हुईं। पिकअप पर टेंपररी नंबर दर्ज था। पुलिस अब शराब की खेप के दस्तावेजों और उसके स्रोत की जांच में जुटी है। NH-9 पर धू-धूकर जली शराब से लदी पिकअप, चालक फरार… हजारों बोतलें बरामद1