logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुरादाबाद के पाकबड़ा में NH-9 पर बड़ा खुलासा! मुरादाबाद-अमरोहा बॉर्डर के पास सीएनजी स्टेशन के नजदीक चलती पिकअप में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो अंदर हजारों शराब की बोतलें बरामद हुईं। पिकअप पर टेंपररी नंबर दर्ज था। पुलिस अब शराब की खेप के दस्तावेजों और उसके स्रोत की जांच में जुटी है। NH-9 पर धू-धूकर जली शराब से लदी पिकअप, चालक फरार… हजारों बोतलें बरामद

6 hrs ago
user_Bachchan Singh
Bachchan Singh
Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
6 hrs ago

मुरादाबाद के पाकबड़ा में NH-9 पर बड़ा खुलासा! मुरादाबाद-अमरोहा बॉर्डर के पास सीएनजी स्टेशन के नजदीक चलती पिकअप में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो अंदर हजारों शराब की बोतलें बरामद हुईं। पिकअप पर टेंपररी नंबर दर्ज था। पुलिस अब शराब की खेप के दस्तावेजों और उसके स्रोत की जांच में जुटी है। NH-9 पर धू-धूकर जली शराब से लदी पिकअप, चालक फरार… हजारों बोतलें बरामद

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ठेले वाले से अभद्रता पर पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, हेड कांस्टेबल निलंबित अमरोहा। आमजन से अभद्र व्यवहार के मामले में अमरोहा पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने सख्त कार्रवाई की है। यातायात पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल राजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया कस्बे का बताया जा रहा है, जहां फास्ट फूड का ठेला लगाने वाले एक युवक ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता, मारपीट, ठेले में तोड़फोड़ और रुपये मांगने के आरोप लगाए थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी लखन सिंह यादव ने हेड कांस्टेबल राजीव कुमार के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई की। पुलिस विभाग की ओर से मामले की विभागीय जांच भी शुरू कराई जा रही है। एसपी ने स्पष्ट किया कि आम जनता के साथ अभद्र व्यवहार, लापरवाही या अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय जांच में यदि पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ शालीन एवं जिम्मेदार व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं।
    1
    ठेले वाले से अभद्रता पर पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, हेड कांस्टेबल निलंबित
अमरोहा। आमजन से अभद्र व्यवहार के मामले में अमरोहा पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने सख्त कार्रवाई की है। यातायात पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल राजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया कस्बे का बताया जा रहा है, जहां फास्ट फूड का ठेला लगाने वाले एक युवक ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता, मारपीट, ठेले में तोड़फोड़ और रुपये मांगने के आरोप लगाए थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की थी।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी लखन सिंह यादव ने हेड कांस्टेबल राजीव कुमार के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई की। पुलिस विभाग की ओर से मामले की विभागीय जांच भी शुरू कराई जा रही है।
एसपी ने स्पष्ट किया कि आम जनता के साथ अभद्र व्यवहार, लापरवाही या अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय जांच में यदि पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ शालीन एवं जिम्मेदार व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • लोदीपुर राजपूत में तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलटी, कई घायल लोदीपुर राजपूत में तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलटी, कई घायल मुरादाबाद। नेशनल हाईवे पर लोदीपुर राजपूत के पास गुरुवार को तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार कई मजदूर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकालकर मदद की और पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन संख्या UP 37 DT 2306 शाहजहांपुर से हरियाणा की ओर जा रहा था। वाहन में मजदूर सवार थे। बताया जा रहा है कि लोदीपुर राजपूत के पास चालक को नींद की झपकी आ गई। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर लगने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे में पिकअप में बैठे कई मजदूर घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। बाद में पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। प्रथम दृष्टया हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी और तेज रफ्तार बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    3
    लोदीपुर राजपूत में तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलटी, कई घायल
लोदीपुर राजपूत में तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलटी, कई घायल
मुरादाबाद। नेशनल हाईवे पर लोदीपुर राजपूत के पास गुरुवार को तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार कई मजदूर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकालकर मदद की और पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन संख्या UP 37 DT 2306 शाहजहांपुर से हरियाणा की ओर जा रहा था। वाहन में मजदूर सवार थे। बताया जा रहा है कि लोदीपुर राजपूत के पास चालक को नींद की झपकी आ गई। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर लगने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप सड़क पर पलट गई।
हादसे में पिकअप में बैठे कई मजदूर घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। बाद में पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी है।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। प्रथम दृष्टया हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी और तेज रफ्तार बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_सुब्हान
    सुब्हान
    TV News Anchor अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • डिलारी : मुरादाबाद के थाना डिलारी के गांव सैंजनी में तेंदुआ रेस्क्यू,ग्रामीण इलाके में तेंदुओं की दहशत कायम डिलारी : मुरादाबाद के थाना डिलारी के गांव सैंजनी में तेंदुआ रेस्क्यू,ग्रामीण इलाके में तेंदुओं की दहशत कायम
    1
    डिलारी : मुरादाबाद के थाना डिलारी के गांव सैंजनी में तेंदुआ  रेस्क्यू,ग्रामीण इलाके में  तेंदुओं की दहशत कायम
डिलारी : मुरादाबाद के थाना डिलारी के गांव सैंजनी में तेंदुआ  रेस्क्यू,ग्रामीण इलाके में  तेंदुओं की दहशत कायम
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • Bhojpur:तीन मंजिला मकान अचानक ढहने से हडकंप; एक महिला की दबने से मौत!
    1
    Bhojpur:तीन मंजिला मकान अचानक ढहने से हडकंप; एक महिला की दबने से मौत!
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, सपा सरकार बनी तो इलाज होगा फ्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर इलाज मुफ्त होगा और किसी का कार्ड नहीं देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार जाने वाली है और इसे लेकर संकल्प लिया गया है।
    1
    अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, सपा सरकार बनी तो इलाज होगा फ्री
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर इलाज मुफ्त होगा और किसी का कार्ड नहीं देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार जाने वाली है और इसे लेकर संकल्प लिया गया है।
    user_Sikandar saifi
    Sikandar saifi
    Local News Reporter चांदपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *मेरठ कमिश्नरेट पर आजाद अधिकार सेना का प्रदर्शन, RSS प्रमुख के नाम सौंपा ज्ञापन* *मेरठ, 10 सितंबर 2026* आज *आजाद अधिकार सेना* के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर *मेरठ कमिश्नरेट* पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन *लोनी (गाजियाबाद) प्रकरण* में सोशल मीडिया पर हो रही *भड़काऊ पोस्ट और बयानबाजी* को लेकर किया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे बयानों से समाज में आपसी भाईचारा बिगड़ रहा है और आम जनता को परेशानी हो रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने *माननीय RSS प्रमुख श्री मोहन भागवत जी के नाम जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा।* ज्ञापन में मांग की गई है कि - 1. सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व बयानबाजी करने वालों पर बिना भेदभाव सख्त कार्रवाई हो। 2. लोनी प्रकरण की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए। 3. देश में आपसी भाईचारा और कानून का राज कायम रखा जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वह किसी भी धर्म, पद या संगठन का हो - जो गलत है उस पर कार्रवाई हो। इस मौके पर प्रदेश महासचिव *मास्टर अब्दुल अजीज*, हापुड़ जिलाध्यक्ष *सचिन रावल* कविता चौधरी ,सूरज कुमार सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    3
    *मेरठ कमिश्नरेट पर आजाद अधिकार सेना का प्रदर्शन, RSS प्रमुख के नाम सौंपा ज्ञापन*


*मेरठ, 10 सितंबर 2026*

आज *आजाद अधिकार सेना* के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर *मेरठ कमिश्नरेट* पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन *लोनी (गाजियाबाद) प्रकरण* में सोशल मीडिया पर हो रही *भड़काऊ पोस्ट और बयानबाजी* को लेकर किया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे बयानों से समाज में आपसी भाईचारा बिगड़ रहा है और आम जनता को परेशानी हो रही है।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने *माननीय RSS प्रमुख श्री मोहन भागवत जी के नाम जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा।*

ज्ञापन में मांग की गई है कि -
1. सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व बयानबाजी करने वालों पर बिना भेदभाव सख्त कार्रवाई हो।
2. लोनी प्रकरण की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए।
3. देश में आपसी भाईचारा और कानून का राज कायम रखा जाए।

संगठन ने स्पष्ट किया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वह किसी भी धर्म, पद या संगठन का हो - जो गलत है उस पर कार्रवाई हो।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव *मास्टर अब्दुल अजीज*, हापुड़ जिलाध्यक्ष *सचिन रावल* कविता चौधरी ,सूरज कुमार सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Gulfam Saifi press repoter
    Gulfam Saifi press repoter
    Carpenter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Dilari: विधानसभा 26 ठाकुरद्वारा के गाँव तिखूंटी में बिलाल चौधरी AIMIM ने की जनसभा!
    1
    Dilari: विधानसभा 26 ठाकुरद्वारा के गाँव तिखूंटी में बिलाल चौधरी AIMIM ने की जनसभा!
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • चांदपुर के फादरसन पब्लिक स्कूल में शिक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित चांदपुर के फादरसन पब्लिक स्कूल में ‘कहानी वाचन एक शिक्षण पद्धति’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। विशेषज्ञों ने शिक्षकों को कहानी के माध्यम से पढ़ाई को रोचक और प्रभावी बनाने के तरीके बताए।
    1
    चांदपुर के फादरसन पब्लिक स्कूल में शिक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
चांदपुर के फादरसन पब्लिक स्कूल में ‘कहानी वाचन एक शिक्षण पद्धति’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। विशेषज्ञों ने शिक्षकों को कहानी के माध्यम से पढ़ाई को रोचक और प्रभावी बनाने के तरीके बताए।
    user_Sikandar saifi
    Sikandar saifi
    Local News Reporter चांदपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • थाना डिलारी क्षेत्र के जूलढकिया गांव में भट्ठे के पास पकड़ा गया एक और तेंदुआ थाना डिलारी क्षेत्र के जूलढकिया गांव में भट्ठे के पास पकड़ा गया एक और तेंदुआ
    1
    थाना डिलारी क्षेत्र के जूलढकिया गांव में भट्ठे के पास पकड़ा गया एक और तेंदुआ
थाना डिलारी क्षेत्र के जूलढकिया गांव में भट्ठे के पास पकड़ा गया एक और तेंदुआ
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.