Shuru
Apke Nagar Ki App…
अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, सपा सरकार बनी तो इलाज होगा फ्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर इलाज मुफ्त होगा और किसी का कार्ड नहीं देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार जाने वाली है और इसे लेकर संकल्प लिया गया है।
Sikandar saifi
अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, सपा सरकार बनी तो इलाज होगा फ्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर इलाज मुफ्त होगा और किसी का कार्ड नहीं देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार जाने वाली है और इसे लेकर संकल्प लिया गया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, सपा सरकार बनी तो इलाज होगा फ्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर इलाज मुफ्त होगा और किसी का कार्ड नहीं देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार जाने वाली है और इसे लेकर संकल्प लिया गया है।1
- एक ट्रक का अचानक अगला पहिया निकल गया। पहिया निकलते ही जोरदार धमाके की आवाज हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच *लकड़हैट में बड़ा हादसा टला, चलती ट्रक का अगला पहिया निकला* *नौगावां सादात / मुरादाबाद-बिजनौर मार्ग पर ग्राम लकड़हैट में आज एक बड़ा हादसा बाल-बाल टल गया। बताया जा रहा है कि बिजनौर की ओर से आ रहे एक ट्रक का अचानक अगला पहिया निकल गया। पहिया निकलते ही जोरदार धमाके की आवाज हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। निकला हुआ पहिया लुढ़कता हुआ दूर जाकर सड़क किनारे पड़े रेत के ढेर पर जा गिरा। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर भीड़ नहीं थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसी समय एक ई-रिक्शा ठीक पास से गुजर रही थी। अगर पहिया ई-रिक्शा से टकरा जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक पर नियंत्रण बनाए रखा और ट्रक को सड़क किनारे रोक दिया। सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।1
- पशुशाला में गुलदार ने महिला को बनाया अपना शिकार! ➡️ पशुशाला में गुलदार ने महिला पर अचानक किया अटैक ➡️ गुलदार के हमले में महिला की हुई दर्दनाक मौत ➡️ मौत के बाद ग्रामीण में भारी आक्रोश, धरने पर बैठे ➡️ पुलिस व वन विभाग लोगों को समझाने में जुटे ➡️ थाना नजीबाबाद क्षेत्र के आलोपुर का पूरा मामला1
- बिजनौर: कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता, 48 घंटे में चोरी की दो भैंसें बरामद, 3 शातिर गिरफ्तार बिजनौर। जनपद बिजनौर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में मवेशी चोरों के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मु0अ0सं0 208/2026 धारा 331(4)/305(1) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) से संबंधित पशु चोरी की घटना का मात्र 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी गईं दोनों भैंसों को सकुशल बरामद करते हुए इस मामले में संलिप्त 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले का संक्षिप्त विवरण मुकदमा: मु0अ0सं0 208/2026 धाराएं: 331(4) एवं 305(1) बीएनएस (गृह-अतिचार एवं चोरी) बरामदगी: 02 चोरी की गई भैंसें (सकुशल) कार्रवाई: घटना के 48 घंटे के अंदर 03 अभियुक्त गिरफ्तार थाना: कोतवाली देहात, जनपद बिजनौर पीड़ित द्वारा थाने में भैंस चोरी होने की सूचना दर्ज कराई गई थी, जिस पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी व मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्धों की घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को दबोच लिया और उनकी निशानदेही पर दोनों भैंसें सुरक्षित बरामद कर लीं। पुलिस अधीक्षक बिजनौर, श्री कृष्ण कुमार की बाइट (आधिकारिक बयान): "थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत मवेशी चोरी का एक मामला दर्ज किया गया था, जिसमें मु0अ0सं0 208/2026 के तहत सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीम को निर्देशित किया गया था। टीम ने बेहद सराहनीय कार्य करते हुए मात्र 48 घंटे के भीतर घटना का सफल खुलासा किया है। दोनों भैंसों को सकुशल बरामद कर लिया गया है तथा इसमें शामिल 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। जनपद में पशु तस्करों और चोरों के खिलाफ यह सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।"1
- 80 के दशक में जो लोग पहुंच गए उनको शेयर करो उनका बहुत बड़ा फायदा1
- अमरोहा में छात्रा की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार अमरोहा। गजरौला थाना क्षेत्र में हाईस्कूल की छात्रा की मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने गांव निवासी नय्यूम पर छात्रा को लगातार परेशान करने और उससे बातचीत करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी नय्यूम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके भाई नासिर की तलाश की जा रही है।परिजनों के मुताबिक, छात्रा को स्कूल जाते समय कथित तौर पर परेशान किया जाता था। छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिवार को दी थी। आरोप है कि परिवार ने जब नय्यूम के भाई नासिर से शिकायत की तो उसने परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दी।परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद छात्रा को परेशान किया जाता रहा। इसके बाद छात्रा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर नय्यूम और नासिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने नय्यूम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी नासिर की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।2
- सर्विस रोड पर मिला मनोरोगी युवक का शव पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा सर्विस रोड पर मिला मनोरोगी युवक का शव ग्रामीणों के मुताबिक मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, आसपास घूमता रहता था| जोया संवाददाता।डिडौली थाना क्षेत्र के हरियाना गांव स्थित सर्विस रोड पर मंसूरी पब्लिक स्कूल के सामने गुरुवार को करीब 32 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।ग्रामीणों के मुताबिक मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह आए दिन कस्बे और आसपास के क्षेत्र में घूमता रहता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, आसपास घूमता रहता था| जोया संवाददाता।डिडौली थाना क्षेत्र के हरियाना गांव स्थित सर्विस रोड पर मंसूरी पब्लिक स्कूल के सामने गुरुवार को करीब 32 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।ग्रामीणों के मुताबिक मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह आए दिन कस्बे और आसपास के क्षेत्र में घूमता रहता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।2
- चांदपुर के फादरसन पब्लिक स्कूल में शिक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित चांदपुर के फादरसन पब्लिक स्कूल में ‘कहानी वाचन एक शिक्षण पद्धति’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। विशेषज्ञों ने शिक्षकों को कहानी के माध्यम से पढ़ाई को रोचक और प्रभावी बनाने के तरीके बताए।1