*मेरठ कमिश्नरेट पर आजाद अधिकार सेना का प्रदर्शन, RSS प्रमुख के नाम सौंपा ज्ञापन* *मेरठ, 10 सितंबर 2026* आज *आजाद अधिकार सेना* के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर *मेरठ कमिश्नरेट* पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन *लोनी (गाजियाबाद) प्रकरण* में सोशल मीडिया पर हो रही *भड़काऊ पोस्ट और बयानबाजी* को लेकर किया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे बयानों से समाज में आपसी भाईचारा बिगड़ रहा है और आम जनता को परेशानी हो रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने *माननीय RSS प्रमुख श्री मोहन भागवत जी के नाम जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा।* ज्ञापन में मांग की गई है कि - 1. सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व बयानबाजी करने वालों पर बिना भेदभाव सख्त कार्रवाई हो। 2. लोनी प्रकरण की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए। 3. देश में आपसी भाईचारा और कानून का राज कायम रखा जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वह किसी भी धर्म, पद या संगठन का हो - जो गलत है उस पर कार्रवाई हो। इस मौके पर प्रदेश महासचिव *मास्टर अब्दुल अजीज*, हापुड़ जिलाध्यक्ष *सचिन रावल* कविता चौधरी ,सूरज कुमार सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*मेरठ कमिश्नरेट पर आजाद अधिकार सेना का प्रदर्शन, RSS प्रमुख के नाम सौंपा ज्ञापन* *मेरठ, 10 सितंबर 2026* आज *आजाद अधिकार सेना* के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर *मेरठ कमिश्नरेट* पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन *लोनी (गाजियाबाद) प्रकरण* में सोशल मीडिया पर हो रही *भड़काऊ पोस्ट और बयानबाजी* को लेकर किया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे बयानों से समाज में
आपसी भाईचारा बिगड़ रहा है और आम जनता को परेशानी हो रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने *माननीय RSS प्रमुख श्री मोहन भागवत जी के नाम जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा।* ज्ञापन में मांग की गई है कि - 1. सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व बयानबाजी करने वालों पर बिना भेदभाव सख्त कार्रवाई हो। 2. लोनी प्रकरण की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए। 3. देश
में आपसी भाईचारा और कानून का राज कायम रखा जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वह किसी भी धर्म, पद या संगठन का हो - जो गलत है उस पर कार्रवाई हो। इस मौके पर प्रदेश महासचिव *मास्टर अब्दुल अजीज*, हापुड़ जिलाध्यक्ष *सचिन रावल* कविता चौधरी ,सूरज कुमार सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- हम दिखाएंगे आपको केवल सच और यह घटना है रहरा थाना अमरोहा रहरा एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र अमरोहा के रहरा में थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित SBI ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी की घटना सामने आने का दावा किया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी और मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई सबसे बड़ा सवाल यह है कि थाना से कुछ दूरी पर हुई इस घटना में आखिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल क्यों खड़े हो रहे हैं CCTV फुटेज और पुलिस जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी खबर उत्तर प्रदेश की हम दिखाएंगे खबर बिना किसी पक्षपात के थाना से कुछ दूरी पर SBI ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी का दावा CCTV फुटेज से खुलेंगे राज पुलिस जांच का इंतजार1
- एक ट्रक का अचानक अगला पहिया निकल गया। पहिया निकलते ही जोरदार धमाके की आवाज हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच *लकड़हैट में बड़ा हादसा टला, चलती ट्रक का अगला पहिया निकला* *नौगावां सादात / मुरादाबाद-बिजनौर मार्ग पर ग्राम लकड़हैट में आज एक बड़ा हादसा बाल-बाल टल गया। बताया जा रहा है कि बिजनौर की ओर से आ रहे एक ट्रक का अचानक अगला पहिया निकल गया। पहिया निकलते ही जोरदार धमाके की आवाज हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। निकला हुआ पहिया लुढ़कता हुआ दूर जाकर सड़क किनारे पड़े रेत के ढेर पर जा गिरा। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर भीड़ नहीं थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसी समय एक ई-रिक्शा ठीक पास से गुजर रही थी। अगर पहिया ई-रिक्शा से टकरा जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक पर नियंत्रण बनाए रखा और ट्रक को सड़क किनारे रोक दिया। सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।1
- कमिश्नरेट पर आजाद अधिकार सेना का प्रदर्शन ,RSS प्रमुख के नाम सौंपा ज्ञापन मेरठ ,आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर मेरठ कमिश्नरेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन लोनी (गाजियाबाद) प्रकरण में सोशल मीडिया पर हो रही भड़काऊ पोस्ट और बयानबाजी को लेकर किया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे बयानों से समाज में आपसी भाईचारा बिगड़ रहा है और आम जनता को परेशानी हो रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने *माननीय RSS प्रमुख श्री मोहन भागवत जी के नाम जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा।* ज्ञापन में मांग की गई है कि - 1. सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व बयानबाजी करने वालों पर बिना भेदभाव सख्त कार्रवाई हो। 2. लोनी प्रकरण की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए। 3. देश में आपसी भाईचारा और कानून का राज कायम रखा जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वह किसी भी धर्म, पद या संगठन का हो - जो गलत है उस पर कार्रवाई हो। इस मौके पर प्रदेश महासचिव *मास्टर अब्दुल अजीज*, हापुड़ जिलाध्यक्ष *सचिन रावल* कविता चौधरी ,सूरज कुमार सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- ठेले वाले से अभद्रता पर पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, हेड कांस्टेबल निलंबित अमरोहा। आमजन से अभद्र व्यवहार के मामले में अमरोहा पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने सख्त कार्रवाई की है। यातायात पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल राजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया कस्बे का बताया जा रहा है, जहां फास्ट फूड का ठेला लगाने वाले एक युवक ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता, मारपीट, ठेले में तोड़फोड़ और रुपये मांगने के आरोप लगाए थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी लखन सिंह यादव ने हेड कांस्टेबल राजीव कुमार के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई की। पुलिस विभाग की ओर से मामले की विभागीय जांच भी शुरू कराई जा रही है। एसपी ने स्पष्ट किया कि आम जनता के साथ अभद्र व्यवहार, लापरवाही या अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय जांच में यदि पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ शालीन एवं जिम्मेदार व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं।1
- पिकअप में चलते समय लगी आग, अंदर मिली शराब की हजारों बोतलें मुरादाबाद। थाना पाकबड़ा क्षेत्र में अमरोहा बॉर्डर के पास सीएनजी स्टेशन के नजदीक गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क पर चल रही एक पिकअप गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद जब पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने पिकअप वाहन की जांच की तो उसके अंदर बड़ी संख्या में शराब की बोतलें बरामद हुईं। बताया जा रहा है कि पिकअप में शराब की हजारों बोतलें लदी थीं। वाहन पर अस्थायी (टेंपररी) नंबर दर्ज था, जिससे पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद चालक वाहन को छोड़कर मौके से भाग निकला। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि शराब को किसी दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था। टेंपररी नंबर और चालक के मौके से फरार होने के कारण शराब की खेप के वैध या अवैध होने को लेकर भी जांच की जरूरत है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर शराब की बोतलों की गिनती और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि शराब की खेप वैध थी या चोरी-छिपे ले जाई जा रही थी।4
- 30 मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर रवि का एनकाउंटर, पुलिस ने बरामद की बाइक और कारतूस BAGHPAT DESK : बागपत के बड़ौत में भाजपा नेता और पूर्व नगरपालिका चेयरमैन अमित राणा को जान से मारने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर रवि का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। पुलिस की गोली रवि के पैर में लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर करीब 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस बुधवार रात करीब 9 बजे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बुलेट बाइक से आ रहे रवि को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि रवि ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो रवि के पैर में लगी। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। फैसले के लिए बना रहा था दबाव पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि रवि भाजपा नेता अमित राणा पर एक मामले में फैसला करने का दबाव बना रहा था। फैसला नहीं होने पर उसने अमित राणा को फोन कर जान से मारने और उनके परिवार पर हमला करने की धमकी दी थी। इस मामले में अमित राणा ने 7 सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया था। हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ 30 मुकदमे पुलिस के अनुसार, रवि बड़ौत का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ करीब 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और धमकी देने के मामले की भी जांच कर रही है। सीओ बोले- पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद हुई कार्रवाई बड़ौत सीओ अंशु जैन ने बताया कि पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। फिलहाल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- माननीय सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री रामजीलाल सुमन जी को भारी पुलिस बल द्वारा रास्ते में रोके जाने पर विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार को मृतक दीपक के परिवार से मिलने गांव बदनौली जा रहे सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री रामजीलाल सुमन जी को भारी पुलिस बल द्वारा रास्ते में रोके जाने पर विरोध प्रदर्शन किया। हापुड़ के गांव बदनौली में दलित युवक दीपक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक दीपक के परिवार से मिलने और उन्हें सांत्वना देने जा रहे माननीय सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री रामजीलाल सुमन जी को भारी पुलिस बल द्वारा रास्ते में रोके जाने पर विरोध प्रदर्शन किया।1
- लोदीपुर राजपूत में तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलटी, कई घायल लोदीपुर राजपूत में तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलटी, कई घायल मुरादाबाद। नेशनल हाईवे पर लोदीपुर राजपूत के पास गुरुवार को तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार कई मजदूर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकालकर मदद की और पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन संख्या UP 37 DT 2306 शाहजहांपुर से हरियाणा की ओर जा रहा था। वाहन में मजदूर सवार थे। बताया जा रहा है कि लोदीपुर राजपूत के पास चालक को नींद की झपकी आ गई। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर लगने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे में पिकअप में बैठे कई मजदूर घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। बाद में पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। प्रथम दृष्टया हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी और तेज रफ्तार बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।3
- पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े जमकर हुई मारपीट पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षो में हुई जमकर मारपीट वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल हापुड़ में बुलंदशहर रोड के मजीद पूरा में लाठी डंडों से हुई मारपीट वीडियो मीडिया पर हुआ वायरल! पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने। लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से जमकर मारपीट, मौके पर मची अफरा-तफरी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। हापुड़ में थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के मजीद पुरा का मामला।।1