logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

5 hrs ago
user_District.reporter.babulaljogaw
District.reporter.babulaljogaw
Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
5 hrs ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पाली,कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने आज गुरूवार को पाली जिले के रामलीला मैदान में आयोजित संभागीय स्तरीय आयुर्वेद मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री कुमावत ने कहा कि आरोग्य व स्वास्थ्य का हमारे जीवन में बेहद् महत्वपूर्ण स्थान है। शरीर स्वस्थ होता है तो व्यक्ति सब कुछ प्राप्त कर सकता है इसे ध्यान रखते हुये आमजन के लिये आरोग्य मेले का आयोजन किया गया है। केन्द्र व राज्य सरकार भी आमजन के स्वास्थ्य हितो को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए मिला आम जन के लिए उपयोगी हुआ क्योंकि पूर्व में सुमेरपुर में भी इस विभाग के द्वारा जो मेला लगाया गया था उसका आम जनता को बहुत लाभ मिला और विशेष कर बच्चों का भी सफल इलाज किया गया जो आयुष विभाग धन्यवाद का पात्र है आज के समय में आयुर्वेद इलाज बहुत ही उपयोगी है एलोपैथी से जल्दी ठीक हो सकते हैं परंतु साइड इफेक्ट ज्यादा है किंतु आयुर्वेद का इलाज धीरे है पर बीमारियों का जड़ों से नष्ट कर देता है हमारे ऋषि मुनियों के द्वारा उनके उपयोग किया जाता है क्योंकि आयुर्वेदिक विभाग में गुणवत्ता और फायदे ज्यादा है। आयोजित मेले में आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, योग एवँ प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा लाभान्वित किया जायेगा। शुभारंभ के पश्चात मंत्री कुमावत, आईएएस बिरजू गोपाल सुनील भंडारी, आयुक्त नगर निगम नवीन भारद्वाज, उपखंड अधिकारी विमलेंद्र सिंह राणावत द्वारा आरोग्य मेले में लगी समस्त व्यवस्थाओं एवँ आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी के विभिन्न काउंटरों का अवलोकन किया गया। समारोह को सुनील भंडारी एव पुख राज पटेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में संभाग नोडल अधिकारी अर्जुनसिंह, सयुक्त निदेशक बजरंग लाल शर्मा, उपनिदेशक जालोर डॉ भवानी सिंह, उपनिदेशक ब्यावर सीपी सिंह, पुखराज पटेल, देवीलाल मेघवाल, डॉ शिव कुमार शर्मा अन्य सभी आमजन मौजूद रहे। इसी प्रकार मेले में 13 से 14 मार्च 2026 दो दिन शाम 7 बजे भव्य संस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमे राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कलाकार भाग लेंगे। सांस्कृतिक आयोजन में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के सौजन्य से किया जाएगा।
    1
    पाली,कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने आज गुरूवार को पाली जिले के रामलीला मैदान में आयोजित संभागीय स्तरीय आयुर्वेद मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री कुमावत ने कहा कि आरोग्य व स्वास्थ्य का हमारे जीवन में बेहद् महत्वपूर्ण स्थान है। शरीर स्वस्थ होता है तो व्यक्ति सब कुछ प्राप्त कर सकता है इसे ध्यान रखते हुये आमजन के लिये आरोग्य मेले का आयोजन किया गया है। केन्द्र व राज्य सरकार भी आमजन के स्वास्थ्य हितो को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए मिला आम जन के लिए उपयोगी हुआ क्योंकि पूर्व में सुमेरपुर में भी इस विभाग के द्वारा जो मेला लगाया गया था उसका आम जनता को बहुत लाभ मिला और विशेष कर बच्चों का भी सफल इलाज किया गया जो आयुष विभाग धन्यवाद का पात्र है आज के समय में आयुर्वेद इलाज बहुत ही उपयोगी है एलोपैथी से जल्दी ठीक हो सकते हैं परंतु साइड इफेक्ट ज्यादा है किंतु आयुर्वेद का इलाज धीरे है पर बीमारियों का जड़ों से नष्ट कर देता है हमारे ऋषि मुनियों के द्वारा उनके उपयोग किया जाता है क्योंकि आयुर्वेदिक विभाग में गुणवत्ता और फायदे ज्यादा है।
आयोजित मेले में आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, योग एवँ प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा लाभान्वित किया जायेगा। शुभारंभ के पश्चात मंत्री कुमावत, आईएएस बिरजू गोपाल सुनील भंडारी, आयुक्त नगर निगम नवीन भारद्वाज, उपखंड अधिकारी विमलेंद्र सिंह राणावत द्वारा आरोग्य मेले में लगी समस्त व्यवस्थाओं एवँ आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी के विभिन्न काउंटरों का अवलोकन किया गया। समारोह को सुनील भंडारी एव पुख राज पटेल ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में संभाग नोडल अधिकारी अर्जुनसिंह, सयुक्त निदेशक बजरंग लाल शर्मा, उपनिदेशक जालोर डॉ भवानी सिंह, उपनिदेशक ब्यावर सीपी सिंह, पुखराज पटेल, देवीलाल मेघवाल, डॉ शिव कुमार शर्मा अन्य सभी आमजन मौजूद रहे।
इसी प्रकार मेले में 13 से 14 मार्च 2026 दो दिन शाम 7 बजे भव्य संस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमे राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कलाकार भाग लेंगे। सांस्कृतिक आयोजन में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के सौजन्य से किया जाएगा।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) ब्यावर में गैस एजेंसियों की बैठक: कलेक्टर कमलराम मीणा ने दिए सख्त निर्देश, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई कमलराम मीणा जिला कलक्टर ब्यावर की अध्यक्षता जिला कलक्ट्रेट सभागार पर ब्यावर जिले के समस्त गैस एजेन्सी संचालको की बैठक आयोजित कर LPG आमद विक्रय एवं स्टॉक तथा LPG बुकिंग व आपूर्ति की समीक्षा की गई। गैस एजेन्सी संचालको द्वारा गैस सिलेण्डर बुकिंग एवं पेण्डेंसी के अनुसार जिले में गैस एजेन्सीयों पर दो से तीन दिन का बैकलोग है तथा गैस एजेन्सीयों पर पर्याप्त घरेलू सिलेण्डर का स्टॉक रखा हुआ है। गैस एजेन्सीयों को गैस कम्पनी द्वारा नियमित एवं पर्याप्त गैस सिलेण्डर की आपूर्ति प्राप्त हो रही है किसी प्रकार की कमी नहीं है। जिला कलक्टर द्वारा गैस एजेन्सी संचालको को निर्देशित किया गया कि पेट्रोलियम कम्पनी एवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन की पूर्ण पालना सुनिश्चित करे । उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के पश्चात प्राथमिकता FIFO से गैस सिलेण्डर की होम डिलीवरी करे । जिन उपभोक्ताओं की ईकवाईसी बकाया है उनकी ईकेवाईसी पूर्ण करें। गैस सिलेण्डर की किसी भी स्थिति में कालाबाजारी नहीं हो तथा घरेलू गैस सिलेण्डरों का वाणिज्यिक दुरूपयोग नहीं हो। गैस सिलण्डरों का भण्डारण अपने निर्धारित गोदाम स्थल पर ही किया जाए अन्य स्थान पर गैस सिलेण्डरों का भण्डारण नहीं करें। जिले में विजिलेंस जांच दल गठन किया जाकर गैस सिलेण्डरों के दुरूपयोंग एवं कालाबाजारी की जांच करवाई जाएगी। गैस एजेन्सी से प्रतिदिन स्टॉक की सूचना प्राप्त की जा रही है। जिले में LPG आपूर्ति सामान्य है अतः उपभोक्ता आवश्यकता अनुसार ही गैस की बुकिंग करवाए। गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति में व्यवधान की आशंका में अनावश्यक बुकिंग अथवा सिलेण्डरों का भण्डारण नहीं करें। उपभोक्ताओं को सिलेण्डर की आपूर्ति के उपरांत 25 दिन पश्चात बुकिंग पर गैस सिलेण्डर की आपूर्ति की जा रही है। बैठक में ब्यावर जिले के समस्त गैस एजेन्सी संचालक उपस्थित रहें तथा ब्रह्मलाल जाट अतिरिक्त जिला कलक्टर, गोपाल मीना CEO जिला परिषद ब्यावर, भूपेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अब्दुल सादिक जिला रसद अधिकारी ब्यावर उपस्थित रहें।
    1
    रायपुर (ब्यावर)
ब्यावर में गैस एजेंसियों की बैठक: कलेक्टर कमलराम मीणा ने दिए सख्त निर्देश, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई
कमलराम मीणा जिला कलक्टर ब्यावर की अध्यक्षता जिला कलक्ट्रेट सभागार पर ब्यावर जिले के समस्त गैस एजेन्सी संचालको की बैठक आयोजित कर LPG आमद विक्रय एवं स्टॉक तथा LPG बुकिंग व आपूर्ति की समीक्षा की गई।
गैस एजेन्सी संचालको द्वारा गैस सिलेण्डर बुकिंग एवं पेण्डेंसी के अनुसार जिले में गैस एजेन्सीयों पर दो से तीन दिन का बैकलोग है तथा गैस एजेन्सीयों पर पर्याप्त घरेलू सिलेण्डर का स्टॉक रखा हुआ है। गैस एजेन्सीयों को गैस कम्पनी द्वारा नियमित एवं पर्याप्त गैस सिलेण्डर की आपूर्ति प्राप्त हो रही है किसी प्रकार की कमी नहीं है।
जिला कलक्टर द्वारा गैस एजेन्सी संचालको को निर्देशित किया गया कि पेट्रोलियम कम्पनी एवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन की पूर्ण पालना सुनिश्चित करे । उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के पश्चात प्राथमिकता FIFO से गैस सिलेण्डर की होम डिलीवरी करे । जिन उपभोक्ताओं की ईकवाईसी बकाया है उनकी ईकेवाईसी पूर्ण करें।
गैस सिलेण्डर की किसी भी स्थिति में कालाबाजारी नहीं हो तथा घरेलू गैस सिलेण्डरों का वाणिज्यिक दुरूपयोग नहीं हो।
गैस सिलण्डरों का भण्डारण अपने निर्धारित गोदाम स्थल पर ही किया जाए अन्य स्थान पर गैस सिलेण्डरों का भण्डारण नहीं करें।
जिले में विजिलेंस जांच दल गठन किया जाकर गैस सिलेण्डरों के दुरूपयोंग एवं कालाबाजारी की जांच करवाई जाएगी।
गैस एजेन्सी से प्रतिदिन स्टॉक की सूचना प्राप्त की जा रही है।
जिले में LPG आपूर्ति सामान्य है अतः उपभोक्ता आवश्यकता अनुसार ही गैस की बुकिंग करवाए। गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति में व्यवधान की आशंका में अनावश्यक बुकिंग अथवा सिलेण्डरों का भण्डारण नहीं करें। उपभोक्ताओं को सिलेण्डर की आपूर्ति के उपरांत 25 दिन पश्चात बुकिंग पर गैस सिलेण्डर की आपूर्ति की जा रही है।
बैठक में ब्यावर जिले के समस्त गैस एजेन्सी संचालक उपस्थित रहें तथा ब्रह्मलाल जाट अतिरिक्त जिला कलक्टर, गोपाल मीना CEO जिला परिषद ब्यावर, भूपेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अब्दुल सादिक जिला रसद अधिकारी ब्यावर उपस्थित रहें।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सुमेरपुर । प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 2024-25 में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सुमेरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को राज्य स्तर पर दूसरा स्थान मिला है। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से होने वाले राज्य स्तरीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मान दिया जाएगा। विभाग के अनुसार 19 मार्च 2026 को राज्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण संस्थान, झालाना डूंगरी (जयपुर) में ‘प्लेज फॉर 9 अचीवर्स अवॉर्ड’ के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों, चिकित्सा संस्थानों और जिलों को सम्मानित करेंगे। सरकारी चिकित्सा संस्थानों की श्रेणी में सीएचसी भीनमाल (जालोर) को पहला, सीएचसी सुमेरपुर (पाली) को दूसरा तथा सीएचसी मेड़ता (नागौर) को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच, अधिकतम लाभार्थियों को सेवाएं देने और उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान जैसे मानकों के आधार पर दिया जा रहा है। इससे सुमेरपुर क्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग में खुशी का माहौल है। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डाॅ. महिपाल परमार ने बताया कि मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए टीम द्वारा किए सामूहिक प्रयासों का यह परिणाम है।
    1
    सुमेरपुर । प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 2024-25 में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सुमेरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को राज्य स्तर पर दूसरा स्थान मिला है। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से होने वाले राज्य स्तरीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मान दिया जाएगा।
विभाग के अनुसार 19 मार्च 2026 को राज्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण संस्थान, झालाना डूंगरी (जयपुर) में ‘प्लेज फॉर 9 अचीवर्स अवॉर्ड’ के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों, चिकित्सा संस्थानों और जिलों को सम्मानित करेंगे। सरकारी चिकित्सा संस्थानों की श्रेणी में सीएचसी भीनमाल (जालोर) को पहला, सीएचसी सुमेरपुर (पाली) को दूसरा तथा सीएचसी मेड़ता (नागौर) को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
यह पुरस्कार गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच, अधिकतम लाभार्थियों को सेवाएं देने और उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान जैसे मानकों के आधार पर दिया जा रहा है। इससे सुमेरपुर क्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग में खुशी का माहौल है। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डाॅ. महिपाल परमार ने बताया कि मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए टीम द्वारा किए सामूहिक प्रयासों का यह परिणाम है।
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • शादी की खुशियां मातम में बदली, तालाब में डूबने से बाराती युवक की दर्दनाक मौत देवगढ़ : दिवेर थाना क्षेत्र के गुणिया गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहाँ एक शादी समारोह के दौरान खुशियों भरा माहौल अचानक मातम में बदल गया। बारात में आए एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई, जिससे दो परिवारों में कोहराम मच गया। नहाते समय गहरे पानी में उतरा युवक प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारात दौवड़ा से गुणिया गांव पहुंची थी। बारात में शामिल कन्हैयालाल (पुत्र रतनलाल गुर्जर), निवासी डिंगरोल, अन्य साथियों के साथ गांव के पास स्थित गुणिया तालाब पर नहाने गया था। नहाते समय कन्हैयालाल अचानक संतुलन खो बैठा और गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। सिविल डिफेंस और पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन युवक के डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। तुरंत दिवेर थाना पुलिस को सूचित किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए राजसमंद से सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया गया। सिविल डिफेंस के गोताखोरों ने दिवेर पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को तालाब से बाहर निकाला। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दिवेर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और बाराती अस्पताल पहुँच गए। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार हेतु उन्हें सौंप दिया है। इस हादसे के बाद बारात और मृतक के गांव डिंगरोल में शोक की लहर दौड़ गई है।
    1
    शादी की खुशियां मातम में बदली, तालाब में डूबने से बाराती युवक की दर्दनाक मौत
देवगढ़ : दिवेर थाना क्षेत्र के गुणिया गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहाँ एक शादी समारोह के दौरान खुशियों भरा माहौल अचानक मातम में बदल गया। बारात में आए एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई, जिससे दो परिवारों में कोहराम मच गया।
नहाते समय गहरे पानी में उतरा युवक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारात दौवड़ा से गुणिया गांव पहुंची थी। बारात में शामिल कन्हैयालाल (पुत्र रतनलाल गुर्जर), निवासी डिंगरोल, अन्य साथियों के साथ गांव के पास स्थित गुणिया तालाब पर नहाने गया था। नहाते समय कन्हैयालाल अचानक संतुलन खो बैठा और गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया।
सिविल डिफेंस और पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन
युवक के डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। तुरंत दिवेर थाना पुलिस को सूचित किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए राजसमंद से सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया गया। सिविल डिफेंस के गोताखोरों ने दिवेर पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को तालाब से बाहर निकाला।
अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दिवेर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और बाराती अस्पताल पहुँच गए। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार हेतु उन्हें सौंप दिया है। इस हादसे के बाद बारात और मृतक के गांव डिंगरोल में शोक की लहर दौड़ गई है।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • राजस्थान का युवा अब नौकरी पाने वाला नहीं, बल्कि स्टार्टअप और स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार देने वाला बन रहा है।
    1
    राजस्थान का युवा अब नौकरी पाने वाला नहीं, बल्कि स्टार्टअप और स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार देने वाला बन रहा है।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    9 hrs ago
  • जैतारण कि पावन नगरी में गीता भवन के पास श्री महर्षि गौतम जी के आश्रम से निकाली गई दिव्य भव्य ऐतिहासिक कलश यात्रा समस्त शहर एक ही वेशभुषा में देखने का दृश्य देखने का नजारा सुन्दर रहा।कलश यात्रा मे गुर्जर गोड़ समाज के अध्यक्ष मोतीलाल उपाध्याय, राजेश शर्मा ताराचंद जी, सरकार भंवरलाल उपाध्याय, सुखदेव तिवारी, रामनारायण गील, भंवरलाल पंचारिया, रतनलाल शर्मा,सिताराम तिवारी, मुकेश शर्मा सेवलिया,नेहरुलाल पंचारिया आ,कालु, सहित गुर्जर गोड़ समाज के गणमान्य नागरिक,वरिष्ठजन, युवा शक्ति, माताओं-बहनों, एवं जैतारण क्षेत्र के समस्त गुर्जर गोड़ समाज के सपरिवार शामिल हुए इस यात्रा में समाज के होनहार बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने भी बहुत अच्छा अपनी-अपनी कलां ऐतिहासिक प्रदर्शन किया।इस कलश यात्रा में समस्त गुर्जर गोड़ समाज कि महिलाओं सहित सेंकड़ों लोगों ने भाग लिया।
    4
    जैतारण कि पावन नगरी में गीता भवन के पास श्री महर्षि गौतम जी के आश्रम से निकाली गई दिव्य भव्य ऐतिहासिक कलश यात्रा समस्त शहर एक ही वेशभुषा में देखने का दृश्य देखने का नजारा सुन्दर रहा।कलश यात्रा मे गुर्जर गोड़ समाज के अध्यक्ष मोतीलाल उपाध्याय, राजेश शर्मा ताराचंद जी, सरकार भंवरलाल उपाध्याय, सुखदेव तिवारी, रामनारायण गील, भंवरलाल पंचारिया, रतनलाल शर्मा,सिताराम तिवारी, मुकेश शर्मा सेवलिया,नेहरुलाल पंचारिया आ,कालु, सहित गुर्जर गोड़ समाज के गणमान्य नागरिक,वरिष्ठजन, युवा शक्ति, माताओं-बहनों, एवं जैतारण क्षेत्र के समस्त गुर्जर गोड़ समाज के सपरिवार शामिल हुए इस यात्रा में समाज के होनहार बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने भी बहुत अच्छा अपनी-अपनी कलां ऐतिहासिक प्रदर्शन किया।इस कलश यात्रा में समस्त गुर्जर गोड़ समाज कि महिलाओं सहित सेंकड़ों लोगों ने भाग लिया।
    user_Mahesh panchariya
    Mahesh panchariya
    Local News Reporter जैतारण, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • बिराटिया खुर्द में मिक्सर प्लांट हटाने की मांग को लेकर किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी, समाधान नहीं होने से बढ़ा आक्रोश गुरुवार शाम 5, बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर उपखंड क्षेत्र के बिराटिया खुर्द गांव में कृषि भूमि के बीच संचालित मिक्सर प्लांट को हटाने की मांग को लेकर किसानों का धरना गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। किसानों का आरोप है कि प्लांट से उड़ने वाली धूल, रेत और सीमेंट के कारण आसपास खड़ी फसलें खराब हो रही हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि मिक्सर प्लांट खेती योग्य जमीन के बीच स्थापित है और लगातार उड़ रही धूल से खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित हो रही हैं। इसके साथ ही आसपास रहने वाले ग्रामीणों को भी सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि लंबे समय से प्लांट को हटाने की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण बैठे हुए हैं और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब तक मिक्सर प्लांट को यहां से हटाया नहीं जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा जरूरत पड़ने पर भूख हड़ताल भी शुरू की जा सकती है। फिलहाल धरना स्थल पर किसानों का विरोध लगातार जारी है और प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की जा रही है।
    1
    बिराटिया खुर्द में मिक्सर प्लांट हटाने की मांग को लेकर किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी, समाधान नहीं होने से बढ़ा आक्रोश
गुरुवार शाम 5, बजे मिली जानकारी अनुसार
रायपुर  उपखंड क्षेत्र के बिराटिया खुर्द गांव में कृषि भूमि के बीच संचालित मिक्सर प्लांट को हटाने की मांग को लेकर किसानों का धरना गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। किसानों का आरोप है कि प्लांट से उड़ने वाली धूल, रेत और सीमेंट के कारण आसपास खड़ी फसलें खराब हो रही हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
किसानों का कहना है कि मिक्सर प्लांट खेती योग्य जमीन के बीच स्थापित है और लगातार उड़ रही धूल से खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित हो रही हैं। इसके साथ ही आसपास रहने वाले ग्रामीणों को भी सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि लंबे समय से प्लांट को हटाने की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण बैठे हुए हैं और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब तक मिक्सर प्लांट को यहां से हटाया नहीं जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा जरूरत पड़ने पर भूख हड़ताल भी शुरू की जा सकती है। फिलहाल धरना स्थल पर किसानों का विरोध लगातार जारी है और प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की जा रही है।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सदन में बोलने से हमारा लोकतंत्र मजबूत होता है, जवाबदेही तय होती है। सदन विचार-चर्चा का जीवंत मंच है। मैंने हमेशा प्रयास किया कि सदन में हर एक सदस्य को विषयों व मुद्दों पर विचार व्यक्त करने के पर्याप्त अवसर मिले। वे माननीय सदस्य जो बोलने में संकोच करते हैं, उन्हें सक्रियता से सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
    1
    सदन में बोलने से हमारा लोकतंत्र मजबूत होता है, जवाबदेही तय होती है। सदन विचार-चर्चा का जीवंत मंच है। 
मैंने हमेशा प्रयास किया कि सदन में हर एक सदस्य को विषयों व मुद्दों पर विचार व्यक्त करने के पर्याप्त अवसर मिले। वे माननीय सदस्य जो बोलने में संकोच करते हैं, उन्हें सक्रियता से सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    9 hrs ago
  • भीम के जस्साखेड़ा में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग, रायपुर के सिरमा निवासी युवक का लाखों का सामान जलकर राख भीम उपख
    1
    भीम के जस्साखेड़ा में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग, रायपुर के सिरमा निवासी युवक का लाखों का सामान जलकर राख
भीम उपख
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.