Shuru
Apke Nagar Ki App…
देखते रहें आप अपनी खबरें जीपी न्यूज़ इंडिया के साथ हमारे चैनल को लाइक सब्सक्राइब शेयरकरें
AP NEWS NEWS
देखते रहें आप अपनी खबरें जीपी न्यूज़ इंडिया के साथ हमारे चैनल को लाइक सब्सक्राइब शेयरकरें
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देखते रहें आप अपनी खबरें जीपी न्यूज़ इंडिया के साथ हमारे चैनल को लाइक सब्सक्राइब शेयरकरें1
- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मुख्य आरक्षी राजेंद्र की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद एसएसपी नीरज जादौन ने मुख्य आरक्षी राजेंद्र को कंधा दिया।1
- सपा अपनी पुरानी 'वोट बैंक' की राजनीति से ज्यादा वक्त तक दूरी नहीं बना सकती है। सपाइयों का मुखौटा अब सबके सामने उतर चुका है। उनकी असलियत सामने आने में भले ही थोड़ी देर हुई हो, लेकिन आखिरकार उनकी वास्तविक सच्चाई पूरी तरह से उजागर हो गई है।1
- चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए थाना हाथरस गेट पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 950 ग्राम चांदी के चोरी हुए आभूषण और ₹1,610 नकद बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर गठित टीम ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान आरटीओ कार्यालय के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर 2025 को तवेला गली के रहने वाले गगन वर्मा ने थाना हाथरस गेट में शिकायत दर्ज कराई थी कि चोर उनकी 'साक्षी ज्वैलर्स' नामक दुकान का शटर काटकर करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण चुरा ले गए। इसके अलावा, 15 जून 2026 को महादेव कॉलोनी में किराये पर रहने वाले कृष्णपाल ने भी अपने मकान में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जलालपुर निवासी अनंत और जलालपुर गणेशपुर निवासी सनी सेंगर के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सुनसान मकानों की रेकी कर चोरी करने की बात स्वीकार की है और साक्षी ज्वैलर्स की दुकान का शटर काटने का जुर्म भी कबूल किया है। प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और उनके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।2
- हाथरस के कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शनिवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। यह हादसा विद्यालय की ऊपरी मंजिल पर बने एक कमरे में हुआ। आग लगने की वजह से कमरे में रखा बिस्तर और अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। राहत की बात यह रही कि विद्यालय में रह रही सभी 21 छात्राएं इस हादसे में पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के समय सभी छात्राएं नीचे मैस में बैठकर भोजन कर रही थीं, जिसके कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कमरे से धुआं उठता देखकर विद्यालय के शिक्षकों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। इस दौरान जब छोटी दमकल का पानी खत्म हो गया, तो विद्यालय की ही पानी की टंकी से पानी का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजेव नाथ सिन्हा भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने विद्यालय की छात्राओं से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और घटना की पूरी जानकारी ली। इस पूरी घटना में किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।1
- अलीगढ़ के खैर कस्बे में राष्ट्रीय विद्यालय के समीप अलीगढ़-पलवल रोड पर एक निजी स्कूल की बस तकनीकी खराबी के कारण घंटों बीच सड़क पर खड़ी रही, जिससे स्कूल वाहनों की सुरक्षा और फिटनेस को लेकर जिला प्रशासन की सख्ती के दावों की पोल खुल गई है। इस व्यस्त मार्ग पर बस में बड़ी संख्या में मासूम छात्र-छात्राएं मौजूद थे, जो काफी देर तक उसी बस में ही बैठे रहे। हैरानी की बात यह रही कि बस का चालक और स्कूल कर्मी खुद ही उसे ठीक करने का प्रयास करते रहे, लेकिन बच्चों को सुरक्षित भेजने के लिए किसी दूसरे वैकल्पिक वाहन की तत्काल व्यवस्था नहीं की गई। इससे बच्चों और उनके अभिभावकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने व्यस्त मार्ग पर खराब बस का लंबे समय तक खड़ा रहना किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था। हालांकि जिला प्रशासन समय-समय पर स्कूल वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा मानकों और परिवहन नियमों के पालन को लेकर निर्देश जारी करता रहता है, लेकिन कुछ निजी स्कूल संचालक इन आदेशों की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब अभिभावकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस लापरवाही का संज्ञान लेकर दोषी स्कूल और बस संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी मासूम की जान जोखिम में न पड़े।1
- हाथरस के सादाबाद-जलेसर मार्ग पर बिरनी के पास एक रोडवेज बस और मैक्स पिकअप के बीच हादसा हो गया। इस दुर्घटना के कारण क्षेत्र की 33 केवी विद्युत लाइन खराब हो गई, जिससे इशोदा, बिरनी और बिजली घर पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई है और वहां लाइट नहीं रही।2