Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटना के डाकबंगला चौराहे पर छात्रों का प्रदर्शन, अमर आजाद पासवान पुलिस में हिरासत में Mukhiyajee Reporter | Patna पटना के डाकबंगला चौराहा पर छात्रों का विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन। अमर आजाद पासवान समेत कई छात्रों को हिरासत में लेकर पुलिस सचिवालय थाना लायी है। अमर आजाद ने कहा कि गिरफ्तारी से हमलोग डरने वाले नहीं हैं...|
Mukhiyajee Reporter
पटना के डाकबंगला चौराहे पर छात्रों का प्रदर्शन, अमर आजाद पासवान पुलिस में हिरासत में Mukhiyajee Reporter | Patna पटना के डाकबंगला चौराहा पर छात्रों का विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन। अमर आजाद पासवान समेत कई छात्रों को हिरासत में लेकर पुलिस सचिवालय थाना लायी है। अमर आजाद ने कहा कि गिरफ्तारी से हमलोग डरने वाले नहीं हैं...|
More news from Bihar and nearby areas
- नीतीश कुमार के पार्टी में 20 साल तक रहने के बाद भी सत्ता का लालच नही इस वीडियो में देखें1
- गंगा किनारे झाड़ी में चल रहा था अवैध हथियार बनाने का काम, पुलिस ने उपकरण किए बरामद पटना के फतुहा से बड़ी खबर है, जहां नदी थाना पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि मौनियां घाट के सामने गंगा नदी के टापूनुमा इलाके में झाड़ी के अंदर अवैध हथियार बनाने का काम चल रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी की, लेकिन पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद तीन से चार लोग नाव के जरिए फरार हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस ने देशी कट्टा के अर्द्धनिर्मित बैरल, बॉडी, ट्रिगर, हैमर, ग्रिप, लोहे के औजार, ड्रिल मशीन समेत हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाला कई सामान बरामद किया। इस मामले में नदी थाना कांड संख्या 347/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- गंडक में फ्लैश फ्लड का खतरा: मुजफ्फरपुर में प्रशासन हाई अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने रेवा घाट समेत कई इलाकों का लिया जायजा गंडक में फ्लैश फ्लड का खतरा: मुजफ्फरपुर में प्रशासन हाई अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने रेवा घाट समेत कई इलाकों का लिया जायजा तटबंधों से लेकर निचले इलाकों तक निगरानी तेज, स्थानीय लोगों से संवाद कर तैयारियों का लिया फीडबैक मुजफ्फरपुर, 26 अगस्त 2026। नेपाल के गंडक नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति और इसके कारण गंडक नदी के जलप्रवाह में संभावित अचानक वृद्धि को देखते हुए मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सरकार के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर ने बुधवार को विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ रेवा घाट सहित गंडक नदी के किनारे स्थित कई संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने तटबंधों की स्थिति, नदी के जलस्तर तथा संभावित बाढ़ की स्थिति में प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। स्थानीय लोगों से भी लिया फीडबैक निरीक्षण के दौरान डीएम एवं एसएसपी ने स्थानीय निवासियों से सीधे संवाद किया और क्षेत्र की स्थिति एवं उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे प्रशासन के संपर्क में रहें और किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। संबंधित अधिकारियों को नदी के जलस्तर, तटबंधों, निचले इलाकों, पुल-पुलियों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही स्थानीय निवासियों के साथ सतत संपर्क बनाए रखने को कहा गया है। “पैनिक न हों, लेकिन पूरी तरह सतर्क रहें” जिलाधिकारी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपदा की स्थिति में सामान्य जनजीवन कम से कम प्रभावित हो, इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की गई हैं। उन्होंने कहा कि लोग बिल्कुल पैनिक न हों, लेकिन सजग और सतर्क रहें। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा विशेष रूप से बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बीमार व्यक्तियों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। अफवाहों से बचने की अपील जिलाधिकारी ने लोगों से स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें। अपुष्ट, अप्रामाणिक एवं भ्रामक सूचनाओं को आगे प्रसारित न करें। उन्होंने कहा कि नागरिक केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और बाढ़ की स्थिति में सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें। राहत एवं बचाव की सभी तैयारियां पूरी जिलाधिकारी ने बताया कि संभावित स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा तटबंधों की निगरानी, सामुदायिक रसोई केंद्रों के संचालन, सूखा राशन वितरण, स्वास्थ्य जांच एवं दवाओं की उपलब्धता जैसी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा पशुओं के लिए कुट्टी-भूसा एवं चारा वितरण, पशु चिकित्सा सुविधा, स्वच्छ पेयजल और शौचालय की व्यवस्था समेत आपदा प्रबंधन से जुड़ी आवश्यक तैयारियां भी सुनिश्चित की गई हैं। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को लगातार क्षेत्र भ्रमण करने तथा बच्चों, महिलाओं, किसानों, बुजुर्गों सहित आम लोगों से नियमित संवाद स्थापित कर फीडबैक लेने का निर्देश दिया गया है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है। “जान-माल की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता” जिलाधिकारी ने कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति में प्रभावित लोगों के जान-माल की सुरक्षा एवं समय पर राहत पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, मुजफ्फरपुर: ☎️ 0621-2212007 राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार: ☎️ 0612-2294204 / 205 आपातकालीन सहायता नंबर: ☎️ 1070 प्रशासन का संदेश: “घबराएं नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें—सतर्क रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।2
- TC की अवैध वसूली का पर्दाफाश! दानापुर स्टेशन से सामने आया चौंकाने वाला वीडियो TC की अवैध वसूली का पर्दाफाश! दानापुर स्टेशन से सामने आया चौंकाने वाला वीडियो1
- मेरे प्रिय गुरुवार अर्जुन सिसोदिया साहब का एक पंक्तियां आपके बीच रखना चाहता हूं1
- लालगंज में शादी समारोह से दो बच्चों को उठा ले गए बदमाश, 5 घंटे में पुलिस ने कराया सुरक्षित रेस्क्यू। #Lalganj #Vaishali #LalganjNews #VaishaliNews #BreakingNews #Police #RescueOperation #ChildRescue #CrimeNews #BiharNews #RepublicVaishali लालगंज में शादी समारोह से दो बच्चों को उठा ले गए बदमाश, 5 घंटे में पुलिस ने कराया सुरक्षित रेस्क्यू। #Lalganj #Vaishali #LalganjNews #VaishaliNews #BreakingNews #Police #RescueOperation #ChildRescue #CrimeNews #BiharNews #RepublicVaishali1
- में छात्र नेता (दिलीप कुमार) गर्दनीबाग धरना स्थल पर चल रहे आंदोलन और भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी अपनी मांगों के बारे में मीडिया से बात कर रहे हैं। इस बातचीत के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं: मांगों पर विचार और सहमति: गर्दनीबाग में चल रहे धरने की सभी प्रमुख मांगों (जैसे- TRE 4, BSSC, दरोगा-सिपाही भर्ती, 70वीं BPSC, बेलट्रॉन, लाइब्रेरियन बहाली) पर सकारात्मक चर्चा हुई है। BPSC TRE 4 परीक्षा: TRE 4 में एकल परीक्षा (Single Exam) कराने पर सहमति बन गई है, जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही सरकार या BPSC द्वारा होने की उम्मीद है। नकारात्मक अंकन (Negative Marking): नेगेटिव मार्किंग हटाने/लागू करने के विषय पर विचार किया जा रहा है और इस पर BPSC अंतिम निर्णय लेगी। संविदा वेटेज (Contractual Weightage): BSSC और अन्य बहालियों में संविदा वेटेज हटाने पर सहमति बनी है और पहले से संविदा पर कार्यरत कर्मियों के लिए बीच का रास्ता निकाला जा रहा है। पारदर्शिता और जांच: 1799 दरोगा भर्ती और 70वीं BPSC परीक्षा में हुई गड़बड़ियों और धांधली की जांच के लिए कमेटी बनाने की बात कही गई है। अन्य मांगें: बेलट्रॉन की सेकंड लिस्ट जारी करने, लाइब्रेरियन बहाली, परीक्षा कैलेंडर जारी करने और AEO परीक्षा तिथि घोषित करने के संबंध में भी कदम उठाए जा रहे हैं। आंदोलन समाप्त करने की स्थिति: जब तक आधिकारिक रूप से सरकार या संबंधित आयोग द्वारा मांगों की घोषणा नहीं हो जाती, तब तक धरना जारी रहेगा। में छात्र नेता (दिलीप कुमार) गर्दनीबाग धरना स्थल पर चल रहे आंदोलन और भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी अपनी मांगों के बारे में मीडिया से बात कर रहे हैं। इस बातचीत के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं: मांगों पर विचार और सहमति: गर्दनीबाग में चल रहे धरने की सभी प्रमुख मांगों (जैसे- TRE 4, BSSC, दरोगा-सिपाही भर्ती, 70वीं BPSC, बेलट्रॉन, लाइब्रेरियन बहाली) पर सकारात्मक चर्चा हुई है। BPSC TRE 4 परीक्षा: TRE 4 में एकल परीक्षा (Single Exam) कराने पर सहमति बन गई है, जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही सरकार या BPSC द्वारा होने की उम्मीद है। नकारात्मक अंकन (Negative Marking): नेगेटिव मार्किंग हटाने/लागू करने के विषय पर विचार किया जा रहा है और इस पर BPSC अंतिम निर्णय लेगी। संविदा वेटेज (Contractual Weightage): BSSC और अन्य बहालियों में संविदा वेटेज हटाने पर सहमति बनी है और पहले से संविदा पर कार्यरत कर्मियों के लिए बीच का रास्ता निकाला जा रहा है। पारदर्शिता और जांच: 1799 दरोगा भर्ती और 70वीं BPSC परीक्षा में हुई गड़बड़ियों और धांधली की जांच के लिए कमेटी बनाने की बात कही गई है। अन्य मांगें: बेलट्रॉन की सेकंड लिस्ट जारी करने, लाइब्रेरियन बहाली, परीक्षा कैलेंडर जारी करने और AEO परीक्षा तिथि घोषित करने के संबंध में भी कदम उठाए जा रहे हैं। आंदोलन समाप्त करने की स्थिति: जब तक आधिकारिक रूप से सरकार या संबंधित आयोग द्वारा मांगों की घोषणा नहीं हो जाती, तब तक धरना जारी रहेगा।1
- नमस्कार दोस्तों मेरी कविता को आप जरूर सुने एक कविता आपके जीवन की संघर्ष की कहानी बतलाता है इसे अधिक से अधिक शेयर करें1
- आर.सी.सेंट्रल स्कूल के तत्वावधान में रक्षा बंधन उत्सव का आयोजन। बिक्कु कुमार पटना- राजधानी पटना के एजी कालोनी में स्थित आर.सी.सेंट्रल स्कूल के तत्वावधान में गुरुवार को रक्षा बंधन उत्सव का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद्, समाजसेविका एवं राष्ट्र सेविका समिति दक्षिण बिहार प्रांत की सह कार्यवाहिका श्रीमती निवेदिता सिन्हा एवं भारतीय जनता पार्टी शास्त्री नगर पटना मंडल के मंडल महामंत्री श्रीमती गुड़िया कुमारी जी के श्री कर कमलों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती अमृता सिन्हा जी ने किया, जबकि आगत अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार मिश्र जी ने कराया। वहीं कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए श्रीमती गुड़िया कुमारी जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति के पावन पर्व रक्षाबंधन की मूल भावना प्रेम, आत्मीयता, परस्पर सम्मान एवं सामाजिक समरसता के रूप में यह उत्सव मनाया जाता है। वहीं अपने उद्बोधन में श्रीमती निवेदिता सिन्हा ने रक्षा बंधन उत्सव को विद्यार्थियों के जीवन से जोड़ते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल राखी बांधना नहीं बल्कि विद्यार्थियों में भारतीय संस्कारों, पारिवारिक मूल्यों और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रति संवेदनशीलता जागृत करना है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा अधिकतम और बेहतर राखी निर्माण हेतु उन सबों को पुरस्कृत भी किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्ण वातावरण में अपनी सृजनशीलता का परिचय देते हुए सुंदर, आकर्षक एवं प्रेरक राखी का निर्माण कर सबको अचंभित कर दिया। वहीं आगत अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रक्षा बंधन केवल एक धागा बांधने का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, जिम्मेदारी, सुरक्षा, स्नेह और संस्कारों का उत्सव है। वहीं आभार ज्ञापन करते हुए शिक्षिका श्रीमती सरिता कुमारी जी ने कहा कि विद्यालय परिवार ने इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि रक्षाबंधन का वास्तविक अर्थ केवल भाई द्वारा बहन की रक्षा का संकल्प लेना नहीं बल्कि एक-दूसरे का सम्मान, सहयोग, विश्वास और सुख-दुःख में साथ खड़े रहकर हर समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का संकल्प लेने का उत्सव है। इस अवसर पर श्री शिव कुमार साहू, श्री नरेश प्रसाद, श्री धर्मेन्द्र कुमार सुधांशु, श्रीमती ज्योति कुमारी, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, सुश्री सुरभि कुमारी, सुश्री रुचि कुमारी, सुश्री ऋचा तिवारी, सुश्री दीक्षा कुमारी, श्रीमती मधु कुमारी सहित अन्य की उपस्थिति रही।1