Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम ई-बस सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम ई-बस सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम ई-बस सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।1
- गणेश विसर्जन को लेकर पगनेश्वर बेतवा नदी पहुंचे तहसीलदार, नाव से किया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण रायसेन। गणेश विसर्जन पर्व को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रायसेन तहसीलदार ने पगनेश्वर स्थित बेतवा नदी पहुंचकर नाव में सवार होकर विसर्जन स्थल और नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गहरे पानी वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और विसर्जन के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए।1
- जिला न्यायाधीश के मुख्य आतिथ्य में अभिभाषक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित जिला न्यायालय परिसर रायसेन स्थित पक्षकार भवन के ऊपर हाल में गुरुवार शाम 5.30 जिला अभिभाषक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन जिला न्यायाधीश श्री राकेश मोहन प्रधान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में अभिभाषक शामिल हुए। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश श्री प्रधान द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, इसके पश्चात मुख्य अतिथियों का पुष्पहारों के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश श्री प्रधान द्वारा अभिभावक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संघर्ष शर्मा, उपाध्यक्ष सुमन गुप्ता सनत पांडे, सचिव मुकेश शाक्य, सहसचिव जितेंद्र राय सहित कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सभी निर्वाचित अभिभाषक संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्रों का वितरण भी मंच के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता विजय धाकड़ द्वारा अभिभाषक संघ के द्वारा अभी तक किए गए कार्यक्रमों के बारे में एवं दिए गए योगदान और उपलब्धियों के बारे में अभिभाषकों को विस्तार के साथ बताया गया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनयकांत चतुर्वेदी का भी स्वागत किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिला न्यायाधीश श्री राकेश मोहन प्रधान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी ओर से अभिभाषक संघ के सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी को बधाई देता हूं उन्होंने कहा कि अभिभाषक संघ के लिए मेरी ओर से हमेशा सहयोग प्रदान किया जाएगा उन्होंने अभिभाषक संघ के पदाधिकारीयों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अभिभाषक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संघर्ष शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से आप सभी अभिभाषक साथियों द्वारा मुझे सेवा प्रदान करने के लिए अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाने का कार्य किया है मैं आप सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और आशा व्यक्त करता हूं कि आप सभी के सहयोग से अभिभावक संघ के सभी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाते हुए में पूरी मेहनत से कार्य करूंगा उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से अभिभाषक संघ के लिए हमेशा सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता विजय धाकड़ , सुरेश नारायण शर्मा, भरत सिंह राजपूत ने भी विचार रखे। इस अवसर पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में अभिभाषक मौजूद रहे।1
- सोयाबीन फसल के मुआवजे और बीमा की मांग को लेकर किसान कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन ग्यारसपुर। अल्प वर्षा एवं पीला मोजेक रोग से अटारी खेजड़ा, ग्यारसपुर एवं हैदरगढ़ क्षेत्र के अनेक गांवों में सोयाबीन की फसल प्रभावित होने के बाद किसान कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी अटारी खेजड़ा, ग्यारसपुर एवं हैदरगढ़ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में किसानों एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। किसान कांग्रेस ने मांग की कि प्रभावित गांवों में तत्काल फसल सर्वे कराया जाए तथा किसानों को नियमानुसार मुआवजा एवं फसल बीमा राशि का भुगतान किया जाए। साथ ही बची हुई सोयाबीन की फसल पककर तैयार होने के बावजूद पंजीयन प्रक्रिया शुरू नहीं होने पर तत्काल पंजीयन शुरू कराने की मांग की गई। ज्ञापन में खाद वितरण में किसानों को हो रही परेशानी का मुद्दा भी उठाया गया। किसानों का कहना है कि ई-टोकन व्यवस्था के कारण खाद लेने में परेशानी हो रही है, इसलिए इस व्यवस्था को तत्काल बंद किया जाए। नारेबाजी करते हुए किसान कांग्रेस के पदाधिकारी एवं किसान तहसील परिसर स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचे। मौके पर तहसीलदार ने ज्ञापन प्राप्त कर मांगपत्र मुख्यमंत्री तक भेजने का आश्वासन दिया। विनीत दांगी ने कहा कि अल्प वर्षा और पीला मोजेक रोग के कारण क्षेत्र के किसानों की सोयाबीन की फसल को भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन तत्काल फसल का सर्वे कराए और पात्र किसानों को मुआवजा एवं बीमा राशि दिलाए। उन्होंने कहा कि सोयाबीन का पंजीयन तत्काल शुरू किया जाए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी न हो। खाद के लिए लागू ई-टोकन व्यवस्था से किसानों को हो रही परेशानी को देखते हुए इसे भी तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए। महेंद्र सिंह किरार ने कहा कि किसानों की मेहनत की फसल प्राकृतिक कारणों से बर्बाद हुई है। ऐसे समय में सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि किसानों को राहत पहुंचाई जाए। प्रभावित गांवों का शीघ्र सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा और फसल बीमा की राशि उपलब्ध कराई जाए। साथ ही सोयाबीन पंजीयन तत्काल शुरू कर खाद वितरण की व्यवस्था को सरल बनाया जाए। कार्यक्रम में किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत दांगी, विदिशा विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र सिंह किरार, जिला उपाध्यक्ष बबलू रघुवंशी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रीति शंकर दयाल शर्मा, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष जीवन लाल शर्मा, जिला पंचायत सदस्य दीक्षा लोधी, जनपद सदस्य अनीश खान, जिला सचिव सचिन ठाकुर,अरुण शर्मा, आकाश मीणा, एससी-एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष जगन्नाथ अहिरवार, गजराज सिंह कुशवाह, ब्लॉक अध्यक्ष नौबत लोधी, मोहन सिंह लोधी, बृज किशोर, चंद्रपाल रघुवंशी, रामसिंह रघुवंशी, जगमोहन सोनी, अशोक राजपूत, नंदकिशोर लोधी, रघवीर सिंह एवं गंगाराम लोधी सहित किसान एवं कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।4
- Bhopal के Government School for Deaf and Visually Impaired में करीब 190 दिव्यांग बच्चों के लिए सिर्फ 3 Teachers होने की बात सामने आई है। Students का कहना है कि Teachers की कमी के कारण कई Classes के बच्चों को एक साथ बैठाकर पढ़ाया जाता है और कई बार Fourth Class Employees भी पढ़ाने आते हैं। School के बाद Hostel की व्यवस्थाओं को लेकर भी शिकायतें सामने आई हैं। Students ने कमरों में सीलन, गंदे Washrooms, सफाई की कमी और Food Quality पर सवाल उठाए हैं। इसके अलावा Sign Language Interpreter नहीं होने की शिकायत भी की गई है। District Panchayat Vice President Mohan Jat ने मामले में शिकायत मिलने की बात कही है। उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार की दिशा में कार्रवाई की बात कही है Bhopal के Government School for Deaf and Visually Impaired में करीब 190 दिव्यांग बच्चों के लिए सिर्फ 3 Teachers होने की बात सामने आई है। Students का कहना है कि Teachers की कमी के कारण कई Classes के बच्चों को एक साथ बैठाकर पढ़ाया जाता है और कई बार Fourth Class Employees भी पढ़ाने आते हैं। School के बाद Hostel की व्यवस्थाओं को लेकर भी शिकायतें सामने आई हैं। Students ने कमरों में सीलन, गंदे Washrooms, सफाई की कमी और Food Quality पर सवाल उठाए हैं। इसके अलावा Sign Language Interpreter नहीं होने की शिकायत भी की गई है। District Panchayat Vice President Mohan Jat ने मामले में शिकायत मिलने की बात कही है। उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार की दिशा में कार्रवाई की बात कही है1
- न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति कोलार रोड भोपाल लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति बीमा कुंज कोलार रोड भोपाल में लगी है भीड़ श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति सभी धर्म प्रेमी बंधुओ का हार्दिक-हार्दिक स्वागत बंधन अभिनंदन करती है न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल4
- *भोपाल के वकीलों की मांग हुई पूरी* *वकील राकेश रावल के साथ मारपीट करने वाले तत्कालीन जहांगीराबाद TI राजन सिंह अहिरवार समेत दो अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज* *वकीलों ने प्रोटेस्ट खत्म किया कोर्ट चौराहे से* *भोपाल के वकीलों की मांग हुई पूरी* *वकील राकेश रावल के साथ मारपीट करने वाले तत्कालीन जहांगीराबाद TI राजन सिंह अहिरवार समेत दो अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज* *वकीलों ने प्रोटेस्ट खत्म किया कोर्ट चौराहे से*3
- कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अमोदा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षण खाद्यान्न की गुणवत्ता, वितरण व्यवस्था तथा स्टॉक की ली जानकारी, हितग्राहियों से किया संवाद रायसेन, 25 सितम्बर 2026 कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्कवर्मा द्वारा शुक्रवार को ग्राम पंचायत अमोदा में शासकीय उचित मूल्य (राशन) दुकान का निरीक्षण कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न की गुणवत्ता देखी तथा वितरण व्यवस्था, स्टॉक और रिकॉर्ड की जानकारी ली। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने खाद्यान्न का निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही ई-पॉस मशीन के माध्यम से राशन वितरण की प्रक्रिया, स्टॉक पंजी, वितरण रजिस्टर और अन्य अभिलेखों का भी अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित हितग्राहियों से चर्चा कर समय पर राशन मिलने, गुणवत्ता तथा वितरण व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिला खाद्य अधिकारी श्री राजू कातुलकर सहित संबंधित अधिकारियों और राशन विक्रेता को निर्देशित किया कि खाद्यान्न का नियमित एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित किया जाए। दुकान पर आवश्यक जानकारी प्रदर्शित रहे तथा स्टॉक और रिकॉर्ड अद्यतन रखे जाएं।3