Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामपुर बाघेलान भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा अनुविभागीय अधिकारी को सौपा ज्ञापन पत्र सतना जिले के रामपुर बाघेलान तहसील में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा SDM आर.एन खरे को ज्ञापन पत्र सौप कर गेहू की सरकारी खरीदी हेतु पंजीयन में किसानों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जिसे संज्ञान में लेते हुए पंजीयन की तारीख बढ़ाये जाने की मांग की इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
Satish Shukla
रामपुर बाघेलान भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा अनुविभागीय अधिकारी को सौपा ज्ञापन पत्र सतना जिले के रामपुर बाघेलान तहसील में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा SDM आर.एन खरे को ज्ञापन पत्र सौप कर गेहू की सरकारी खरीदी हेतु पंजीयन में किसानों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जिसे संज्ञान में लेते हुए पंजीयन की तारीख बढ़ाये जाने की मांग की इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सतना जिले के रामपुर बाघेलान तहसील में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा SDM आर.एन खरे को ज्ञापन पत्र सौप कर गेहू की सरकारी खरीदी हेतु पंजीयन में किसानों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जिसे संज्ञान में लेते हुए पंजीयन की तारीख बढ़ाये जाने की मांग की इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।1
- इजरायल और अमेरिका ने कैसे बनाया ऑपरेशन का मास्टर प्लान। Hashtags: #Israel #Iran #BreakingNews #InternationalNews1
- *करोड़ों की बेसकीमती सरकारी जमीन मे कब्जा के बदौलत बन गई तीन-तीन गगनचुंबी होटल, प्रशासन बना रहा अनजान करोड़ों का हो गया खेल* MAIHAR:- मैहर मे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामले सामने आए हैं, जहाँ तीन तीन आलीशान होटल शामिल हैं। यह पूरा मामला देवी जी रोड हनुमान टोला में स्थित होटल हंसवाहनी, वासुकी व आशुतोष होटल से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि इन होटलों के संचालकों ने सरकारी जमीन पर कब्जा करके धड़ल्ले से होटल संचालित किए हैं। इस मामले में प्रशासन की अनदेखी भी सामने आ रही है, क्योंकि कई बार तहसील और राजस्व विभाग को अतिक्रमण हटाने के लिए आवेदन दिए गए हैं, लेकिन मामला लेनदेन तक सीमित रहा और अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। देवी जी रोड हनुमान टोला मे स्थित होटल हंसवाहनी, वासुकी व आशुतोष होटल से जुडा हुआ है। जहाँ सरकारी जमीन मे कब्जा करके धड़ल्ले से होटल संचालित की जा रही है। होटल हंस वाहिनी के संचालक की अवैध करतूत अतिक्रमण कर फल फूल रही है,कांग्रेस नेता चुड़ामणि बढ़ोलिया, ने बेटे अंकित बदौलिया को अति गरीब और बेसहारा बनकर नाम बदल कर देवी धाम रोड में किया बेशकीमती जमीन में कब्जा और तान दिया होटल, इसी प्रकार होटल वासुकी, और होटल आशुतोष सरकारी जमीन पर कब्जा करके गगनचुंबी होटल तान दिए गए, हैरानी की बात है कि होटल वह भी बिना नियमों की पूर्ति किए धड़ल्ले से बना लिए गए, और मैहर जिले का प्रशासन सुस्तासन में विश्राम करता रहा, तीनों होटलों के अतिक्रमण के विरुद्ध कई बार मैहर तहसील एवं राजस्व से अतिक्रमण ध्वस्त करने हेतु 250 बेदखली की कार्यवाही अमल में लाई गई लेकिन अतिक्रमण जस का तास रहा, और इससे भी बडी आश्चर्य की बात ये है कि लगातार जुग्गी झोपडी की आड में अतिक्रमण तैयार होता रहा और प्रशासन अपनी जेब गरम करता रहा सूत्रों की माने तो इस अतिक्रमण में मैहर में रह चुके पूर्व राजस्व अधिकारी की मिलीभगत से बड़े स्तर का खेल खेला गया। और साहब अपनी सहानुभूति देकर चले गए। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस अवैध और बड़े बड़े अतिक्रमणकारियो पर क्या कार्यवाही करता है। इन पर सबकी निगाहें टिकी है !1
- प्रेस नोट दिनांक – 05.03.26 थाना-नागौद जिला सतना ( म.प्र ) नागौद पुलिस को मिली बडी सफलता नागौद पुलिस ने किया अंधी हत्या का खुलासा श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महो0 एवं पुलिस उप महानिरीक्षक महो0 रीवा जोन रीवा के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक महो0अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महो0 सतना एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नागौद के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी निरी. अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में निम्नानुसार कार्यवाही की गई – - दिनांक 27.02.26 को कोलगगढी बांध डुडही नहर के नाला किनारे एक अज्ञात शव के मिलने की सूचना पर घटना स्थल पहुचकर अग्यात मृतक के संबंध में देहाती मर्ग इंटीमेशन कायम कर जांच में लिया गया दौराना मर्ग जांच शव पंचनामा कार्यवाही की गई दौरान शव पंचनामा कार्यवाही एवं मोटर सायकल क्रमांक MP19MZ1373 हीरो एच.एफ डीलक्स पाये जाने पर मोटर सायकल की टंकी कवर चेक करने पर अनिल पटेल निवासी गोरइया के नाम से दस्तावेज मिलने पर मृतक के परिजनों को सूचित कर बुलाया गया, मृतक के चाचा रामसजीवन द्वारा अपने भतीजा अनिल पटेल उर्फ भोक्का पिता राम प्रसाद पटेल उर्फ धरमू उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम गोरइया कलां, थाना अमदरा, जिला मैहर के रुप में पहचान किया, गया । शव के पी एम रिपोर्ट एवं मर्ग जांच से मृतक की मृत्यु अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतक की हत्या करने की नियत से सिर,कान , माथे मे मारपीट करने से गम्भीर चोटे आने के कारण मृतक की मृत्यु होना पाई गई अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध धारा 103(1) बी एन एस का कामय कर विवेचना में लिया गया । दौरान विवेचना मृतक एवं अज्ञात आरोपी के संबंध में पूछताछ करने पर दुकानदारो से पता चला की मृतक दिनाक 25,26,27 /02/26 को कोलगढी - डुडही में गोलू चर्मकार के साथ दिनांक 27.02.26 को शराब पीते घूम रहा था जिस संबंध में गोलू चर्मकार से पूछताछ की गई जो बताया की मृतक के पास शराब पीने के दौरान सोने चांदी के जेवरात देखने से लालच आने पर दिनांक 27.02.26 को मृतक अनिल पटेल , के साथ फिर से शराब पीना फिर मृतक अनिल पटेल को उसी की मोटर साईकल से सरिया नहर के पास ले जाकर साथ में गांजा पीना और अधिक शराब पिलाना व स्वय कम पीना बाद में पीछे से मृतक अनिल पटेल के सिर में दो बार पत्थर पटककर हत्या करना बताया और हत्या के बाद मृतक की जेब से सोने चांदी के जवेरात निकालकर कुछ दूरी पर छिपा देना बताया । विवेचना दौराना आरोपी गोलू चौधरी पिता सियाराम चौधरी उम्र 23 वर्ष निवासी डुडही थाना नागौद के विरूद्ध अपराध का घटित करना प्रमाणित पाये जाने से आरोपी के बताये अनुसार आरोपी द्वारा सोने चांदी के जेवरात कुल कीमती 2,40000 रूपये पेश करने पर जप्त किया आरोपी को गिरफ्तार किया गया प्रकरण में धारा 311 बी एन एस का अपराध पाये जाने से प्रकरण में उक्त धारा बढाई गई । गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया । गिरफ्तार आरोपी - गोलू चौधरी पिता सियालाल चौधरी उम्र 23 वर्ष निवासी डुडही थाना नागौद जिला सतना जप्ती – सोने चांदी के जेवरात कीमती करीब 2,40,000 रूपये एवं सराहनीय भूमिका- निरीक्षक अशोक पाण्डेय .उनिरी राजेन्द्र प्रसाद वर्मा ,सउनिरी एस एल रावत,प्रआर 160 रामकिशोर ,625 राजेन्द्र पाण्डेय ,सतोष सिंह ,आर 419 अनिल साकेत ,आरक्षक 315 किशन सिंह आरक्षक ओम प्रकाश1
- अमरपाटन - पुरानी रंजिश को लेकर देर रात मारपीट, एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों ने युवक को सरेराह पीटा, घटना के युवक को आई चोट, पीड़ित युवक ने थाना अमरपाटन में दी लिखित शिकायत, अब जांच में जुटी पुलिस, घटना अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर की , मारपीट का सीसीटीवी फुटेज आया सामने।1
- *खाकी पर चढ़ा फागुन का रंग, पुलिस लाइन में जमकर थिरके अधिकारी और जवान* रीवा। जिले भर में शांतिपूर्ण ढंग से होली संपन्न कराने के बाद, आज रीवा पुलिस ने पूरे उत्साह के साथ 'रंगोत्सव पर्व' मनाया। पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के आला अधिकारियों से लेकर आरक्षक स्तर तक के जवानों ने आपसी भेदभाव भुलाकर रंगों की मस्ती में सराबोर होकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों का अनूठा अंदाज: पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक , रक्षित, थाना प्रभारी गुढ़ शैल यादव,थाना प्रभारी सिटी कोतवाली,वोथाना प्रभारी सिविल विजय सिंह ,थाना प्रभारी, तथा जवानों के साथ मिलकर फूलों और गुलाल की होली खेली। अधिकारियों को अपने बीच पाकर जवानों का उत्साह दोगुना हो गया। जमकर थिरके कदम: ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी गण अपने आप को थिरकने से नहीं रोक पाए। फाग गीतों और होली के गानों पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने जमकर डांस किया। *तनाव मुक्ति का अवसर:* पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर कहा कि पुलिसकर्मी साल भर तनावपूर्ण परिस्थितियों में काम करते हैं। ऐसे आयोजन न केवल मनोरंजन करते हैं, बल्कि टीम भावना और आपसी विश्वास को भी मजबूत करते हैं। *पारंपरिक भोजन का आनंद:,* होली मिलन समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों ने पारंपरिक पकवानों का भी लुत्फ उठाया।1
- होलिका दहन के एक दिन बाद बैकुण्ठपुर नगर सहित पूरे ग्रामीण अंचलों में रंगोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। युवा, बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं रंग-गुलाल में सराबोर होकर होली का आनंद लेते नजर आए। झंडा चौक, मेन मार्केट, नई बाजार बैकुण्ठपुर थाना के साथ गुढ़वा, सुजवार, दुबहाई, देवास, सौर और तिलखन सहित पूरे क्षेत्र में जमकर अबीर-गुलाल उड़े। डीजे की धुन पर लोग झूमते दिखे और सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रंगों का उत्सव चलता रहा। इसी दौरान कुछ स्थानों पर मुंबई की तर्ज पर कपड़ा फाड़ होली का दृश्य भी देखने को मिला, जिसे कई लोगों ने परंपरागत होली की मर्यादा के विपरीत बताया। रंगोत्सव के बाद नगर के युगल किशोर (बेटा महाराज) मंदिर और द्वारकाधीश मंदिर में कढ़ी-चावल के रूप में आटिका प्रसाद का वितरण हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिरों में फाग गीत और राधा-कृष्ण भजनों की प्रस्तुति से भक्त भक्ति रस में डूबे नजर आए। इस तरह बैकुण्ठपुर नगर से लेकर गांवों तक होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया....।1
- *बिरसिंहपुर में होली के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट।* नगर के मुख्य बाजार में कल दोपहर करीब 3 बजे होली के जश्न के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में धुत कुछ युवकों के बीच हिंसक मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि बीच बाजार में डीजे बजाकर हुड़दंग कर रहे इन युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दो युवकों के सिर फट गए। घायल युवकों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया !1