जनपद मथुरा में चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु की घटना के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्री श्लोक कुमार का वक्तव्य थाना कोसी में दिनांक 21-03-2026 की रात्रि में लगभग 03:00 से 04:00 बजे के बीच में चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा के द्वारा एक वाहन को संदिग्ध मान करके रोका गया था, उसी समय घना कोहरा होने के कारण पीछे से एक अन्य ट्रक जो कि राजस्थान नंबर का था, उसके द्वारा आकर बाबा को हिट किया गया जिसमें कि इनकी मृत्यु हो गई। जो कंटेनर बाबा के द्वारा रोका गया था उसमें किराने का सामान पाया गया और जिस ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी वह राजस्थान नंबर का था, जिसमें तार लदे हुए थे। ट्रक के चालक और परिचालक दोनों अलवर, राजस्थान के रहने वाले हैं। दुर्घटना में ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और चालक भी चोटिल हुआ है जो कि उपचाररत है। प्रकरण में गोतस्करी की किसी प्रकार की बात नहीं आई है। जो कुछ लोग इस घटना को लेकर के इकट्ठे हुए थे और उनके द्वारा थाना छाता क्षेत्र में जाम लगाया गया व पथराव किया गया था, आवश्यक बल प्रयोग करके जाम खुलवा दिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी5
- प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर के नेतृत्व में मिशन शक्ति रैली,नारी सुरक्षा का दिया सशक्त संदेश जलालाबाद शाहजहांपुर। नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत थाना जलालाबाद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर के कुशल नेतृत्व में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर नगर में भव्य रैली निकाली गई, जिसने आमजन को जागरूक करने का सशक्त संदेश दिया।1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- शाहजहांपुर, 23 मार्च 2026। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील तिलहर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने संयुक्त रूप से जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी ने प्राप्त जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है साथ ही उन्होंने कहा कि फरियादी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, निर्धारित समय में ही शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। तहसील दिवस के अवसर पर अधिवक्ताओं द्वारा जिलाधिकारी से विभिन्न प्रशासनिक एवं राजस्व संबंधी समस्याओं को लेकर शिकायत प्रस्तुत की गई। उन्होंने न्यायालयों में लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण, अभिलेखों के रख रखाव में सुधार, कर्मचारियों की लापरवाही पर कार्यवाही तथा तहसील परिसर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग की। जिलाधिकारी ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए तत्काल अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं उप जिलाधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विवेक कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी तिलहर सदानंद सरोज, तहसीलदार तिलहर दीपेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।4
- Post by Dharmendra kumar mishra1
- गांव भित्तिया पौकी2
- शाहजहांपुर, 22 मार्च 2026। भारत की आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को गति देते हुए जनपद में आयोजित तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने की, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस प्रशिक्षण में कुल 104 फील्ड ट्रेनरों को शामिल किया गया है, जिनमें से प्रथम चरण में 80 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण 19, 20 एवं 21 मार्च को दो बैचों (प्रत्येक में 40 प्रतिभागी) में आयोजित हुआ, जबकि शेष 24 फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण 23 से 25 मार्च तक कराया जाएगा। प्रशिक्षण के अंतिम दिन जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की उपस्थिति में सत्रों का संचालन हुआ। जिलाधिकारी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना कार्य में एनुमरेटर और सुपरवाइजर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर सूक्ष्म निरीक्षण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक शहरी और ग्रामीण क्षेत्र एक स्वतंत्र चार्ज के रूप में कार्य करेगा। प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यदि फील्ड ट्रेनर स्वयं पूरी गंभीरता से प्रशिक्षण नहीं लेंगे, तो आगे की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जनगणना 2027 पूरी तरह डिजिटल माध्यम से आयोजित की जाएगी, इसलिए तकनीकी दक्षता आवश्यक है। उन्होंने प्रतिभागियों को जनगणना निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध प्रशिक्षण वीडियो और अध्ययन सामग्री का उपयोग करने की सलाह दी। कार्य को सुगम बनाने के लिए सभी फील्ड ट्रेनरों का एक साझा ग्रुप बनाने के निर्देश दिए गए, जिसमें आवश्यक सूचनाएं और समस्याएं साझा की जा सकें। साथ ही, दो-दो के समूह में कार्य करने और अपनी सुविधा अनुसार तहसील क्षेत्र चयन की अनुमति भी प्रदान की गई। उन्होंने जानकारी दी कि एनुमरेटर का प्रशिक्षण 1 से 15 अप्रैल के बीच पूर्ण कराया जाएगा, जबकि 15 से 30 अप्रैल तक अभ्यास और कार्य की समझ विकसित की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने सभी फील्ड ट्रेनरों को शुभकामनाएं देते हुए नियुक्ति पत्र वितरित किए। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सकारात्मक माहौल में हुआ, जहां प्रतिभागियों ने जनगणना 2027 को सफल बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।1
- शाहजहांपुर। शहर के अंटा चौराहा क्षेत्र में रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बीच सड़क पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते नजर आ रहे हैं।1