logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शनों की गूंज अब विदेशों तक पहुंच गई है और विदेशी मीडिया की नजरें इस पर बनी हुई हैं, लेकिन देश के बड़े 'प्राइम-टाइम' चेहरे इस पूरे घटनाक्रम से अब भी गायब हैं। जहां एक तरफ जंतर-मंतर के इन प्रदर्शनों की गूंज सरहद पार विदेश तक पहुंच चुकी है, वहीं भारतीय मीडिया के बड़े चेहरों की इस मुद्दे से दूरी अब भी साफ बनी हुई है।

15 hrs ago
user_POLICE DOST NEWS
POLICE DOST NEWS
Media company Raipur, Chhattisgarh•
15 hrs ago

जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शनों की गूंज अब विदेशों तक पहुंच गई है और विदेशी मीडिया की नजरें इस पर बनी हुई हैं, लेकिन देश के बड़े 'प्राइम-टाइम' चेहरे इस पूरे घटनाक्रम से अब भी गायब हैं। जहां एक तरफ जंतर-मंतर के इन प्रदर्शनों की गूंज सरहद पार विदेश तक पहुंच चुकी है, वहीं भारतीय मीडिया के बड़े चेहरों की इस मुद्दे से दूरी अब भी साफ बनी हुई है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा अंतर्गत ग्राम बिलाड़ी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता पहुंचनी का पर्व बेहद श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। गांव के महामाया प्रांगण में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। ग्रामीणों ने माता की विशेष पूजा-अर्चना कर गांव, खेत-खलिहान, पशुधन और समस्त जनमानस के सुखी व निरोगी जीवन की कामना की। पारंपरिक मान्यता के अनुसार, तेज गर्मी के बाद वर्षा ऋतु के आगमन पर इस पर्व का आयोजन किया जाता है, जिससे गांव में शीतलता बनी रहती है और लोगों की चेचक (छोटी माता) सहित विभिन्न बीमारियों से रक्षा होती है। इसके साथ ही यह पर्व अच्छी वर्षा, समृद्ध कृषि और फसलों व मवेशियों को बीमारियों से बचाने की कामना के लिए भी मनाया जाता है। इस पर्व के दौरान हर घर से श्रद्धालु अपनी श्रद्धा अनुसार शीतला माता मंदिर में दाल, चावल, नारियल, फल और मिठाई चढ़ाते हैं। इसके बाद पंडा एवं पुरोहित द्वारा पूजा-अर्चना कर माता के चरणों से तैयार नीम व हल्दी का पानी भक्तों को दिया जाता है, जिसे लोग अपने घरों, बच्चों, बुजुर्गों और गाय-मवेशियों पर छिड़ककर माता का आशीर्वाद लेते हैं। कार्यक्रम में ग्राम बिलाड़ी सेवा समिति द्वारा मांदर की थाप और झांझ-मंजीरा की गूंज के साथ मधुर जसगीत गाकर पूरे महामाया प्रांगण को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया गया। श्रद्धालु देर शाम तक भक्ति रस में डूबकर माता के जयकारे लगाते रहे। इस पावन अवसर पर जनपद पंचायत प्रतिनिधि रामजी निषाद ने सेवा समिति के सदस्यों और गांव के गणमान्य नागरिकों का पारंपरिक सम्मान करते हुए उन्हें सुंदर वस्त्र भेंट किए। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि गौरसिंह ध्रुव, गांव के पुरोहित शत्रुघ्न चौबे, तिल्दा टाइम्स सीजी न्यूज के संपादक एवं पत्रकार अनिल कुमार भट्ट सहित बिजे यदु, धनंजय यदु, राजकुमार यदु, संतोष निषाद, रामकरण निषाद, घनश्याम यदु, नरेंद्र यदु, दिनेश ध्रुव, शंकर यादव, रामेश्वर पाल और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस आयोजन को सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का एक सुंदर माध्यम बताया।
    4
    रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा अंतर्गत ग्राम बिलाड़ी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता पहुंचनी का पर्व बेहद श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। गांव के महामाया प्रांगण में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। ग्रामीणों ने माता की विशेष पूजा-अर्चना कर गांव, खेत-खलिहान, पशुधन और समस्त जनमानस के सुखी व निरोगी जीवन की कामना की। पारंपरिक मान्यता के अनुसार, तेज गर्मी के बाद वर्षा ऋतु के आगमन पर इस पर्व का आयोजन किया जाता है, जिससे गांव में शीतलता बनी रहती है और लोगों की चेचक (छोटी माता) सहित विभिन्न बीमारियों से रक्षा होती है। इसके साथ ही यह पर्व अच्छी वर्षा, समृद्ध कृषि और फसलों व मवेशियों को बीमारियों से बचाने की कामना के लिए भी मनाया जाता है।

इस पर्व के दौरान हर घर से श्रद्धालु अपनी श्रद्धा अनुसार शीतला माता मंदिर में दाल, चावल, नारियल, फल और मिठाई चढ़ाते हैं। इसके बाद पंडा एवं पुरोहित द्वारा पूजा-अर्चना कर माता के चरणों से तैयार नीम व हल्दी का पानी भक्तों को दिया जाता है, जिसे लोग अपने घरों, बच्चों, बुजुर्गों और गाय-मवेशियों पर छिड़ककर माता का आशीर्वाद लेते हैं। कार्यक्रम में ग्राम बिलाड़ी सेवा समिति द्वारा मांदर की थाप और झांझ-मंजीरा की गूंज के साथ मधुर जसगीत गाकर पूरे महामाया प्रांगण को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया गया। श्रद्धालु देर शाम तक भक्ति रस में डूबकर माता के जयकारे लगाते रहे।

इस पावन अवसर पर जनपद पंचायत प्रतिनिधि रामजी निषाद ने सेवा समिति के सदस्यों और गांव के गणमान्य नागरिकों का पारंपरिक सम्मान करते हुए उन्हें सुंदर वस्त्र भेंट किए। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि गौरसिंह ध्रुव, गांव के पुरोहित शत्रुघ्न चौबे, तिल्दा टाइम्स सीजी न्यूज के संपादक एवं पत्रकार अनिल कुमार भट्ट सहित बिजे यदु, धनंजय यदु, राजकुमार यदु, संतोष निषाद, रामकरण निषाद, घनश्याम यदु, नरेंद्र यदु, दिनेश ध्रुव, शंकर यादव, रामेश्वर पाल और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस आयोजन को सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का एक सुंदर माध्यम बताया।
    user_Anil Bhatt
    Anil Bhatt
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के धमतरी में पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सत्यापन का एक विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले में रह रहे बाहरी व्यक्तियों, संदिग्ध किरायेदारों, अवैध प्रवासियों और असामाजिक तत्वों की पहचान व सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय और नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चतुर्वेदी ने नगर निगम के सभापति, एल्डरमेन, पार्षदों, सरपंचों, कोटवारों तथा अन्य संबंधित स्टेकहोल्डर्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को जनसहभागिता के माध्यम से और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वार्ड और ग्राम स्तर पर संदिग्धों तथा अवैध प्रवासियों की कड़ी निगरानी करने के निर्देश दिए गए। जनप्रतिनिधियों से अपने क्षेत्रों में जारी किए गए निवास प्रमाण-पत्रों का व्यवस्थित रजिस्टर रखने और किसी भी नए या अपरिचित व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को देने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, राइस मिलों, फैक्ट्रियों, पोल्ट्री फार्मों और निर्माण कार्यों के ठेकेदारों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। सभी मकान मालिकों को अपने किरायेदारों और होटल, लॉज व धर्मशाला संचालकों को हर आगंतुक का वैध पहचान पत्र लेकर विवरण दर्ज करने को कहा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध शराब, नशे के कारोबार और जुआ-सट्टा जैसी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस से साझा करने पर भी विशेष बल दिया गया। धमतरी पुलिस ने अवैध प्रवासियों और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने के लिए एक टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 जारी किया है, जिस पर सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने पुलिस के इस जनसहभागिता आधारित सुरक्षा अभियान, नशामुक्ति अभियान और चेकिंग प्रयासों की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे किरायेदारों का सत्यापन कराएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी टोल फ्री नंबर, डायल-112 या नजदीकी थाने में देकर सुरक्षा व्यवस्था में अपना योगदान दें।
    3
    छत्तीसगढ़ के धमतरी में पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सत्यापन का एक विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले में रह रहे बाहरी व्यक्तियों, संदिग्ध किरायेदारों, अवैध प्रवासियों और असामाजिक तत्वों की पहचान व सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय और नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चतुर्वेदी ने नगर निगम के सभापति, एल्डरमेन, पार्षदों, सरपंचों, कोटवारों तथा अन्य संबंधित स्टेकहोल्डर्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को जनसहभागिता के माध्यम से और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वार्ड और ग्राम स्तर पर संदिग्धों तथा अवैध प्रवासियों की कड़ी निगरानी करने के निर्देश दिए गए। जनप्रतिनिधियों से अपने क्षेत्रों में जारी किए गए निवास प्रमाण-पत्रों का व्यवस्थित रजिस्टर रखने और किसी भी नए या अपरिचित व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को देने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, राइस मिलों, फैक्ट्रियों, पोल्ट्री फार्मों और निर्माण कार्यों के ठेकेदारों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। सभी मकान मालिकों को अपने किरायेदारों और होटल, लॉज व धर्मशाला संचालकों को हर आगंतुक का वैध पहचान पत्र लेकर विवरण दर्ज करने को कहा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध शराब, नशे के कारोबार और जुआ-सट्टा जैसी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस से साझा करने पर भी विशेष बल दिया गया।

धमतरी पुलिस ने अवैध प्रवासियों और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने के लिए एक टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 जारी किया है, जिस पर सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने पुलिस के इस जनसहभागिता आधारित सुरक्षा अभियान, नशामुक्ति अभियान और चेकिंग प्रयासों की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे किरायेदारों का सत्यापन कराएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी टोल फ्री नंबर, डायल-112 या नजदीकी थाने में देकर सुरक्षा व्यवस्था में अपना योगदान दें।
    user_Pawan Sahu
    Pawan Sahu
    धमतरी, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • बलौदाबाजार जिले के थाना हथबंद पुलिस ने एक निर्माणाधीन हाईस्कूल भवन से छड़ काटने की मशीन चोरी होने के मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में उसी चौकीदार को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद अपने सगे भाई के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची थी और पुलिस को गुमराह करने के लिए अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई करीब 15 हजार रुपये मूल्य की बुश कंपनी की छड़ काटने की मशीन भी बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक, ग्राम खिलोरा निवासी जयनारायण घृतलहरे ने हथबंद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि निर्माणाधीन हाईस्कूल भवन में चौकीदारी के दौरान अज्ञात चोर ताला तोड़कर छड़ काटने की मशीन चुरा ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल के निरीक्षण, गवाहों से पूछताछ और साक्ष्यों के विश्लेषण के दौरान पुलिस को शिकायतकर्ता की भूमिका पर ही संदेह हुआ। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) के निर्देशन में हथबंद पुलिस ने जब शिकायतकर्ता जयनारायण घृतलहरे और उसके भाई किशन कुमार घृतलहरे से कड़ाई से पूछताछ की, तो दोनों ने चोरी की पूरी साजिश कबूल कर ली। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मिलकर निर्माण स्थल से मशीन चोरी की थी और संदेह से बचने के लिए खुद ही पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने चोरी की मशीन बरामद कर दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। हथबंद पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण और पारदर्शी पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
    1
    बलौदाबाजार जिले के थाना हथबंद पुलिस ने एक निर्माणाधीन हाईस्कूल भवन से छड़ काटने की मशीन चोरी होने के मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में उसी चौकीदार को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद अपने सगे भाई के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची थी और पुलिस को गुमराह करने के लिए अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई करीब 15 हजार रुपये मूल्य की बुश कंपनी की छड़ काटने की मशीन भी बरामद कर ली है।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम खिलोरा निवासी जयनारायण घृतलहरे ने हथबंद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि निर्माणाधीन हाईस्कूल भवन में चौकीदारी के दौरान अज्ञात चोर ताला तोड़कर छड़ काटने की मशीन चुरा ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल के निरीक्षण, गवाहों से पूछताछ और साक्ष्यों के विश्लेषण के दौरान पुलिस को शिकायतकर्ता की भूमिका पर ही संदेह हुआ। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) के निर्देशन में हथबंद पुलिस ने जब शिकायतकर्ता जयनारायण घृतलहरे और उसके भाई किशन कुमार घृतलहरे से कड़ाई से पूछताछ की, तो दोनों ने चोरी की पूरी साजिश कबूल कर ली।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मिलकर निर्माण स्थल से मशीन चोरी की थी और संदेह से बचने के लिए खुद ही पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने चोरी की मशीन बरामद कर दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। हथबंद पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण और पारदर्शी पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
    user_Rajesh mishra
    Rajesh mishra
    Local News Reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    21 min ago
  • बलौदाबाजार के पंचशील नगर स्थित मल्लखंभ अखाड़े में एक दिवसीय संभाग स्तरीय मल्लखंभ क्रीड़ा प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसमें मेजबान बलौदाबाजार की टीम ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। 20 मार्च 2026 को आयोजित इस प्रतियोगिता में रायपुर संभाग के तीन जिलों—बलौदाबाजार, रायपुर और गरियाबंद की टीमों ने हिस्सा लिया और अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन नन्हें खिलाड़ियों को पिछले एक वर्ष से जिला प्रशासन की पहल पर रोजाना सुबह-शाम तराशा जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग बलौदाबाजार के मुख्य कोच श्री अकलेश नारंग द्वारा खिलाड़ियों को मल्लखंभ के साथ-साथ जुंबा डांस, एरोबिक्स, योग और डांस आदि विधाओं में भी पारंगत किया जा रहा है। इस पूरी मुहिम की अगुवाई खेल एवं युवा कल्याण विभाग बलौदाबाजार की खेल अधिकारी श्रीमती प्रीति बंछोर बिजौरा कर रही हैं। प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक के रूप में मल्लखंभ कोच श्री प्रभात जांगड़े और सहायक निर्णायक के रूप में सहायक कोच श्री रविंद्र गढ़ेवाल ने बच्चों के खेल कौशल का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम का संचालन पी.टी.आई. सेजेस चक्रपाणि बलौदाबाजार के श्री शिव कुमार बाँधे ने किया। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा और विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती सीमा साहू, श्रीमती ममता दधीचि, श्री विनय कुमार, श्री राकेश साहू, सुश्री प्रीति जठारे, श्रीमती मंजू प्रजापति, श्रीमती धनेश्वरी वर्मा, श्री यामिन अफ्जर व श्रीमती रजनी धृत लहरे उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पारंपरिक भारतीय खेल विधा मल्लखंभ के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया। प्रतियोगिता में बलौदाबाजार की ओर से अभिजीत, शिवम, भीष्म, चंद्र प्रकाश, दुष्यंत, गरिमा, गुंजन, जानवी, ममता और नूतन सहित कई होनहार खिलाड़ियों ने भागीदारी की, जहां उनके अभिभावक भी मौजूद रहे।
    1
    बलौदाबाजार के पंचशील नगर स्थित मल्लखंभ अखाड़े में एक दिवसीय संभाग स्तरीय मल्लखंभ क्रीड़ा प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसमें मेजबान बलौदाबाजार की टीम ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। 20 मार्च 2026 को आयोजित इस प्रतियोगिता में रायपुर संभाग के तीन जिलों—बलौदाबाजार, रायपुर और गरियाबंद की टीमों ने हिस्सा लिया और अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इन नन्हें खिलाड़ियों को पिछले एक वर्ष से जिला प्रशासन की पहल पर रोजाना सुबह-शाम तराशा जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग बलौदाबाजार के मुख्य कोच श्री अकलेश नारंग द्वारा खिलाड़ियों को मल्लखंभ के साथ-साथ जुंबा डांस, एरोबिक्स, योग और डांस आदि विधाओं में भी पारंगत किया जा रहा है। इस पूरी मुहिम की अगुवाई खेल एवं युवा कल्याण विभाग बलौदाबाजार की खेल अधिकारी श्रीमती प्रीति बंछोर बिजौरा कर रही हैं। प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक के रूप में मल्लखंभ कोच श्री प्रभात जांगड़े और सहायक निर्णायक के रूप में सहायक कोच श्री रविंद्र गढ़ेवाल ने बच्चों के खेल कौशल का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम का संचालन पी.टी.आई. सेजेस चक्रपाणि बलौदाबाजार के श्री शिव कुमार बाँधे ने किया।

प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा और विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती सीमा साहू, श्रीमती ममता दधीचि, श्री विनय कुमार, श्री राकेश साहू, सुश्री प्रीति जठारे, श्रीमती मंजू प्रजापति, श्रीमती धनेश्वरी वर्मा, श्री यामिन अफ्जर व श्रीमती रजनी धृत लहरे उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पारंपरिक भारतीय खेल विधा मल्लखंभ के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया। प्रतियोगिता में बलौदाबाजार की ओर से अभिजीत, शिवम, भीष्म, चंद्र प्रकाश, दुष्यंत, गरिमा, गुंजन, जानवी, ममता और नूतन सहित कई होनहार खिलाड़ियों ने भागीदारी की, जहां उनके अभिभावक भी मौजूद रहे।
    user_गोविन्द राम
    गोविन्द राम
    Court reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    41 min ago
  • बलौदाबाजार में एक व्यापारी के साथ धोखा हुआ है, जिसके बाद वह न्याय पाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। पीड़ित व्यापारी ने अब प्रशासन से पुनः न्याय की गुहार लगाई है।
    1
    बलौदाबाजार में एक व्यापारी के साथ धोखा हुआ है, जिसके बाद वह न्याय पाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। पीड़ित व्यापारी ने अब प्रशासन से पुनः न्याय की गुहार लगाई है।
    user_Prabhat news 24
    Prabhat news 24
    पत्रकार बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला पेंड्रा में जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई है। स्कूल परिसर, मैदान और शौचालय के सामने पानी भरा होने के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि विद्यार्थी कई बार इस पानी में फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उनके कपड़े भीग जाते हैं और उन्हें स्कूल से छुट्टी लेनी पड़ती है। इसके साथ ही, स्कूल परिसर में सांप-बिच्छू आने का खतरा भी लगातार बना हुआ है, जिससे बच्चों की सुरक्षा खतरे में है। इस गंभीर समस्या को लेकर विद्यालय के प्रधान पाठक ने एसडीएम पथरिया से शिकायत की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने संबंधित विभाग को तत्काल आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या बच्चों का भविष्य इसी तरह दांव पर रहेगा और क्या प्रशासन जल्द इस समस्या का समाधान करेगा?
    1
    मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला पेंड्रा में जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई है। स्कूल परिसर, मैदान और शौचालय के सामने पानी भरा होने के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि विद्यार्थी कई बार इस पानी में फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उनके कपड़े भीग जाते हैं और उन्हें स्कूल से छुट्टी लेनी पड़ती है। इसके साथ ही, स्कूल परिसर में सांप-बिच्छू आने का खतरा भी लगातार बना हुआ है, जिससे बच्चों की सुरक्षा खतरे में है।

इस गंभीर समस्या को लेकर विद्यालय के प्रधान पाठक ने एसडीएम पथरिया से शिकायत की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने संबंधित विभाग को तत्काल आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या बच्चों का भविष्य इसी तरह दांव पर रहेगा और क्या प्रशासन जल्द इस समस्या का समाधान करेगा?
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    19 hrs ago
  • धमतरी नगर पालिक निगम के महापौर जगदीश (रामू) रोहरा की पहल पर सोरिद डिपोपारा स्थित अटल आवास परिसर के निवासी अपनी समस्याओं और पुनर्वास की मांगों को लेकर निगम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान महापौर ने सभी रहवासियों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। महापौर रामू रोहरा ने बताया कि वर्तमान में सोरिद डिपोपारा के अटल आवास में 58 परिवार रह रहे हैं। इन परिवारों के सुरक्षित आवास और बेहतर भविष्य के लिए नगर निगम जल्द ही एक विस्तृत सर्वे का काम शुरू करेगा। इस सर्वे के जरिए वास्तविक पात्र लाभार्थियों की पहचान की जाएगी। सर्वे पूरा होने के बाद सभी पात्र परिवारों को नियमानुसार इंद्रप्रस्थ आवास में स्थानांतरित किया जाएगा। महापौर ने साफ किया कि निगम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है और किसी भी पात्र परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस सकारात्मक पहल पर अटल आवास के रहवासियों ने महापौर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खुशी जताई कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया है, जिससे सभी परिवारों में नई उम्मीद जगी है। महापौर ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सर्वे का यह काम पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि पात्र परिवारों को आवास दिलाने की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।
    4
    धमतरी नगर पालिक निगम के महापौर जगदीश (रामू) रोहरा की पहल पर सोरिद डिपोपारा स्थित अटल आवास परिसर के निवासी अपनी समस्याओं और पुनर्वास की मांगों को लेकर निगम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान महापौर ने सभी रहवासियों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।

महापौर रामू रोहरा ने बताया कि वर्तमान में सोरिद डिपोपारा के अटल आवास में 58 परिवार रह रहे हैं। इन परिवारों के सुरक्षित आवास और बेहतर भविष्य के लिए नगर निगम जल्द ही एक विस्तृत सर्वे का काम शुरू करेगा। इस सर्वे के जरिए वास्तविक पात्र लाभार्थियों की पहचान की जाएगी। सर्वे पूरा होने के बाद सभी पात्र परिवारों को नियमानुसार इंद्रप्रस्थ आवास में स्थानांतरित किया जाएगा। महापौर ने साफ किया कि निगम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है और किसी भी पात्र परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

इस सकारात्मक पहल पर अटल आवास के रहवासियों ने महापौर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खुशी जताई कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया है, जिससे सभी परिवारों में नई उम्मीद जगी है। महापौर ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सर्वे का यह काम पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि पात्र परिवारों को आवास दिलाने की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।
    user_Pawan Sahu
    Pawan Sahu
    धमतरी, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • बलौदाबाजार में आयोजित एक भजन संध्या में क्षेत्र के बहुचर्चित नेता के.के. वर्मा ने सहभागिता की और भगवान श्रीराम की महिमा से जुड़े भजनों की भावपूर्ण व मधुर प्रस्तुति दी। उनके भक्तिरस से ओतप्रोत गायन ने पूरे आयोजन को आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर कर दिया। के.के. वर्मा द्वारा राम कथा पर आधारित भजनों के सुमधुर गायन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा और लोग भक्ति रस में लीन नजर आए। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और नगरवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने के.के. वर्मा की गायन प्रतिभा और उनकी गहरी धार्मिक आस्था की जमकर सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। इस भव्य भजन संध्या का समापन भगवान श्रीराम की आरती और प्रसाद वितरण के साथ अत्यंत श्रद्धा व उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
    1
    बलौदाबाजार में आयोजित एक भजन संध्या में क्षेत्र के बहुचर्चित नेता के.के. वर्मा ने सहभागिता की और भगवान श्रीराम की महिमा से जुड़े भजनों की भावपूर्ण व मधुर प्रस्तुति दी। उनके भक्तिरस से ओतप्रोत गायन ने पूरे आयोजन को आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर कर दिया। के.के. वर्मा द्वारा राम कथा पर आधारित भजनों के सुमधुर गायन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा और लोग भक्ति रस में लीन नजर आए।

इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और नगरवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने के.के. वर्मा की गायन प्रतिभा और उनकी गहरी धार्मिक आस्था की जमकर सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। इस भव्य भजन संध्या का समापन भगवान श्रीराम की आरती और प्रसाद वितरण के साथ अत्यंत श्रद्धा व उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
    user_Rajesh mishra
    Rajesh mishra
    Local News Reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • जंतर-मंतर के आसपास सीजेपी आंदोलन के लिए लगभग 50 हज़ार लोग एकत्रित हुए हैं। इस बड़े आंदोलन के बीच आइसा के छात्रों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है।
    1
    जंतर-मंतर के आसपास सीजेपी आंदोलन के लिए लगभग 50 हज़ार लोग एकत्रित हुए हैं। इस बड़े आंदोलन के बीच आइसा के छात्रों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है।
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.