बलौदाबाजार जिले के थाना हथबंद पुलिस ने एक निर्माणाधीन हाईस्कूल भवन से छड़ काटने की मशीन चोरी होने के मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में उसी चौकीदार को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद अपने सगे भाई के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची थी और पुलिस को गुमराह करने के लिए अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई करीब 15 हजार रुपये मूल्य की बुश कंपनी की छड़ काटने की मशीन भी बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक, ग्राम खिलोरा निवासी जयनारायण घृतलहरे ने हथबंद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि निर्माणाधीन हाईस्कूल भवन में चौकीदारी के दौरान अज्ञात चोर ताला तोड़कर छड़ काटने की मशीन चुरा ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल के निरीक्षण, गवाहों से पूछताछ और साक्ष्यों के विश्लेषण के दौरान पुलिस को शिकायतकर्ता की भूमिका पर ही संदेह हुआ। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) के निर्देशन में हथबंद पुलिस ने जब शिकायतकर्ता जयनारायण घृतलहरे और उसके भाई किशन कुमार घृतलहरे से कड़ाई से पूछताछ की, तो दोनों ने चोरी की पूरी साजिश कबूल कर ली। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मिलकर निर्माण स्थल से मशीन चोरी की थी और संदेह से बचने के लिए खुद ही पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने चोरी की मशीन बरामद कर दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। हथबंद पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण और पारदर्शी पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

- छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति, भाषा और छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के लिए बेबाकी से आवाज़ उठाने वाले अमित बघेल की रिहाई हो गई है। जिस आवाज़ को दबाने की कोशिश की गई थी, उसकी रिहाई की खबर मिलते ही समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच खुशी और उत्साह का माहौल बन गया है। छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान और संघर्ष की बुलंद आवाज़ माने जाने वाले अमित बघेल की रिहाई पर पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है। समर्थकों का कहना है कि शेर को चाहे जितने समय तक रोका जाए, उसकी दहाड़ को कभी कैद नहीं किया जा सकता। रिहाई के बाद प्रदेशभर में 'अमित बघेल जिंदाबाद', 'छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान जिंदाबाद' और 'जय छत्तीसगढ़, जय जोहार' के नारे गूंज रहे हैं।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर हुए अत्याचार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार - भाटापारा ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया है। दिल्ली में हुए इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस कमेटी ने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है।1
- बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत सेमरताल का 'महतारी सदन' ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने का जरिया बन रहा है। बुधवार शाम 5:30 बजे जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ज्ञान सुधा संकुल संगठन सेमरताल के अंतर्गत राधाकृष्ण स्व सहायता समूह की सदस्य श्रीमती बबीता गुप्ता यहाँ मास्टर ट्रेनर के रूप में अपनी सेवाएँ दे रही हैं। वे महिलाओं को शासकीय योजनाओं से जोड़ने के साथ-साथ घरेलू हिंसा, सामाजिक उपेक्षा और आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रही महिलाओं की मदद कर रही हैं। श्रीमती बबीता गुप्ता नियमित रूप से गाँव के मोहल्लों और घरों में जाकर उन महिलाओं से मुलाकात करती हैं जो जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित थीं। वे ऐसी महिलाओं की समस्याओं को समझकर उनके आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने, आवेदन प्रक्रिया समझाने और संबंधित कार्यालयों तक पहुँच बनाने में सहयोग करती हैं। साथ ही, महतारी सदन के माध्यम से घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराकर उनकी काउंसलिंग की जाती है, जिससे महिलाओं में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ा है। महिलाओं को स्व सहायता समूहों से जोड़कर सिलाई, खाद्य प्रसंस्करण, अगरबत्ती और मसाला निर्माण जैसी आजीविका गतिविधियों के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इससे कई महिलाओं ने स्वरोजगार शुरू कर अपने परिवार की आय में योगदान देना प्रारंभ कर दिया है। गाँव की महिलाओं का कहना है कि महतारी सदन और मार्गदर्शन मिलने से वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। महतारी सदन से जुड़े प्रशिक्षित कार्यकर्ता और ट्रेनर घर-घर जाकर योजना से वंचित महिलाओं की पहचान करने और उन्हें संबंधित विभागों से जोड़ने के कार्य में लगे हुए हैं।1
- जंतर-मंतर में चल रहे आंदोलन का असर अब बिलासपुर में भी देखने को मिला है। इसी क्रम में स्टूडेंट्स द्वारा बिलासपुर कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया है।1
- रायपुर जिले के खरोरा स्थित राजीव नगर वार्ड क्रमांक 2 के सतनाम धाम में सतनामी सामाजिक संगठन खरोरा परिक्षेत्र द्वारा सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह समारोह सतनामी समाज के वरिष्ठ कर्मठ नेता वेदराम मनहरे को छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने की खुशी में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में खरोरा सहित आसपास के 65 गांवों से सतनामी समाज के संरक्षक, पदाधिकारी और ग्राम प्रमुख भारी संख्या में शामिल हुए। संगठन के अध्यक्ष एस.एस. बांधे सहित सभी पांचों सेक्टर के पदाधिकारियों और समाज के प्रमुख लोगों ने वेदराम मनहरे को स्मृति चिह्न, श्रीफल और पुष्पहार भेंट कर स्वागत किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही उपस्थित लोगों ने उनसे अनुसूचित जाति के हित में अधिकार क्षेत्र के अनुसार अपने कर्तव्यों को पूर्ण करने का आग्रह किया। अपने उद्बोधन में वेदराम मनहरे ने कहा कि समाज से बड़ा कोई नहीं हो सकता। उन्होंने समाजजनों को आश्वासन दिया कि वे हमेशा सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को अपेक्षाओं के अनुरूप पूरा करेंगे। इस अवसर पर बनवारी, राम कृष्ण खुटे, राम कुमार कोसरिया, बिसहत कुरें और सागर राम डहरिया ने आशीर्वचन कहे। समारोह में परिक्षेत्र के सचिव दऊवा राम बंजारे, सुरेन्द्र गिलहरे, केजराम जांगड़े, प्रकाश चंद गिलहरे, भोज राम मनहरे, प्रवीण गिलहरे समेत सैकड़ों पदाधिकारी और सामाजिक लोग उपस्थित थे।4
- रायपुर ग्रामीण पुलिस ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रविवार देर रात तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक चले इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने तिल्दा-नेवरा, तुलसी, सासाहोली, देवार पारा, अटल आवास और मोहभट्ठा पारा सहित विभिन्न इलाकों में सघन जांच की। इस दौरान रेलवे स्टेशन चौक, दीनदयाल चौक, सराफा मार्केट, सिंधी कैंप, बुधवारी बाजार, मिशन कॉलोनी और रेस्ट हाउस जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थलों के साथ-साथ बैंकों, एटीएम, लॉज, ढाबों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के तहत पुलिस टीम ने निगरानीशुदा और गुंडा बदमाशों के घरों पर दबिश देकर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली और उन्हें भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी। इसके साथ ही फरार वारंटियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के संभावित ठिकानों पर भी जांच की गई। अभियान के दौरान देर रात बिना किसी उचित कारण के सार्वजनिक स्थानों पर घूमते मिले लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उनके परिजनों के सुपुर्द करते हुए भविष्य में अनावश्यक रूप से देर रात तक बाहर न घूमने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने आम नागरिकों को अवैध या संदिग्ध प्रवासियों की जानकारी देने के लिए शासन के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1905 और 'समाधान' ऐप का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया। साथ ही मकान मालिकों से किरायेदारों का सत्यापन कराने की अपील की गई। रायपुर ग्रामीण पुलिस का कहना है कि आमजन की सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष कॉम्बिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।4
- पिछले सात वर्षों से अपनी लंबित मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने एक बार फिर सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित किया है। प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एकजुट होकर जिलाधीशों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और अपनी लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग रखी। स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना है कि पुनरीक्षित वेतनमान, पदोन्नति, समयमान वेतनमान, जोखिम भत्ता, आवास सुविधा, संविदा कर्मचारियों के लिए समान कार्य-समान वेतन और रिक्त पदों पर भर्ती जैसी मांगें वर्षों से लंबित पड़ी हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 के आंदोलन के दौरान मिले आश्वासन के बावजूद अब तक शासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके विरोध में कर्मचारियों को यह बड़ा प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ा है।1
- छत्तीसगढ़ में बीमारी की हालत में आरंग सरपंच संघ के अध्यक्ष के साथ मारपीट करने का आरोप पलारी थाना के उपनिरीक्षक पर लगा है। इस मामले की जांच जारी है।1