logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पिछले सात वर्षों से अपनी लंबित मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने एक बार फिर सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित किया है। प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एकजुट होकर जिलाधीशों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और अपनी लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग रखी। स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना है कि पुनरीक्षित वेतनमान, पदोन्नति, समयमान वेतनमान, जोखिम भत्ता, आवास सुविधा, संविदा कर्मचारियों के लिए समान कार्य-समान वेतन और रिक्त पदों पर भर्ती जैसी मांगें वर्षों से लंबित पड़ी हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 के आंदोलन के दौरान मिले आश्वासन के बावजूद अब तक शासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके विरोध में कर्मचारियों को यह बड़ा प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ा है।

2 hrs ago
user_Ziya khan
Ziya khan
Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago

पिछले सात वर्षों से अपनी लंबित मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने एक बार फिर सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित किया है। प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एकजुट होकर जिलाधीशों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और अपनी लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग रखी। स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना है कि पुनरीक्षित वेतनमान, पदोन्नति, समयमान वेतनमान, जोखिम भत्ता, आवास सुविधा, संविदा कर्मचारियों के लिए समान कार्य-समान वेतन और रिक्त पदों पर भर्ती जैसी मांगें वर्षों से लंबित पड़ी हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 के आंदोलन के दौरान मिले आश्वासन के बावजूद अब तक शासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके विरोध में कर्मचारियों को यह बड़ा प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ा है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 'अभियान संवेदना' के तहत कार्रवाई करते हुए लैलूंगा थाना पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओडिशा के देवगढ़ जिला स्थित सातकिरिया निवासी 20 वर्षीय चुकू शिकारी के रूप में हुई है। घटना 17 जुलाई की है, जब ग्राम बगुडेगा में आयोजित रथ मेले के दौरान आरोपी लगातार पीड़िता का पीछा कर रहा था। नाबालिग के मेले से थोड़ी दूरी पर जाते ही आरोपी ने उसे पीछे से पकड़कर अभद्र हरकत की और विरोध करने पर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर और सामाजिक संकोच के कारण पीड़िता ने तुरंत शिकायत नहीं की थी, लेकिन बाद में अपने माता-पिता को पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद 19 जुलाई को थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गिरधारी साव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चुकू शिकारी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 76, 77 एवं पॉक्सो अधिनियम की धारा 8 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। रायगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले किसी भी अपराध की सूचना तुरंत दें, जिसमें पीड़ित की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखकर कार्रवाई की जाती है। मामले पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा, "महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी बालिका या महिला के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पीड़ित एवं उनके परिजन बिना किसी भय के तत्काल पुलिस को सूचना दें।"
    1
    छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 'अभियान संवेदना' के तहत कार्रवाई करते हुए लैलूंगा थाना पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओडिशा के देवगढ़ जिला स्थित सातकिरिया निवासी 20 वर्षीय चुकू शिकारी के रूप में हुई है। घटना 17 जुलाई की है, जब ग्राम बगुडेगा में आयोजित रथ मेले के दौरान आरोपी लगातार पीड़िता का पीछा कर रहा था। नाबालिग के मेले से थोड़ी दूरी पर जाते ही आरोपी ने उसे पीछे से पकड़कर अभद्र हरकत की और विरोध करने पर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

डर और सामाजिक संकोच के कारण पीड़िता ने तुरंत शिकायत नहीं की थी, लेकिन बाद में अपने माता-पिता को पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद 19 जुलाई को थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गिरधारी साव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चुकू शिकारी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 76, 77 एवं पॉक्सो अधिनियम की धारा 8 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

रायगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले किसी भी अपराध की सूचना तुरंत दें, जिसमें पीड़ित की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखकर कार्रवाई की जाती है। मामले पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा, "महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी बालिका या महिला के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पीड़ित एवं उनके परिजन बिना किसी भय के तत्काल पुलिस को सूचना दें।"
    user_Kumar Poptani National Crime
    Kumar Poptani National Crime
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • बिलासपुर जिले के विकासखंड बिल्हा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला खंतहा में बुधवार शाम 5:30 बजे 'अँगना में शिक्षा' कार्यक्रम का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। विद्यालय के शिक्षक शशिकांत कौशिक से मिली जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में माताओं और बच्चों ने खेल-आधारित गतिविधियों के माध्यम से सीखने की नवीन एवं प्रभावी विधियों का अनुभव किया। विद्यालय परिसर में 9 शिक्षण काउंटर लगाए गए थे, जहाँ भाषा, गणित और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। माताओं ने बच्चों के साथ मिलकर प्रत्येक गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन के दौरान कबड्डी और नदी-पहाड़ जैसे पारंपरिक खेलों के साथ-साथ सामूहिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें रिंग फेंकने की गतिविधि और क्विक प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता शामिल रही, जिसमें माताओं ने त्वरित एवं सटीक उत्तर देकर अपनी जागरूकता का परिचय दिया। कार्यक्रम का सबसे आकर्षक आयोजन माता-बच्चा युगल नृत्य रहा, जिसमें शानदार प्रस्तुति देकर माताओं ने दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं। विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली एक माता को "स्मार्ट माता" का खिताब प्रदान करते हुए क्राउन एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, माताओं, आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बीआरजी श्रीमती प्रीति चन्द्रवंशी, श्री बीरेंद्र रजक एवं श्री देवेंद्र मोटघरे उपस्थित रहे, जिन्होंने गतिविधियों के संचालन में मार्गदर्शन किया। संपूर्ण रूपरेखा और संचालन शिक्षक श्री शशिकांत कौशिक ने किया, जिसमें ग्राम खंतहा की पंच श्रीमती कला मरकाम का विशेष सहयोग रहा। अंत में विद्यालय के प्रधान पाठक श्री ज्ञानचंद्र बंजारे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यालय और परिवार के बीच सहभागिता को मजबूत करने के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    1
    बिलासपुर जिले के विकासखंड बिल्हा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला खंतहा में बुधवार शाम 5:30 बजे 'अँगना में शिक्षा' कार्यक्रम का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। विद्यालय के शिक्षक शशिकांत कौशिक से मिली जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में माताओं और बच्चों ने खेल-आधारित गतिविधियों के माध्यम से सीखने की नवीन एवं प्रभावी विधियों का अनुभव किया। विद्यालय परिसर में 9 शिक्षण काउंटर लगाए गए थे, जहाँ भाषा, गणित और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। माताओं ने बच्चों के साथ मिलकर प्रत्येक गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

आयोजन के दौरान कबड्डी और नदी-पहाड़ जैसे पारंपरिक खेलों के साथ-साथ सामूहिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें रिंग फेंकने की गतिविधि और क्विक प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता शामिल रही, जिसमें माताओं ने त्वरित एवं सटीक उत्तर देकर अपनी जागरूकता का परिचय दिया। कार्यक्रम का सबसे आकर्षक आयोजन माता-बच्चा युगल नृत्य रहा, जिसमें शानदार प्रस्तुति देकर माताओं ने दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं। विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली एक माता को "स्मार्ट माता" का खिताब प्रदान करते हुए क्राउन एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, माताओं, आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बीआरजी श्रीमती प्रीति चन्द्रवंशी, श्री बीरेंद्र रजक एवं श्री देवेंद्र मोटघरे उपस्थित रहे, जिन्होंने गतिविधियों के संचालन में मार्गदर्शन किया। संपूर्ण रूपरेखा और संचालन शिक्षक श्री शशिकांत कौशिक ने किया, जिसमें ग्राम खंतहा की पंच श्रीमती कला मरकाम का विशेष सहयोग रहा। अंत में विद्यालय के प्रधान पाठक श्री ज्ञानचंद्र बंजारे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यालय और परिवार के बीच सहभागिता को मजबूत करने के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    5 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ में बीमारी की हालत में आरंग सरपंच संघ के अध्यक्ष के साथ मारपीट करने का आरोप पलारी थाना के उपनिरीक्षक पर लगा है। इस मामले की जांच जारी है।
    1
    छत्तीसगढ़ में बीमारी की हालत में आरंग सरपंच संघ के अध्यक्ष के साथ मारपीट करने का आरोप पलारी थाना के उपनिरीक्षक पर लगा है। इस मामले की जांच जारी है।
    user_Prabhat news 24
    Prabhat news 24
    पत्रकार बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • अमोरा गांव में एक 32 वर्षीय महिला द्वारा फांसी लगाने का मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।
    1
    अमोरा गांव में एक 32 वर्षीय महिला द्वारा फांसी लगाने का मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • तिल्दा-नेवरा के दीनदयाल उपाध्याय चौक में बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन छात्र समुदाय के समर्थन में तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित किया गया था। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी की कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए इस कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा-नेवरा शहर एवं ग्रामीण के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    तिल्दा-नेवरा के दीनदयाल उपाध्याय चौक में बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन छात्र समुदाय के समर्थन में तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित किया गया था।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी की कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए इस कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा-नेवरा शहर एवं ग्रामीण के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • कोरबा में हरदी बाजार से नेवसा मार्ग पर बन रहे पुल का एप्रोच रोड नहीं बनाया गया है। एप्रोच रोड का निर्माण न होने के कारण भारी बारिश होने पर इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
    1
    कोरबा में हरदी बाजार से नेवसा मार्ग पर बन रहे पुल का एप्रोच रोड नहीं बनाया गया है। एप्रोच रोड का निर्माण न होने के कारण भारी बारिश होने पर इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बहुचर्चित सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा मामले में जांच एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिम्स पुलिस चौकी में पदस्थ रहे दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। बिलासपुर के इस बहुचर्चित सर्पदंश घोटाले में अब तक 16 लोगों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है और जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जांच में सामने आए आरोपों के मुताबिक, दोनों पुलिसकर्मी अस्पताल में आने वाले शवों की जानकारी एक कथित गिरोह तक पहुंचाते थे। इसके बाद शासन से आपदा सहायता राशि ऐंठने के लिए फर्जी सर्पदंश का दावा तैयार कर साजिश रची जाती थी। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस अब उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी, जिससे इस पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य संदिग्ध मामलों की परतें खोली जा सकें।
    1
    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बहुचर्चित सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा मामले में जांच एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिम्स पुलिस चौकी में पदस्थ रहे दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। बिलासपुर के इस बहुचर्चित सर्पदंश घोटाले में अब तक 16 लोगों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है और जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

जांच में सामने आए आरोपों के मुताबिक, दोनों पुलिसकर्मी अस्पताल में आने वाले शवों की जानकारी एक कथित गिरोह तक पहुंचाते थे। इसके बाद शासन से आपदा सहायता राशि ऐंठने के लिए फर्जी सर्पदंश का दावा तैयार कर साजिश रची जाती थी। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस अब उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी, जिससे इस पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य संदिग्ध मामलों की परतें खोली जा सकें।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • बिलासपुर जिले के चकरभाठा नयापारा स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) शाखा से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां प्रार्थी सतीश कुमार वाधवानी के नाम पर बिना किसी आवेदन के ₹50 हजार का लोन दर्ज कर दिया गया है। पीड़ित ग्राहक पिछले कई हफ्तों से बैंक के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें अब तक न तो कोई संतोषजनक जवाब दिया गया है और न ही संबंधित दस्तावेज मुहैया कराए गए हैं। सतीश वाधवानी ने इस मामले की लिखित शिकायत बैंक प्रबंधन, उच्च अधिकारियों और ऑनलाइन माध्यम से भी दर्ज कराई है, पर समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्राहक के आरोपों के बाद समर्थ समाचार की रिपोर्टर टीम जब बैंक का पक्ष जानने चकरभाठा स्थित SBI शाखा पहुंची, तो शाखा प्रबंधक जवाब देने की जगह पत्रकारों से ही सवाल-जवाब करने लगे। बैंक प्रबंधक का कहना था कि मीडियाकर्मियों को पहले अनुमति लेकर आना चाहिए। इस बात पर काफी देर बहस हुई, लेकिन शाखा प्रबंधक ने कैमरे पर मामले को लेकर कोई विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं दी और अनुमति की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। फिलहाल पीड़ित ग्राहक अपने आरोपों पर पूरी तरह कायम हैं और चक्कर लगाने को विवश हैं। दूसरी ओर बैंक प्रबंधन ने कैमरे पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है और मामले में आगे मिलने वाली आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।
    1
    बिलासपुर जिले के चकरभाठा नयापारा स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) शाखा से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां प्रार्थी सतीश कुमार वाधवानी के नाम पर बिना किसी आवेदन के ₹50 हजार का लोन दर्ज कर दिया गया है। पीड़ित ग्राहक पिछले कई हफ्तों से बैंक के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें अब तक न तो कोई संतोषजनक जवाब दिया गया है और न ही संबंधित दस्तावेज मुहैया कराए गए हैं। सतीश वाधवानी ने इस मामले की लिखित शिकायत बैंक प्रबंधन, उच्च अधिकारियों और ऑनलाइन माध्यम से भी दर्ज कराई है, पर समस्या जस की तस बनी हुई है।

ग्राहक के आरोपों के बाद समर्थ समाचार की रिपोर्टर टीम जब बैंक का पक्ष जानने चकरभाठा स्थित SBI शाखा पहुंची, तो शाखा प्रबंधक जवाब देने की जगह पत्रकारों से ही सवाल-जवाब करने लगे। बैंक प्रबंधक का कहना था कि मीडियाकर्मियों को पहले अनुमति लेकर आना चाहिए। इस बात पर काफी देर बहस हुई, लेकिन शाखा प्रबंधक ने कैमरे पर मामले को लेकर कोई विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं दी और अनुमति की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।

फिलहाल पीड़ित ग्राहक अपने आरोपों पर पूरी तरह कायम हैं और चक्कर लगाने को विवश हैं। दूसरी ओर बैंक प्रबंधन ने कैमरे पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है और मामले में आगे मिलने वाली आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    23 hrs ago
  • बलौदाबाजार के पलारी थाना के उपनिरीक्षक पर आरंग सरपंच संघ के अध्यक्ष के साथ बीमारी की हालत में मारपीट करने का आरोप लगा है। अध्यक्ष के अस्वस्थ होने के दौरान हुए इस घटनाक्रम को लेकर मामला सामने आया है और फिलहाल इस पूरे प्रकरण की जांच जारी है।
    1
    बलौदाबाजार के पलारी थाना के उपनिरीक्षक पर आरंग सरपंच संघ के अध्यक्ष के साथ बीमारी की हालत में मारपीट करने का आरोप लगा है। अध्यक्ष के अस्वस्थ होने के दौरान हुए इस घटनाक्रम को लेकर मामला सामने आया है और फिलहाल इस पूरे प्रकरण की जांच जारी है।
    user_Prabhat news 24
    Prabhat news 24
    पत्रकार बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.