logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति, भाषा और छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के लिए बेबाकी से आवाज़ उठाने वाले अमित बघेल की रिहाई हो गई है। जिस आवाज़ को दबाने की कोशिश की गई थी, उसकी रिहाई की खबर मिलते ही समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच खुशी और उत्साह का माहौल बन गया है। छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान और संघर्ष की बुलंद आवाज़ माने जाने वाले अमित बघेल की रिहाई पर पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है। समर्थकों का कहना है कि शेर को चाहे जितने समय तक रोका जाए, उसकी दहाड़ को कभी कैद नहीं किया जा सकता। रिहाई के बाद प्रदेशभर में 'अमित बघेल जिंदाबाद', 'छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान जिंदाबाद' और 'जय छत्तीसगढ़, जय जोहार' के नारे गूंज रहे हैं।

2 hrs ago
user_गोविन्द राम
गोविन्द राम
Court reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago

छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति, भाषा और छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के लिए बेबाकी से आवाज़ उठाने वाले अमित बघेल की रिहाई हो गई है। जिस आवाज़ को दबाने की कोशिश की गई थी, उसकी रिहाई की खबर मिलते ही समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच खुशी और उत्साह का माहौल बन गया है। छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान और संघर्ष की बुलंद आवाज़ माने जाने वाले अमित बघेल की रिहाई पर पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है। समर्थकों का कहना है कि शेर को चाहे जितने समय तक रोका जाए, उसकी दहाड़ को कभी कैद नहीं किया जा सकता। रिहाई के बाद प्रदेशभर में 'अमित बघेल जिंदाबाद', 'छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान जिंदाबाद' और 'जय छत्तीसगढ़, जय जोहार' के नारे गूंज रहे हैं।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति, भाषा और छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के लिए बेबाकी से आवाज़ उठाने वाले अमित बघेल की रिहाई हो गई है। जिस आवाज़ को दबाने की कोशिश की गई थी, उसकी रिहाई की खबर मिलते ही समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच खुशी और उत्साह का माहौल बन गया है। छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान और संघर्ष की बुलंद आवाज़ माने जाने वाले अमित बघेल की रिहाई पर पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है। समर्थकों का कहना है कि शेर को चाहे जितने समय तक रोका जाए, उसकी दहाड़ को कभी कैद नहीं किया जा सकता। रिहाई के बाद प्रदेशभर में 'अमित बघेल जिंदाबाद', 'छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान जिंदाबाद' और 'जय छत्तीसगढ़, जय जोहार' के नारे गूंज रहे हैं।
    1
    छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति, भाषा और छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के लिए बेबाकी से आवाज़ उठाने वाले अमित बघेल की रिहाई हो गई है। जिस आवाज़ को दबाने की कोशिश की गई थी, उसकी रिहाई की खबर मिलते ही समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच खुशी और उत्साह का माहौल बन गया है।

छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान और संघर्ष की बुलंद आवाज़ माने जाने वाले अमित बघेल की रिहाई पर पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है। समर्थकों का कहना है कि शेर को चाहे जितने समय तक रोका जाए, उसकी दहाड़ को कभी कैद नहीं किया जा सकता। रिहाई के बाद प्रदेशभर में 'अमित बघेल जिंदाबाद', 'छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान जिंदाबाद' और 'जय छत्तीसगढ़, जय जोहार' के नारे गूंज रहे हैं।
    user_गोविन्द राम
    गोविन्द राम
    Court reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर हुए अत्याचार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार - भाटापारा ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया है। दिल्ली में हुए इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस कमेटी ने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
    1
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर हुए अत्याचार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार - भाटापारा ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया है। दिल्ली में हुए इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस कमेटी ने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
    user_Prabhat news 24
    Prabhat news 24
    पत्रकार बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • तिल्दा-नेवरा के दीनदयाल उपाध्याय चौक में बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन छात्र समुदाय के समर्थन में तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित किया गया था। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी की कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए इस कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा-नेवरा शहर एवं ग्रामीण के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    तिल्दा-नेवरा के दीनदयाल उपाध्याय चौक में बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन छात्र समुदाय के समर्थन में तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित किया गया था।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी की कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए इस कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा-नेवरा शहर एवं ग्रामीण के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत सेमरताल का 'महतारी सदन' ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने का जरिया बन रहा है। बुधवार शाम 5:30 बजे जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ज्ञान सुधा संकुल संगठन सेमरताल के अंतर्गत राधाकृष्ण स्व सहायता समूह की सदस्य श्रीमती बबीता गुप्ता यहाँ मास्टर ट्रेनर के रूप में अपनी सेवाएँ दे रही हैं। वे महिलाओं को शासकीय योजनाओं से जोड़ने के साथ-साथ घरेलू हिंसा, सामाजिक उपेक्षा और आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रही महिलाओं की मदद कर रही हैं। श्रीमती बबीता गुप्ता नियमित रूप से गाँव के मोहल्लों और घरों में जाकर उन महिलाओं से मुलाकात करती हैं जो जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित थीं। वे ऐसी महिलाओं की समस्याओं को समझकर उनके आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने, आवेदन प्रक्रिया समझाने और संबंधित कार्यालयों तक पहुँच बनाने में सहयोग करती हैं। साथ ही, महतारी सदन के माध्यम से घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराकर उनकी काउंसलिंग की जाती है, जिससे महिलाओं में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ा है। महिलाओं को स्व सहायता समूहों से जोड़कर सिलाई, खाद्य प्रसंस्करण, अगरबत्ती और मसाला निर्माण जैसी आजीविका गतिविधियों के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इससे कई महिलाओं ने स्वरोजगार शुरू कर अपने परिवार की आय में योगदान देना प्रारंभ कर दिया है। गाँव की महिलाओं का कहना है कि महतारी सदन और मार्गदर्शन मिलने से वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। महतारी सदन से जुड़े प्रशिक्षित कार्यकर्ता और ट्रेनर घर-घर जाकर योजना से वंचित महिलाओं की पहचान करने और उन्हें संबंधित विभागों से जोड़ने के कार्य में लगे हुए हैं।
    1
    बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत सेमरताल का 'महतारी सदन' ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने का जरिया बन रहा है। बुधवार शाम 5:30 बजे जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ज्ञान सुधा संकुल संगठन सेमरताल के अंतर्गत राधाकृष्ण स्व सहायता समूह की सदस्य श्रीमती बबीता गुप्ता यहाँ मास्टर ट्रेनर के रूप में अपनी सेवाएँ दे रही हैं। वे महिलाओं को शासकीय योजनाओं से जोड़ने के साथ-साथ घरेलू हिंसा, सामाजिक उपेक्षा और आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रही महिलाओं की मदद कर रही हैं।

श्रीमती बबीता गुप्ता नियमित रूप से गाँव के मोहल्लों और घरों में जाकर उन महिलाओं से मुलाकात करती हैं जो जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित थीं। वे ऐसी महिलाओं की समस्याओं को समझकर उनके आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने, आवेदन प्रक्रिया समझाने और संबंधित कार्यालयों तक पहुँच बनाने में सहयोग करती हैं। साथ ही, महतारी सदन के माध्यम से घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराकर उनकी काउंसलिंग की जाती है, जिससे महिलाओं में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ा है।

महिलाओं को स्व सहायता समूहों से जोड़कर सिलाई, खाद्य प्रसंस्करण, अगरबत्ती और मसाला निर्माण जैसी आजीविका गतिविधियों के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इससे कई महिलाओं ने स्वरोजगार शुरू कर अपने परिवार की आय में योगदान देना प्रारंभ कर दिया है। गाँव की महिलाओं का कहना है कि महतारी सदन और मार्गदर्शन मिलने से वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। महतारी सदन से जुड़े प्रशिक्षित कार्यकर्ता और ट्रेनर घर-घर जाकर योजना से वंचित महिलाओं की पहचान करने और उन्हें संबंधित विभागों से जोड़ने के कार्य में लगे हुए हैं।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    3 hrs ago
  • जंतर-मंतर में चल रहे आंदोलन का असर अब बिलासपुर में भी देखने को मिला है। इसी क्रम में स्टूडेंट्स द्वारा बिलासपुर कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया है।
    1
    जंतर-मंतर में चल रहे आंदोलन का असर अब बिलासपुर में भी देखने को मिला है। इसी क्रम में स्टूडेंट्स द्वारा बिलासपुर कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया है।
    user_News30live
    News30live
    Local News Reporter Bilha, Bilaspur•
    9 hrs ago
  • रायपुर जिले के खरोरा स्थित राजीव नगर वार्ड क्रमांक 2 के सतनाम धाम में सतनामी सामाजिक संगठन खरोरा परिक्षेत्र द्वारा सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह समारोह सतनामी समाज के वरिष्ठ कर्मठ नेता वेदराम मनहरे को छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने की खुशी में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में खरोरा सहित आसपास के 65 गांवों से सतनामी समाज के संरक्षक, पदाधिकारी और ग्राम प्रमुख भारी संख्या में शामिल हुए। संगठन के अध्यक्ष एस.एस. बांधे सहित सभी पांचों सेक्टर के पदाधिकारियों और समाज के प्रमुख लोगों ने वेदराम मनहरे को स्मृति चिह्न, श्रीफल और पुष्पहार भेंट कर स्वागत किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही उपस्थित लोगों ने उनसे अनुसूचित जाति के हित में अधिकार क्षेत्र के अनुसार अपने कर्तव्यों को पूर्ण करने का आग्रह किया। अपने उद्बोधन में वेदराम मनहरे ने कहा कि समाज से बड़ा कोई नहीं हो सकता। उन्होंने समाजजनों को आश्वासन दिया कि वे हमेशा सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को अपेक्षाओं के अनुरूप पूरा करेंगे। इस अवसर पर बनवारी, राम कृष्ण खुटे, राम कुमार कोसरिया, बिसहत कुरें और सागर राम डहरिया ने आशीर्वचन कहे। समारोह में परिक्षेत्र के सचिव दऊवा राम बंजारे, सुरेन्द्र गिलहरे, केजराम जांगड़े, प्रकाश चंद गिलहरे, भोज राम मनहरे, प्रवीण गिलहरे समेत सैकड़ों पदाधिकारी और सामाजिक लोग उपस्थित थे।
    4
    रायपुर जिले के खरोरा स्थित राजीव नगर वार्ड क्रमांक 2 के सतनाम धाम में सतनामी सामाजिक संगठन खरोरा परिक्षेत्र द्वारा सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह समारोह सतनामी समाज के वरिष्ठ कर्मठ नेता वेदराम मनहरे को छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने की खुशी में आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में खरोरा सहित आसपास के 65 गांवों से सतनामी समाज के संरक्षक, पदाधिकारी और ग्राम प्रमुख भारी संख्या में शामिल हुए। संगठन के अध्यक्ष एस.एस. बांधे सहित सभी पांचों सेक्टर के पदाधिकारियों और समाज के प्रमुख लोगों ने वेदराम मनहरे को स्मृति चिह्न, श्रीफल और पुष्पहार भेंट कर स्वागत किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही उपस्थित लोगों ने उनसे अनुसूचित जाति के हित में अधिकार क्षेत्र के अनुसार अपने कर्तव्यों को पूर्ण करने का आग्रह किया।

अपने उद्बोधन में वेदराम मनहरे ने कहा कि समाज से बड़ा कोई नहीं हो सकता। उन्होंने समाजजनों को आश्वासन दिया कि वे हमेशा सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को अपेक्षाओं के अनुरूप पूरा करेंगे। इस अवसर पर बनवारी, राम कृष्ण खुटे, राम कुमार कोसरिया, बिसहत कुरें और सागर राम डहरिया ने आशीर्वचन कहे। समारोह में परिक्षेत्र के सचिव दऊवा राम बंजारे, सुरेन्द्र गिलहरे, केजराम जांगड़े, प्रकाश चंद गिलहरे, भोज राम मनहरे, प्रवीण गिलहरे समेत सैकड़ों पदाधिकारी और सामाजिक लोग उपस्थित थे।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    खरोरा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • पिछले सात वर्षों से अपनी लंबित मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने एक बार फिर सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित किया है। प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एकजुट होकर जिलाधीशों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और अपनी लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग रखी। स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना है कि पुनरीक्षित वेतनमान, पदोन्नति, समयमान वेतनमान, जोखिम भत्ता, आवास सुविधा, संविदा कर्मचारियों के लिए समान कार्य-समान वेतन और रिक्त पदों पर भर्ती जैसी मांगें वर्षों से लंबित पड़ी हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 के आंदोलन के दौरान मिले आश्वासन के बावजूद अब तक शासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके विरोध में कर्मचारियों को यह बड़ा प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ा है।
    1
    पिछले सात वर्षों से अपनी लंबित मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने एक बार फिर सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित किया है। प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एकजुट होकर जिलाधीशों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और अपनी लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग रखी।

स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना है कि पुनरीक्षित वेतनमान, पदोन्नति, समयमान वेतनमान, जोखिम भत्ता, आवास सुविधा, संविदा कर्मचारियों के लिए समान कार्य-समान वेतन और रिक्त पदों पर भर्ती जैसी मांगें वर्षों से लंबित पड़ी हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 के आंदोलन के दौरान मिले आश्वासन के बावजूद अब तक शासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके विरोध में कर्मचारियों को यह बड़ा प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ा है।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ में बीमारी की हालत में आरंग सरपंच संघ के अध्यक्ष के साथ मारपीट करने का आरोप पलारी थाना के उपनिरीक्षक पर लगा है। इस मामले की जांच जारी है।
    1
    छत्तीसगढ़ में बीमारी की हालत में आरंग सरपंच संघ के अध्यक्ष के साथ मारपीट करने का आरोप पलारी थाना के उपनिरीक्षक पर लगा है। इस मामले की जांच जारी है।
    user_Prabhat news 24
    Prabhat news 24
    पत्रकार बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.