18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों का मतदाता पंजीकरण प्राथमिकता : उपायुक्त ELC के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति किया जाएगा जागरूक जन जागरण संदेश से रवि गुप्ता की रिपोर्ट दिनांक : 15 सितम्बर 2026 सरायकेला-खरसावां, 15 सितम्बर 2026। विद्यालय एवं महाविद्यालयों में Electoral Literacy Club (ELC) के गठन एवं संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को NIC सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती पारुल सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कैलाश मिश्रा सहित संबंधित पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर ELC के गठन/पुनर्गठन, विद्यार्थियों की सहभागिता, मतदाता पंजीकरण तथा निर्वाचन साक्षरता से संबंधित गतिविधियों के आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 18 वर्ष पूर्ण कर चुके पात्र विद्यार्थियों का Form-6 से होगा पंजीकरण उपायुक्त ने सभी प्रधानाध्यापक एवं संस्थान प्रमुखों को निर्देश दिया कि अपने-अपने संस्थानों में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र विद्यार्थियों की पहचान कर उनका Form-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने में आवश्यक सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र विद्यार्थी मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित नहीं रहना चाहिए। विद्यार्थियों को उनके मताधिकार, निर्वाचन प्रक्रिया तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया गया। ELC के लिए शिक्षक को बनाया जाएगा Coordinator बैठक में निर्देश दिया गया कि निर्धारित प्रावधान के अनुसार प्रत्येक विद्यालय एवं महाविद्यालय में Electoral Literacy Club का गठन/पुनर्गठन सुनिश्चित किया जाए। ELC के लिए एक शिक्षक अथवा फैकल्टी सदस्य को Coordinator नामित किया जाए, जो क्लब की गतिविधियों, अभिलेख संधारण तथा पोर्टल पर रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बढ़ेगी निर्वाचन साक्षरता ELC के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन एवं लोकतंत्र से जोड़ने के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं सहभागी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें Chromocracy – Poster & Infographic Challenge, Demos Theatre – Street Play for Democracy, Jurisballot – Mock Electoral Court, Vox Populi – Electoral Debate, Polis Protocol – Electoral Solution Lab, ElectraQuest – Ultimate Election Quiz तथा CineVote60 – Voter Awareness Reel जैसी गतिविधियां शामिल हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन संबंधी जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें चर्चा, वाद-विवाद, प्रश्न, समस्या समाधान एवं मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थान होंगे सम्मानित जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती पारुल सिंह ने बताया कि Form-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा ELC की गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को जिला स्तर पर प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया जाएगा। संस्थानों द्वारा किए गए कार्य, विशेषकर पात्र विद्यार्थियों के मतदाता पंजीकरण और ELC की गतिविधियों में सक्रिय एवं गुणवत्तापूर्ण सहभागिता को ध्यान में रखते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रधानाध्यापक/संस्थान प्रमुख को जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। गतिविधियों का अभिलेख एवं पोर्टल पर रिपोर्टिंग अनिवार्य बैठक में ELC की गतिविधियों का नियमित आयोजन सुनिश्चित करने, प्रत्येक गतिविधि का अभिलेख संधारित करने तथा फोटोग्राफ, वीडियो एवं गतिविधि प्रतिवेदन निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया। साथ ही ELC की सभी गतिविधियों को गैर-राजनीतिक एवं निष्पक्ष रखते हुए निर्वाचन साक्षरता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जिम्मेदार नागरिक सहभागिता पर केंद्रित रखने को कहा गया। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि ELC को केवल औपचारिक रूप से गठित करने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे विद्यार्थियों में निर्वाचन संबंधी जागरूकता विकसित करने का सक्रिय माध्यम बनाया जाए। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके प्रत्येक पात्र विद्यार्थी का Form-6 के माध्यम से मतदाता पंजीकरण तथा ELC की गतिविधियों में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना प्राथमिकता में रखा जाए।
18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों का मतदाता पंजीकरण प्राथमिकता : उपायुक्त ELC के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति किया जाएगा जागरूक जन जागरण संदेश से रवि गुप्ता की रिपोर्ट दिनांक : 15 सितम्बर 2026 सरायकेला-खरसावां, 15 सितम्बर 2026। विद्यालय एवं महाविद्यालयों में Electoral Literacy Club (ELC) के गठन एवं संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को NIC सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती पारुल सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कैलाश मिश्रा सहित संबंधित पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर ELC के गठन/पुनर्गठन, विद्यार्थियों की सहभागिता, मतदाता पंजीकरण तथा निर्वाचन साक्षरता से संबंधित गतिविधियों के आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 18 वर्ष पूर्ण कर चुके पात्र विद्यार्थियों का Form-6 से होगा पंजीकरण उपायुक्त ने सभी प्रधानाध्यापक एवं संस्थान प्रमुखों को निर्देश दिया कि अपने-अपने संस्थानों में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र विद्यार्थियों की पहचान कर उनका Form-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने में आवश्यक सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र विद्यार्थी मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित नहीं रहना चाहिए। विद्यार्थियों को उनके
मताधिकार, निर्वाचन प्रक्रिया तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया गया। ELC के लिए शिक्षक को बनाया जाएगा Coordinator बैठक में निर्देश दिया गया कि निर्धारित प्रावधान के अनुसार प्रत्येक विद्यालय एवं महाविद्यालय में Electoral Literacy Club का गठन/पुनर्गठन सुनिश्चित किया जाए। ELC के लिए एक शिक्षक अथवा फैकल्टी सदस्य को Coordinator नामित किया जाए, जो क्लब की गतिविधियों, अभिलेख संधारण तथा पोर्टल पर रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बढ़ेगी निर्वाचन साक्षरता ELC के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन एवं लोकतंत्र से जोड़ने के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं सहभागी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें Chromocracy – Poster & Infographic Challenge, Demos Theatre – Street Play for Democracy, Jurisballot – Mock Electoral Court, Vox Populi – Electoral Debate, Polis Protocol – Electoral Solution Lab, ElectraQuest – Ultimate Election Quiz तथा CineVote60 – Voter Awareness Reel जैसी गतिविधियां शामिल हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन संबंधी जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें चर्चा, वाद-विवाद, प्रश्न, समस्या समाधान एवं मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थान होंगे सम्मानित जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती पारुल सिंह ने बताया कि Form-6
के माध्यम से नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा ELC की गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को जिला स्तर पर प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया जाएगा। संस्थानों द्वारा किए गए कार्य, विशेषकर पात्र विद्यार्थियों के मतदाता पंजीकरण और ELC की गतिविधियों में सक्रिय एवं गुणवत्तापूर्ण सहभागिता को ध्यान में रखते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रधानाध्यापक/संस्थान प्रमुख को जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। गतिविधियों का अभिलेख एवं पोर्टल पर रिपोर्टिंग अनिवार्य बैठक में ELC की गतिविधियों का नियमित आयोजन सुनिश्चित करने, प्रत्येक गतिविधि का अभिलेख संधारित करने तथा फोटोग्राफ, वीडियो एवं गतिविधि प्रतिवेदन निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया। साथ ही ELC की सभी गतिविधियों को गैर-राजनीतिक एवं निष्पक्ष रखते हुए निर्वाचन साक्षरता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जिम्मेदार नागरिक सहभागिता पर केंद्रित रखने को कहा गया। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि ELC को केवल औपचारिक रूप से गठित करने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे विद्यार्थियों में निर्वाचन संबंधी जागरूकता विकसित करने का सक्रिय माध्यम बनाया जाए। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके प्रत्येक पात्र विद्यार्थी का Form-6 के माध्यम से मतदाता पंजीकरण तथा ELC की गतिविधियों में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना प्राथमिकता में रखा जाए।
- 🚨मंझगांव के घोड़ा बांदा में पुलिया से नीचे गिरी बाइक, हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मंझगांव थाना क्षेत्र के घोड़ा बांदा गांव में सोमवार की शाम अनियंत्रित मोटरसाइकिल पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान मंगलवार तड़के में उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अपने दोस्त को उसके गांव पहुंचाने के बाद मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान घोड़ा बांदा गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। दुर्घटना में पीतम के सिर और छाती में गंभीर चोटें आईं, जबकि पैर की हड्डियां भी टूट गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को मंझगांव अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद उनकी पत्नी अपने दो छोटे बच्चों के साथ घायल पति को लेकर अकेले चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचीं। सदर अस्पताल में उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि पत्नी अकेली होने के कारण गंभीर रूप से घायल पति को जमशेदपुर ले जाने में असमर्थ थी। इसी बीच सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार तड़के करीब 3 बजे पीतम गोप की मौत हो गई। #मंझगांव #घोड़ाबांदा #सड़कहादसा #चाईबासा #Manjgaon #RoadAccident #Chaibasa #WestSinghbhum #JharkhandNews1
- हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, पति की लंबी आयु की कामना चाईबासा : हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, पति की लंबी आयु की कामना1
- #seraikellakharswan : चांडिल डैम विस्थापितों की बैठक के बाद सदस्यता अभियान शुरू.... #viraL #seraikellakharswan : चांडिल डैम विस्थापितों की बैठक के बाद सदस्यता अभियान शुरू.... सराईकेला खरसवाँ जिला अंतर्गत चांडिल थाना क्षेत्र की चांडिल डैम रोड पर स्थित नया आईवी भवन में "चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच " की बैठक में प्रभावित परिवारों को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैठक में ग्रामीण संवाद यात्रा की समीक्षा हुई। मंच ने पुनर्वास, मुआवजा एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े लंबित मामलों के समयबद्ध समाधान की मांग की। #chandilnews #chandildam #jiladarpan1
- *खूंटी के तोरपा में 10 फीट गहरे कुएं में गिरा हाथी का शावक, 4 घंटे रेस्क्यू के बाद निकला बाहर, सामने डटा रहा 5 हाथियों का झुंड*1
- Post by आपकी अपनी बात1
- सागजोड़ी में सामूहिक पुलिसिंग के तहत ग्राम सभा, नशा, डायन प्रथा और साइबर अपराध पर दी गई जानकारी चाईबासा। सामूहिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत रविवार को जराईकेला थाना क्षेत्र के ग्राम सागजोड़ी में ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। जराईकेला थाना प्रभारी श्री अमित कुमार पासवान के दिशा-निर्देश पर सब इंस्पेक्टर समेत पुलिस बल गांव पहुंचा। बैठक के दौरान ग्रामीणों को नशा, डायन प्रथा और साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया गया। बैठक में जराईकेला थाना के सब इंस्पेक्टर अविनाश हेंब्रम ने अफीम, गांजा, पोस्ता सहित अन्य मादक पदार्थों के सेवन और अवैध कारोबार से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। वहीं, मादक पदार्थों का अवैध कारोबार कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है। उन्होंने ग्रामीणों से नशे से दूर रहने तथा क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस को देने की अपील की। सब इंस्पेक्टर अविनाश हेंब्रम ने ग्रामीणों को साइबर अपराध के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बनाने का प्रयास कर रहे हैं। फर्जी फोन कॉल, संदिग्ध लिंक, OTP, बैंक संबंधी जानकारी, ऑनलाइन इनाम और KYC अपडेट के नाम पर ठगी की जा सकती है। उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड, बैंक खाता संबंधी जानकारी अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की अपील की। वहीं, सब इंस्पेक्टर श्री भीमा राम बनसिंह ने ग्रामीणों को डायन प्रथा और अंधविश्वास के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि डायन जैसी कोई चीज नहीं होती, बल्कि अंधविश्वास और सामाजिक सोच के कारण किसी महिला को डायन बना दिया जाता है। उन्होंने ग्रामीणों से अंधविश्वास से दूर रहने तथा किसी महिला को डायन बताकर प्रताड़ित या उसके साथ हिंसा करने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। साथ ही डायन प्रथा से जुड़े मामलों में कानून के तहत होने वाली कार्रवाई की भी जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि गांव में किसी भी संदिग्ध गतिविधि, नशे के अवैध कारोबार, साइबर ठगी अथवा अन्य अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सामूहिक पुलिसिंग के तहत आयोजित इस ग्राम सभा का उद्देश्य पुलिस और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, लोगों को कानून के प्रति जागरूक करने तथा अपराध की रोकथाम में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।1
- डीएवी पब्लिक स्कूल खूंटी में हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। डीएवी पब्लिक स्कूल खूंटी में हिंदी दिवस के अवसर पर एक गरिमामय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोजेश्वर कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, गौरव एवं समर्पण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में विद्यालय के संगीत शिक्षक अंबर अवनीश पाठक ने मधुर भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात विद्यालय की शिक्षिकाओं रूपनवा रूपुल एवं सुमिता कुमारी तथा शिक्षकों एस.आर.आर मिश्रा, एम. गौरी शंकर, जे.बी. मलिक, विकास रंजन, मृत्युंजय कुमार सिंह एवं ईश्वर नाथ झा ने हिंदी भाषा की महत्ता, उपयोगिता, समृद्ध साहित्यिक परंपरा तथा वर्तमान समय में हिंदी की प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं को जोड़ने वाली सशक्त भाषा है। हिंदी के विकास और प्रचार-प्रसार के लिए विद्यार्थियों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक पवन कुमार सिंह ने किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।1
- चाईबासा में गणेश उत्सव की धूम, आकर्षक पंडालों में गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र चाईबासा शहर के विभिन्न स्थानों पर सोमवार को गणपति देव की पूजा-अर्चना भक्तिभाव एवं हर्षोल्लास के साथ की गई। गणेश उत्सव को लेकर शहर के टुंगरी स्थित शिव शंकर क्लब, गाड़ीखाना चौक, बड़ी बाजार गणेश मंदिर, सदर बाजार टेलीफोन एक्सचेंज और पुलहातू में आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। पंडालों में गणपति बप्पा की भव्य एवं भावपूर्ण प्रतिमा के साथ आकर्षक प्रकाश सज्जा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पूजा-अर्चना को लेकर खासकर नवयुवकों में काफी उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने गणपति देव की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार एवं क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। टुंगरी ओवरब्रिज के बगल में शिव शंकर क्लब द्वारा गणेश पूजा का भव्य आयोजन किया गया है। पूजा पंडाल तक जाने वाले मार्ग पर आकर्षक प्रकाश सज्जा वाले कई तोरण द्वार बनाए गए हैं। गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए सोमवार से 18 सितंबर तक दोपहर में पूड़ी, पुलाव, खीर, मालपुआ आदि प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। पंडाल की भव्य सजावट, गणपति बप्पा की आकर्षक प्रतिमा और प्रकाश व्यवस्था श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हैशटैग: #गणेशउत्सव #गणपतिबप्पा #चाईबासा #गणेशपूजा #झारखंड #GaneshUtsav #GanpatiBappa #Chaibasa #GaneshPuja #KolhanBreakingNews1