सागजोड़ी में सामूहिक पुलिसिंग के तहत ग्राम सभा, नशा, डायन प्रथा और साइबर अपराध पर दी गई जानकारी चाईबासा। सामूहिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत रविवार को जराईकेला थाना क्षेत्र के ग्राम सागजोड़ी में ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। जराईकेला थाना प्रभारी श्री अमित कुमार पासवान के दिशा-निर्देश पर सब इंस्पेक्टर समेत पुलिस बल गांव पहुंचा। बैठक के दौरान ग्रामीणों को नशा, डायन प्रथा और साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया गया। बैठक में जराईकेला थाना के सब इंस्पेक्टर अविनाश हेंब्रम ने अफीम, गांजा, पोस्ता सहित अन्य मादक पदार्थों के सेवन और अवैध कारोबार से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। वहीं, मादक पदार्थों का अवैध कारोबार कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है। उन्होंने ग्रामीणों से नशे से दूर रहने तथा क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस को देने की अपील की। सब इंस्पेक्टर अविनाश हेंब्रम ने ग्रामीणों को साइबर अपराध के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बनाने का प्रयास कर रहे हैं। फर्जी फोन कॉल, संदिग्ध लिंक, OTP, बैंक संबंधी जानकारी, ऑनलाइन इनाम और KYC अपडेट के नाम पर ठगी की जा सकती है। उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड, बैंक खाता संबंधी जानकारी अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की अपील की। वहीं, सब इंस्पेक्टर श्री भीमा राम बनसिंह ने ग्रामीणों को डायन प्रथा और अंधविश्वास के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि डायन जैसी कोई चीज नहीं होती, बल्कि अंधविश्वास और सामाजिक सोच के कारण किसी महिला को डायन बना दिया जाता है। उन्होंने ग्रामीणों से अंधविश्वास से दूर रहने तथा किसी महिला को डायन बताकर प्रताड़ित या उसके साथ हिंसा करने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। साथ ही डायन प्रथा से जुड़े मामलों में कानून के तहत होने वाली कार्रवाई की भी जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि गांव में किसी भी संदिग्ध गतिविधि, नशे के अवैध कारोबार, साइबर ठगी अथवा अन्य अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सामूहिक पुलिसिंग के तहत आयोजित इस ग्राम सभा का उद्देश्य पुलिस और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, लोगों को कानून के प्रति जागरूक करने तथा अपराध की रोकथाम में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

- 18 सितंबर को सड़कों पर उतरेंगे आदिवासी-मूलवासी, SDO को दी गई रैली की सूचना वीर बिरसा मुंडा स्टेडियम बचाओ उलगुलान” के तहत आगामी 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को सरायकेला में आयोजित होने वाली शांतिपूर्ण रैली को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), सरायकेला को विधिवत सूचना पत्र सौंप दिया गया है। भगवान वीर बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में पद्म विभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने के प्रस्ताव तथा स्टेडियम गेट पर “गुरुजी शिबू सोरेन गेट” लगाए जाने को लेकर आदिवासी-मूलवासी समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से आपत्ति दर्ज कराई जा रही है। स्पष्ट है कि यह विरोध दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के सम्मान के खिलाफ नहीं, बल्कि प्रतिमा स्थापना के स्थान और भगवान वीर बिरसा मुंडा स्टेडियम की ऐतिहासिक पहचान एवं गरिमा को बनाए रखने के लिए है। मांग है कि दिशोम गुरु की प्रतिमा के लिए किसी अन्य उपयुक्त स्थान का चयन किया जाए।1
- Post by आपकी अपनी बात1
- 🚨मंझगांव के घोड़ा बांदा में पुलिया से नीचे गिरी बाइक, हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मंझगांव थाना क्षेत्र के घोड़ा बांदा गांव में सोमवार की शाम अनियंत्रित मोटरसाइकिल पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान मंगलवार तड़के में उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अपने दोस्त को उसके गांव पहुंचाने के बाद मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान घोड़ा बांदा गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। दुर्घटना में पीतम के सिर और छाती में गंभीर चोटें आईं, जबकि पैर की हड्डियां भी टूट गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को मंझगांव अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद उनकी पत्नी अपने दो छोटे बच्चों के साथ घायल पति को लेकर अकेले चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचीं। सदर अस्पताल में उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि पत्नी अकेली होने के कारण गंभीर रूप से घायल पति को जमशेदपुर ले जाने में असमर्थ थी। इसी बीच सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार तड़के करीब 3 बजे पीतम गोप की मौत हो गई। #मंझगांव #घोड़ाबांदा #सड़कहादसा #चाईबासा #Manjgaon #RoadAccident #Chaibasa #WestSinghbhum #JharkhandNews1
- हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, पति की लंबी आयु की कामना चाईबासा : हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, पति की लंबी आयु की कामना1
- डीएवी पब्लिक स्कूल खूंटी में हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। डीएवी पब्लिक स्कूल खूंटी में हिंदी दिवस के अवसर पर एक गरिमामय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोजेश्वर कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, गौरव एवं समर्पण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में विद्यालय के संगीत शिक्षक अंबर अवनीश पाठक ने मधुर भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात विद्यालय की शिक्षिकाओं रूपनवा रूपुल एवं सुमिता कुमारी तथा शिक्षकों एस.आर.आर मिश्रा, एम. गौरी शंकर, जे.बी. मलिक, विकास रंजन, मृत्युंजय कुमार सिंह एवं ईश्वर नाथ झा ने हिंदी भाषा की महत्ता, उपयोगिता, समृद्ध साहित्यिक परंपरा तथा वर्तमान समय में हिंदी की प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं को जोड़ने वाली सशक्त भाषा है। हिंदी के विकास और प्रचार-प्रसार के लिए विद्यार्थियों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक पवन कुमार सिंह ने किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।1
- आज न्यू विद्यार्थी विकास क्लब गणेश पूजा समिति के द्वारा रंगारंग नागपुरी प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा हैं। आज न्यू विद्यार्थी विकास क्लब गणेश पूजा समिति के द्वारा रंगारंग नागपुरी प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा हैं। न्यू विद्यार्थी विकास क्लब गणेश पूजा समिति बसिया रोड़ सिसई के द्वारा आज मंगलवार को गणेश पूजा के शुभ अवसर पर पूजा पंडाल के सामने रंगारंग नागपुरी प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया गया हैं। वही प्रोग्राम स्थल के सामने ड्रैगन, नौका, झूला, खेल तमाशा, साहित विभिन्न प्रकार के दुकानें सजाया गया है। पूजा समिति के पदाधिकारी ने बताया कि 11 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।1
- *खूंटी के तोरपा में 10 फीट गहरे कुएं में गिरा हाथी का शावक, 4 घंटे रेस्क्यू के बाद निकला बाहर, सामने डटा रहा 5 हाथियों का झुंड*1
- सागजोड़ी में सामूहिक पुलिसिंग के तहत ग्राम सभा, नशा, डायन प्रथा और साइबर अपराध पर दी गई जानकारी चाईबासा। सामूहिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत रविवार को जराईकेला थाना क्षेत्र के ग्राम सागजोड़ी में ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। जराईकेला थाना प्रभारी श्री अमित कुमार पासवान के दिशा-निर्देश पर सब इंस्पेक्टर समेत पुलिस बल गांव पहुंचा। बैठक के दौरान ग्रामीणों को नशा, डायन प्रथा और साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया गया। बैठक में जराईकेला थाना के सब इंस्पेक्टर अविनाश हेंब्रम ने अफीम, गांजा, पोस्ता सहित अन्य मादक पदार्थों के सेवन और अवैध कारोबार से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। वहीं, मादक पदार्थों का अवैध कारोबार कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है। उन्होंने ग्रामीणों से नशे से दूर रहने तथा क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस को देने की अपील की। सब इंस्पेक्टर अविनाश हेंब्रम ने ग्रामीणों को साइबर अपराध के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बनाने का प्रयास कर रहे हैं। फर्जी फोन कॉल, संदिग्ध लिंक, OTP, बैंक संबंधी जानकारी, ऑनलाइन इनाम और KYC अपडेट के नाम पर ठगी की जा सकती है। उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड, बैंक खाता संबंधी जानकारी अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की अपील की। वहीं, सब इंस्पेक्टर श्री भीमा राम बनसिंह ने ग्रामीणों को डायन प्रथा और अंधविश्वास के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि डायन जैसी कोई चीज नहीं होती, बल्कि अंधविश्वास और सामाजिक सोच के कारण किसी महिला को डायन बना दिया जाता है। उन्होंने ग्रामीणों से अंधविश्वास से दूर रहने तथा किसी महिला को डायन बताकर प्रताड़ित या उसके साथ हिंसा करने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। साथ ही डायन प्रथा से जुड़े मामलों में कानून के तहत होने वाली कार्रवाई की भी जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि गांव में किसी भी संदिग्ध गतिविधि, नशे के अवैध कारोबार, साइबर ठगी अथवा अन्य अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सामूहिक पुलिसिंग के तहत आयोजित इस ग्राम सभा का उद्देश्य पुलिस और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, लोगों को कानून के प्रति जागरूक करने तथा अपराध की रोकथाम में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।1