logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रेस्टॉरेन्ट में बैठे युवक पर फायरिंग एवं मारपीट के मामले तीन आरोपियों को कस्बा से नई मंडी पुलिस ने किया गिरफ्तार हिंडौन नई मंडी थाना पुलिस ने रेस्टोरेंट में बैठे युवक पर फायरिंग कर मारपीट करने के मामले में फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी नरेश पोसवाल ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि आरोपी भूपेन्द्र सिंह पुत्र हरगिलास गुर्जर निवासी सहदगी का पुरा, सुग्रीव पुत्र महाराज सिंह गुर्जर निवासी सहदगी का पुरा, धनराज पुत्र लालचन्द मेघवाल निवासी ड़बली कला थाना तलवाडा जिला हनुमानगढ को कस्बा से गिरफ्तार किया गया।आरोपियों द्वारा रेस्टोरेंट में बैठे पीड़ित ओमवीर पर जानलेवा हमला किया गया था पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

16 hrs ago
user_RK LIVE KARAULI
RK LIVE KARAULI
Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
16 hrs ago

रेस्टॉरेन्ट में बैठे युवक पर फायरिंग एवं मारपीट के मामले तीन आरोपियों को कस्बा से नई मंडी पुलिस ने किया गिरफ्तार हिंडौन नई मंडी थाना पुलिस ने रेस्टोरेंट में बैठे युवक पर फायरिंग कर मारपीट करने के मामले में फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी नरेश पोसवाल ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि आरोपी भूपेन्द्र सिंह पुत्र हरगिलास गुर्जर निवासी सहदगी का पुरा, सुग्रीव पुत्र महाराज सिंह गुर्जर निवासी सहदगी का पुरा, धनराज पुत्र लालचन्द मेघवाल निवासी ड़बली कला थाना तलवाडा जिला हनुमानगढ को कस्बा से गिरफ्तार किया गया।आरोपियों द्वारा रेस्टोरेंट में बैठे पीड़ित ओमवीर पर जानलेवा हमला किया गया था पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सूरोठ थाना पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। थाना अधिकारी सोहन सिंह ने सोमवार दोपहर 12:00 बजे बताया कि सूरोठ में हुई चोरी की बारदात का खुलासा करने के एसपी द्वारा निर्देश दिए गए जिस पर एएसआई मुरारी लाल के नेतृत्व कां देशराज कानि राहुल की टीम गठित की गई जिनके द्वारा आसूचना संकलन कर एवं तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुये कड़ी मेहनत एवं लगन से चोरी की बारदात का खुलासा कर आरोपी लौकेश गुर्जर पुत्र शेरसिंह गुर्जर निवासी खावदा थाना महवा जिला दौसा व सूरज कश्यप पुत्र राजेन्द्र कहार निवासी खावदा थाना महवा जिला दौसा को गिरफ्तार किया गया। वही एक बालक को को निरूद्ध किया गया। आरोपीयों के कब्जे से चोरी किये गये रूपयों को बरामद किया गया है एवं घटना में संलिप्त आरोपीयों के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।उक्त चोरी की बारदात का खुलासा करने में कानि देशराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    सूरोठ थाना पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक  नाबालिग को निरुद्ध किया है। थाना अधिकारी सोहन सिंह ने सोमवार दोपहर 12:00 बजे बताया कि सूरोठ में हुई चोरी की बारदात का खुलासा करने के एसपी द्वारा निर्देश दिए गए जिस पर एएसआई मुरारी लाल के नेतृत्व कां देशराज कानि राहुल की टीम गठित की गई जिनके द्वारा आसूचना संकलन कर एवं तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुये कड़ी मेहनत एवं लगन से चोरी की बारदात का खुलासा कर आरोपी लौकेश गुर्जर पुत्र शेरसिंह गुर्जर निवासी खावदा थाना महवा जिला दौसा व सूरज कश्यप पुत्र राजेन्द्र कहार निवासी खावदा थाना महवा जिला दौसा को गिरफ्तार किया गया। वही एक बालक को को निरूद्ध किया गया। आरोपीयों के कब्जे से चोरी किये गये रूपयों को बरामद किया गया है एवं घटना में संलिप्त आरोपीयों के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।उक्त चोरी की बारदात का खुलासा करने में कानि देशराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • करौली 9 मार्च। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन चिकित्सा संस्थानो पर किया गया जिसमें उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनका ईलाज करने के साथ पोषण युक्त आहार की सलाह दी गई। सीएमएचओ डॉ जयंतीलाल मीणा  ने  सीएचसी कुडगांव  और पीएचसी चैनपुर बर्रिया में  पीएमएसएमए पर आयोजित सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने एफसीएम से लाभान्वित महिलाओं व क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की जानकारी जुटाते हुए  प्रत्येक गर्भवती महिला का हीमोग्लोबिन जांच कर दिवस पर लाभान्वित करने के निर्देश प्रदान किये । उन्होंने बताया कि पीएमएसएमए दिवस के आयोजन पर गर्भवती महिलाओं के हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर, लंबाई, एचआईवी, सिफलिश आदि जांच कर पौष्टिक आहार लेने की सलाह प्रदान की गई। पीएमएसएमए के निरीक्षण दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी आशुतोष पांडे, जिला कार्यक्रम समन्वयक -आईईसी लखन सिंह लोधा मौजू
    4
    करौली 9 मार्च। 
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन चिकित्सा संस्थानो पर किया गया जिसमें उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनका ईलाज करने के साथ पोषण युक्त आहार की सलाह दी गई।
सीएमएचओ डॉ जयंतीलाल मीणा  ने  सीएचसी कुडगांव  और पीएचसी चैनपुर बर्रिया में  पीएमएसएमए पर आयोजित सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने एफसीएम से लाभान्वित महिलाओं व क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की जानकारी जुटाते हुए  प्रत्येक गर्भवती महिला का हीमोग्लोबिन जांच कर दिवस पर लाभान्वित करने के निर्देश प्रदान किये ।
उन्होंने बताया कि पीएमएसएमए दिवस के आयोजन पर गर्भवती महिलाओं के हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर, लंबाई, एचआईवी, सिफलिश आदि जांच कर पौष्टिक आहार लेने की सलाह प्रदान की गई। पीएमएसएमए के निरीक्षण दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी आशुतोष पांडे, जिला कार्यक्रम समन्वयक -आईईसी लखन सिंह लोधा मौजू
    user_JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    jaurnalist करौली, करौली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    1 hr ago
  • Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    1
    Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    user_SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    Carpenter हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • आज मकून्स वर्ल्ड स्कूल का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम विधिवत पूजन के साथ हुई, जिसके पश्चात फीता काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा परिवार के जिलाध्यक्ष श्री अनुज शर्मा रहे। इस अवसर पर मकून्स के निदेशक वैभव गुप्ता, सभापति शिवरतन अग्रवाल एवं सुरेश चन्द गुप्ता ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति शिवरतन अग्रवाल ने बताया कि मकून्स प्री-स्कूल क्षेत्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने का कार्य करेगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को मकून्स में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सिद्धि गर्ग ने बताया कि मकून्स में केवल कक्षाएँ ही नहीं बनाई जातीं, बल्कि भविष्य के नवप्रवर्तकों, विचारकों और नेताओं के निर्माण की मजबूत नींव रखी जाती है। यहाँ ऐसा वातावरण प्रदान किया जाता है जो बच्चों की जिज्ञासा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को विकसित करता है। मकून्स प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के क्षेत्र में एक विश्वसनीय नाम है। इसके विश्वभर के 4 से अधिक देशों, 21 राज्यों में 400 से अधिक केंद्र संचालित हैं। यह संस्था शिक्षा के क्षेत्र में 50 से अधिक राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। भारत में इसकी प्री-स्कूल फ्रेंचाइजी वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं और स्थानीय मूल्यों का समन्वय करते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित शिक्षा प्रदान करती है। राष्ट्रीय पुरस्कारों और मजबूत ब्रांड पहचान के साथ मकून्स प्री-स्कूल शिक्षा क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्टता और विश्वास का प्रतीक बन चुका है। इस अवसर पर अग्रवाल समाज समिति के तीनों अध्यक्ष लक्ष्मी चन्द गुप्ता, मोहन गुप्ता, दुर्लभ गुप्ता, विष्णु गुप्ता, नीतेश मोदी,मदन रावत, लाला विजयवर्गीय, सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल शर्मा, उद्देश्य मंगल, पार्थ गुप्ता, मुक्ता गर्ग, दीपेश बंसल, गौरी भारद्वाज, शिवानी, मोनिका अग्रवाल, खुशी गुप्ता, योगिता शर्मा सहित नन्हे-मुन्ने बच्चे एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
    1
    आज मकून्स वर्ल्ड स्कूल का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम विधिवत पूजन के साथ हुई, जिसके पश्चात फीता काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा परिवार के जिलाध्यक्ष श्री अनुज शर्मा रहे।
इस अवसर पर मकून्स के निदेशक वैभव गुप्ता, सभापति शिवरतन अग्रवाल एवं सुरेश चन्द गुप्ता ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति शिवरतन अग्रवाल ने बताया कि मकून्स प्री-स्कूल क्षेत्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने का कार्य करेगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को मकून्स में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखें।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सिद्धि गर्ग ने बताया कि मकून्स में केवल कक्षाएँ ही नहीं बनाई जातीं, बल्कि भविष्य के नवप्रवर्तकों, विचारकों और नेताओं के निर्माण की मजबूत नींव रखी जाती है। यहाँ ऐसा वातावरण प्रदान किया जाता है जो बच्चों की जिज्ञासा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को विकसित करता है।
मकून्स प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के क्षेत्र में एक विश्वसनीय नाम है। इसके विश्वभर के 4 से अधिक देशों, 21 राज्यों में 400 से अधिक केंद्र संचालित हैं। यह संस्था शिक्षा के क्षेत्र में 50 से अधिक राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। भारत में इसकी प्री-स्कूल फ्रेंचाइजी वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं और स्थानीय मूल्यों का समन्वय करते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित शिक्षा प्रदान करती है।
राष्ट्रीय पुरस्कारों और मजबूत ब्रांड पहचान के साथ मकून्स प्री-स्कूल शिक्षा क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्टता और विश्वास का प्रतीक बन चुका है।
इस अवसर पर अग्रवाल समाज समिति के तीनों अध्यक्ष लक्ष्मी चन्द गुप्ता, मोहन गुप्ता, दुर्लभ गुप्ता, विष्णु गुप्ता, नीतेश मोदी,मदन रावत, लाला विजयवर्गीय, सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल शर्मा, उद्देश्य मंगल, पार्थ गुप्ता, मुक्ता गर्ग, दीपेश बंसल, गौरी भारद्वाज, शिवानी, मोनिका अग्रवाल, खुशी गुप्ता, योगिता शर्मा सहित नन्हे-मुन्ने बच्चे एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • हिंडौन सिटी। होली के आसपास हिंडौन में हुई चार बडी आपराधिक वारदातों में लिप्त आठ अभियुक्तों को पुलिस ने ताबडतोड कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। यहां रीको स्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए पुलिस कार्रवाई का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक सोनवाल का कहना है कि करौली जिले में अपराधियों को किसी भी हाल में नहीं पनपने दिया जाएगा, बल्कि अपराधियों को शरण देने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान हिंडौन के एएसपी सत्येंद्र पाल सिंह, डीएसपी मुनेश कुमार, प्रशिक्षु आरपीएस श्रेष्ठ दीक्षित, पुलिस निरीक्षक सोहन सिंह, पुरुषोत्तम, यातायात प्रभारी रामनिवास आदि मौजूद रहे। वारदात नंबर- 1- भुकरावली हत्याकांड का मुख्य आरोपी निकला रेल कर्मचारी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष की भूमिका भी संदिग्ध पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने जिन चार बडी वारदातों में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी का खुलासा किया है, उनमें एक मुख्य मामला सूरौठ थाना क्षेत्र के गांव भुकरावली में 4 मार्च को युवक रामवीर जाटव की लाठी-डंडों से पीटकर निर्मम हत्या करने का है। इस प्रकरण में मृतक रामवीर के भाई लवकुश जाटव ने सूरौठ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रकरण में 10 अभियुक्तों को नामजद किया गया था। इन सभी नामजद 10 अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक की ओर से उसी दिन 10-10 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया था। इसके साथ अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन करने के साथ अलग-अलग 11 पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनवाल ने बताया कि हत्या के इस प्रकरण का मुख्य अभियुक्त भुकरावली निवासी हरिराम मीना उर्फ हल्ली पुत्र रामसहाय मीना था, जो रेलवे में ट्रेडिशियन पद पर पंजाब के भटिंडा में कार्यरत है। वारदात के बाद यह भटिंडा भाग गया था। पुलिस ने पीछा करते हुए इसे भटिंडा से गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण के अन्य अभियुक्तों की भी सघनता से तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि उक्त भुकरावली हत्याकांड में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज मीना की भूमिका भी संदिग्ध मानी गई है। शिवराज मीना भुकरावली गांव का ही निवासी हैं और हिंडौन पंचायत समिति के प्रधान भी रह चुका है। पुलिस अधीक्षक सोनवाल ने बताया कि पीडित पक्ष की ओर से अपने वयानों में शिवराज मीना की भूमिका को भी नामजद किया है, जिसकी पुलिस पूरी गहनता से जांच कर रही है। शिवराज मीना भी वारदात के बाद से फरार हैं। पकडे जाने पर पूछताछ की जाएगी और दोषी होने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वारदात नंबर- 2- महिला पर होली का रंग डालने से रोका तो की मारपीट और हवाई फायरिंग पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि दूसरी बडी वारदात हिंडौन सदर थाना क्षेत्र के रतनपुरा, करसौली की है। प्रकरण में 5 मार्च को रिपोर्ट दर्ज हुई थी। रिपोर्ट में रतनपुरा निवासी गजेन्द्र पुत्र प्रभुलाल जाटव ने उल्लेख किया था कि 4 मार्च के दिन करीब दो बजे नरसिंहपुरा का वीरू गुर्जर आदि स्कार्पियों से गांव रतनपुरा आए और हवाई फायरिंग की। इसके बाद शाम को वीरू आदि के साथ अन्य लोग भी आए और पुनः हवाई फायरिंग की। विवाद महिला को होली पर रंग लगाने से रोकने से पैदा हुआ था। उक्त लोगों को रेखसिंह व सतीश ने हवाई फायरिंग से रोका तो मारपीट कर दी। इस प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नरसिंहपुरा निवासी वीरेन्द्र गुर्जर पुत्र जगदीश गुर्जर और करसौली निवासी महेन्द्र पुत्र सामंता को गिरफ्तार करने के साथ वारदात में प्रयुक्त स्कार्पियों को जब्त कर लिया है। वारदात नंबर- 3- भय पैदा कर जमीन हडपने का प्रयास करते हुए की थी हवाई फायरिंग पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि होली से पहले 22 फरवरी को हिंडौन के मंडावरा रोड स्थित बाईपास चैराहे के पास भय पैदा कर जमीन हडपने का प्रयास करते हुए हवाई फायरिंग की गई थी और जेसीबी से चारदीवारी को तोड दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रकरण में हिस्ट्रीशीटर की भूमिका अहम है और वारदात को संगठित अपराध के रूप में अंजाम दिया गया है। इस प्रकरण में दुब्बे पाडा हिंडौन के महेश चंद पुत्र गिर्राज प्रसाद शर्मा और उमेश पुत्र रामखिलाडी ब्राह्मण ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नई मडी थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सलेमपुर के मूल निवासी और हाल निवासी पटेल नगर हिंडौन के धर्मराज उर्फ बब्बल गुर्जर पुत्र रामसिह तथा मंडावरा रोड निवासी कल्लू पुत्र दुर्गा गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात नंबर-4- रेस्टोरेन्ट पर बैठे युवक को लाठियों से पीट किया घायल, हवाई फायरिंग कर फैलाई थी दहशत, वारदात के लिए हनुमानगढ से बुलाए थे बदमाश पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने खुलासा किया कि चौथी बडी वारदात 5 मार्च 2026 को ओवरब्रिज के नीचे राधारानी रेस्टोरेन्ट पर हुई थी, जिसमें राजापुरा का मूल निवासी और पीली कोठी के पास का हाल निवासी ओमवीर पुत्र पीतम सिंह गुर्जर घायल हो गया था। उसे होटल संबंधी एक विवाद में कुछ लोगों ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया और हवाई फायरिंग भी की। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। प्रकरण में नई मंडी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सहदगी का पुरा निवासी भूपेन्द्र सिंह गुर्जर पुत्र हरगिलास और सुग्रीव पुत्र महाराज सिंह गुर्जर के साथ हनुमानगढ के डबली कला तलावडा निवासी धनराज पुत्र लाल चंद मेघवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने होटल को लेकर चल रहे विवाद में वारदात को अंजाम देने के लिए हनुमानगढ से बदमाश बुलाए थे। प्रकरण के अन्य अभियुक्तों की भी तलाश की जा रही है।
    1
    हिंडौन सिटी। होली के आसपास हिंडौन में हुई चार बडी आपराधिक वारदातों में लिप्त आठ अभियुक्तों को पुलिस ने ताबडतोड कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। यहां रीको स्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए पुलिस कार्रवाई का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक सोनवाल का कहना है कि करौली जिले में अपराधियों को किसी भी हाल में नहीं पनपने दिया जाएगा, बल्कि अपराधियों को शरण देने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान हिंडौन के एएसपी सत्येंद्र पाल सिंह, डीएसपी मुनेश कुमार, प्रशिक्षु आरपीएस श्रेष्ठ दीक्षित, पुलिस निरीक्षक सोहन सिंह, पुरुषोत्तम, यातायात प्रभारी रामनिवास आदि मौजूद रहे। 
वारदात नंबर- 1- भुकरावली हत्याकांड का मुख्य आरोपी निकला रेल कर्मचारी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष की भूमिका भी संदिग्ध 
पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने जिन चार बडी वारदातों में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी का खुलासा किया है, उनमें एक मुख्य मामला सूरौठ थाना क्षेत्र के गांव भुकरावली में 4 मार्च को युवक रामवीर जाटव की लाठी-डंडों से पीटकर निर्मम  हत्या करने का है। इस प्रकरण में मृतक रामवीर के भाई लवकुश जाटव ने सूरौठ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रकरण में 10 अभियुक्तों को नामजद किया गया था। इन सभी नामजद 10 अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक की ओर से उसी दिन 10-10 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया था। इसके साथ अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन करने के साथ अलग-अलग 11 पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनवाल ने बताया कि हत्या के इस प्रकरण का मुख्य अभियुक्त भुकरावली निवासी हरिराम मीना उर्फ हल्ली पुत्र रामसहाय मीना था, जो रेलवे में ट्रेडिशियन पद पर पंजाब के भटिंडा में कार्यरत है। वारदात के बाद यह भटिंडा भाग गया था। पुलिस ने पीछा करते हुए इसे भटिंडा से गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण के अन्य अभियुक्तों की भी सघनता से तलाश की जा रही है। 
पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि उक्त भुकरावली हत्याकांड में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज मीना की भूमिका भी संदिग्ध मानी गई है। शिवराज मीना भुकरावली गांव का ही निवासी हैं और हिंडौन पंचायत समिति के प्रधान भी रह चुका है। पुलिस अधीक्षक सोनवाल ने बताया कि पीडित पक्ष की ओर से अपने वयानों में शिवराज मीना की भूमिका को भी नामजद किया है, जिसकी पुलिस पूरी गहनता से जांच कर रही है। शिवराज मीना भी वारदात के बाद से फरार हैं। पकडे जाने पर पूछताछ की जाएगी और दोषी होने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
वारदात नंबर- 2- महिला पर होली का रंग डालने से रोका तो की मारपीट और हवाई फायरिंग
पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि दूसरी बडी वारदात हिंडौन सदर थाना क्षेत्र के रतनपुरा, करसौली की है। प्रकरण में 5 मार्च को रिपोर्ट दर्ज हुई थी। रिपोर्ट में रतनपुरा निवासी गजेन्द्र पुत्र प्रभुलाल जाटव ने उल्लेख किया था कि 4 मार्च के दिन करीब दो बजे नरसिंहपुरा का वीरू गुर्जर आदि स्कार्पियों से गांव रतनपुरा आए और हवाई फायरिंग की। इसके बाद शाम को वीरू आदि के साथ अन्य लोग भी आए और पुनः हवाई फायरिंग की। विवाद महिला को होली पर रंग लगाने से रोकने से पैदा हुआ था। उक्त लोगों को रेखसिंह व सतीश ने हवाई फायरिंग से रोका तो मारपीट कर दी। इस प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नरसिंहपुरा निवासी वीरेन्द्र गुर्जर पुत्र जगदीश गुर्जर और करसौली निवासी महेन्द्र पुत्र सामंता को गिरफ्तार करने के साथ वारदात में प्रयुक्त स्कार्पियों को जब्त कर लिया है। 
वारदात नंबर- 3- भय पैदा कर जमीन हडपने का प्रयास करते हुए की थी हवाई फायरिंग
पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि होली से पहले 22 फरवरी को हिंडौन के मंडावरा रोड स्थित बाईपास चैराहे के पास भय पैदा कर जमीन हडपने का प्रयास करते हुए हवाई फायरिंग की गई थी और जेसीबी से चारदीवारी को तोड दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रकरण में हिस्ट्रीशीटर की भूमिका अहम है और वारदात को संगठित अपराध के रूप में अंजाम दिया गया है। इस प्रकरण में दुब्बे पाडा हिंडौन के महेश चंद पुत्र गिर्राज प्रसाद शर्मा और उमेश पुत्र रामखिलाडी ब्राह्मण ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नई मडी थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सलेमपुर के मूल निवासी और हाल निवासी पटेल नगर हिंडौन के धर्मराज उर्फ बब्बल गुर्जर पुत्र रामसिह तथा मंडावरा रोड निवासी कल्लू पुत्र दुर्गा गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। 
वारदात नंबर-4- रेस्टोरेन्ट पर बैठे युवक को लाठियों से पीट किया घायल, हवाई फायरिंग कर फैलाई थी दहशत, वारदात के लिए हनुमानगढ से बुलाए थे बदमाश
पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने खुलासा किया कि चौथी बडी वारदात 5 मार्च 2026 को ओवरब्रिज के नीचे राधारानी रेस्टोरेन्ट पर हुई थी, जिसमें राजापुरा का मूल निवासी और पीली कोठी के पास का हाल निवासी ओमवीर पुत्र पीतम सिंह गुर्जर घायल हो गया था। उसे होटल संबंधी एक विवाद में कुछ लोगों ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया और हवाई फायरिंग भी की। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। प्रकरण में नई मंडी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सहदगी का पुरा निवासी भूपेन्द्र सिंह गुर्जर पुत्र हरगिलास और सुग्रीव पुत्र महाराज सिंह गुर्जर के साथ हनुमानगढ के डबली कला तलावडा निवासी धनराज पुत्र लाल चंद मेघवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने होटल को लेकर चल रहे विवाद में वारदात को अंजाम देने के लिए हनुमानगढ से बदमाश बुलाए थे। प्रकरण के अन्य अभियुक्तों की भी तलाश की जा रही है।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Post by मनोज तिवाड़ी
    3
    Post by मनोज तिवाड़ी
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    15 hrs ago
  • हिंडौन नई मंडी थाना पुलिस ने रेस्टोरेंट में बैठे युवक पर फायरिंग कर मारपीट करने के मामले में फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी नरेश पोसवाल ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि आरोपी भूपेन्द्र सिंह पुत्र हरगिलास गुर्जर निवासी सहदगी का पुरा, सुग्रीव पुत्र महाराज सिंह गुर्जर निवासी सहदगी का पुरा, धनराज पुत्र लालचन्द मेघवाल निवासी ड़बली कला थाना तलवाडा जिला हनुमानगढ को कस्बा से गिरफ्तार किया गया।आरोपियों द्वारा रेस्टोरेंट में बैठे पीड़ित ओमवीर पर जानलेवा हमला किया गया था पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
    1
    हिंडौन नई मंडी थाना पुलिस ने रेस्टोरेंट में बैठे युवक पर फायरिंग कर मारपीट करने के मामले में फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी नरेश पोसवाल ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि आरोपी भूपेन्द्र सिंह पुत्र हरगिलास गुर्जर निवासी सहदगी का पुरा, सुग्रीव पुत्र महाराज सिंह गुर्जर निवासी सहदगी का पुरा, धनराज पुत्र लालचन्द मेघवाल निवासी ड़बली कला थाना तलवाडा जिला हनुमानगढ को कस्बा से गिरफ्तार किया गया।आरोपियों द्वारा रेस्टोरेंट में बैठे पीड़ित ओमवीर पर जानलेवा हमला किया गया था पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.