logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के आदेशानुसार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जनपद में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत श्री दीनदयाल पाल इंटर कॉलेज कनौटा शीतलपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं बाल विवाह से संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा दंडात्मक व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं को गुड टच एवं बैड टच के विषय में जागरूक करते हुए उनकी सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की उपयोगिता के बारे में बताते हुए किसी भी आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं विभिन्न टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट आकिफ अहमद एवं सिद्धार्थ दीक्षित उपस्थित रहे। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

1 hr ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
7b7f8d9f-7167-44a7-ad85-f54fcb254cef

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के आदेशानुसार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जनपद में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत श्री दीनदयाल पाल इंटर कॉलेज कनौटा शीतलपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं बाल विवाह से संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा दंडात्मक व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं को गुड टच एवं बैड टच के विषय में जागरूक करते हुए उनकी सुरक्षा एवं अधिकारों

0ab68b8e-61e6-4bf5-92ff-f2c539780315

के प्रति संवेदनशील बनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की उपयोगिता के बारे में बताते हुए किसी भी आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं विभिन्न टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट आकिफ अहमद एवं सिद्धार्थ दीक्षित उपस्थित रहे। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अवैध शस्त्र रखने वाले अभियुक्त को 17 दिवस का कारावास व अर्थदंड की सजा हमीरपुर। बिंवार थाना क्षेत्र में अभियुक्त के कब्जे से 4 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर नाजायज बरामद होने पर 17 दिवस का कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। गत 30 जनवरी 2010 को धारा 25 आर्म्स एक्ट में अभियुक्त जगमोहन पुत्र छोटेलाल कुशवाहा निवासी बबीना थाना कदौरा जनपद जालौन के विरुद्ध बिवांर थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिस पर आज माननीय न्यायालय एसीजेएम कोर्ट द्वारा अभियुक्त जगमोहन को दोषसिद्ध करते हुये जेल में बिताई गई अवधि 17 दिवस की सजा एवं 500 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है।
    1
    अवैध शस्त्र रखने वाले अभियुक्त को 17 दिवस का कारावास व अर्थदंड की सजा
हमीरपुर। बिंवार थाना क्षेत्र में अभियुक्त के कब्जे से 4 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर नाजायज बरामद होने पर 17 दिवस का कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। गत 30 जनवरी 2010 को धारा 25 आर्म्स एक्ट में अभियुक्त जगमोहन पुत्र छोटेलाल कुशवाहा निवासी बबीना थाना कदौरा जनपद जालौन के विरुद्ध बिवांर थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिस पर आज माननीय न्यायालय एसीजेएम कोर्ट द्वारा अभियुक्त जगमोहन को दोषसिद्ध करते हुये जेल में बिताई गई अवधि 17 दिवस की सजा एवं 500  रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • bajehta danda
    1
    bajehta danda
    user_Alok Kumar
    Alok Kumar
    Hamirpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • *घाटमपुर कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में बने मातृ शिशु वार्ड में डिलीवरी करने आई महिला का प्रसव के बाद *
    1
    *घाटमपुर कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में बने मातृ शिशु वार्ड में डिलीवरी करने आई महिला का प्रसव के बाद *
    user_Bhanu Pratap Sing
    Bhanu Pratap Sing
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सीएचसी में बच्चा चोरी करते वक्त पकड़ी गई महिलाघटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने बच्चा चोरी करते वक्त पकड़ी गई महिला परिजनों ने महिला को पुलिस के किया सुपुर्द आरोपी महिला ने बताया फर्जी नाम पता महिला के साथ बड़ा गैंग होने की लोग जाता रहे आशंका घाटमपुर सीएचसी का मामला
    1
    सीएचसी में बच्चा चोरी करते वक्त पकड़ी गई महिलाघटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने
बच्चा चोरी करते वक्त पकड़ी गई महिला परिजनों ने महिला को पुलिस के किया सुपुर्द आरोपी महिला ने बताया फर्जी नाम पता महिला के साथ बड़ा गैंग होने की लोग जाता रहे आशंका घाटमपुर सीएचसी का मामला
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    3 hrs ago
  • सीएचसी घाटमपुर में मातृ शिशु वार्ड में बच्चा चोरी के शक में तीमामदारों ने महिला को पकड़ा घाटमपुर कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में बने मातृ शिशु वार्ड में डिलीवरी करने आई महिला का प्रसव के बाद बच्चा हुआ वही तीमामदार अपने मरीज की खातिरदारी में लगे हुए थे तभी एक संदिग्ध महिला वहां पर देखी गई जो पूछताछ पर सही जवाब ना दे पाई और तीमामदारों ने सीएचसी स्टाफ को बुलाकर सूचना दी संतोषजनक जवाब न मिलने पर स्थानीय पुलिस को स्टाफ के द्वारा सूचना दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस स्टाफ ने संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है हालांकि गैर जनपद से आई महिला पर बच्चा चोरी का आरोप लगा है अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस जांच पड़ताल में आखिर वजह क्या निकलकर सामने आती है।
    1
    सीएचसी घाटमपुर में मातृ शिशु वार्ड में बच्चा चोरी के शक में तीमामदारों ने महिला को पकड़ा 
घाटमपुर कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में बने मातृ शिशु वार्ड में डिलीवरी करने आई महिला का प्रसव के बाद बच्चा हुआ वही तीमामदार अपने मरीज की खातिरदारी में लगे हुए थे तभी एक संदिग्ध महिला वहां पर देखी गई जो पूछताछ पर  सही जवाब ना दे पाई और तीमामदारों  ने सीएचसी स्टाफ को बुलाकर सूचना दी संतोषजनक जवाब न मिलने पर स्थानीय पुलिस को स्टाफ के द्वारा सूचना दी गई  और मौके पर पहुंची पुलिस स्टाफ ने संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है हालांकि  गैर जनपद से आई महिला पर बच्चा चोरी का आरोप लगा है अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस जांच पड़ताल में आखिर वजह क्या निकलकर सामने आती है।
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं के बीच नगर निगम सदन के बाहर हुई झड़प बीजेपी ने लगाए राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे उधर कांग्रेसियो ने लगाए बीजेपी मुर्दाबाद के नारे दोनों पार्टी के नेताओं के बीच हुई जमकर झड़प
    1
    कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं के बीच नगर निगम सदन के बाहर हुई झड़प

बीजेपी ने लगाए राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे 

उधर कांग्रेसियो ने लगाए बीजेपी मुर्दाबाद के नारे 

दोनों पार्टी के नेताओं के बीच हुई जमकर झड़प
    user_Amit Singh
    Amit Singh
    Farmer मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हमीरपुर के मौदहा क्षेत्र का भमोरा गाँव पिछले सात दिनों से बिजली कटौती झेल रहा है। तूफान के बाद विद्युत आपूर्ति ठप होने से भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहरा गया है और ग्रामीण, खासकर बच्चे व बुजुर्ग बेहाल हैं। सदर विधायक के आश्वासन के बाद अब अगले 24 घंटे में बिजली बहाल होने की उम्मीद है।
    1
    हमीरपुर के मौदहा क्षेत्र का भमोरा गाँव पिछले सात दिनों से बिजली कटौती झेल रहा है। तूफान के बाद विद्युत आपूर्ति ठप होने से भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहरा गया है और ग्रामीण, खासकर बच्चे व बुजुर्ग बेहाल हैं। सदर विधायक के आश्वासन के बाद अब अगले 24 घंटे में बिजली बहाल होने की उम्मीद है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गंदगी से ग्रामीण परेशान जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान, संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा हमीरपुर। सुमेरपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत बांकी की बजबजा रही नालियां स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगा रहे हैं। जिम्मेदार सब कुछ देखने सुनने के बाद चुप है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इससे ग्रामीण मायूश है। बांकी के ग्रामीण सुशीला देवी, अनिल सविता, देबू सविता, कल्लू सिंह आदि ने बताया कि नाली खराब होने से गांव का गंदा पानी रास्ते में बह रहा है। सफाई नहीं होने से पूरा रास्ता बर्बाद हो रहा है। शिकायत के बाद समस्या का समाधान जिम्मेदार नहीं करा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वह कई बार ग्राम प्रधान जीवन श्रीवास को समस्या से अवगत कराकर समस्या के समाधान की मांग कर चुके हैं लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। रास्ते में चारों तरफ गंदगी का अंबार होने से संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है। ग्राम प्रधान जीवन श्रीवास ने बताया कि उन्होंने नाली बनाने के लिए कार्य योजना में प्रस्ताव डाल दिया है। धनराशि आते ही नाली निर्माण कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
    3
    गंदगी से ग्रामीण परेशान जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान, संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा
हमीरपुर। सुमेरपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत बांकी की बजबजा रही नालियां स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगा रहे हैं। जिम्मेदार सब कुछ देखने सुनने के बाद चुप है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इससे ग्रामीण मायूश है। 
बांकी के ग्रामीण सुशीला देवी, अनिल सविता, देबू सविता, कल्लू सिंह आदि ने बताया कि नाली खराब होने से गांव का गंदा पानी रास्ते में बह रहा है। सफाई नहीं होने से पूरा रास्ता बर्बाद हो रहा है। शिकायत के बाद समस्या का समाधान जिम्मेदार नहीं करा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वह कई बार ग्राम प्रधान जीवन श्रीवास को समस्या से अवगत कराकर समस्या के समाधान की मांग कर चुके हैं लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। रास्ते में चारों तरफ गंदगी का अंबार होने से संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है। ग्राम प्रधान जीवन श्रीवास ने बताया कि उन्होंने नाली बनाने के लिए कार्य योजना में प्रस्ताव डाल दिया है। धनराशि आते ही नाली निर्माण कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.