logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक मकान में आग लगने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।

4 hrs ago
user_Bhanu Pratap Sing
Bhanu Pratap Sing
Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक मकान में आग लगने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुर नगर के घाटमपुर तहसील क्षेत्र में इन दिनों मिट्टी खनन माफिया पर गंभीर आरोप लग रहे हैं कि वे निजी कार्यों के लिए जारी खनन अनुमति का दुरुपयोग कर बड़े पैमाने पर मिट्टी का व्यावसायिक कारोबार कर रहे हैं। आरोप है कि तहसील प्रशासन को परमिशन का चूरन चटाकर बेखौफ मिट्टी की बिक्री की जा रही है, जिसका उपयोग विभिन्न स्थानों पर प्लॉटों की भराई के लिए हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि किसानों के नाम पर निजी कार्यों की अनुमति लेकर, कुछ लोग व्यावसायिक स्तर पर मिट्टी बेच रहे हैं, जिससे निर्धारित मानकों की अनदेखी हो रही है। जानकारी के अनुसार, बरौली गांव और उसके आसपास के क्षेत्रों में यह अवैध खनन कार्य तेजी से चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन से निकाली गई मिट्टी को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर ₹800 से ₹1000 प्रति ट्रॉली की दर से बेचा जा रहा है। इस खनन कार्य में ट्रैक्टरों के साथ-साथ हाइड्रा मशीनों का भी उपयोग किया जा रहा है, हालांकि खनन से जुड़े लोग आवश्यक अनुमति होने का दावा कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में दिन-रात मिट्टी खनन जारी है और इसका खुलेआम कारोबार हो रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और तहसील प्रशासन पर प्रभावी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन यदि इन शिकायतों में सत्यता पाई जाती है, तो यह निजी कार्य हेतु जारी खनन अनुमति के गंभीर दुरुपयोग का मामला साबित हो सकता है।
    1
    कानपुर नगर के घाटमपुर तहसील क्षेत्र में इन दिनों मिट्टी खनन माफिया पर गंभीर आरोप लग रहे हैं कि वे निजी कार्यों के लिए जारी खनन अनुमति का दुरुपयोग कर बड़े पैमाने पर मिट्टी का व्यावसायिक कारोबार कर रहे हैं। आरोप है कि तहसील प्रशासन को परमिशन का चूरन चटाकर बेखौफ मिट्टी की बिक्री की जा रही है, जिसका उपयोग विभिन्न स्थानों पर प्लॉटों की भराई के लिए हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि किसानों के नाम पर निजी कार्यों की अनुमति लेकर, कुछ लोग व्यावसायिक स्तर पर मिट्टी बेच रहे हैं, जिससे निर्धारित मानकों की अनदेखी हो रही है।

जानकारी के अनुसार, बरौली गांव और उसके आसपास के क्षेत्रों में यह अवैध खनन कार्य तेजी से चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन से निकाली गई मिट्टी को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर ₹800 से ₹1000 प्रति ट्रॉली की दर से बेचा जा रहा है। इस खनन कार्य में ट्रैक्टरों के साथ-साथ हाइड्रा मशीनों का भी उपयोग किया जा रहा है, हालांकि खनन से जुड़े लोग आवश्यक अनुमति होने का दावा कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में दिन-रात मिट्टी खनन जारी है और इसका खुलेआम कारोबार हो रहा है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और तहसील प्रशासन पर प्रभावी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन यदि इन शिकायतों में सत्यता पाई जाती है, तो यह निजी कार्य हेतु जारी खनन अनुमति के गंभीर दुरुपयोग का मामला साबित हो सकता है।
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक मकान में आग लगने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।
    1
    लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक मकान में आग लगने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।
    user_Bhanu Pratap Sing
    Bhanu Pratap Sing
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लगने की घटना वाली जगह का दौरा किया। उन्होंने इस घटना को 'बहुत दुखद' बताया और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि जैसा कि मुख्यमंत्री ने पहले ही संकेत दिया है, पूरे मामले की गहन जांच की जाएगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जांच में जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसकी जवाबदेही पूरी तरह से तय की जाएगी।
    1
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लगने की घटना वाली जगह का दौरा किया। उन्होंने इस घटना को 'बहुत दुखद' बताया और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि जैसा कि मुख्यमंत्री ने पहले ही संकेत दिया है, पूरे मामले की गहन जांच की जाएगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जांच में जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसकी जवाबदेही पूरी तरह से तय की जाएगी।
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • हमीरपुर जिले के बिवांर थानाक्षेत्र के छानी गांव के पास स्टेट हाईवे पर एक गंभीर सड़क हादसा हो गया, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवाओं को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर के परिणामस्वरूप, बाइक पर सवार दोनों युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक महोबा जनपद के चरखारी क्षेत्र के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    4
    हमीरपुर जिले के बिवांर थानाक्षेत्र के छानी गांव के पास स्टेट हाईवे पर एक गंभीर सड़क हादसा हो गया, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवाओं को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर के परिणामस्वरूप, बाइक पर सवार दोनों युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक महोबा जनपद के चरखारी क्षेत्र के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher Hamirpur, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र अंतर्गत छानी गाँव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहाँ अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार जीजा-साले की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौदहा क्षेत्राधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बिवांर पुलिस को सूचना मिली थी कि राठ-हमीरपुर मार्ग पर ग्राम छानी के आगे अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी है, जिससे उस पर सवार दोनों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही पीआरवी-112 और बिवांर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। जांच में मृतकों की पहचान कानपुर देहात जनपद के ग्राम डेरापुर निवासी 32 वर्षीय विवेक कुमार पुत्र शिवराम प्रजापति और थाना ललपुरा के ग्राम स्वासा खुर्द निवासी 40 वर्षीय चंद पुत्र मनीराम प्रजापति के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी की और पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेज दिया है। अज्ञात वाहन की पहचान और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र अंतर्गत छानी गाँव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहाँ अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार जीजा-साले की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मौदहा क्षेत्राधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बिवांर पुलिस को सूचना मिली थी कि राठ-हमीरपुर मार्ग पर ग्राम छानी के आगे अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी है, जिससे उस पर सवार दोनों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही पीआरवी-112 और बिवांर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। जांच में मृतकों की पहचान कानपुर देहात जनपद के ग्राम डेरापुर निवासी 32 वर्षीय विवेक कुमार पुत्र शिवराम प्रजापति और थाना ललपुरा के ग्राम स्वासा खुर्द निवासी 40 वर्षीय चंद पुत्र मनीराम प्रजापति के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी की और पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेज दिया है। अज्ञात वाहन की पहचान और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पीड़िता रत्ना देवी ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर बच्ची होने की आशंका के चलते जबरन गर्भपात कराने और गंभीर मारपीट का आरोप लगाया है। यह मामला 23 जून को एक प्रेस वार्ता के दौरान नेशनल मीडिया प्रेस क्लब कार्यालय में सामने आया, जहाँ पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई। रत्ना देवी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी शादी 21 फरवरी 2025 को रावतपुर गांव निवासी अजय कुरील से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि पति किसी अन्य लड़की से बातचीत करता है, जिसका विरोध करने पर अजय कुरील शराब के नशे में उनके साथ मारपीट करने लगा और जान से मारने की धमकी भी दी। जब उन्होंने ससुराल पक्ष से इस संबंध में शिकायत की, तो उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला और लगातार मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। मामला तब और गंभीर हो गया जब रत्ना देवी गर्भवती हुईं। अल्ट्रासाउंड के बाद 23 फरवरी 2026 को ससुराल पक्ष को गर्भ में पल रहे बच्चे के लड़की होने की जानकारी मिली। इसके बाद पति अजय कुरील, ससुर अशोक कुमार, सास राजकुमारी और देवर अर्जुन ने कथित तौर पर रत्ना देवी पर जबरन गर्भपात कराने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता के इनकार करने पर ससुराल पक्ष ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, आरोप है कि पेट पर लात-घूंसे मारे गए, जिससे गर्भ में पल रही बच्ची की मौत हो गई। मारपीट के दौरान रत्ना देवी बेहोश हो गईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और होश आने पर उन्हें अपने गर्भपात होने का पता चला। पीड़िता रत्ना देवी का यह भी आरोप है कि उन्होंने “बेटी बचाओ” हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन 1090 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए न्याय की मांग की है। यह मामला न सिर्फ घरेलू हिंसा बल्कि बेटियों के प्रति समाज की विकृत मानसिकता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
    1
    कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पीड़िता रत्ना देवी ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर बच्ची होने की आशंका के चलते जबरन गर्भपात कराने और गंभीर मारपीट का आरोप लगाया है। यह मामला 23 जून को एक प्रेस वार्ता के दौरान नेशनल मीडिया प्रेस क्लब कार्यालय में सामने आया, जहाँ पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई।

रत्ना देवी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी शादी 21 फरवरी 2025 को रावतपुर गांव निवासी अजय कुरील से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि पति किसी अन्य लड़की से बातचीत करता है, जिसका विरोध करने पर अजय कुरील शराब के नशे में उनके साथ मारपीट करने लगा और जान से मारने की धमकी भी दी। जब उन्होंने ससुराल पक्ष से इस संबंध में शिकायत की, तो उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला और लगातार मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी।

मामला तब और गंभीर हो गया जब रत्ना देवी गर्भवती हुईं। अल्ट्रासाउंड के बाद 23 फरवरी 2026 को ससुराल पक्ष को गर्भ में पल रहे बच्चे के लड़की होने की जानकारी मिली। इसके बाद पति अजय कुरील, ससुर अशोक कुमार, सास राजकुमारी और देवर अर्जुन ने कथित तौर पर रत्ना देवी पर जबरन गर्भपात कराने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता के इनकार करने पर ससुराल पक्ष ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, आरोप है कि पेट पर लात-घूंसे मारे गए, जिससे गर्भ में पल रही बच्ची की मौत हो गई। मारपीट के दौरान रत्ना देवी बेहोश हो गईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और होश आने पर उन्हें अपने गर्भपात होने का पता चला।

पीड़िता रत्ना देवी का यह भी आरोप है कि उन्होंने “बेटी बचाओ” हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन 1090 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए न्याय की मांग की है। यह मामला न सिर्फ घरेलू हिंसा बल्कि बेटियों के प्रति समाज की विकृत मानसिकता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
    user_Omveer
    Omveer
    Media Consultant कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दशाश्वमेध घाट पर गंगा नदी के बीच में एक नाव पर चिकन पकाए जाने और शराब पार्टी होने का एक वीडियो सामने आया है। यह नाव एक बीजेपी पार्षद के स्वामित्व वाली बताई जा रही है, जिसमें यह घटना रिकॉर्ड हुई है। वीडियो में गंगा की पावन जलधारा के बीच में इस तरह की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं, जिससे यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दशाश्वमेध घाट पर गंगा नदी के बीच में एक नाव पर चिकन पकाए जाने और शराब पार्टी होने का एक वीडियो सामने आया है। यह नाव एक बीजेपी पार्षद के स्वामित्व वाली बताई जा रही है, जिसमें यह घटना रिकॉर्ड हुई है। वीडियो में गंगा की पावन जलधारा के बीच में इस तरह की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं, जिससे यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • आज दिनांक 22.06.2026 को बल्दीराय थाना क्षेत्र के बरासिन गाँव में गोमती नदी के किनारे एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जाँच के दौरान, मृतक की पहचान कोतवाली नगर निवासी अय्यूब अली के रूप में हुई। उनके भाई मौके पर पहुंचे और बताया कि मृतक मानसिक रूप से परेशान थे। पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बल्दीराय से जानकारी प्राप्त हुई।
    1
    आज दिनांक 22.06.2026 को बल्दीराय थाना क्षेत्र के बरासिन गाँव में गोमती नदी के किनारे एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

जाँच के दौरान, मृतक की पहचान कोतवाली नगर निवासी अय्यूब अली के रूप में हुई। उनके भाई मौके पर पहुंचे और बताया कि मृतक मानसिक रूप से परेशान थे। पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बल्दीराय से जानकारी प्राप्त हुई।
    user_Bhanu Pratap Sing
    Bhanu Pratap Sing
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.