Shuru
Apke Nagar Ki App…
*थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत गुमशुदा लड़की का शव बरामद होने तथा घटना कारित करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, श्री पवन गौतम थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत गुमशुदा लड़की का शव बरामद होने तथा घटना कारित करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, श्री पवन गौतम
News live 24
*थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत गुमशुदा लड़की का शव बरामद होने तथा घटना कारित करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, श्री पवन गौतम थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत गुमशुदा लड़की का शव बरामद होने तथा घटना कारित करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, श्री पवन गौतम
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ईरान-इजरायल तनाव की सुगबुगाहट: लखीमपुर खीरी में पैनिक बाइंग'पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़ लखीमपुर खीरी तहसील पलिया कला में दिख रहा असर पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव का असर अब उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से फैली एक अपुष्ट खबर ने लखीमपुर खीरी के ग्रामीण इलाकों में हड़कंप मचा दिया है। खबर यह है कि युद्ध के चलते भारत में कच्चे तेल की सप्लाई बाधित हो सकती है और देश के पास केवल 25 दिनों का स्टॉक बचा है। पलिया के पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी का माहौल इस खबर के फैलते ही तहसील पलिया के कस्बा नौगवा मझगई बल्लीपुर सहित आसपास के पेट्रोल पंपों पर अचानक उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नौगवा मझगई बल्लीपुर पेट्रोल पंप पर स्थिति यह रही कि वाहनों का लंबा जाम लग गया और लोग अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए। ग्रामीणों में इस बात का डर बैठ गया है कि आने वाले दिनों में डीजल-पेट्रोल की किल्लत हो सकती है, जिससे खेती-किसानी और आवागमन ठप हो जाएगा। जमीन पर क्या हैं हालात नौगवा मझगई बल्लीपुर और कई पंपों पर सुबह से ही दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी लाइनें देखी गईं। डीजल की किल्लत पंपों पर अचानक बढ़ी मांग के कारण स्टॉक खत्म होने की सूचना मिली, जिससे कई किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। अफवाहों का बाजार गर्म: ग्रामीणों के बीच यह चर्चा आम हो गई है कि सप्लाई बंद होने वाली है, जिसके चलते लोग डिब्बों और ड्रमों में भी तेल भरने की कोशिश करते दिखे। प्रशासनिक रुख: हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तेल की कमी की कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जानकारों का कहना है कि यह केवल पैनिक बाइंग का नतीजा है। भारत के पास पर्याप्त रणनीतिक तेल भंडार है, इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है। सावधानी बरतें ग्रामीणों से अपील है कि वे आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें बेवजह तेल का भंडारण करने से बाजार में कृत्रिम कमी पैदा होती है1
- ईरान-इज़राइल तनाव और भारत में तेल की स्थिति: अफवाह बनाम हकीकत। हाल ही में ईरान के सुप्रीम लीडर से जुड़ी खबरों और ईरान-इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) चर्चा में है। दुनिया का लगभग 20% कच्चा तेल इसी रास्ते से गुजरता है, जिसके चलते इसके बंद होने की आशंका ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है। भारत में तेल की कमी को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से कुछ अफवाहें उड़ीं, जिसके कारण पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखी गई। लोग भविष्य की चिंता में कैन और टैंकरों में तेल भरने लगे। लेकिन स्थिति वैसी नहीं है जैसी अफवाहों में बताई जा रही है। भारत सरकार ने तेल की कमी को लेकर ऐसा कोई भी आदेश या चेतावनी जारी नहीं की है। देश में ईंधन की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। भारतीय तेल कंपनियों के पास कच्चे तेल और रिफाइंड उत्पाद का पर्याप्त भंडार (Strategic Reserves) मौजूद है, जो किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने में सक्षम है। भारत केवल खाड़ी देशों पर ही निर्भर नहीं है। रूस, अमेरिका और अफ्रीका जैसे अन्य विकल्पों से भी भारत तेल का आयात करता है।1
- श्रीनगर विधायका मंजू त्यागी ने कार्यकर्ताओं के साथ खेली होली श्रीनगर क्षेत्र की विधायक मंजू त्यागी ने कार्यकर्ताओं के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए त्योहार को धूमधाम से मनाया। विधायिका जी ने जमकर किया डांस।।1
- लखीमपुर खीरी -होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम–एसपी ने किया फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा पर पैनी नजर, जुलूस मार्ग का निरीक्षण1
- Post by उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रमाकांत दीक्षित1
- चीनी मिल मालिकों की 2 मिलो से 16 मिले हो गई है। कोई ऐसा किसान नहीं है जिसकी ज़मीन 2 बीघे से 14 बीघे हो गई हो।1
- लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। मुड़िया खेड़ा गांव से बीते एक सप्ताह से लापता एक नाबालिग किशोरी की जिस बेरहमी से हत्या की गई, उसकी दास्तां शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और भी खौफनाक हो गई। रिपोर्ट में आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि हुई है कि बेखौफ दरिंदों ने पहले मासूम किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया और जब उनका मन भर गया तो राज खुलने के डर से गला दबाकर उसे मौत की नींद सुला दिया। गन्ने के खेत में मिले किशोरी के क्षत-विक्षत शव और अब पोस्टमार्टम में हुए इस सनसनीखेज खुलासे के बाद शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस का मंजर बेहद तनावपूर्ण हो गया। अपनी लाड़ली को खो चुके परिजनों का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। रोते-बिलखते परिजनों ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि जब तक उनकी बेटी के हत्यारों और बलात्कारियों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा जाता, वे शव को हाथ तक नहीं लगाएंगे। परिजनों का सीधा आरोप है कि पुलिस की सुस्ती ने उनकी बेटी की जान ली है; अगर एक हफ्ते पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस सक्रियता दिखाती, तो शायद वह गन्ने का खेत एक मासूम की कब्रगाह न बनता। इस बीच, घटना की सूचना मिलते ही सियासी गलियारों में भी हलचल तेज हो गई। सदर विधायक योगेश वर्मा और अपना दल (एस) के कद्दावर नेता अभिजय सिंह पटेल भारी समर्थकों के साथ मौके पर पहुँच गए। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम हाउस पर घंटों तक हाई-वोल्टेज हंगामा चलता रहा। विधायक योगेश वर्मा ने पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर रासुका (NSA) जैसी कड़ी कार्रवाई की मांग की। अस्पताल परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा, क्योंकि ग्रामीण और परिजन इस बात पर अड़े थे कि जब तक वरिष्ठ अधिकारी मौके पर आकर गिरफ्तारी का ठोस आश्वासन नहीं देते, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। फिलहाल, पुलिस की टीमें संदिग्धों की तलाश में दबिश दे रही हैं, लेकिन इलाके में फैला आक्रोश और दरिंदगी की यह कहानी अब शासन-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। पूरे मुड़िया खेड़ा गांव में मातम के साथ-साथ दहशत और गुस्से का माहौल है, जहाँ हर आंख सिर्फ इंसाफ की उम्मीद में पथराई हुई है। "मामला पुलिस के संज्ञान में है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में सुसंगत धाराएं बढ़ाई जा रही हैं। घटना की सघन जांच के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वालों के खिलाफ भी सख्ती बरती जाएगी।" अपर पुलिस, लखीमपुर खीरी)1
- मझगई पुलिस का सराहनीय कार्य: इंस्पेक्टर राजू राव की मुस्तैदी से पेट्रोल पंपों पर टला बड़ा बवाल मझगई। क्षेत्र में तेल की कमी की अफवाह ने आज उस समय उग्र रूप ले लिया जब स्थानीय पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ जमा हो गई। हालात इस कदर बिगड़ गए कि लोग अपनी बारी के लिए आपस में भिड़ने लगे, लेकिन मझगई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजू राव की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। अफवाह और अफरा-तफरी का माहौल जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल खत्म होने की अफवाह फैलते ही पंपों पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। खेती का सीजन होने के कारण किसान भी अपने ट्रैक्टरों के साथ बड़ी संख्या में डीजल लेने पहुंच गए। घंटों इंतजार और अपनी बारी पहले आने की होड़ में लोगों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई और देखते ही देखते माहौल बेकाबू होने लगा। देवदूत बनकर पहुंची पुलिस टीम विवाद बढ़ने की सूचना मिलते ही मझगई थाने के इंस्पेक्टर राजू राव अपनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने न केवल उग्र हो रही भीड़ को शांत कराया, बल्कि अपनी प्रभावी कार्यशैली का परिचय देते हुए कतारों को व्यवस्थित कराया। पुलिस की मौजूदगी और इंस्पेक्टर राव की सूझबूझ से वहां शांति व्यवस्था कायम हुई और सुचारू रूप से तेल का वितरण शुरू हो सका। "अगर इंस्पेक्टर राजू राव समय पर नहीं पहुंचते, तो तेल के लिए बड़ा खूनी संघर्ष हो सकता था। उनकी कार्यशैली वाकई काबिले तारीफ है।" — एक स्थानीय चश्मदीद पंप संचालकों ने जताया आभार पंप मालिकों और कर्मचारियों ने राहत की सांस लेते हुए मझगई पुलिस प्रशासन का बहुत-बहुत धन्यवाद किया। उन्होंने इंस्पेक्टर राजू राव के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता ने न केवल कानून-व्यवस्था बचाई, बल्कि एक बड़े दंगे की आशंका को भी खत्म कर दिया।4
- लखीमपुर बेलरायां खीरी -बेलरायां में जंगल से भटककर गांव में घुसा हिरन, मची अफरा-तफरी, वन विभाग की तत्परता से हिरन सुरक्षित पकड़ा गया, दोबारा जंगल में छोड़ा1