Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीमपुर खीरी की तहसील निघासन के अंतर्गत बेलरायां में जंगल से भटककर गांव में घुसा हिरन, मची अफरा-तफरी, वन विभाग की तत्परता से हिरन सुरक्षित पकड़ा गया, दोबारा जंगल में छोड़ा लखीमपुर बेलरायां खीरी -बेलरायां में जंगल से भटककर गांव में घुसा हिरन, मची अफरा-तफरी, वन विभाग की तत्परता से हिरन सुरक्षित पकड़ा गया, दोबारा जंगल में छोड़ा
Rajeev Khatri
लखीमपुर खीरी की तहसील निघासन के अंतर्गत बेलरायां में जंगल से भटककर गांव में घुसा हिरन, मची अफरा-तफरी, वन विभाग की तत्परता से हिरन सुरक्षित पकड़ा गया, दोबारा जंगल में छोड़ा लखीमपुर बेलरायां खीरी -बेलरायां में जंगल से भटककर गांव में घुसा हिरन, मची अफरा-तफरी, वन विभाग की तत्परता से हिरन सुरक्षित पकड़ा गया, दोबारा जंगल में छोड़ा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखीमपुर बेलरायां खीरी -बेलरायां में जंगल से भटककर गांव में घुसा हिरन, मची अफरा-तफरी, वन विभाग की तत्परता से हिरन सुरक्षित पकड़ा गया, दोबारा जंगल में छोड़ा1
- *🔴 होली पर हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस अलर्ट, निघासन में कड़ी निगरानी 🔴* निघासन (लखीमपुर खीरी)। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निघासन कोतवाली पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आई। कोतवाली प्रभारी महेश चन्द के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ निघासन चौराहे से लेकर कस्बे एवं आसपास के गांवों तक लगातार गश्त की गई। त्योहार के मद्देनजर प्रमुख बाजारों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है। *👮♂️ निघासन पुलिस का संदेश:* "होली खुशियों और प्रेम का त्योहार है, इसे शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।" #निघासन #होली2026 #लखीमपुरखीरी #पुलिसअलर्ट1
- लखीमपुर खीरी लखीमपुर खीरी की सदर कोतवाली पुलिस ने लापता किशोरी की रेप के बाद हत्या के सनसनीखेज मामले का मात्र 4 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने इस जघन्य वारदात के मुख्य आरोपी दीपक आनंद मिश्रा पुत्र चंद्र किशोर (निवासी मुड़िया, ईसानगर) को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 25 फरवरी को कन्नौजिया कॉलोनी से गायब हुई नाबालिग किशोरी का शव 3 मार्च को मुड़िया खेड़ा के एक गन्ने के खेत में मिला था। शुक्रवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि किशोरी की गला दबाकर हत्या करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। इस खुलासे के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए भारी हंगामा किया और शव लेने से इनकार कर दिया। मौके पर सदर विधायक योगेश वर्मा और अपना दल नेता अभिजय सिंह पटेल भी पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए महज 4 घंटे में आरोपी दीपक मिश्रा को दबोच लिया। पुलिस ने मुकदमे में हत्या, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की संगीन धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी के बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ और गमगीन माहौल में किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाक्स "पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले को हत्या और दुष्कर्म की धाराओं में तरमीम कर मुख्य आरोपी दीपक मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।" डॉ. ख्याति गर्ग, पुलिस अधीक्षक, खीरी1
- *ब्रेकिंग न्यूज़........* *पलिया संपूर्णानगर रोड निकट पुरानी चक्की के पास रोडवेज बस और एसयूवी में जोरदार टक्कर* *एसयूवी के परखच्चे उड़े चालक गंभीर रूप से घायल, मौके पर पहुंची संपूर्णानगर पुलिस*1
- Post by Lakhimpur Kheri दस्तक1
- पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे, अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री पवन गौतम के निकट पर्यवेक्षण , सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर श्री विवेक तिवारी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर श्री राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में दिनांक 25.0.2026 को कन्नौजिया कालोनी खीरी शहर से गायब लड़की के सम्बन्ध में थाना कोतवाली सादर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 145/2026 धारा 137(2) BNS से सम्बंधित गुमशुदा का शव दिनांक 3.3.2026 को मुड़िया खेड़ा गन्ने के खेत से बरामद कर उसकी पहचान कराते हुए शव का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम कराया गया l पोस्टमार्टम के आधार पर अभियोग में धारा 64(1)/103(1)/238(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट का समावेश करते हुए चार घंटे के अंदर, घटना कारित करने वाले अज्ञात अभियुक्त का नाम पता ज्ञात कर सफल अनावरण कर आज दिनांक 05.03.2026 को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा, अभियोग में वांछित अभियुक्त दीपक आनन्द मिश्रा पुत्र चन्द्र किशोर निवासी मुडिया थाना ईसानगर जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मृतका के शव का अंतिम संस्कार हो चुका है, शांति ब्यवस्था सम्बन्धी कोई समस्या नहीं है l *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 1.दीपक आनन्द मिश्रा पुत्र चन्द्र किशोर निवासी मुडिया थाना ईशानगर जनपद खीरी *पंजीकृत अभियोग का विवरण-* दीपक आनन्द मिश्रा पुत्र चन्द्र किशोर निवासी मुडिया थाना ईसानगर जनपद खीरी *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* 1.प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह कोत0 सदर जनपद खीरी 2.उ0नि0 डिम्पल कुमार कोतवाली सदर जनपद खीरी 3.का0 गौरव कुमार कोतवाली सदर जनपद खीरी1
- मझगई पुलिस का सराहनीय कार्य: इंस्पेक्टर राजू राव की मुस्तैदी से पेट्रोल पंपों पर टला बड़ा बवाल मझगई। क्षेत्र में तेल की कमी की अफवाह ने आज उस समय उग्र रूप ले लिया जब स्थानीय पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ जमा हो गई। हालात इस कदर बिगड़ गए कि लोग अपनी बारी के लिए आपस में भिड़ने लगे, लेकिन मझगई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजू राव की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। अफवाह और अफरा-तफरी का माहौल जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल खत्म होने की अफवाह फैलते ही पंपों पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। खेती का सीजन होने के कारण किसान भी अपने ट्रैक्टरों के साथ बड़ी संख्या में डीजल लेने पहुंच गए। घंटों इंतजार और अपनी बारी पहले आने की होड़ में लोगों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई और देखते ही देखते माहौल बेकाबू होने लगा। देवदूत बनकर पहुंची पुलिस टीम विवाद बढ़ने की सूचना मिलते ही मझगई थाने के इंस्पेक्टर राजू राव अपनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने न केवल उग्र हो रही भीड़ को शांत कराया, बल्कि अपनी प्रभावी कार्यशैली का परिचय देते हुए कतारों को व्यवस्थित कराया। पुलिस की मौजूदगी और इंस्पेक्टर राव की सूझबूझ से वहां शांति व्यवस्था कायम हुई और सुचारू रूप से तेल का वितरण शुरू हो सका। "अगर इंस्पेक्टर राजू राव समय पर नहीं पहुंचते, तो तेल के लिए बड़ा खूनी संघर्ष हो सकता था। उनकी कार्यशैली वाकई काबिले तारीफ है।" — एक स्थानीय चश्मदीद पंप संचालकों ने जताया आभार पंप मालिकों और कर्मचारियों ने राहत की सांस लेते हुए मझगई पुलिस प्रशासन का बहुत-बहुत धन्यवाद किया। उन्होंने इंस्पेक्टर राजू राव के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता ने न केवल कानून-व्यवस्था बचाई, बल्कि एक बड़े दंगे की आशंका को भी खत्म कर दिया।4
- तिकोनिया खीरी खनन माफिया के हौसले बुलंद रात के अंधेरे में कर रहे खनन दर्जनों ट्रालियों से हो रहा खनन तिकुनिया खीरी में रात भर चलता है खनन धरती का सीना चीर कर हो रहा मिट्टी खनन रात भर जेसीबी भारती है फर्राटे प्रशासन चुप्पी साधे है प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर होता है रात भर खनन1
- यूपी – संभल में होलिका दहन के बीच हैरान कर देने वाला नजारा आग की लपटों के बीच एक शख्स खड़ा हो गया,भीड़ सन्न...कुछ सेकंड की दहशत फिर एक युवक ने हिम्मत दिखाई....उसे बाहर खींचा गया और घटना टल गई।1