शराब के नशे में बाइक चला रहा युवक सड़क पर गिरा, बाल-बाल बची जान चिनियां। थाना मुख्यालय स्थित बस स्टैंड नहर के समीप शुक्रवार को शराब के नशे में बाइक चला रहा एक युवक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। युवक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से जा रहा था। गनीमत रही कि इस घटना में उसे गंभीर चोट नहीं आई और न ही कोई अन्य व्यक्ति हादसे का शिकार हुआ। बताया जाता है कि घटनास्थल काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है, जहां शराब के नशे में वाहन चलाना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है। घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने मोटरसाइकिल को सड़क से हटाकर किनारे किया और बाद में वाहन मालिक को बुलाकर बाइक सौंप दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गौरतलब है कि चिनियां पुलिस लगातार लोगों से शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील कर रही है। इसके बावजूद कुछ लोग अपनी जान के साथ-साथ दूसरों की जिंदगी भी खतरे में डाल रहे हैं।
शराब के नशे में बाइक चला रहा युवक सड़क पर गिरा, बाल-बाल बची जान चिनियां। थाना मुख्यालय स्थित बस स्टैंड नहर के समीप शुक्रवार को शराब के नशे में बाइक चला रहा एक युवक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। युवक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से जा रहा था। गनीमत रही कि इस घटना में उसे गंभीर चोट नहीं आई और न ही कोई अन्य व्यक्ति हादसे का शिकार हुआ। बताया जाता है कि घटनास्थल काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है, जहां शराब के नशे में वाहन चलाना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है। घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने मोटरसाइकिल को सड़क से हटाकर किनारे किया और बाद में वाहन मालिक को बुलाकर बाइक सौंप दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गौरतलब है कि चिनियां पुलिस लगातार लोगों से शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील कर रही है। इसके बावजूद कुछ लोग अपनी जान के साथ-साथ दूसरों की जिंदगी भी खतरे में डाल रहे हैं।
- शराब के नशे में बाइक चला रहा युवक सड़क पर गिरा, बाल-बाल बची जान चिनियां। थाना मुख्यालय स्थित बस स्टैंड नहर के समीप शुक्रवार को शराब के नशे में बाइक चला रहा एक युवक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। युवक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से जा रहा था। गनीमत रही कि इस घटना में उसे गंभीर चोट नहीं आई और न ही कोई अन्य व्यक्ति हादसे का शिकार हुआ। बताया जाता है कि घटनास्थल काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है, जहां शराब के नशे में वाहन चलाना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है। घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने मोटरसाइकिल को सड़क से हटाकर किनारे किया और बाद में वाहन मालिक को बुलाकर बाइक सौंप दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गौरतलब है कि चिनियां पुलिस लगातार लोगों से शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील कर रही है। इसके बावजूद कुछ लोग अपनी जान के साथ-साथ दूसरों की जिंदगी भी खतरे में डाल रहे हैं।1
- चुतरू पंचायत के बादूं गांव में हाथियों का उत्पात, किसानों की धान की फसल बर्बाद होने से परिवारों के सामने भुखमरी का संकट आज शुक्रवार दव बजे दिन में चुतरू पंचायत के उप मुखिया जियाउद्दीन अंसारी ने बतलाया कि रंका प्रखंड के चुतरू पंचायत अंतर्गत बादूं गांव में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों के झुंड ने गांव के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसानों ने दिन-रात मेहनत कर अपने खेतों में धान की फसल तैयार की थी, लेकिन कटाई से पहले ही जंगली हाथियों के झुंड ने खेतों में घुसकर पूरी फसल को रौंद डाला और काफी मात्रा में धान खा भी गए। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। हाथियों के उत्पात से प्रभावित किसानों में वलील अंसारी, देवन भुईयां, शहादत अंसारी और अब्दुल्ला अंसारी सहित अन्य किसान शामिल हैं। किसानों का कहना है कि धान की खेती ही उनके परिवारों के सालभर के भोजन और जीविका का मुख्य सहारा थी। सभी किसान आर्थिक रूप से कमजोर हैं। फसल बर्बाद होने के बाद अब उनके सामने परिवार का भरण-पोषण करने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का झुंड खेतों में पहुंचकर तैयार फसल को लगातार नुकसान पहुंचा रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि घटना के बावजूद अब तक वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी नुकसान का जायजा लेने गांव नहीं पहुंचे हैं। किसानों ने विभागीय अधिकारियों से तत्काल खेतों का निरीक्षण कर उचित मुआवजा देने तथा हाथियों से फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।1
- बारिश के टाइम आप भी सावधान सतर्ख जरूर रहे अन्यथा आपका भी हो सकता है नुकसान1
- डालटनगंज का एक CCTV का वीडियो वायरल दो महिला एक साथ अस्पताल की ओर अस्पताल से नवजात शिशु को कुत्ता लेकर फरार होने की यह घटना बेहद चौंकाने वाली है। 😱 आखिर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई?1
- Daltonganj Chauhan ke pass koi bhi vyakti ko Garib logon Ko pura Jeb ka Paisa nikal liya jata hai jo ki koi bajar bhi nahin kar pa raha hai aur helmet ke bahane Insan ko Garib vyakti ko pahchan ke Paisa Luta ja raha hai Jay Hind Jay Bharat Daltonganj Chauhan ke pass jabran bike tempo ka chalan kata jata hai aur logon Ko sataya jata hai pidit logon ko bhi nahin chhoda jata hai dhanyvad1
- रॉबर्ट्सगंज में फिर फटी पानी की पाइपलाइन, तेज धार से सड़क पर बह रहा हजारों लीटर पानी। रॉबर्ट्सगंज में फिर फटी पानी की पाइपलाइन, तेज धार से सड़क पर बह रहा हजारों लीटर पानी। बसुआ पोखरा के पास विकास नगर कॉलोनी में विद्युत पोल के समीप पाइप फटने से मचा हड़कंप, जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल। रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र)। शहर में पेयजल पाइपलाइन फटने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे बसुआ पोखरा के पास विकास नगर कॉलोनी में कचहरी के पश्चिम दिशा में विद्युत पोल के समीप अचानक पानी की पाइपलाइन फट गई। पाइप फटते ही तेज रफ्तार से पानी फुहारों के रूप में बाहर निकलने लगा और देखते ही देखते सड़क पर पानी बहने लगा। स्थानीय लोगों के अनुसार पाइपलाइन से निकल रहे पानी का दबाव इतना तेज था कि दूर तक पानी की फुहारें दिखाई दे रही थीं। इस घटना से जहां हजारों लीटर स्वच्छ पानी बर्बाद होने की आशंका है, वहीं आसपास के लोगों में भी चिंता व्याप्त है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर शहर में बार-बार पाइपलाइन क्यों फट रही है? क्या संबंधित विभाग द्वारा पाइपलाइन की नियमित जांच और रखरखाव नहीं किया जा रहा है? स्थानीय लोगों ने संबंधित जलकल एवं जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों से तत्काल मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग इस समस्या पर कितनी जल्दी संज्ञान लेता है और पानी की बर्बादी रोकने के लिए क्या कदम उठाता है। सोनभद्र से जितेन्द्र प्रसाद की रिपोर्ट | भारत दृष्टि लाइव न्यूज़2
- सोनभद्र में आयोजित हुई पर्यावरणीय लोक सुनवाई, अधिकारियों के समक्ष रखे गए जनहित से जुड़े मुद्दे! 🚨 सोनभद्र में आयोजित हुई पर्यावरणीय लोक सुनवाई, अधिकारियों के समक्ष रखे गए जनहित से जुड़े मुद्दे! सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के खड़िया कॉलोनी क्षेत्र में बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को पर्यावरणीय लोक सुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सोनभद्र से संबंधित लोक सुनवाई आयोजित की गई। कार्यक्रम में मंच से वक्ताओं ने अपनी बात रखी। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ। पर्यावरणीय लोक सुनवाई का उद्देश्य संबंधित परियोजना एवं पर्यावरण से जुड़े विषयों पर लोगों को अपनी राय और आपत्तियां रखने का अवसर देना है। 📍 स्थान: खड़िया कॉलोनी, तहसील दुद्धी, जनपद सोनभद्र। 📅 दिनांक: 28 अक्टूबर 2026 📢 जनहित में खबर को अधिक से अधिक शेयर करें। ✍️ इंडियन क्राइम टीवी न्यूज़ एवं अखंड भारत #SonbhadraNews #खड़िया #दुद्धी #लोकसुनवाई #पर्यावरण #UPNews #Sonbhadra1
- ससुराल से लौटने के बाद युवक ने खाया कीटनाशक, हालत गंभीर,दुद्धी सीएचसी में इलाज जारी दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव निवासी एक युवक ने ससुराल से लौटने के बाद फसल में प्रयोग होने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहां इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार,रजखड़ निवासी संजय (32)पुत्र स्व. भिखारी कुशवाहा, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे कोन थाना क्षेत्र के कोटा गांव स्थित अपनी ससुराल गए थे। अगले दिन दोपहर करीब 12 बजे घर लौटने के बाद वह गुस्से में घर में रखी कीटनाशक दवा पी लिए। घटना के समय पास मौजूद उनकी चाची उषा देवी ने उन्हें दवा पीते देखा और चीख पुकार कर परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को तुरंत सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां डॉ. मनोहर सिंह की देखरेख में उनका उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक का इलाज जारी है और वह निगरानी में हैं। पीड़ित युवक की बड़ी बेटी चांदनी ने बताया कि उनकी मां अनीता देवी पिछले आठ दिनों से घरेलू विवाद के बाद नानी के घर रह रही थीं। पिता उन्हें वापस लाने नानी के घर गए थे और लौटने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है । वहीं,पीड़ित संजय ने बताया कि ससुराल पहुंचने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने बाजार में दो अन्य व्यक्तियों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की। इससे आहत होकर वह घर लौटे और गुस्से में कीटनाशक पी लिया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।4