Shuru
Apke Nagar Ki App…
ओरमांझी प्रखंड के चकला गांव में आज चोरी भी हुई और ईमानदारी भी दिखी! रविवार को चकला गांव से दो मोटरसाइकिल चोरी हुईं, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि चोर दोनों मोटरसाइकिल उनके मालिकों के घर वापस छोड़ गया। ऐसी चोरी शायद पहली बार सुनने को मिली। चकला गांव की यह घटना अब चर्चा का विषय बनी हुई है।
Ehsan Raja
ओरमांझी प्रखंड के चकला गांव में आज चोरी भी हुई और ईमानदारी भी दिखी! रविवार को चकला गांव से दो मोटरसाइकिल चोरी हुईं, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि चोर दोनों मोटरसाइकिल उनके मालिकों के घर वापस छोड़ गया। ऐसी चोरी शायद पहली बार सुनने को मिली। चकला गांव की यह घटना अब चर्चा का विषय बनी हुई है।
More news from झारखंड and nearby areas
- "सोनम वांगचुक की राह पर JLKM नेता? JPSC-JSSC मुद्दे पर देवेंद्र नाथ महतो आमरण अनशन पर, क्या रांची बन गया 'जंतर-मंतर 2.0'?" रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार तेज़ हो रहा है। इसी बीच JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। क्या यह झारखंड के सबसे बड़े छात्र आंदोलनों में से एक बनने जा रहा है? आपकी राय क्या है? #JPSC #JSSC #Ranchi #Jharkhand #DevendraNathMahato #StudentProtest #PaperLeak #News #Journalism1
- बीसीसीएल के एक जर्जर क्वार्टर में छापेमारी, 1 करोड़ मूल्य क़ी कागज बरामद, तीन स्टेट मे नेटवर्क... #dhanbad #dhanbadnews #dhanbadjharkhand #bccl #dhanbadpolice #singhmension #ranchi #dhanbadjunction #dhanbad_news1
- भाजपा ने भर्ती घोटालों और पेपर लीक के विरोध में रातू बीडीओ को सौंपा ज्ञापन झारखंड में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और परीक्षा माफियाओं की सक्रियता के विरोध में शनिवार को भाजपा पश्चिमी मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राकेश कुमार श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया कि हेमंत सरकार के सात वर्षों के कार्यकाल में जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल और उत्पाद सिपाही भर्ती समेत कई परीक्षाओं में धांधली हुई है। साथ ही, राज्य में पेपर लीक और परीक्षा माफियाओं द्वारा सीटों की कथित खरीद-फरोख्त जैसे गंभीर मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। मौके पर भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार साहू, केशव तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इमरान खान, संजय महतो तथा सतीश दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।मौके पर मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार साहू, केशव तिवारी, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इमरान खान, संजय महतो, सतीश दुबे के अलावा दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे।1
- हजारीबाग में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नेताओं का भव्य स्वागत, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन --- जीतन राम मांझी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार चौबे --- झारखंड में तेजी से संगठन का जनाधार बढ़ रहा है: प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज --- आने वाला समय हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का होगा: जिला अध्यक्ष राजकुमार --- हजारीबाग। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय महासचिव एवं झारखंड प्रभारी सुनील कुमार चौबे तथा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज का हजारीबाग परिसदन में पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार (बब्लू) कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार चौबे ने झारखंड में पार्टी की रणनीति, संगठन विस्तार तथा राज्य के प्रमुख राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संरक्षक एवं केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज ने कहा कि झारखंड में तेजी से संगठन का जनाधार बढ़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज ने झारखंड में पार्टी की गतिविधियों, संगठनात्मक रणनीति और विस्तार अभियान की जानकारी साझा करते हुए कहा कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) लगातार अपनी सक्रियता के कारण लोगों के बीच लोकप्रिय हो रही है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग पार्टी की नीति, सिद्धांत और सामाजिक न्याय की विचारधारा से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। आने वाले समय में संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। जिला अध्यक्ष राजकुमार (बब्लू) कुशवाहा ने कहा कि पार्टी की नीति एवं सिद्धांतों से आम लोगों को जोड़ते हुए पूरे हजारीबाग जिले में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन द्वारा चलाए जा रहे संगठन विस्तार अभियान को संकल्पपूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाला समय हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का होगा। प्रदेश संगठन सचिव शमीम अख्तर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन के निर्देशन में झारखंड में सुनियोजित रणनीति के तहत संगठन विस्तार का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य में लगातार मजबूत हो रही है और आने वाले समय में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) झारखंड की राजनीति में नया इतिहास रचेगी। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव अनिल सिंह, प्रदेश सचिव अंकित पांडे, मुस्ताक खान, हिस्बातुल्लाह अंसारी, तौकीर आलम, मोहम्मद बिट्टू, दानिश अख्तर, इम्तियाज, संतोष, रविन्द्र सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।1
- हजारीबाग JPSC-JSSC विवाद की CBI जांच हो, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई: ABVP अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हजारीबाग द्वारा राज्य में JPSC एवं JSSC द्वारा आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं, परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों की गिरफ्तारी तथा परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों की भूमिका पर उठ रहे सवालों पर प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल मेहता ने कहा कि प्रदेश के लाखों युवा वर्षों की कठिन मेहनत एवं संघर्ष के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होते हैं। ऐसे में यदि भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लगता है तो यह केवल अभ्यर्थियों के साथ अन्याय नहीं, बल्कि राज्य के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि JPSC एवं JSSC से संबंधित सभी विवादित मामलों की सीबीआई से निष्पक्ष, समयबद्ध एवं पारदर्शी जांच कराई जाए। जिन अधिकारियों, कर्मचारियों, बिचौलियों अथवा परीक्षा संचालन एजेंसियों की भूमिका जांच में दोषपूर्ण पाई जाए, उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु परीक्षा प्रणाली में तकनीकी एवं प्रशासनिक सुधार लागू किए जाएं तथा भर्ती प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी बनाया जाए। हजारीबाग विभाग संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का स्पष्ट मत है कि भ्रष्टाचार, पेपर लीक, अनियमितता तथा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। राज्य सरकार एवं संबंधित आयोगों को युवाओं का विश्वास पुनः स्थापित करने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने चाहिए। यदि सरकार एवं संबंधित संस्थाओं द्वारा शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राज्यभर में चरणबद्ध आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगी। परिषद सदैव छात्रों एवं युवाओं के अधिकारों की रक्षा हेतु संघर्षरत रही है और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ संघर्ष करती रहेगी। जिला संयोजक साहिल कुमार ने कहा कि अभाविप आगे भी अपना प्रदर्शन जारी रखेगा। सरकार को विद्यार्थियों के हित में निर्णय लेना होगा , विद्यार्थियों को उचित न्याय मिलने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।1
- झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हजारीबाग में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी अभाविप ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग की है। हजारीबाग में आयोजित प्रेस वार्ता में अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल मेहता ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं और परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों की गिरफ्तारी ने लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उन्होंने JPSC और JSSC से जुड़े सभी विवादित मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध सीबीआई जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों, बिचौलियों और परीक्षा एजेंसियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। विभाग संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार और पेपर लीक किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है तथा सरकार को युवाओं का भरोसा बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। जिला संयोजक साहिल कुमार ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो अभाविप राज्यभर में चरणबद्ध आंदोलन तेज करेगा।3
- Sawan 2026 | Har Har Mahadev 🙏 भूमि बैंक्वेट हॉल Ranchi में मिले भोले बाबा | Ranchi Club TV Sawan 2026 | Har Har Mahadev 🙏 भूमि बैंक्वेट हॉल Ranchi में मिले भोले बाबा | Ranchi Club TV 🙏 Har Har Mahadev! सावन 2026 के पावन अवसर पर Ranchi Club TV की टीम रांची के डंगरा टोली स्थित भूमि बैंक्वेट हॉल पहुँची, जहाँ प्रवेश द्वार पर भोले बाबा के स्वरूप में सजे एक कलाकार ने सभी श्रद्धालुओं और दर्शकों को सावन माह की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस वीडियो का उद्देश्य सावन से जुड़े धार्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल को दर्शकों तक पहुँचाना है। 📍 Location: Bhumi Banquet Hall, Dangratoli, Ranchi, Jharkhand 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और Ranchi Club TV को Subscribe करना न भूलें। #HarHarMahadev #Sawan2026 #RanchiClubTV This live stream is for informational and public awareness purposes only. Har Har Mahadev, Sawan 2026, Sawan Special, Sawan Mahina, Bhole Baba, Mahadev, Shiv Bhakti, Shiv Bhajan, Bhumi Banquet Hall Ranchi, Dangratoli Ranchi, Ranchi News, Ranchi Live, Ranchi Club TV, Jharkhand News, Jharkhand Live, Sawan Festival, Lord Shiva, Har Har Mahadev Live, Bol Bam, Shiv Devotees, Ranchi Event, Sawan Celebration, Hindi News, Ranchi Update, Mahadev Status, Shiv Ji, Ranchi Video, News Update, Live Coverage #HarHarMahadev #Sawan2026 #Mahadev #BholeBaba #BolBam #ShivBhakti #ShivShambhu #Ranchi #RanchiNews #Jharkhand #JharkhandNews #RanchiClubTV #SawanSpecial #LiveCoverage #HindiNews #BreakingNews #PublicAwareness #NewsUpdate #India #Trending1
- 🤝 झारखंड के कई शहरों के साथ दूसरे राज्यों से भी मिल रहा साथ 💙 ये सिर्फ खाना नहीं... संघर्ष कर रहे युवाओं के लिए भरोसे का संदेश है। कुछ दिन पहले सूखे चावल खाते अभ्यर्थियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब उसी वीडियो के बाद देशभर से इंसानियत की मिसाल देखने को मिल रही है। झारखंड के कई शहरों और देश के अलग-अलग राज्यों से लोग Blinkit, Zomato और Swiggy के ज़रिए रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के लिए पिज़्ज़ा, बर्गर, बिरयानी, फल, पानी और अन्य खाद्य सामग्री भेज रहे हैं। कभी-कभी एक छोटा-सा सहयोग भी यह एहसास दिला देता है कि संघर्ष की राह में कोई अकेला नहीं है। आप इस पहल को कैसे देखते हैं? अपनी राय कमेंट में ज़रूर बताइए। #Ranchi #Jharkhand #JPSC #JSSC #StudentsProtest #JaipalSinghMundaStadium #ViralVideo #Humanity #India #NewsUpdate1
- रातु चापाटोली प्राथमिक विद्यालय के रिटायर शिक्षक को किया गया सम्मानित उम्मीद आस फाउंडेशन के संस्थापक एवं इंडियन डायनामिक पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर नौशाद आलम ने रातु प्रखंड के चापाटोली गांव में कार्यरत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक मास्टर जब्बार को उनके 21 साला सेवा के बाद सेवानिवृत होने पर सम्मानित किया । सभा को संबोधित करते हुए नौशाद आलम ने कहा कि शिक्षा बच्चों का मौलिक अधिकार है बच्चों को बेहतर शिक्षा देने और दिलाने के लिए हमें हर संभव कोशिश करनी चाहिए । बच्चे बेहतर शिक्षा हासिल करेंगे तो उससे बेहतर समाज का निर्माण होगा शिक्षा ही एक मात्र साधन है जिससे देश के निर्माण को गढ़ा जा सकता है जब बच्चे शिक्षित होंगे तो आर्थिक ,सामाजिक और राजनीतिक रूप से भी वे सुदृढ़ होंगे । सभा को संबोधित करते हुये नौशाद आलम ने कहा कि पांच क्लास तक के स्कूल में 50 से 60 बच्चे पढ़ाई करते है। स्कूल दो पारा शिक्षकों के भरोसे चल रहा था। मास्टर जब्बार के रिटायरमेंट के बाद वर्तमान में सिर्फ एक पारा शिक्षिका ही विद्यालय में कार्यरत हैं जिससे बच्चों के पठन-पाठन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहे हैं छात्रों का भविष्य पर खतरा साफ दिखाई दे रहा है। श्री आलम ने झारखंड सरकार से मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द इस विद्यालय को कम से कम दो से तीन शिक्षक मुहैया कराने की मांग रखी है। सभा का संचालय रब्बानी अंसारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन जसीम अंसारी ने किया। विदाई समारोह में मुख्य रूप से एक्स आर्मी अंजुम खान, जमील अख्तर अंसारी ,मुसर्रत परवीन (कार्यरत पारा शिक्षिका) , विक्रम उरांव ( बिजुलिया पंचायत के सरपंज) अब्दुल कयुम अंसारी , मजलुम अंसारी, लियाकत अंसारी, वरुण मुंडा, मनोज मुंडा, मनव्वर अंसारी, साबीर अंसारी के अलावे विद्यालय के छात्रों के साथ गांव के लगभग सैकड़ों लोग उपस्थित थे1