हजारीबाग JPSC-JSSC विवाद की CBI जांच हो, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई: ABVP अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हजारीबाग द्वारा राज्य में JPSC एवं JSSC द्वारा आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं, परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों की गिरफ्तारी तथा परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों की भूमिका पर उठ रहे सवालों पर प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल मेहता ने कहा कि प्रदेश के लाखों युवा वर्षों की कठिन मेहनत एवं संघर्ष के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होते हैं। ऐसे में यदि भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लगता है तो यह केवल अभ्यर्थियों के साथ अन्याय नहीं, बल्कि राज्य के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि JPSC एवं JSSC से संबंधित सभी विवादित मामलों की सीबीआई से निष्पक्ष, समयबद्ध एवं पारदर्शी जांच कराई जाए। जिन अधिकारियों, कर्मचारियों, बिचौलियों अथवा परीक्षा संचालन एजेंसियों की भूमिका जांच में दोषपूर्ण पाई जाए, उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु परीक्षा प्रणाली में तकनीकी एवं प्रशासनिक सुधार लागू किए जाएं तथा भर्ती प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी बनाया जाए। हजारीबाग विभाग संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का स्पष्ट मत है कि भ्रष्टाचार, पेपर लीक, अनियमितता तथा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। राज्य सरकार एवं संबंधित आयोगों को युवाओं का विश्वास पुनः स्थापित करने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने चाहिए। यदि सरकार एवं संबंधित संस्थाओं द्वारा शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राज्यभर में चरणबद्ध आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगी। परिषद सदैव छात्रों एवं युवाओं के अधिकारों की रक्षा हेतु संघर्षरत रही है और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ संघर्ष करती रहेगी। जिला संयोजक साहिल कुमार ने कहा कि अभाविप आगे भी अपना प्रदर्शन जारी रखेगा। सरकार को विद्यार्थियों के हित में निर्णय लेना होगा , विद्यार्थियों को उचित न्याय मिलने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

- हजारीबाग JPSC-JSSC विवाद की CBI जांच हो, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई: ABVP अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हजारीबाग द्वारा राज्य में JPSC एवं JSSC द्वारा आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं, परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों की गिरफ्तारी तथा परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों की भूमिका पर उठ रहे सवालों पर प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल मेहता ने कहा कि प्रदेश के लाखों युवा वर्षों की कठिन मेहनत एवं संघर्ष के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होते हैं। ऐसे में यदि भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लगता है तो यह केवल अभ्यर्थियों के साथ अन्याय नहीं, बल्कि राज्य के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि JPSC एवं JSSC से संबंधित सभी विवादित मामलों की सीबीआई से निष्पक्ष, समयबद्ध एवं पारदर्शी जांच कराई जाए। जिन अधिकारियों, कर्मचारियों, बिचौलियों अथवा परीक्षा संचालन एजेंसियों की भूमिका जांच में दोषपूर्ण पाई जाए, उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु परीक्षा प्रणाली में तकनीकी एवं प्रशासनिक सुधार लागू किए जाएं तथा भर्ती प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी बनाया जाए। हजारीबाग विभाग संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का स्पष्ट मत है कि भ्रष्टाचार, पेपर लीक, अनियमितता तथा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। राज्य सरकार एवं संबंधित आयोगों को युवाओं का विश्वास पुनः स्थापित करने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने चाहिए। यदि सरकार एवं संबंधित संस्थाओं द्वारा शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राज्यभर में चरणबद्ध आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगी। परिषद सदैव छात्रों एवं युवाओं के अधिकारों की रक्षा हेतु संघर्षरत रही है और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ संघर्ष करती रहेगी। जिला संयोजक साहिल कुमार ने कहा कि अभाविप आगे भी अपना प्रदर्शन जारी रखेगा। सरकार को विद्यार्थियों के हित में निर्णय लेना होगा , विद्यार्थियों को उचित न्याय मिलने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।1
- झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हजारीबाग में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी अभाविप ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग की है। हजारीबाग में आयोजित प्रेस वार्ता में अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल मेहता ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं और परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों की गिरफ्तारी ने लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उन्होंने JPSC और JSSC से जुड़े सभी विवादित मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध सीबीआई जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों, बिचौलियों और परीक्षा एजेंसियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। विभाग संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार और पेपर लीक किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है तथा सरकार को युवाओं का भरोसा बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। जिला संयोजक साहिल कुमार ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो अभाविप राज्यभर में चरणबद्ध आंदोलन तेज करेगा।3
- Hazaribagh: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हजारीबाग द्वारा JPSC/JSSC परीक्षा में हुई व्यापक पैमाने पर धांधली के विषय में आज दिनांक 2 अगस्त 2026 दिन रविवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।1
- सरकारी बोरे में नकली खाद! हजारीबाग में बड़ा खुलासा, किसानों के साथ बड़ा खेल? नकली डीएपी को सरकारी बोरे में भरने की तैयारी, जांच में जुटा प्रशासन सरकारी बोरे में नकली खाद! हजारीबाग में बड़ा खुलासा, किसानों के साथ बड़ा खेल? नकली डीएपी को सरकारी बोरे में भरने की तैयारी, जांच में जुटा प्रशासन1
- *युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: आईएएस अधिकारी सुश्री पूर्वा अग्रवाल बताएंगी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के मूल मंत्र* जिला पुस्तकालय, हजारीबाग द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक विशेष प्रेरक व्याख्यान (Motivational Talk) का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर *भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी सुश्री पूर्वा अग्रवाल युवाओं को "How to Crack Competitive Exams" विषय पर सफलता के महत्वपूर्ण सूत्र एवं अपने अनुभव साझा करेंगी।* यह प्रेरक सत्र शनिवार, 1 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जिला पुस्तकालय, हजारीबाग (डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक के निकट) में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सही दिशा, प्रभावी अध्ययन रणनीति, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास तथा सफलता के लिए आवश्यक दृष्टिकोण से अवगत कराना है। इस संवादात्मक सत्र में अभ्यर्थियों को आईएएस अधिकारी से सीधे संवाद करने और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त करने का भी अवसर मिलेगा। जिला प्रशासन एवं जिला पुस्तकालय ने जिले के सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसका लाभ उठाने की अपील की है। यह कार्यक्रम युवाओं के लिए अपने लक्ष्य की ओर प्रेरित होने और सफल अभ्यर्थियों के अनुभवों से सीखने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।2
- Hazaribagh Mein Geet ka Swagat purushon Aur bacchon Ka budho ka aayojan hua geet mein report by Shabnam ara1
- *आरोग्यम अस्पताल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर,130 से अधिक लोगों ने कराई आंखों की जांच* *विशेषज्ञ चिकित्सक ने मरीजों की जांच कर दी आवश्यक सलाह, समय पर नेत्र जांच कराने के प्रति किया जागरूक* *स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उद्देश्य : हर्ष अजमेरा* *नियमित जांच से समय रहते बीमारी की पहचान संभव : जया सिंह* हजारीबाग आरोग्यम अस्पताल परिसर में शनिवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में 130 से अधिक लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर का उद्देश्य लोगों को नेत्र संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान और उचित उपचार के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक कुमार ने मरीजों की विस्तृत जांच की। इस दौरान मोतियाबिंद, नजर कमजोर होना, आंखों में जलन एवं दर्द, पानी आना, खुजली, लालपन, धुंधला दिखाई देना तथा चश्मे के नंबर में बदलाव जैसी समस्याओं की जांच की गई। मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और आगे के उपचार की जानकारी भी दी गई। आज की बदलती जीवनशैली में मोबाइल, कंप्यूटर और अन्य डिजिटल उपकरणों के बढ़ते इस्तेमाल के कारण आंखों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर विशेषज्ञ लगातार जागरूकता की आवश्यकता पर जोर देते हैं। वहीं उम्र बढ़ने के साथ आंखों से जुड़ी समस्याओं की संभावना भी बढ़ती है। ऐसे में नियमित अंतराल पर नेत्र जांच कराना जरूरी है, ताकि किसी भी समस्या की पहचान शुरुआती स्तर पर की जा सके। आरोग्यम अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवा केवल उपचार तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि लोगों को बीमारी से बचाव और समय पर जांच के प्रति जागरूक करना भी जरूरी है। निःशुल्क नेत्र जांच शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अस्पताल के प्रशासक जया सिंह ने कहा कि आंखों से संबंधित छोटी-सी परेशानी को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। नियमित जांच से नेत्र संबंधी बीमारी की समय रहते पहचान की जा सकती है और उचित उपचार शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिविर में लोगों की उत्साहजनक भागीदारी से अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य सफल हुआ है। आरोग्यम अस्पताल आगे भी जरूरत के अनुसार इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता रहेगा।4
- अज्ञात वाहन की टक्कर से बड़का चुम्बा निवासी युवक की मौत, कार भी हुई क्षतिग्रस्त जांच में जुटी पुलिस1