Shuru
Apke Nagar Ki App…
Hazaribagh: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हजारीबाग द्वारा JPSC/JSSC परीक्षा में हुई व्यापक पैमाने पर धांधली के विषय में आज दिनांक 2 अगस्त 2026 दिन रविवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।
Abhay Kumar Singh
Hazaribagh: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हजारीबाग द्वारा JPSC/JSSC परीक्षा में हुई व्यापक पैमाने पर धांधली के विषय में आज दिनांक 2 अगस्त 2026 दिन रविवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।
More news from झारखंड and nearby areas
- हजारीबाग JPSC-JSSC विवाद की CBI जांच हो, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई: ABVP अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हजारीबाग द्वारा राज्य में JPSC एवं JSSC द्वारा आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं, परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों की गिरफ्तारी तथा परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों की भूमिका पर उठ रहे सवालों पर प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल मेहता ने कहा कि प्रदेश के लाखों युवा वर्षों की कठिन मेहनत एवं संघर्ष के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होते हैं। ऐसे में यदि भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लगता है तो यह केवल अभ्यर्थियों के साथ अन्याय नहीं, बल्कि राज्य के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि JPSC एवं JSSC से संबंधित सभी विवादित मामलों की सीबीआई से निष्पक्ष, समयबद्ध एवं पारदर्शी जांच कराई जाए। जिन अधिकारियों, कर्मचारियों, बिचौलियों अथवा परीक्षा संचालन एजेंसियों की भूमिका जांच में दोषपूर्ण पाई जाए, उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु परीक्षा प्रणाली में तकनीकी एवं प्रशासनिक सुधार लागू किए जाएं तथा भर्ती प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी बनाया जाए। हजारीबाग विभाग संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का स्पष्ट मत है कि भ्रष्टाचार, पेपर लीक, अनियमितता तथा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। राज्य सरकार एवं संबंधित आयोगों को युवाओं का विश्वास पुनः स्थापित करने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने चाहिए। यदि सरकार एवं संबंधित संस्थाओं द्वारा शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राज्यभर में चरणबद्ध आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगी। परिषद सदैव छात्रों एवं युवाओं के अधिकारों की रक्षा हेतु संघर्षरत रही है और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ संघर्ष करती रहेगी। जिला संयोजक साहिल कुमार ने कहा कि अभाविप आगे भी अपना प्रदर्शन जारी रखेगा। सरकार को विद्यार्थियों के हित में निर्णय लेना होगा , विद्यार्थियों को उचित न्याय मिलने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।1
- झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हजारीबाग में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी अभाविप ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग की है। हजारीबाग में आयोजित प्रेस वार्ता में अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल मेहता ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं और परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों की गिरफ्तारी ने लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उन्होंने JPSC और JSSC से जुड़े सभी विवादित मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध सीबीआई जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों, बिचौलियों और परीक्षा एजेंसियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। विभाग संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार और पेपर लीक किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है तथा सरकार को युवाओं का भरोसा बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। जिला संयोजक साहिल कुमार ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो अभाविप राज्यभर में चरणबद्ध आंदोलन तेज करेगा।3
- Hazaribagh: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हजारीबाग द्वारा JPSC/JSSC परीक्षा में हुई व्यापक पैमाने पर धांधली के विषय में आज दिनांक 2 अगस्त 2026 दिन रविवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।1
- सरकारी बोरे में नकली खाद! हजारीबाग में बड़ा खुलासा, किसानों के साथ बड़ा खेल? नकली डीएपी को सरकारी बोरे में भरने की तैयारी, जांच में जुटा प्रशासन सरकारी बोरे में नकली खाद! हजारीबाग में बड़ा खुलासा, किसानों के साथ बड़ा खेल? नकली डीएपी को सरकारी बोरे में भरने की तैयारी, जांच में जुटा प्रशासन1
- Hazaribagh Mein Geet ka Swagat purushon Aur bacchon Ka budho ka aayojan hua geet mein report by Shabnam ara1
- चलकुशा में हाथियों का कहर... लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है चलकुशा में हाथियों का कहर... लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है1
- sdgjoutrcbnjjuygfffvvbnjjjjjhhhgggffxccc bbhhhhhhhhhhhhjj1
- अज्ञात वाहन की टक्कर से बड़का चुम्बा निवासी युवक की मौत, कार भी हुई क्षतिग्रस्त जांच में जुटी पुलिस1