Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने गाड़ी में की तोड़फोड़,गिरफ्तारी शुरू प्रयागराज: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद उपद्रव मचाने वालों पर कार्रवाई तेज हो गई है। एक-एक कर संदिग्धों को उठाया जा रहा है। अब जांच में यह साफ होगा कि वे,वास्तव में छात्र थे या किसी राजनीतिक दल अथवा अन्य समूह से जुड़े लोग,वायरल वीडियो अल्लापुर का बताया जा रहा हैं!
अजय सरोज~पत्रकार
प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने गाड़ी में की तोड़फोड़,गिरफ्तारी शुरू प्रयागराज: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद उपद्रव मचाने वालों पर कार्रवाई तेज हो गई है। एक-एक कर संदिग्धों को उठाया जा रहा है। अब जांच में यह साफ होगा कि वे,वास्तव में छात्र थे या किसी राजनीतिक दल अथवा अन्य समूह से जुड़े लोग,वायरल वीडियो अल्लापुर का बताया जा रहा हैं!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बीबीएस कॉलेज से भाजपा ने भरी 2027 चुनावी की हुंकार,सपा पर निशाना प्रयागराज: फाफामऊ स्थित बीबीएस कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता एवं विशिष्ट जन संवाद कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से पूरी ताकत के साथ जुट जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर भी तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में प्रदेश में गुंडाराज का माहौल था। उन्होंने कहा कि उस समय अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ था और आम नागरिक न्याय के लिए खुलकर आगे आने से डरते थे। उनके अनुसार भाजपा सरकार ने कानून का राज स्थापित किया है और अपराधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।1
- झूंसी में अवैध प्लॉटिंग पर चला प्रयागराज विकास प्राधिकरण का बुलडोजर, 26 बीघे में की गई कार्रवाई प्रयागराज। झूंसी प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने झूंसी क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफबड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 26 बीघे क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सचिव के निर्देश पर जोन-5 के जोनल अधिकारी प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में की गई। पीडीए के अनुसार, पहली कार्रवाई मौजा शेरडीह में की गई, जहां लगभग 8 बीघे क्षेत्रफल में विकसित की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। दूसरी कार्रवाई मौजा तेन्दुई में पटेल नगर से सहसों रोड के मध्य स्थित लगभग 10 बीघे क्षेत्रफल में विकसित अवैध प्लॉटिंग पर की गई। इसके बाद पटेल नगर से तेन्दुई रोड स्थित क्षेत्र में लगभग 5 बीघे में की गई अवैध प्लॉटिंग को भी बुलडोजर चलाकर हटाया गया। इसके अलावा सोनकर मार्केट के पीछे, मौजा पूरे सूरदास में लगभग 3 बीघे क्षेत्रफल में विकसित अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण एवं अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही विकासकर्ताओं को बिना स्वीकृत मानचित्र के किसी भी प्रकार का विकास कार्य न करने की चेतावनी दी गई है। पीडीए ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी अवैध कॉलोनी, मेला क्षेत्र अथवा बाढ़ क्षेत्र (एचएफएल) में भूखंड खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य कर लें। कार्रवाई के दौरान जोनल अधिकारी के साथ अवर अभियंता, सुपरवाइजर तथा पीडीए की प्रवर्तन टीम मौजूद रही।1
- *पेपर लीक पर PM मोदी का नया वीडियो संदेश...नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में हाई पावर्ड टास्क फोर्स बनेगी- PM मोदी*1
- द टैक्स बार एसोसिएशन प्रयागराज की नवगठित कार्यकारिणी सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह द टैक्स बार एसोसिएशन प्रयागराज की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ जस्टिस राजेश कुमार रहे मुख्य अतिथि ________________________ प्रयागराज। 28 जुलाई 2026/ द टैक्स बार एसोसिएशन प्रयागराज की नवगठित कार्यकारिणी सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह मम्फोर्डगंज स्थित माथुर गेस्ट हाउस में अत्यन्त हर्ष एवं गौरव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय जस्टिस श्री राजेश कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजेश कुमार पाण्डेय, सदस्य अधिकरण (वैट), श्री मेहताब (सीजीएसटी), श्री आशीष वर्मा, सदस्य अधिकरण (सीजीएसटी) एवं श्री राम प्रवेश प्रसाद, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 (एसजीएसटी) उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सुशील अग्रवाल ने की। महामंत्री श्री श्रीचन्द्र केसरवानी ने सभी का स्वागत किया। पदाधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष - श्री चुन्नी लाल विश्वकर्मा कनिष्ठ उपाध्यक्ष - श्री मो. फैसल अफजाल सहायक सचिव - श्री शिव प्रसाद मौर्य, श्री सौरभ मिश्र कोषाध्यक्ष - श्री रमाशंकर मिश्र प्रकाशन मंत्री - श्री विजय कुमार यादव समारोह में डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार के अध्यक्ष श्री दिनेश मिश्रा, महामंत्री श्री प्रभाशंकर शुक्ला, इलाहाबाद टैक्स बार के अध्यक्ष श्री रजनीकान्त श्रीवास्तव, महामंत्री श्री विनोद कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व पदाधिकारी मौजूद रहे। अंत में सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने बार के हित में निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली...!! रंजीत कुमार सोनकर (प्रधान संपादक) क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़1
- प्रयाग ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ने सोमवार को प्रयाग प्रतिभा खोज परीक्षा-2026 के सफल विद्यार्थियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में परीक्षा में सफल प्रथम 50 विद्यार्थियों को उनकी रैंक के अनुसार पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार में टैबलेट, द्वितीय पुरस्कार में मोबाइल फोन, तृतीय पुरस्कार में साइकिल, स्मार्ट वॉच, हेडफोन और डॉक्यूमेंट जिप फाइल दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन ज्ञान सिंह, सचिव विकास सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश मिश्रा सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। चेयरमैन ज्ञान सिंह ने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा अपनाने के लिए प्रेरित किया। सचिव विकास सिंह ने सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। डॉ. मुकेश मिश्रा ने इंटर कॉलेजों के प्राचार्यों व शिक्षकों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में स्वाति चौरसिया (श्रीमती राजवंती देवी यादव गर्ल्स इंटर कॉलेज, मेजा) ने प्रथम, आकर्ष सिंह (एस.डी. पब्लिक स्कूल, रामनगर मेजा) ने द्वितीय तथा रिया केसरवानी एवं खुशी मिश्रा (श्रृंगी ऋषि इंटर कॉलेज, घटवा) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन आसमानंद सिंह ने किया।1
- ब्रेकिंग | लखनऊ 1090 चौराहे पर छात्रों का जश्न केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छात्रों ने मनाया जश्न ढोल-नगाड़ों और गुलाल के साथ छात्र जमकर मना रहे खुशी अलग-अलग संगठनों से जुड़े लोग भी जश्न में शामिल सैकड़ों की संख्या में लोग 1090 चौराहे पर पहुंचे हाथों में तिरंगा, देशभक्ति के स्लोगन और पोस्टर लेकर जुटे प्रदर्शनकारी ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर थिरक रहे छात्र मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी छात्रों ने इसे अपनी जीत बताते हुए किया जश्न 1090 चौराहे पर उत्सव जैसा माहौल, लोगों की भारी भीड़ जुटी1
- एसीपी करछना के खिलाफ अधिवक्ताओं में जमकर आक्रोश,दिया धरना प्रयागराज कमिश्नरेट के एसीपी करछना के खिलाफ धरने पर बैठे वकील,पुलिस मुख्यालय में धरने पर बैठे अधिवक्ताओं ने लगाए नारे,अधिवक्ताओं ने डीसीपी यमुनानगर विवेक यादव से मुलाकात कर एसीपी करछना पर कार्रवाई की मांग।1
- कौशांबी के जिला मुख्यालय मंझनपुर में आज एक बड़ी यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का आयोजन संत समाज और गो भक्तों ने किया था। उनका मकसद गो माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाना है। इस यात्रा में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। यात्रा के बाद मंझनपुर के कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में गो माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया कि जनपद कौशांबी से 5 लाख लोगों ने इस मांग पर हस्ताक्षर किए हैं। इस मौके पर काशी प्रान्त के धर्म यात्रा प्रमुख अजय पांडेय, जिला अध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी और कई अन्य संत व गो भक्त मौजूद थे।1
- करमा बाजार के पटेल चौराहे पर जल रहा एलटी तार, हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा प्रयागराज के करमा बाजार स्थित सोसाइटी के पास पटेल चौराहे पर एलटी (लो टेंशन) विद्युत तार जलने से लोगों में दहशत का माहौल है। तार से चिंगारियां निकलने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीरों और वाहनों का आवागमन होता है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर जले हुए एलटी तार को बदलने और आपूर्ति व्यवस्था सुरक्षित करने की मांग की है।1