logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एसीपी करछना के खिलाफ अधिवक्ताओं में जमकर आक्रोश,दिया धरना प्रयागराज कमिश्नरेट के एसीपी करछना के खिलाफ धरने पर बैठे वकील,पुलिस मुख्यालय में धरने पर बैठे अधिवक्ताओं ने लगाए नारे,अधिवक्ताओं ने डीसीपी यमुनानगर विवेक यादव से मुलाकात कर एसीपी करछना पर कार्रवाई की मांग।

3 hrs ago
user_अजय सरोज~पत्रकार
अजय सरोज~पत्रकार
Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

एसीपी करछना के खिलाफ अधिवक्ताओं में जमकर आक्रोश,दिया धरना प्रयागराज कमिश्नरेट के एसीपी करछना के खिलाफ धरने पर बैठे वकील,पुलिस मुख्यालय में धरने पर बैठे अधिवक्ताओं ने लगाए नारे,अधिवक्ताओं ने डीसीपी यमुनानगर विवेक यादव से मुलाकात कर एसीपी करछना पर कार्रवाई की मांग।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जनपद कौशांबी ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत परिवार में मचा कोहरम जनपद कौशाम्बी ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम कौशाम्बी - मनौरी रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज के समीप सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मंदिर के पुजारी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
    1
    जनपद कौशांबी ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत परिवार में मचा कोहरम
जनपद कौशाम्बी ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
कौशाम्बी - मनौरी रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज के समीप सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मंदिर के पुजारी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
    user_उत्तर प्रदेश टाइम्स लाइव
    उत्तर प्रदेश टाइम्स लाइव
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रयागराज के दारागंज घाट तक पहुंची गंगा मईया , कांवरियों का जल लेकर के जाना आज से ही शुरू हो जाएगा कांवरियो की यात्रा। 30 तारीख से हो रही सावन माह की शुरुआत । हर हर महादेव हर हर गंगे जय मां गंगे। प्रयागराज के दारागंज घाट तक पहुंची गंगा मईया , कांवरियों का जल लेकर के जाना आज से ही शुरू हो जाएगा कांवरियो की यात्रा। 30 तारीख से हो रही सावन माह की शुरुआत । हर हर महादेव हर हर गंगे जय मां गंगे।
    1
    प्रयागराज के दारागंज घाट तक पहुंची गंगा मईया , कांवरियों का जल लेकर के जाना आज से ही शुरू हो जाएगा कांवरियो की यात्रा। 30 तारीख से हो रही सावन माह की शुरुआत । हर हर महादेव हर हर गंगे जय मां गंगे।
प्रयागराज के दारागंज घाट तक पहुंची गंगा मईया , कांवरियों का जल लेकर के जाना आज से ही शुरू हो जाएगा कांवरियो की यात्रा। 30 तारीख से हो रही सावन माह की शुरुआत । हर हर महादेव हर हर गंगे जय मां गंगे।
    user_Journalist Abhishek Gupta Ji
    Journalist Abhishek Gupta Ji
    Financial Analyst इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बीबीएस कॉलेज से भाजपा ने भरी 2027 चुनावी की हुंकार,सपा पर निशाना प्रयागराज: फाफामऊ स्थित बीबीएस कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता एवं विशिष्ट जन संवाद कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से पूरी ताकत के साथ जुट जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर भी तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में प्रदेश में गुंडाराज का माहौल था। उन्होंने कहा कि उस समय अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ था और आम नागरिक न्याय के लिए खुलकर आगे आने से डरते थे। उनके अनुसार भाजपा सरकार ने कानून का राज स्थापित किया है और अपराधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
    1
    बीबीएस कॉलेज से भाजपा ने भरी 2027 चुनावी की हुंकार,सपा पर निशाना
प्रयागराज: फाफामऊ स्थित बीबीएस कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता एवं विशिष्ट जन संवाद कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से पूरी ताकत के साथ जुट जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर भी तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में प्रदेश में गुंडाराज का माहौल था। उन्होंने कहा कि उस समय अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ था और आम नागरिक न्याय के लिए खुलकर आगे आने से डरते थे। उनके अनुसार भाजपा सरकार ने कानून का राज स्थापित किया है और अपराधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • झूंसी में अवैध प्लॉटिंग पर चला प्रयागराज विकास प्राधिकरण का बुलडोजर, 26 बीघे में की गई कार्रवाई प्रयागराज। झूंसी प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने झूंसी क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफबड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 26 बीघे क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सचिव के निर्देश पर जोन-5 के जोनल अधिकारी प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में की गई। पीडीए के अनुसार, पहली कार्रवाई मौजा शेरडीह में की गई, जहां लगभग 8 बीघे क्षेत्रफल में विकसित की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। दूसरी कार्रवाई मौजा तेन्दुई में पटेल नगर से सहसों रोड के मध्य स्थित लगभग 10 बीघे क्षेत्रफल में विकसित अवैध प्लॉटिंग पर की गई। इसके बाद पटेल नगर से तेन्दुई रोड स्थित क्षेत्र में लगभग 5 बीघे में की गई अवैध प्लॉटिंग को भी बुलडोजर चलाकर हटाया गया। इसके अलावा सोनकर मार्केट के पीछे, मौजा पूरे सूरदास में लगभग 3 बीघे क्षेत्रफल में विकसित अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण एवं अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही विकासकर्ताओं को बिना स्वीकृत मानचित्र के किसी भी प्रकार का विकास कार्य न करने की चेतावनी दी गई है। पीडीए ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी अवैध कॉलोनी, मेला क्षेत्र अथवा बाढ़ क्षेत्र (एचएफएल) में भूखंड खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य कर लें। कार्रवाई के दौरान जोनल अधिकारी के साथ अवर अभियंता, सुपरवाइजर तथा पीडीए की प्रवर्तन टीम मौजूद रही।
    1
    झूंसी में अवैध प्लॉटिंग पर चला प्रयागराज विकास प्राधिकरण का बुलडोजर, 26 बीघे में की गई कार्रवाई
प्रयागराज। झूंसी प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने झूंसी क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफबड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 26 बीघे क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सचिव के निर्देश पर जोन-5 के जोनल अधिकारी प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में की गई।
पीडीए के अनुसार, पहली कार्रवाई मौजा शेरडीह में की गई, जहां लगभग 8 बीघे क्षेत्रफल में विकसित की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।
दूसरी कार्रवाई मौजा तेन्दुई में पटेल नगर से सहसों रोड के मध्य स्थित लगभग 10 बीघे क्षेत्रफल में विकसित अवैध प्लॉटिंग पर की गई। इसके बाद पटेल नगर से तेन्दुई रोड स्थित क्षेत्र में लगभग 5 बीघे में की गई अवैध प्लॉटिंग को भी बुलडोजर चलाकर हटाया गया।
इसके अलावा सोनकर मार्केट के पीछे, मौजा पूरे सूरदास में लगभग 3 बीघे क्षेत्रफल में विकसित अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण एवं अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही विकासकर्ताओं को बिना स्वीकृत मानचित्र के किसी भी प्रकार का विकास कार्य न करने की चेतावनी दी गई है।
पीडीए ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी अवैध कॉलोनी, मेला क्षेत्र अथवा बाढ़ क्षेत्र (एचएफएल) में भूखंड खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य कर लें।
कार्रवाई के दौरान जोनल अधिकारी के साथ अवर अभियंता, सुपरवाइजर तथा पीडीए की प्रवर्तन टीम मौजूद रही।
    user_NAGENDRA PRAJAPATI
    NAGENDRA PRAJAPATI
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    3 hrs ago
  • *पेपर लीक पर PM मोदी का नया वीडियो संदेश...नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में हाई पावर्ड टास्क फोर्स बनेगी- PM मोदी*
    1
    *पेपर लीक पर PM मोदी का नया वीडियो संदेश...नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में हाई पावर्ड टास्क फोर्स बनेगी- PM मोदी*
    user_विकलांग धर्मेद्र हलचल
    विकलांग धर्मेद्र हलचल
    Singer इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • द टैक्स बार एसोसिएशन प्रयागराज की नवगठित कार्यकारिणी सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह द टैक्स बार एसोसिएशन प्रयागराज की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ जस्टिस राजेश कुमार रहे मुख्य अतिथि ________________________ प्रयागराज। 28 जुलाई 2026/ द टैक्स बार एसोसिएशन प्रयागराज की नवगठित कार्यकारिणी सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह मम्फोर्डगंज स्थित माथुर गेस्ट हाउस में अत्यन्त हर्ष एवं गौरव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय जस्टिस श्री राजेश कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजेश कुमार पाण्डेय, सदस्य अधिकरण (वैट), श्री मेहताब (सीजीएसटी), श्री आशीष वर्मा, सदस्य अधिकरण (सीजीएसटी) एवं श्री राम प्रवेश प्रसाद, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 (एसजीएसटी) उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सुशील अग्रवाल ने की। महामंत्री श्री श्रीचन्द्र केसरवानी ने सभी का स्वागत किया। पदाधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष - श्री चुन्नी लाल विश्वकर्मा कनिष्ठ उपाध्यक्ष - श्री मो. फैसल अफजाल सहायक सचिव - श्री शिव प्रसाद मौर्य, श्री सौरभ मिश्र कोषाध्यक्ष - श्री रमाशंकर मिश्र प्रकाशन मंत्री - श्री विजय कुमार यादव समारोह में डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार के अध्यक्ष श्री दिनेश मिश्रा, महामंत्री श्री प्रभाशंकर शुक्ला, इलाहाबाद टैक्स बार के अध्यक्ष श्री रजनीकान्त श्रीवास्तव, महामंत्री श्री विनोद कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व पदाधिकारी मौजूद रहे। अंत में सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने बार के हित में निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली...!! रंजीत कुमार सोनकर (प्रधान संपादक) क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़
    1
    द टैक्स बार एसोसिएशन प्रयागराज की नवगठित कार्यकारिणी सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह
द टैक्स बार एसोसिएशन प्रयागराज की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ  
जस्टिस राजेश कुमार रहे मुख्य अतिथि
________________________
प्रयागराज। 28 जुलाई 2026/
द टैक्स बार एसोसिएशन प्रयागराज की नवगठित कार्यकारिणी सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह मम्फोर्डगंज स्थित माथुर गेस्ट हाउस में अत्यन्त हर्ष एवं गौरव के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय जस्टिस श्री राजेश कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजेश कुमार पाण्डेय, सदस्य अधिकरण (वैट), श्री मेहताब (सीजीएसटी), श्री आशीष वर्मा, सदस्य अधिकरण (सीजीएसटी) एवं श्री राम प्रवेश प्रसाद, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 (एसजीएसटी) उपस्थित रहे।
सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सुशील अग्रवाल ने की। महामंत्री श्री श्रीचन्द्र केसरवानी ने सभी का स्वागत किया।
पदाधिकारी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष - श्री चुन्नी लाल विश्वकर्मा  
कनिष्ठ उपाध्यक्ष - श्री मो. फैसल अफजाल  
सहायक सचिव - श्री शिव प्रसाद मौर्य, श्री सौरभ मिश्र  
कोषाध्यक्ष - श्री रमाशंकर मिश्र  
प्रकाशन मंत्री - श्री विजय कुमार यादव  
समारोह में डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार के अध्यक्ष श्री दिनेश मिश्रा, महामंत्री श्री प्रभाशंकर शुक्ला, इलाहाबाद टैक्स बार के अध्यक्ष श्री रजनीकान्त श्रीवास्तव, महामंत्री श्री विनोद कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व पदाधिकारी मौजूद रहे।
अंत में सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने बार के हित में निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली...!!
रंजीत कुमार सोनकर 
(प्रधान संपादक) 
क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़
    user_Ranjeet Sonkar( प्रधान संपादक)
    Ranjeet Sonkar( प्रधान संपादक)
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • एसीपी करछना के खिलाफ अधिवक्ताओं में जमकर आक्रोश,दिया धरना प्रयागराज कमिश्नरेट के एसीपी करछना के खिलाफ धरने पर बैठे वकील,पुलिस मुख्यालय में धरने पर बैठे अधिवक्ताओं ने लगाए नारे,अधिवक्ताओं ने डीसीपी यमुनानगर विवेक यादव से मुलाकात कर एसीपी करछना पर कार्रवाई की मांग।
    1
    एसीपी करछना के खिलाफ अधिवक्ताओं में जमकर आक्रोश,दिया धरना
प्रयागराज कमिश्नरेट के एसीपी करछना के खिलाफ धरने पर बैठे वकील,पुलिस मुख्यालय में धरने पर बैठे अधिवक्ताओं ने लगाए नारे,अधिवक्ताओं ने डीसीपी यमुनानगर विवेक यादव से मुलाकात कर एसीपी करछना पर कार्रवाई की मांग।
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • करमा बाजार के पटेल चौराहे पर जल रहा एलटी तार, हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा प्रयागराज के करमा बाजार स्थित सोसाइटी के पास पटेल चौराहे पर एलटी (लो टेंशन) विद्युत तार जलने से लोगों में दहशत का माहौल है। तार से चिंगारियां निकलने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीरों और वाहनों का आवागमन होता है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर जले हुए एलटी तार को बदलने और आपूर्ति व्यवस्था सुरक्षित करने की मांग की है।
    1
    करमा बाजार के पटेल चौराहे पर जल रहा एलटी तार, हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा
प्रयागराज के करमा बाजार स्थित सोसाइटी के पास पटेल चौराहे पर एलटी (लो टेंशन) विद्युत तार जलने से लोगों में दहशत का माहौल है। तार से चिंगारियां निकलने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीरों और वाहनों का आवागमन होता है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर जले हुए एलटी तार को बदलने और आपूर्ति व्यवस्था सुरक्षित करने की मांग की है।
    user_राजेश सोनकर पत्रकार
    राजेश सोनकर पत्रकार
    Allahabad, Prayagraj•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.