logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धौलपुर में गौ सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में आज 27 जुलाई 2026 को भार्गव वाटिका गणेश मंदिर से संत समाज, गौ-भक्तों एवं विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के नेतृत्व में एक संकीर्तन रैली एवं सामूहिक मंत्र जाप करते हुए पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा के माध्यम से अतिरिक्त जिला कलेक्टर धौलपुर को एक प्रार्थना पत्र दिया गया। सबसे पहले महंत हनुमान दास जी द्वारा हस्ताक्षर प्रतिलिपियों का पूजन किया गया और विजय महामंत्र श्री राम जय राम जय जय राम का जाप करते हुए गणेश मंदिर से जिला कलेक्टर के लिए रवाना हुए। संभाग प्रभारी राम शर्मा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य गौमाता के सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जनजागरण करना और केंद्र एवं राज्य सरकारों तक जनभावनाओं को पहुंचाना है। इस अवसर पर 297622 नागरिकों के हस्ताक्षरों से युक्त ज्ञापन डिजिटल पेन ड्राइव में अतिरिक्त जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित किया गया। अभियान में संत-महात्मा, किसान, युवा, मातृशक्ति एवं गौ-सेवा से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। अभियान की प्रमुख मांगों में गौमाता को 'राष्ट्रमाता' अथवा 'राष्ट्र आराध्या' का दर्जा प्रदान करना, देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध हेतु प्रभावी केंद्रीय कानून बनाना, केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय का गठन, गोचर भूमि एवं चारा संरक्षण नीति को मजबूत करना तथा गौ-आधारित प्राकृतिक कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना शामिल हैं। ज्ञापन देने में धौलपुर जिला प्रभारी चंद्रप्रताप धाकरे, ममता शर्मा, राजाखेड़ा प्रभारी योगेंद्र, बाड़ी प्रभारी अजय कंषाना, विशम्भर शर्मा, विहिप जिला सह मंत्री मनोज सोनी, जिला सयोंजक नरेश कुमार, प्रखण्ड मंत्री अशोक कुलश्रेष्ठ, जिला गौरक्षा प्रमुख दीपक पचौरी, सह गौरक्षा प्रमुख रविन्द्र अमन शिवम प्रजापति, नितेश गुप्ता, पंकज, निखिल, करन, नीरज, त्यागी, विकास, विजेन्द्र, नवल, रामनरेश, शुभम आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

6 hrs ago
user_पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
6 hrs ago

धौलपुर में गौ सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में आज 27 जुलाई 2026 को भार्गव वाटिका गणेश मंदिर से संत समाज, गौ-भक्तों एवं विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के नेतृत्व में एक संकीर्तन रैली एवं सामूहिक मंत्र जाप करते हुए पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा के माध्यम से अतिरिक्त जिला कलेक्टर धौलपुर को एक प्रार्थना पत्र दिया गया। सबसे पहले महंत हनुमान दास जी द्वारा हस्ताक्षर प्रतिलिपियों का पूजन किया गया और

विजय महामंत्र श्री राम जय राम जय जय राम का जाप करते हुए गणेश मंदिर से जिला कलेक्टर के लिए रवाना हुए। संभाग प्रभारी राम शर्मा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य गौमाता के सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जनजागरण करना और केंद्र एवं राज्य सरकारों तक जनभावनाओं को पहुंचाना है। इस अवसर पर 297622 नागरिकों के हस्ताक्षरों से युक्त ज्ञापन डिजिटल पेन ड्राइव में अतिरिक्त जिला कलेक्टर के माध्यम

e5b5a680-775e-492d-93dd-1de675f4d975

से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित किया गया। अभियान में संत-महात्मा, किसान, युवा, मातृशक्ति एवं गौ-सेवा से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। अभियान की प्रमुख मांगों में गौमाता को 'राष्ट्रमाता' अथवा 'राष्ट्र आराध्या' का दर्जा प्रदान करना, देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध हेतु प्रभावी केंद्रीय कानून बनाना, केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय का गठन, गोचर भूमि एवं चारा संरक्षण नीति को मजबूत करना तथा गौ-आधारित प्राकृतिक कृषि एवं

0cfc3151-7975-46c2-a630-a5726cbec427

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना शामिल हैं। ज्ञापन देने में धौलपुर जिला प्रभारी चंद्रप्रताप धाकरे, ममता शर्मा, राजाखेड़ा प्रभारी योगेंद्र, बाड़ी प्रभारी अजय कंषाना, विशम्भर शर्मा, विहिप जिला सह मंत्री मनोज सोनी, जिला सयोंजक नरेश कुमार, प्रखण्ड मंत्री अशोक कुलश्रेष्ठ, जिला गौरक्षा प्रमुख दीपक पचौरी, सह गौरक्षा प्रमुख रविन्द्र अमन शिवम प्रजापति, नितेश गुप्ता, पंकज, निखिल, करन, नीरज, त्यागी, विकास, विजेन्द्र, नवल, रामनरेश, शुभम आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • धौलपुर में गौ सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में आज 27 जुलाई 2026 को भार्गव वाटिका गणेश मंदिर से संत समाज, गौ-भक्तों एवं विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के नेतृत्व में एक संकीर्तन रैली एवं सामूहिक मंत्र जाप करते हुए पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा के माध्यम से अतिरिक्त जिला कलेक्टर धौलपुर को एक प्रार्थना पत्र दिया गया। सबसे पहले महंत हनुमान दास जी द्वारा हस्ताक्षर प्रतिलिपियों का पूजन किया गया और विजय महामंत्र श्री राम जय राम जय जय राम का जाप करते हुए गणेश मंदिर से जिला कलेक्टर के लिए रवाना हुए। संभाग प्रभारी राम शर्मा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य गौमाता के सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जनजागरण करना और केंद्र एवं राज्य सरकारों तक जनभावनाओं को पहुंचाना है। इस अवसर पर 297622 नागरिकों के हस्ताक्षरों से युक्त ज्ञापन डिजिटल पेन ड्राइव में अतिरिक्त जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित किया गया। अभियान में संत-महात्मा, किसान, युवा, मातृशक्ति एवं गौ-सेवा से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। अभियान की प्रमुख मांगों में गौमाता को 'राष्ट्रमाता' अथवा 'राष्ट्र आराध्या' का दर्जा प्रदान करना, देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध हेतु प्रभावी केंद्रीय कानून बनाना, केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय का गठन, गोचर भूमि एवं चारा संरक्षण नीति को मजबूत करना तथा गौ-आधारित प्राकृतिक कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना शामिल हैं। ज्ञापन देने में धौलपुर जिला प्रभारी चंद्रप्रताप धाकरे, ममता शर्मा, राजाखेड़ा प्रभारी योगेंद्र, बाड़ी प्रभारी अजय कंषाना, विशम्भर शर्मा, विहिप जिला सह मंत्री मनोज सोनी, जिला सयोंजक नरेश कुमार, प्रखण्ड मंत्री अशोक कुलश्रेष्ठ, जिला गौरक्षा प्रमुख दीपक पचौरी, सह गौरक्षा प्रमुख रविन्द्र अमन शिवम प्रजापति, नितेश गुप्ता, पंकज, निखिल, करन, नीरज, त्यागी, विकास, विजेन्द्र, नवल, रामनरेश, शुभम आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
    4
    धौलपुर में गौ सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में आज 27 जुलाई 2026 को भार्गव वाटिका गणेश मंदिर से संत समाज, गौ-भक्तों एवं विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के नेतृत्व में एक संकीर्तन रैली एवं सामूहिक मंत्र जाप करते हुए पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा के माध्यम से अतिरिक्त जिला कलेक्टर धौलपुर को एक प्रार्थना पत्र दिया गया। सबसे पहले महंत हनुमान दास जी द्वारा हस्ताक्षर प्रतिलिपियों का पूजन किया गया और विजय महामंत्र श्री राम जय राम जय जय राम का जाप करते हुए गणेश मंदिर से जिला कलेक्टर के लिए रवाना हुए।

संभाग प्रभारी राम शर्मा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य गौमाता के सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जनजागरण करना और केंद्र एवं राज्य सरकारों तक जनभावनाओं को पहुंचाना है। इस अवसर पर 297622 नागरिकों के हस्ताक्षरों से युक्त ज्ञापन डिजिटल पेन ड्राइव में अतिरिक्त जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित किया गया। अभियान में संत-महात्मा, किसान, युवा, मातृशक्ति एवं गौ-सेवा से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

अभियान की प्रमुख मांगों में गौमाता को 'राष्ट्रमाता' अथवा 'राष्ट्र आराध्या' का दर्जा प्रदान करना, देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध हेतु प्रभावी केंद्रीय कानून बनाना, केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय का गठन, गोचर भूमि एवं चारा संरक्षण नीति को मजबूत करना तथा गौ-आधारित प्राकृतिक कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना शामिल हैं। ज्ञापन देने में धौलपुर जिला प्रभारी चंद्रप्रताप धाकरे, ममता शर्मा, राजाखेड़ा प्रभारी योगेंद्र, बाड़ी प्रभारी अजय कंषाना, विशम्भर शर्मा, विहिप जिला सह मंत्री मनोज सोनी, जिला सयोंजक नरेश कुमार, प्रखण्ड मंत्री अशोक कुलश्रेष्ठ, जिला गौरक्षा प्रमुख दीपक पचौरी, सह गौरक्षा प्रमुख रविन्द्र अमन शिवम प्रजापति, नितेश गुप्ता, पंकज, निखिल, करन, नीरज, त्यागी, विकास, विजेन्द्र, नवल, रामनरेश, शुभम आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
    user_पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • धौलपुर। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) धौलपुर इकाई द्वारा रविवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा गांधी पार्क से प्रारंभ होकर जिला कलेक्ट्रेट तक निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयघोष किए तथा कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला संयोजक रघुराज सिंह ने कहा कि कारगिल विजय केवल सैन्य जीत नहीं, बल्कि भारत के स्वाभिमान, साहस और शौर्य की विजय है। वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने दुर्गम पहाड़ियों, प्रतिकूल मौसम और विषम परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मनों को परास्त किया और तिरंगे की आन, बान और शान को अक्षुण्ण रखा। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस देश के उन अमर वीरों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। नगर मंत्री करुणा शर्मा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल विजय का उत्सव नहीं, बल्कि शहीदों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का दिन है। उनके बलिदान के कारण ही देश आज सुरक्षित और स्वतंत्र वातावरण में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया। tiरंगा यात्रा में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शिवानी ठाकुर, नगर सहमंत्री अभिषेक, उमंग, गौरव गुर्जर, ऋषि, अनिल, गौरव सोलंकी, रोहन, निशांत, मोनू, अजय, शैलेंद्र, अंकित गुर्जर, अंकित कुमार, शैलू, मनीष कुमार, सौरभ, गोकुल पंडित, पंकज गुर्जर, राजेश कुशवाह, रोनित, वीर गुर्जर, भोलू गुर्जर, विवेक, दीनू गौड़ सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    2
    धौलपुर। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) धौलपुर इकाई द्वारा रविवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा गांधी पार्क से प्रारंभ होकर जिला कलेक्ट्रेट तक निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयघोष किए तथा कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिला संयोजक रघुराज सिंह ने कहा कि कारगिल विजय केवल सैन्य जीत नहीं, बल्कि भारत के स्वाभिमान, साहस और शौर्य की विजय है। वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने दुर्गम पहाड़ियों, प्रतिकूल मौसम और विषम परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मनों को परास्त किया और तिरंगे की आन, बान और शान को अक्षुण्ण रखा। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस देश के उन अमर वीरों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।

नगर मंत्री करुणा शर्मा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल विजय का उत्सव नहीं, बल्कि शहीदों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का दिन है। उनके बलिदान के कारण ही देश आज सुरक्षित और स्वतंत्र वातावरण में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया।

tiरंगा यात्रा में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शिवानी ठाकुर, नगर सहमंत्री अभिषेक, उमंग, गौरव गुर्जर, ऋषि, अनिल, गौरव सोलंकी, रोहन, निशांत, मोनू, अजय, शैलेंद्र, अंकित गुर्जर, अंकित कुमार, शैलू, मनीष कुमार, सौरभ, गोकुल पंडित, पंकज गुर्जर, राजेश कुशवाह, रोनित, वीर गुर्जर, भोलू गुर्जर, विवेक, दीनू गौड़ सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • धौलपुर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की शाखाओं बाड़ी और धौलपुर द्वारा 27वां कारगिल विजय दिवस बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल चौराहे से मैन बाजार होते हुए एक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बाड़ी के व्यापारी वर्ग ने रैली पर पुष्प वर्षा कर सैनिकों को सम्मान दिया। रैली में शामिल सभी लोगों को पूर्व विधायक गिरिराज सिंह मलिंगा के कार्यालय पर जलपान ग्रहण कराया गया। नेवी पब्लिक स्कूल बाड़ी द्वारा अखिल पूर्व सैनिकों और अतिथियों का तिलक, माला और पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। बीएसएफ के डीआईजी विशन स्वरुप शर्मा ने सेना के 1971 और कारगिल युद्ध के वीर सपूतों को माला पहनाकर स्वागत किया। सह संगठन मंत्री प्रणव मुखर्जी ने कारगिल विजय दिवस की महत्ता बताई। इस मौके पर कैप्टन राजेश सिंह परमार, सूबेदार मेजर मुकेश चंद शर्मा, और सूबेदार श्याम किशोर साहब ने वीर नारी और वीरांगनाओं और उनके परिजनों को शॉल, माला और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। कारगिल विजय दिवस के मुख्य अतिथि अजय सिंह मलिंगा, सीआरपीएफ डीआईजी विशन स्वरुप शर्मा, भारत विकास परिषद के क्षेत्रिय संयुक्त सचिव डॉक्टर शिवदयाल मंगल, जिला समन्वयक जयंत मोदी, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जयपुर प्रांत के महासचिव जेडब्ल्यूओ डाल सिंह शेखावत, कारगिल युद्ध के हीरो रामावतार फौजी, कैप्टन अशोक सिंह परमार, सूबेदार मेजर रमेश सिंह परमार, सूबेदार जगदीश जगरिया, पवन चंदोलिया ब्राह्मण समाज अध्यक्ष गोपेश पचौरी, राष्ट्रीय कवि रामबाबू सिकरवार, जगदीश रावत, कैप्टन बनवारी सिंह परमार मंचासीन अतिथि रहे। जयपुर प्रांत से पधारे डाल सिंह शेखावत ने कारगिल युद्ध के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही मीणा समाज के अध्यक्ष ने भी सभी पूर्व सैनिकों के बारे में जानकारी दी। डॉक्टर शिवदयाल मंगल ने कहा कि सैनिकों का सम्मान हमें करना चाहिए। गोपेश पचौरी ने कहा कि मैं भी सैनिक परिवार से हूं और मेरा बेटा भी लेफ्टिनेंट कर्नल है, आज मुझे आपने बुलाया इस बात की बहुत खुशी है। सेवानिवृत्त डीआईजी सीआरपीएफ विशनस्वरूप शर्मा ने सभी को एक सैनिक की नौकरी और उसकी परेशानियों के बारे में बताया। राष्ट्रीय कवि रामबाबू सिंह सिकरवार ने एक सैनिक की पत्नी द्वारा युद्ध के बारे में अपने पति से कही जाने वाली बातों पर आधारित कविता सुनाई, जिसने सभी पूर्व सैनिकों की आंखों में आंसू ला दिए। धौलपुर शाखा के अध्यक्ष सूबेदार मेजर रमेश सिंह परमार साहब और बाड़ी शाखा के अध्यक्ष कैप्टन बनवारी सिंह परमार ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।
    4
    धौलपुर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की शाखाओं बाड़ी और धौलपुर द्वारा 27वां कारगिल विजय दिवस बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल चौराहे से मैन बाजार होते हुए एक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बाड़ी के व्यापारी वर्ग ने रैली पर पुष्प वर्षा कर सैनिकों को सम्मान दिया। रैली में शामिल सभी लोगों को पूर्व विधायक गिरिराज सिंह मलिंगा के कार्यालय पर जलपान ग्रहण कराया गया।

नेवी पब्लिक स्कूल बाड़ी द्वारा अखिल पूर्व सैनिकों और अतिथियों का तिलक, माला और पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। बीएसएफ के डीआईजी विशन स्वरुप शर्मा ने सेना के 1971 और कारगिल युद्ध के वीर सपूतों को माला पहनाकर स्वागत किया। सह संगठन मंत्री प्रणव मुखर्जी ने कारगिल विजय दिवस की महत्ता बताई। इस मौके पर कैप्टन राजेश सिंह परमार, सूबेदार मेजर मुकेश चंद शर्मा, और सूबेदार श्याम किशोर साहब ने वीर नारी और वीरांगनाओं और उनके परिजनों को शॉल, माला और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।

कारगिल विजय दिवस के मुख्य अतिथि अजय सिंह मलिंगा, सीआरपीएफ डीआईजी विशन स्वरुप शर्मा, भारत विकास परिषद के क्षेत्रिय संयुक्त सचिव डॉक्टर शिवदयाल मंगल, जिला समन्वयक जयंत मोदी, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जयपुर प्रांत के महासचिव जेडब्ल्यूओ डाल सिंह शेखावत, कारगिल युद्ध के हीरो रामावतार फौजी, कैप्टन अशोक सिंह परमार, सूबेदार मेजर रमेश सिंह परमार, सूबेदार जगदीश जगरिया, पवन चंदोलिया ब्राह्मण समाज अध्यक्ष गोपेश पचौरी, राष्ट्रीय कवि रामबाबू सिकरवार, जगदीश रावत, कैप्टन बनवारी सिंह परमार मंचासीन अतिथि रहे।

जयपुर प्रांत से पधारे डाल सिंह शेखावत ने कारगिल युद्ध के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही मीणा समाज के अध्यक्ष ने भी सभी पूर्व सैनिकों के बारे में जानकारी दी। डॉक्टर शिवदयाल मंगल ने कहा कि सैनिकों का सम्मान हमें करना चाहिए। गोपेश पचौरी ने कहा कि मैं भी सैनिक परिवार से हूं और मेरा बेटा भी लेफ्टिनेंट कर्नल है, आज मुझे आपने बुलाया इस बात की बहुत खुशी है। सेवानिवृत्त डीआईजी सीआरपीएफ विशनस्वरूप शर्मा ने सभी को एक सैनिक की नौकरी और उसकी परेशानियों के बारे में बताया। राष्ट्रीय कवि रामबाबू सिंह सिकरवार ने एक सैनिक की पत्नी द्वारा युद्ध के बारे में अपने पति से कही जाने वाली बातों पर आधारित कविता सुनाई, जिसने सभी पूर्व सैनिकों की आंखों में आंसू ला दिए।

धौलपुर शाखा के अध्यक्ष सूबेदार मेजर रमेश सिंह परमार साहब और बाड़ी शाखा के अध्यक्ष कैप्टन बनवारी सिंह परमार ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • सितंबर में अंबाह करेगा श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन, तैयारियों को अंतिम रूप देने जुटे पत्रकार रेस्ट हाउस में हुई बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और सम्मेलन की रूपरेखा पर मंथन, करीब 50 पत्रकार रहे मौजूद अम्बाह श्रमजीवी पत्रकार संघ, ब्लॉक इकाई अंबाह की रविवार को रेस्ट हाउस परिसर में आयोजित बैठक में सितंबर माह में प्रस्तावित संभागीय सम्मेलन को लेकर तैयारियों का श्रीगणेश कर दिया गया। करीब 50 पत्रकारों की मौजूदगी में सम्मेलन के आयोजन स्थल, मुख्य अतिथियों, व्यवस्थाओं, जिम्मेदारियों के बंटवारे और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत मंथन हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से सम्मेलन को चंबल संभाग का यादगार पत्रकार आयोजन बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष आकाश शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि सम्मेलन पत्रकारों की एकजुटता, संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों के मुद्दों को प्रभावी मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। बैठक में संभागीय अध्यक्ष सतेंद्र परमार, जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, जिला महासचिव रामपाल तोमर और जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा ने संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्ययोजना पर मार्गदर्शन दिया। बैठक में नवीन सदस्यता अभियान शुरू करने, पुराने सदस्यों के नवीनीकरण, संगठन के विस्तार तथा पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की सबसे बड़ी ताकत है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय करने और सभी पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी सहमति बनी। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने अपने सुझाव रखते हुए सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। अंत में अंबाह इकाई के महासचिव अशफाक खान ने सभी अतिथियों एवं पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान श्रीनिवास शर्मा, जगपाल तोमर, दिनेश गुप्ता, मलखान परमार, सतेंद्र राजावत, धर्मेंद्र तोमर, ओंकार गुर्जर, जसवंत राजावत, आशीष तोमर, पंकज जैन, धीरेन्द्र तोमर, हेमंत छारी रामकिशन कुशवाह, गिर्राज सिंह, मोनू तोमर, अपनेश तोमर, बंटी श्रीवास, रामगोपाल राजावत, इशाक अहमद, रोहित शर्मा, पीयूष लोहिया, ऋषिकेश कुशवाह सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहें।
    4
    सितंबर में अंबाह करेगा श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन, तैयारियों को अंतिम रूप देने जुटे पत्रकार
रेस्ट हाउस में हुई बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और सम्मेलन की रूपरेखा पर मंथन, करीब 50 पत्रकार रहे मौजूद
अम्बाह
श्रमजीवी पत्रकार संघ, ब्लॉक इकाई अंबाह की रविवार को रेस्ट हाउस परिसर में आयोजित बैठक में सितंबर माह में प्रस्तावित संभागीय सम्मेलन को लेकर तैयारियों का श्रीगणेश कर दिया गया। करीब 50 पत्रकारों की मौजूदगी में सम्मेलन के आयोजन स्थल, मुख्य अतिथियों, व्यवस्थाओं, जिम्मेदारियों के बंटवारे और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत मंथन हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से सम्मेलन को चंबल संभाग का यादगार पत्रकार आयोजन बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष आकाश शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि सम्मेलन पत्रकारों की एकजुटता, संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों के मुद्दों को प्रभावी मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। बैठक में संभागीय अध्यक्ष सतेंद्र परमार, जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, जिला महासचिव रामपाल तोमर और जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा ने संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्ययोजना पर मार्गदर्शन दिया। बैठक में नवीन सदस्यता अभियान शुरू करने, पुराने सदस्यों के नवीनीकरण, संगठन के विस्तार तथा पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की सबसे बड़ी ताकत है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय करने और सभी पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी सहमति बनी। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने अपने सुझाव रखते हुए सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। अंत में अंबाह इकाई के महासचिव अशफाक खान ने सभी अतिथियों एवं पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान श्रीनिवास शर्मा, जगपाल तोमर, दिनेश गुप्ता, मलखान परमार, सतेंद्र राजावत, धर्मेंद्र तोमर, ओंकार गुर्जर, जसवंत राजावत, आशीष तोमर, पंकज जैन, धीरेन्द्र तोमर, हेमंत छारी रामकिशन कुशवाह, गिर्राज सिंह, मोनू तोमर, अपनेश तोमर, बंटी श्रीवास, रामगोपाल राजावत, इशाक अहमद, रोहित शर्मा, पीयूष लोहिया, ऋषिकेश कुशवाह सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहें।
    user_पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
    पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
    Voice of people अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Episode- 0A-176 शिकारी का शिकार करने बिहार पुलिस 4-5 दिन से उसके घर का घेराव कर रही थी लेकिन असफल हो जाती थी... कि 17 जून की रात्रि- 12.0 Am पर पुलिस गाड़ी लेकर उसके घर पहुँच गई.... और नाकामयाब होकर लौट आई.... फिर STF टीम को साथ लेकर 17 जून की सुबह-8.30 पर भरततिवारी को घेर लिया और 9.00Am पर शिकारी ने शिकार कर लिया.... और सोसलमिडिया पर एनाउंस हो गया-- बिहार बिलौटी गाँव का समाजसेवी- भरतभूषण तिवारी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया.... 💥फिर क्या था... सारे देश में मार्तम फैल गया... एवं पुलिस के प्रति पब्लिक का आक्रोश उमड़ पड़ा.... जिसमें मुख्य आरोपी बिहार सीएम- सम्राट चौधरी एवं भोजपुर एसपी- श्रीराज को बताया.... कि... पर पत्रिका टीवी चैनल अपनी न्यूज को सोसलमिडिया पर डालता गया... एवं सोसलमिडिया का हर यूजर अपनी अपनी रील बनाकर सोसलमिडिया पर डालते गये... कि मनचाहे अपशब्द गाली गलोज की रील बिहार प्रशासन के लिए पोस्ट करते गये... 💥जिसमें लड़के लड़कियां महिला पुरुष सभी ने भाग लिया.... साथ में नेता मंत्री साधूसंत बोर्डरआर्मी एवं दबंग ने भी भाग लिया.... 💥अतः इन सबको रिपोर्टर- कश्यप आपके समक्ष लाता रहा.... और भरततिवारी के एनकाउंटर का सारा माजरा आपको विडियो एवं डाटा के द्वारा समझाता गया.... कि 176 एपिसोड में कश्यप ने 264 विडियो आपके समक्ष रखे हैं.... और लगभग टोटल 350 विडियो वो आपके समक्ष रखेगा.... 💥जिसमें भरतभूषण तिवारी के लिए सबसे बड़ा योगदान कश्यप का है.... कि वह अपने जोब की छुट्टी करके 17 जून से भरततिवारी के लिए जंग लड़ रहाहै कि न्यूज चैनल पर विडियो दिखा दिखाकर भारतवासियों को जगा रहाहै... और यही नहीं बंगाल-हिन्दमहासागर- अंदमान निकोबार (इंडिया) में भी हमारे विडियो पहुँच रहे हैं.. क्योंकि अंदमान के महिला पुरुष लड़के लड़कियां हमसे जुड़े (सबक्राइबर्स) हुए हैं !! 💥अब बताते हैं कि पुलिस रात्रि 12 बजे भरत के घर पहुंची, और जब उसने पूछा- क्यों आए हो तो बताया- तुम्हारे दोस्त हैं.... तो भरत ने कहा- क्या दोस्त आधी रात को आतेहैं चोरों की तरह.... 💥इसलिए भरततिवारी को मारने का प्लान कई दिन पहले से पुलिस वाले बना चुके थे... वोभी ऊपर बैठे अधिकारियों के आदेश पर.... 💥इसलिए संत श्रृद्धानंदजी महाराज कहते हैं- "अगर कोई तुम्हारे साथ छल कपट जघन्य अपराध करता है तो उसका अंत महाभारत के मामा-शकुनी की तरह होताहै.... अतः कोई भी पापी हो उसके पापों की सजा इसी धरती पर मिलती है" अतः जो दूसरा विडियो पोस्ट किया है उसमें भरततिवारी ही बोल रहाहै.....
    2
    Episode- 0A-176
शिकारी का शिकार करने बिहार पुलिस 4-5 दिन से उसके घर का घेराव कर रही थी लेकिन असफल हो जाती थी... कि 17 जून की रात्रि- 12.0 Am पर पुलिस गाड़ी लेकर उसके घर पहुँच गई.... और नाकामयाब होकर लौट आई.... फिर STF टीम को साथ लेकर 17 जून की सुबह-8.30 पर भरततिवारी को घेर लिया और 9.00Am पर शिकारी ने शिकार कर लिया.... 
और सोसलमिडिया पर एनाउंस हो गया-- बिहार बिलौटी गाँव का समाजसेवी- भरतभूषण तिवारी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया.... 
💥फिर क्या था... सारे देश में मार्तम फैल गया... एवं पुलिस के प्रति पब्लिक का आक्रोश उमड़ पड़ा.... 
जिसमें मुख्य आरोपी बिहार सीएम- सम्राट चौधरी एवं भोजपुर एसपी- श्रीराज को बताया.... 
कि... पर पत्रिका टीवी चैनल अपनी न्यूज को सोसलमिडिया पर डालता गया... एवं सोसलमिडिया का हर यूजर अपनी अपनी रील बनाकर सोसलमिडिया पर डालते गये... कि मनचाहे अपशब्द गाली गलोज की रील बिहार प्रशासन के लिए पोस्ट करते गये... 
💥जिसमें लड़के लड़कियां महिला पुरुष सभी ने भाग लिया.... 
साथ में नेता मंत्री साधूसंत बोर्डरआर्मी  एवं दबंग ने भी भाग लिया.... 
💥अतः इन सबको रिपोर्टर- कश्यप आपके समक्ष लाता रहा.... और भरततिवारी के एनकाउंटर का सारा माजरा आपको विडियो एवं डाटा के द्वारा समझाता गया.... 
कि 176 एपिसोड में कश्यप ने 264 विडियो आपके समक्ष रखे हैं.... और लगभग टोटल 350 विडियो वो आपके समक्ष रखेगा....
💥जिसमें भरतभूषण तिवारी के लिए सबसे बड़ा योगदान कश्यप का है.... कि वह अपने जोब की छुट्टी करके 17 जून से भरततिवारी के लिए जंग लड़ रहाहै कि न्यूज चैनल पर विडियो दिखा दिखाकर भारतवासियों को जगा रहाहै... 
और यही नहीं बंगाल-हिन्दमहासागर- अंदमान निकोबार (इंडिया) में भी हमारे विडियो पहुँच रहे हैं.. क्योंकि अंदमान के महिला पुरुष लड़के लड़कियां हमसे जुड़े (सबक्राइबर्स) हुए हैं !! 
💥अब बताते हैं कि पुलिस रात्रि 12 बजे भरत के घर पहुंची, और जब उसने पूछा- क्यों आए हो तो बताया- तुम्हारे दोस्त हैं.... तो भरत ने कहा- क्या दोस्त आधी रात को आतेहैं चोरों की तरह....
💥इसलिए भरततिवारी को मारने का प्लान कई दिन पहले से पुलिस वाले बना चुके थे... वोभी ऊपर बैठे अधिकारियों के आदेश पर.... 
💥इसलिए संत श्रृद्धानंदजी महाराज कहते हैं- "अगर कोई तुम्हारे साथ छल कपट जघन्य अपराध करता है तो उसका अंत महाभारत के मामा-शकुनी की तरह होताहै.... अतः कोई भी पापी हो उसके पापों की सजा इसी धरती पर मिलती है"
अतः जो दूसरा विडियो पोस्ट किया है उसमें भरततिवारी ही बोल रहाहै.....
    user_Vimal Kashyap
    Vimal Kashyap
    Artist धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • धौलपुर में महिला सुरक्षा एवं छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से टाउन चौकी प्रभारी और कालिका यूनिट टीम ने संयुक्त रूप से पुराना शहर स्थित बलराम पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में टाउन चौकी प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने छात्राओं को बिना किसी भय के अपनी समस्या पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अनुचित हरकत या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, बल्कि तत्काल अपने अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को इसकी सूचना दें। kालिका यूनिट टीम ने राज्यभर में महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान की जानकारी देते हुए महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी और बताया कि किसी भी आपात स्थिति में इनका तत्काल उपयोग किया जा सकता है। कालिका यूनिट की हेड कांस्टेबल फरीदा, कांस्टेबल एकता एवं कांस्टेबल शबाना ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि "आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, धमकी या असहज स्थिति का सामना करने पर डरें नहीं और न ही ऐसी बातों को छिपाएं। पुलिस आपकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। जागरूकता, आत्मविश्वास और समय पर सूचना ही अपराधों की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है।" कार्यक्रम के दौरान विद्यालय संचालक भारत भूषण तिवारी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यालय प्रशासन ने पुलिस की इस जागरूकता पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सजग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    2
    धौलपुर में महिला सुरक्षा एवं छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से टाउन चौकी प्रभारी और कालिका यूनिट टीम ने संयुक्त रूप से पुराना शहर स्थित बलराम पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में टाउन चौकी प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने छात्राओं को बिना किसी भय के अपनी समस्या पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अनुचित हरकत या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, बल्कि तत्काल अपने अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को इसकी सूचना दें।

kालिका यूनिट टीम ने राज्यभर में महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान की जानकारी देते हुए महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी और बताया कि किसी भी आपात स्थिति में इनका तत्काल उपयोग किया जा सकता है। कालिका यूनिट की हेड कांस्टेबल फरीदा, कांस्टेबल एकता एवं कांस्टेबल शबाना ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि "आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, धमकी या असहज स्थिति का सामना करने पर डरें नहीं और न ही ऐसी बातों को छिपाएं। पुलिस आपकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। जागरूकता, आत्मविश्वास और समय पर सूचना ही अपराधों की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है।"

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय संचालक भारत भूषण तिवारी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यालय प्रशासन ने पुलिस की इस जागरूकता पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सजग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • धौलपुर में 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के दूसरे चरण के तहत भार्गव वाटिका गणेश मंदिर से संकीर्तन रैली और सामूहिक मंत्र जाप करते हुए पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा की शुरुआत से पहले महंत हनुमान दास जी ने हस्ताक्षर प्रतिलिपियों का पूजन कर विजय महामंत्र का जाप किया, जिसके बाद सभी कार्यकर्ता जिला कलेक्टर कार्यालय के लिए रवाना हुए। संत समाज, गौ-भक्तों, किसानों, युवाओं, मातृशक्ति और विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के नेतृत्व में निकाली गई इस पदयात्रा के माध्यम से अतिरिक्त जिला कलेक्टर धौलपुर को प्रार्थना पत्र सौंपा गया। अभियान के संभाग प्रभारी राम शर्मा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य गौमाता के सम्मान, संरक्षण और संवर्धन के लिए जनजागरण करते हुए केंद्र व राज्य सरकारों तक जनभावनाओं को पहुंचाना है। इस दौरान 2,97,622 नागरिकों के हस्ताक्षरों से युक्त ज्ञापन डिजिटल पेन ड्राइव में अतिरिक्त जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम भेजा गया। अभियान की प्रमुख मांगों में गौमाता को 'राष्ट्रमाता' अथवा 'राष्ट्र आराध्या' का दर्जा देना, देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए प्रभावी केंद्रीय कानून बनाना, केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय का गठन करना, गोचर भूमि एवं चारा संरक्षण नीति को मजबूत करना तथा गौ-आधारित प्राकृतिक कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना शामिल है। ज्ञापन सौंपने के दौरान धौलपुर जिला प्रभारी चंद्रप्रताप धाकरे, राजाखेड़ा प्रभारी ममता शर्मा, बाड़ी प्रभारी योगेंद्र, अजय कंषाना, विहिप जिला सह मंत्री विशम्भर शर्मा, मनोज सोनी, प्रखंड मंत्री व जिला संयोजक नरेश कुमार, जिला गौरक्षा प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ, दीपक पचौरी, रविन्द्र अमन, शिवम प्रजापति, नितेश गुप्ता, पंकज, निखिल, करन, नीरज त्यागी, विकास, विजेन्द्र नवल, रामनरेश और शुभम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    3
    धौलपुर में 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के दूसरे चरण के तहत भार्गव वाटिका गणेश मंदिर से संकीर्तन रैली और सामूहिक मंत्र जाप करते हुए पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा की शुरुआत से पहले महंत हनुमान दास जी ने हस्ताक्षर प्रतिलिपियों का पूजन कर विजय महामंत्र का जाप किया, जिसके बाद सभी कार्यकर्ता जिला कलेक्टर कार्यालय के लिए रवाना हुए। संत समाज, गौ-भक्तों, किसानों, युवाओं, मातृशक्ति और विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के नेतृत्व में निकाली गई इस पदयात्रा के माध्यम से अतिरिक्त जिला कलेक्टर धौलपुर को प्रार्थना पत्र सौंपा गया।

अभियान के संभाग प्रभारी राम शर्मा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य गौमाता के सम्मान, संरक्षण और संवर्धन के लिए जनजागरण करते हुए केंद्र व राज्य सरकारों तक जनभावनाओं को पहुंचाना है। इस दौरान 2,97,622 नागरिकों के हस्ताक्षरों से युक्त ज्ञापन डिजिटल पेन ड्राइव में अतिरिक्त जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम भेजा गया। अभियान की प्रमुख मांगों में गौमाता को 'राष्ट्रमाता' अथवा 'राष्ट्र आराध्या' का दर्जा देना, देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए प्रभावी केंद्रीय कानून बनाना, केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय का गठन करना, गोचर भूमि एवं चारा संरक्षण नीति को मजबूत करना तथा गौ-आधारित प्राकृतिक कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना शामिल है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान धौलपुर जिला प्रभारी चंद्रप्रताप धाकरे, राजाखेड़ा प्रभारी ममता शर्मा, बाड़ी प्रभारी योगेंद्र, अजय कंषाना, विहिप जिला सह मंत्री विशम्भर शर्मा, मनोज सोनी, प्रखंड मंत्री व जिला संयोजक नरेश कुमार, जिला गौरक्षा प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ, दीपक पचौरी, रविन्द्र अमन, शिवम प्रजापति, नितेश गुप्ता, पंकज, निखिल, करन, नीरज त्यागी, विकास, विजेन्द्र नवल, रामनरेश और शुभम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के उत्तमपुरा गांव में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। अज्ञात बदमाशों ने घर में अकेली रह रही 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला विमला पत्नी बाबू सिंह सिंकरवार की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला के गले से सोने की चेन और कानों के बाले लूटकर फरार हो गए। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मृतका की पहचान विमला पत्नी बाबू सिंह सिंकरवार (60 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनके पति ग्वालियर में नौकरी करते हैं और घटना के समय महिला घर में अकेली थी। इसी दौरान देर रात अज्ञात बदमाश घर में घुसे और धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही देवगढ़ थाना प्रभारी जयपाल गुर्जर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसडीओपी जौरा एनआरएस बघेल ने बताया कि उत्तमपुरा गांव में एक वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। महिला की हत्या किसने और किन कारणों से की, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या और लूट, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस टीम घटनास्थल पर मौजूद थी और बदमाशों की तलाश जारी थी।
    1
    मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के उत्तमपुरा गांव में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। अज्ञात बदमाशों ने घर में अकेली रह रही 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला विमला पत्नी बाबू सिंह सिंकरवार की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला के गले से सोने की चेन और कानों के बाले लूटकर फरार हो गए। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

मृतका की पहचान विमला पत्नी बाबू सिंह सिंकरवार (60 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनके पति ग्वालियर में नौकरी करते हैं और घटना के समय महिला घर में अकेली थी। इसी दौरान देर रात अज्ञात बदमाश घर में घुसे और धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश सोने के जेवर लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही देवगढ़ थाना प्रभारी जयपाल गुर्जर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसडीओपी जौरा एनआरएस बघेल ने बताया कि उत्तमपुरा गांव में एक वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। महिला की हत्या किसने और किन कारणों से की, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या और लूट, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस टीम घटनास्थल पर मौजूद थी और बदमाशों की तलाश जारी थी।
    user_Murena update
    Murena update
    मुरैना नगर, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.