Shuru
Apke Nagar Ki App…
@अब एक नया आइडिया लांच हुआ है जिसमें लड़की कहती है कि, "ये मुझे लेकर नहीं भागे बल्कि मैं इन्हें लेकर भागी हूं पहले प्रेमी के साथ भागो फिर वीडियो बनाकर घर वालों को धमकाओ ये चलन काफी बढ़ गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल @
K. Kumar Mathur
@अब एक नया आइडिया लांच हुआ है जिसमें लड़की कहती है कि, "ये मुझे लेकर नहीं भागे बल्कि मैं इन्हें लेकर भागी हूं पहले प्रेमी के साथ भागो फिर वीडियो बनाकर घर वालों को धमकाओ ये चलन काफी बढ़ गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल @
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ मैनपुरी में पेट्रोल पंप सेल्समैन की गोली मारकर हत्या* *- मोबाइल भी ले गए बदमाश; सीसीटीबी फुटेज खंगाल रहीं पुलिस* पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी *मैनपुरी/औंछा।* औंछा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पेट्रोल पंप सो रहे सेल्समैन की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले बदमाश सेल्समैन का मोबाइल भी ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस मामले में पुलिस पुरानी रंजिश के एंगल पर जांच कर रहीं है। औंछा थाना क्षेत्र के गांव नगला कंचन निवासी 35 वर्षीय गौरव कुमार कस्वा के जसराना रोड पर गांव नगला दुर्जन के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन था। गुरुवार की रात्रि वह पेट्रोल पंप पर ही सोया था, शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे गौरव कुमार के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। *होली के दिन लेनदेन पर हुआ था विवाद* सूचना मिलने के बाद औंछा थाने के इंस्पेक्टर चंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई, फोंरेसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। घटनास्थल पर मौजूद लोगो ने बताया कि होली के दिन रुपये लेनदेन को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। *घटनास्थल पर चौकी इंचार्ज का विरोध* मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को मृतक का शव नहीं उठाने दिया, परिजनों के द्वारा घटनास्थल पर नगला कंचन चौकी पर तैनात दरोगा अमित सिंह का विरोध कर रहे थें, परिजन चीख चीख दरोगा अमित सिंह से कह रहे थें कि गौरव को तुमने ही मरवा दिया है। होली के दिन हुए विवाद के बाद दरोगा ने पकड़े गए आरोपियों को छोड़ दिया था। वाइट,, मृतक के भाई की वाइट,,Sp गणेश प्रसाद शाह की मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट1
- Post by Anil kumar Singh Journalist1
- Post by K. Kumar Mathur1
- मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले सेल्समैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एसपी मैनपुरी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध है, इसलिए हर पहलू को ध्यान में रखते हुए गहन जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। दरोगा पर भी जांच के आदेश एसपी ने दरोगा अमित सिंह की भूमिका को लेकर भी तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। जांच एसपी ग्रामीण से कराई जा रही है दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी1
- रिपोर्टर अमित कौशिक एंकर: मैनपुरी पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्टेशन रोड पर दिनदहाड़े महिला से हुई चेन स्नेचिंग की वारदात का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। दरअसल, बीते गुरुवार को नई बस्ती वंशी गोहरा की रहने वाली कल्पना चौहान के साथ स्टेशन रोड पर लूट की वारदात हुई थी। दो शातिर बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनकी 18 ग्राम की सोने की चेन लूट ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मैनपुरी ने तुरंत टीमें गठित कीं। प्रभारी निरीक्षक फतेह बहादुर सिंह भदौरिया की टीम ने मुखबिर की सूचना पर खरपरी बम्बा के पास से दो संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी में लूटी गई चेन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान सलमान अली और एक बाल अपचारी के रूप में हुई है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की शहर में काफी चर्चा है।1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | मैनपुरी 🚨 🟥 पेट्रोल पंप सेल्समैन की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले सेल्समैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 👉 एसपी मैनपुरी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध है, इसलिए हर पहलू को ध्यान में रखते हुए गहन जांच की जा रही है। 👉 घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 👉 मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। 🟥 दरोगा पर भी जांच के आदेश एसपी ने दरोगा अमित सिंह की भूमिका को लेकर भी तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। 👉 जांच एसपी ग्रामीण से कराई जा रही है 👉 दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी 👨👩👧👦 पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ शुरू कर दी है और उन्हें जल्द न्याय का भरोसा दिलाया गया है। ⚠️ फिलहाल पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। 📢 सच सामने आएगा… दोषी बख्शे नहीं जाएंगे! #Mainpuri #BreakingNews #UPPolice #CrimeNews #PetrolPump #Justice #HindiNews #HindNews1
- Post by Devendra Kumar1
- मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी आज नवरात्रि के नौवें दिन माता शीतला देवी के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहा। जनपद के पुलिस अधीक्षक लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे, वहीं अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार मंदिर परिसर में मौजूद रहे। सीओ सिटी मैनपुरी संतोष कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ मुस्तैदी से सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए। मंदिर परिसर में अधिक भीड़ होने के कारण कुछ श्रद्धालु मुख्य द्वार से ही माथा टेककर अपनी मनोकामनाएं मांगकर वापस लौट गए। अभी तक किसी भी प्रकार की अनहोनी या चोरी की कोई घटना सामने नहीं आई है। सभी श्रद्धालु शांतिपूर्वक दर्शन करते हुए नजर आए। मैनपुरी का माता शीतला देवी मंदिर एक प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। जगह ,जगह भंडारे का आयोजन किया गया है वाइट,, पंडित जी की मैनपुरी से मोहित कुमार की रिपोर्ट1