logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भीषण सड़क दुर्घटना में तीन वर्ष के बच्चा सहित चार घायल बाल बाल बचा चालक अग्रतर कारवाई में पुलिस जुटी

3 hrs ago
user_आलोक कुमार
आलोक कुमार
पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
3 hrs ago

भीषण सड़क दुर्घटना में तीन वर्ष के बच्चा सहित चार घायल बाल बाल बचा चालक अग्रतर कारवाई में पुलिस जुटी

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • अवैध बालू खनन व परिवहन मामले में विभागीय कारवाई के दौरान एक ट्रैक्टर जब्त
    1
    अवैध बालू खनन व परिवहन मामले में विभागीय कारवाई के दौरान एक ट्रैक्टर जब्त
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    9 hrs ago
  • करौंदी रथ मेला टाड़ में वार्षिक तेली महा जतरा सह सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 13 जोड़ी वर बधू का विवाह कराया गया।
    1
    करौंदी रथ मेला टाड़ में वार्षिक तेली महा जतरा सह सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 13 जोड़ी वर बधू का विवाह कराया गया।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    8 hrs ago
  • बरवाडीह (लातेहार): बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के छेचा पंचायत में मुख्य मार्ग पीडब्ल्यूडी सड़क से कोयल नदी तक तथा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय अमाही तक बन रहे पीसीसी पथ निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का आरोप सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि लाखों रुपये की लागत से बन रही इस सड़क में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है और निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं हो रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की ढलाई कई जगहों पर निर्धारित मापदंड से कम की जा रही है। कहीं छह इंच तो कहीं पांच इंच मोटाई की ढलाई की जा रही है, जबकि जीएसबी (ग्रेन्युलर सब बेस) की परत भी कई स्थानों पर दो से चार इंच के बीच ही डाली गई है। वहीं सड़क का बेस तैयार करने का भी सही ढंग से कार्य नहीं किया गया है। सड़क के किनारे बेड बनाने का प्रावधान होने के बावजूद यह कार्य भी नहीं किया गया है, जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल उठने लगे हैं।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में बालू की मात्रा अधिक दी जा रही है, जिससे सड़क की गुणवत्ता कमजोर हो सकती है। इसके अलावा निर्माण कार्य स्थल पर संवेदक की मौजूदगी भी नहीं रहती है और पूरा काम मुंशी के भरोसे कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण स्थल पर विभाग से जुड़े किसी तकनीकी अभियंता की भी उपस्थिति नहीं दिखती, जिससे मामला और भी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।बताया जाता है कि यह सड़क झारखंड सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से स्वीकृत है। ग्राम पंचायत छेचा में पीडब्ल्यूडी रोड से बस्ती होते हुए कोयल नदी तक इस सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास 23 सितंबर 2025 को मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के करकमलों द्वारा किया गया था। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
    1
    बरवाडीह (लातेहार): बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के छेचा पंचायत में मुख्य मार्ग पीडब्ल्यूडी सड़क से कोयल नदी तक तथा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय अमाही तक बन रहे पीसीसी पथ निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का आरोप सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि लाखों रुपये की लागत से बन रही इस सड़क में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है और निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं हो रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की ढलाई कई जगहों पर निर्धारित मापदंड से कम की जा रही है। कहीं छह इंच तो कहीं पांच इंच मोटाई की ढलाई की जा रही है, जबकि जीएसबी (ग्रेन्युलर सब बेस) की परत भी कई स्थानों पर दो से चार इंच के बीच ही डाली गई है। वहीं सड़क का बेस तैयार करने का भी सही ढंग से कार्य नहीं किया गया है। सड़क के किनारे बेड बनाने का प्रावधान होने के बावजूद यह कार्य भी नहीं किया गया है, जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल उठने लगे हैं।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में बालू की मात्रा अधिक दी जा रही है, जिससे सड़क की गुणवत्ता कमजोर हो सकती है। इसके अलावा निर्माण कार्य स्थल पर संवेदक की मौजूदगी भी नहीं रहती है और पूरा काम मुंशी के भरोसे कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण स्थल पर विभाग से जुड़े किसी तकनीकी अभियंता की भी उपस्थिति नहीं दिखती, जिससे मामला और भी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।बताया जाता है कि यह सड़क झारखंड सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से स्वीकृत है। ग्राम पंचायत छेचा में पीडब्ल्यूडी रोड से बस्ती होते हुए कोयल नदी तक इस सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास 23 सितंबर 2025 को मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के करकमलों द्वारा किया गया था। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    2 hrs ago
  • ​बसिया (गुमला): प्रखंड सभागार में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA) के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) एवं जिला प्रशासन, गुमला के संयुक्त प्रयास से विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। ​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सिविल जज सह सचिव राम कुमार लाल गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि जागरूक समाज ही विकास कर सकता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त कुरीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा​डायन प्रथा एक जघन्य अपराध: उन्होंने चेतावनी दी कि स्वार्थ के कारण महिलाओं को 'डायन' बताकर प्रताड़ित करना या उनकी हत्या करना एक गंभीर अपराध है। समाज को इस अंधविश्वास से बाहर निकलना होगा। ​सर्पदंश में झाड़-फूंक से बचें: उन्होंने कहा कि सांप के काटने पर तांत्रिक या झाड़-फूंक के चक्कर में कीमती समय बर्बाद न करें, बल्कि सीधे अस्पताल पहुँचें। ​बाल विवाह इस समाज के लिए अभिशाप बताते हुए उन्होंने कानूनी कार्रवाई के प्रति आगाह किया। *​लाभार्थियों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण* ​इस सशक्तिकरण शिविर की खास बात यह रही कि यहाँ केवल जानकारी ही नहीं दी गई, बल्कि मौके पर ही पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया। शिविर में​राशन कार्ड और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का वितरण किया गया। ​दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाणपत्र और व्हीलचेयर प्रदान की गई। ​बुजुर्गों को वृद्धा पेंशन के लाभ से लाभान्वित किया गया। ​प्रशासनिक अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी ​लोक अदालत के शंभु कुमार सिंह और बसिया प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सुप्रिया भगत ने उपस्थित ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों और ब्लॉक स्तर पर चल रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिचौलियों के चक्कर में न पड़कर सीधे विभाग से संपर्क करें। कार्यक्रम में अंचल अधिकारी नरेश कुमार मुंडा, पशुपालन पदाधिकारी, कल्याण विभाग के पदाधिकारी अकरम सहित भारी संख्या में प्रखंड के ग्रामीण और विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित थे।
    2
    ​बसिया (गुमला): प्रखंड सभागार में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA) के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) एवं जिला प्रशासन, गुमला के संयुक्त प्रयास से विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का भव्य आयोजन किया गया।
​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सिविल जज सह सचिव राम कुमार लाल गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि जागरूक समाज ही विकास कर सकता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त कुरीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा​डायन प्रथा एक जघन्य अपराध: उन्होंने चेतावनी दी कि स्वार्थ के कारण महिलाओं को 'डायन' बताकर प्रताड़ित करना या उनकी हत्या करना एक गंभीर अपराध है। समाज को इस अंधविश्वास से बाहर निकलना होगा।
​सर्पदंश में झाड़-फूंक से बचें: उन्होंने कहा कि सांप के काटने पर तांत्रिक या झाड़-फूंक के चक्कर में कीमती समय बर्बाद न करें, बल्कि सीधे अस्पताल पहुँचें।
​बाल विवाह इस समाज के लिए अभिशाप बताते हुए उन्होंने कानूनी कार्रवाई के प्रति आगाह किया।
*​लाभार्थियों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण* 
​इस सशक्तिकरण शिविर की खास बात यह रही कि यहाँ केवल जानकारी ही नहीं दी गई, बल्कि मौके पर ही पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया। शिविर में​राशन कार्ड और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का वितरण किया गया।
​दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाणपत्र और व्हीलचेयर प्रदान की गई।
​बुजुर्गों को वृद्धा पेंशन के लाभ से लाभान्वित किया गया।
​प्रशासनिक अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी
​लोक अदालत के शंभु कुमार सिंह और बसिया प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सुप्रिया भगत ने उपस्थित ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों और ब्लॉक स्तर पर चल रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिचौलियों के चक्कर में न पड़कर सीधे विभाग से संपर्क करें।
कार्यक्रम में अंचल अधिकारी नरेश कुमार मुंडा, पशुपालन पदाधिकारी, कल्याण विभाग के पदाधिकारी अकरम सहित भारी संख्या में प्रखंड के ग्रामीण और विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित थे।
    user_Niraj kumar Sahu
    Niraj kumar Sahu
    पत्रकार बसिया, गुमला, झारखंड•
    19 min ago
  • Ranchi -दिनांक-14.03.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, रॉची को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि ए०टी०एम० कार्ड बदलकर पैसे की अवैध निकासी करने वाले गिरोह के दो शातिर अपराधकर्मी पल्सर मोटरसाईकिल में फर्जीनंबर प्लेट लगा कर रॉची के विभिन्न थाना क्षेत्र में घूम रहे हैं। उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में सभी थानों में टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर चेकिंग प्रारम्भ किया गया। चेकिंग के दौरान बी०आई०टी० मेसरा ओ०पी० क्षेत्र अन्तर्गत बी०आई०टी० रेलवे ओवर ब्रीज के पास एक ब्लू रंग का पल्सर मोटरसाईकिल रजि०सं०-JH01CF-4430 पर सवार हेलमेट पहने दो व्यक्ति दिखाई दिये, जिसे रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु वे लोग भागने लगे। भागने के क्रम में पुलिस बल द्वारा उक्त मोटरसाईकिल सवार दोनों व्यक्तियों को जुमार पुल के पास रोका गया। दोनों पकड़ाये व्यक्तियों से पल्सर मोटरसाईकिल से संबंधित कागजात की मांग किया गया लेकिन उनदोनों के द्वारा कोई वैद्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम पता 1. विक्रम कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू एवं 2. धनन्जय कुमार सिंह बताया। तत्पश्चात् बारी-बारी से दोनों पकड़ाये व्यक्तियों की विधिवत् तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में 1. विक्रम कुमार शर्मा के पास केनरा बैंक का एक ए०टी०एम० कार्ड, एस०बी०आई० बैंक का एक ए०टी०एम० कार्ड एवं एक स्मार्टफोन तथा 2. धनन्जय कुमार सिंह के पास एक जाना स्मॉल फाईनेन्स बैंक का ए०टी०एम० कार्ड एवं एक मोबाईल बरामद किया गया। आगे पूछने पर बताया कि दोनों व्यक्ति ए०टी०एम० कार्ड बदलकर अवैध रूप से पैसे की ठगी करते हैं। आगे भी दोनों ए०टी०एम० बदलकर पैसे की ठगी करने के लिये रॉची आये थे। पूर्व में भी इनके द्वारा रॉची के नामकुम, बी.आई.टी. मेसरा ओ०पी० थाना, धनबाद जिला अन्तर्गत सरायढेला थानान्तर्गत, जमशेदपुर के एम.जी.एम. थानान्तर्गत, गिरिडीह के सरिया थाना एवं अन्य जगहो पर ए.टी.एम. बदलकर ठगी किया गया है। इस संबंध में विभिन्न जिलान्तर्गत कई थानों में प्राथमिकी दर्ज किया गया है, जिसमें उक्त अभियुक्त के द्वारा ठगी करने का सी.सी.टी.वी. फुटेज अनुसंधानकर्ता द्वारा प्राप्त किया गया है। तत्पश्चात् दोनों व्यक्ति 1. विक्रम कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू (26वर्ष), पिता देवनन्दन प्रसाद उर्फ विजय सिंह, सा० हादसा हिसुआ, जिला नवादा (बिहार) एवं 2. धनन्जय कुमार सिंह (36 वर्ष), पिता विजय सिंह, सा० धमौल, थाना हिसुआ, जिला नवादा (बिहार) को विधिवत् गिरफ्तार किया। इस संबंध में मेसरा ओ०पी० (सदर थाना) कांड सं0-120/26, दिनांक 14.03.26, धारा 318(4)/ 340(2)/338/303(2)/3(5) B.N.S अंकित कर न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है। बरामद सामान का विवरणः- 1. तीन ए०टी०एम० कार्ड 2. ब्लू रंग का एक पल्सर मोटरसाईकिल रजि०सं०-JH01CF-4430 फर्जी नंबर प्लेट लगा हुआ, जिसका वास्तविक रजि०सं०-JH01CE-4430 3. मोबाईल फोन 02 गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः- 1. विक्रम कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू (26वर्ष), पिता विजय सिंह, सा० हादसा हिसुआ, जिला नवादा (बिहार) 2. धनन्जय कुमार सिंह (36 वर्ष), पिता विजय सिंह, सा० धमौल, थाना हिसुआ, जिला नवादा बिहार) अभियुक्त विक्रम कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू का आपराधिक इतिहासः- 1. पकड़ी बरवा (जिला नवादा, बिहार) थाना काण्ड सं0-149/2020, दिनांक 20.05.2020 धारा-419/420/471/472/414/34 भा०द०वि० एवं 66डी आई०टी० एक्ट 2. आर०आई०टी०, आदित्यपुर (सरायकेला) थाना काण्ड सं0-46/2022, दिनांक 18.07. 2022 धारा-379/420 भा०द०वि० अभियुक्त धनन्जय कुमार सिंह का आपराधिक इतिहासः- 1. जगरनाथपुर (रॉची) थाना काण्ड सं0-84/2023, दिनांक 19.02.2023 धारा-379/420 भा०द०वि० 2. नगर (नवादा, बिहार) (Spl H) थाना काण्ड सं0-291/2018, दिनांक 19.07.2018 धारा-323/341/376/511/379/406/384/354बी भा०द०वि० एवं 3 (1) (X) SC-ST Act. 3. कोडरमा थाना काण्ड सं0-28/2023, दिनांक 20.02.2023 धारा-406/420 भा०द०वि० 4. बरियातु थाना काण्ड सं0-31/2023, दिनांक 25.04.2023 धारा-406/420 भा०द०वि० 5. रातु थाना काण्ड सं0-81/2023, दिनांक 29.03.2023 धारा-420 भा०द०वि० 6. चुटिया थाना काण्ड सं0-44/2023, दिनांक 11.05.2023 धारा-411/379 भा०द०वि० 7. हिलसा (नवादा, बिहार) थाना काण्ड सं0-109/2023, दिनांक 22.05.2023 धारा-420/379 भा०द०वि० छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एंव बलः- 1. पुलिस उपाधीक्षक सदर, श्री संजीव कुमार बेसरा। 2. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सदर श्री कुलदीप कुमार। 3. पु०अ०नि० सह ओ०पी० प्रभारी, मेसरा, अजय कुमार दास। 4. पु०अ०नि० बसंत कुमार, मेसरा ओ०पी०। 5. पु०अ०नि० रामेश्वर वर्मा, मेसरा ओ०पी०। 6. स०अ०नि० संतोष कुमार सिंह, मेसरा ओ०पी० । 7. आरक्षी 49 जैकब मुर्मू, मेसरा थाना रिजर्व गार्ड। 8. गृ०र०आ०/3423 आशीष कुमार, मेसरा थाना रिजर्व गार्ड।
    1
    Ranchi -दिनांक-14.03.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, रॉची को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि ए०टी०एम० कार्ड बदलकर पैसे की अवैध निकासी करने वाले गिरोह के दो शातिर अपराधकर्मी पल्सर मोटरसाईकिल में फर्जीनंबर प्लेट लगा कर रॉची के विभिन्न थाना क्षेत्र में घूम रहे हैं।
उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में सभी थानों में टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर चेकिंग प्रारम्भ किया गया। चेकिंग के दौरान बी०आई०टी० मेसरा ओ०पी० क्षेत्र अन्तर्गत बी०आई०टी० रेलवे ओवर ब्रीज के पास एक ब्लू रंग का पल्सर मोटरसाईकिल रजि०सं०-JH01CF-4430 पर सवार हेलमेट पहने दो व्यक्ति दिखाई दिये, जिसे रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु वे लोग भागने लगे। भागने के क्रम में पुलिस बल द्वारा उक्त मोटरसाईकिल सवार दोनों व्यक्तियों को जुमार पुल के पास रोका गया। दोनों पकड़ाये व्यक्तियों से पल्सर मोटरसाईकिल से संबंधित कागजात की मांग किया गया लेकिन उनदोनों के द्वारा कोई वैद्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम पता 1. विक्रम कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू एवं 2. धनन्जय कुमार सिंह बताया। तत्पश्चात् बारी-बारी से दोनों पकड़ाये व्यक्तियों की विधिवत् तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में 1. विक्रम कुमार शर्मा के पास केनरा बैंक का एक ए०टी०एम० कार्ड, एस०बी०आई० बैंक का एक ए०टी०एम० कार्ड एवं एक स्मार्टफोन तथा 2. धनन्जय कुमार सिंह के पास एक जाना स्मॉल फाईनेन्स बैंक का ए०टी०एम० कार्ड एवं एक मोबाईल बरामद किया गया। आगे पूछने पर बताया कि दोनों व्यक्ति ए०टी०एम० कार्ड बदलकर अवैध रूप से पैसे की ठगी करते हैं। आगे भी दोनों ए०टी०एम० बदलकर पैसे की ठगी करने के लिये रॉची आये थे। पूर्व में भी इनके द्वारा रॉची के नामकुम, बी.आई.टी. मेसरा ओ०पी० थाना, धनबाद जिला अन्तर्गत सरायढेला थानान्तर्गत, जमशेदपुर के एम.जी.एम. थानान्तर्गत, गिरिडीह के सरिया थाना एवं अन्य जगहो पर ए.टी.एम. बदलकर ठगी किया गया है। इस संबंध में विभिन्न जिलान्तर्गत कई थानों में प्राथमिकी दर्ज किया गया है, जिसमें उक्त अभियुक्त के द्वारा ठगी करने का सी.सी.टी.वी. फुटेज अनुसंधानकर्ता द्वारा प्राप्त किया गया है। तत्पश्चात् दोनों व्यक्ति 1. विक्रम कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू (26वर्ष), पिता देवनन्दन प्रसाद उर्फ विजय सिंह, सा० हादसा हिसुआ, जिला नवादा (बिहार) एवं 2. धनन्जय कुमार सिंह (36 वर्ष), पिता विजय सिंह, सा० धमौल, थाना हिसुआ, जिला नवादा (बिहार) को विधिवत् गिरफ्तार किया। इस संबंध में मेसरा ओ०पी० (सदर थाना) कांड सं0-120/26, दिनांक 14.03.26, धारा 318(4)/ 340(2)/338/303(2)/3(5) B.N.S अंकित कर न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है।
बरामद सामान का विवरणः-
1. तीन ए०टी०एम० कार्ड
2. ब्लू रंग का एक पल्सर मोटरसाईकिल रजि०सं०-JH01CF-4430 फर्जी नंबर प्लेट लगा हुआ, जिसका वास्तविक रजि०सं०-JH01CE-4430
3. मोबाईल फोन 02
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1. विक्रम कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू (26वर्ष), पिता विजय सिंह, सा० हादसा हिसुआ, जिला नवादा (बिहार)
2. धनन्जय कुमार सिंह (36 वर्ष), पिता विजय सिंह, सा० धमौल, थाना हिसुआ, जिला नवादा बिहार)
अभियुक्त विक्रम कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू का आपराधिक इतिहासः-
1. पकड़ी बरवा (जिला नवादा, बिहार) थाना काण्ड सं0-149/2020, दिनांक 20.05.2020 धारा-419/420/471/472/414/34 भा०द०वि० एवं 66डी आई०टी० एक्ट
2. आर०आई०टी०, आदित्यपुर (सरायकेला) थाना काण्ड सं0-46/2022, दिनांक 18.07. 2022 धारा-379/420 भा०द०वि०
अभियुक्त धनन्जय कुमार सिंह का आपराधिक इतिहासः-
1. जगरनाथपुर (रॉची) थाना काण्ड सं0-84/2023, दिनांक 19.02.2023 धारा-379/420 भा०द०वि०
2. नगर (नवादा, बिहार) (Spl H) थाना काण्ड सं0-291/2018, दिनांक 19.07.2018 धारा-323/341/376/511/379/406/384/354बी भा०द०वि० एवं 3 (1) (X) SC-ST Act.
3. कोडरमा थाना काण्ड सं0-28/2023, दिनांक 20.02.2023 धारा-406/420 भा०द०वि०
4. बरियातु थाना काण्ड सं0-31/2023, दिनांक 25.04.2023 धारा-406/420 भा०द०वि०
5. रातु थाना काण्ड सं0-81/2023, दिनांक 29.03.2023 धारा-420 भा०द०वि०
6. चुटिया थाना काण्ड सं0-44/2023, दिनांक 11.05.2023 धारा-411/379 भा०द०वि०
7. हिलसा (नवादा, बिहार) थाना काण्ड सं0-109/2023, दिनांक 22.05.2023 धारा-420/379 भा०द०वि०
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एंव बलः-
1. पुलिस उपाधीक्षक सदर, श्री संजीव कुमार बेसरा।
2. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सदर श्री कुलदीप कुमार।
3. पु०अ०नि० सह ओ०पी० प्रभारी, मेसरा, अजय कुमार दास।
4. पु०अ०नि० बसंत कुमार, मेसरा ओ०पी०।
5. पु०अ०नि० रामेश्वर वर्मा, मेसरा ओ०पी०।
6. स०अ०नि० संतोष कुमार सिंह, मेसरा ओ०पी० ।
7. आरक्षी 49 जैकब मुर्मू, मेसरा थाना रिजर्व गार्ड।
8. गृ०र०आ०/3423 आशीष कुमार, मेसरा थाना रिजर्व गार्ड।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    29 min ago
  • Post by Jharkhand local news
    1
    Post by Jharkhand local news
    user_Jharkhand local news
    Jharkhand local news
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • छोटा नागपुरिया तेली उत्थान समाज जिला गुमला द्वारा करौंदी रथ मेला टाड़ में आयोजित वार्षिक तेली महा जतरा सह सामूहिक विवाह कार्यक्रम में लोक गायक महावीर साहु ने नागपुरी भक्ति गीत गा कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
    1
    छोटा नागपुरिया तेली उत्थान समाज जिला गुमला द्वारा करौंदी रथ मेला टाड़ में आयोजित वार्षिक तेली महा जतरा सह सामूहिक विवाह कार्यक्रम में लोक गायक महावीर साहु ने नागपुरी भक्ति गीत गा कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.