सिस्टम की 'हेल्पलाइन' ही बेहाल: 15 हजार की गुहार पर यूपी पुलिस का 'प्रहार'! बस्ती/लखनऊ | अजीत मिश्रा (खोजी) उत्तर प्रदेश में सुशासन का दम भरने वाली सरकार की नाक के नीचे जो हुआ, उसने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ और जनसेवा के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। जनता की समस्याओं को सुनने के लिए बनाई गई '1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन' आज खुद वेंटिलेटर पर नजर आ रही है। विडंबना देखिए, जो बेटियां दूसरों की शिकायतें दर्ज कर उन्हें न्याय दिलाती थीं, आज जब उन्होंने अपने हक के लिए आवाज उठाई, तो उन्हें न्याय की जगह खाकी की 'बदसलूकी' मिली। सड़कों पर घसीटी गईं 'शक्ति' स्वरूपा बेटियां राजधानी की सड़कों से आई तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही महिला कर्मचारियों को यूपी पुलिस ने जिस तरह से खदेड़ा और उनके साथ धक्का-मुक्की की, वह शर्मनाक है। क्या 15 हजार रुपये वेतन और 50 मिनट के ब्रेक की मांग करना इतना बड़ा अपराध है कि उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जाए? मिशन शक्ति के विज्ञापनों पर करोड़ों खर्च करने वाली सरकार को अपनी इन बेटियों का दर्द क्यों नहीं दिख रहा? 1076: भरोसे का कत्ल और 'जाली' रिपोर्ट का खेल सूत्रों की मानें तो 1076 हेल्पलाइन अब केवल खानापूर्ति का केंद्र बनकर रह गई है। एक तरफ जनता का इस हेल्पलाइन से भरोसा पहले ही उठ चुका है क्योंकि शिकायतों पर जमीनी कार्रवाई के बजाय 'जाली रिपोर्ट' लगाकर फाइलें बंद कर दी जाती हैं। अब इस विभाग के कर्मचारियों का भी सिस्टम से मोहभंग हो गया है। जब विभाग के भीतर ही शोषण का बोलबाला हो, तो वे जनता को क्या राहत दिलाएंगे? महंगाई के दौर में 15 हजार के लिए 'जंग' आज के दौर में जहां महंगाई आसमान छू रही है, वहां 15 हजार रुपये की मामूली तनख्वाह के लिए इन लड़कियों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। 10-10 घंटे की शिफ्ट और नाममात्र का ब्रेक—यह आधुनिक बंधुआ मजदूरी नहीं तो और क्या है? प्रशासन की यह तानाशाही बता रही है कि अपराध और भ्रष्टाचार का घड़ा अब भर चुका है और यह कभी भी फूट सकता है। सवाल: क्या मुख्यमंत्री तक इन बेटियों की आवाज पहुंचने से पहले ही पुलिस के दम पर दबा दी जाएगी? 'जाली रिपोर्ट' के खेल में शामिल अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी? क्या यही है उत्तर प्रदेश का 'महिला सशक्तिकरण'? प्रशासन को समझना होगा कि लाठी के दम पर आवाजें दबाई जा सकती हैं, लेकिन असंतोष की आग को नहीं बुझाया जा सकता।
सिस्टम की 'हेल्पलाइन' ही बेहाल: 15 हजार की गुहार पर यूपी पुलिस का 'प्रहार'! बस्ती/लखनऊ | अजीत मिश्रा (खोजी) उत्तर प्रदेश में सुशासन का दम भरने वाली सरकार की नाक के नीचे जो हुआ, उसने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ और जनसेवा के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। जनता की समस्याओं को सुनने के लिए बनाई गई '1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन' आज खुद वेंटिलेटर पर नजर आ रही है। विडंबना देखिए, जो बेटियां दूसरों की शिकायतें दर्ज कर उन्हें न्याय दिलाती थीं, आज जब उन्होंने अपने हक के लिए आवाज उठाई, तो उन्हें न्याय की जगह खाकी की 'बदसलूकी' मिली। सड़कों पर घसीटी गईं 'शक्ति' स्वरूपा बेटियां राजधानी की सड़कों से आई तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही महिला कर्मचारियों को यूपी पुलिस ने जिस तरह से खदेड़ा और उनके साथ धक्का-मुक्की की, वह शर्मनाक है। क्या 15 हजार रुपये वेतन और 50 मिनट के ब्रेक की मांग करना इतना बड़ा अपराध है कि उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जाए? मिशन शक्ति के विज्ञापनों पर करोड़ों खर्च करने वाली सरकार को अपनी इन बेटियों का दर्द क्यों नहीं दिख रहा? 1076: भरोसे का कत्ल और 'जाली' रिपोर्ट का खेल सूत्रों की मानें तो 1076 हेल्पलाइन अब केवल खानापूर्ति का केंद्र बनकर रह गई है। एक तरफ जनता का इस हेल्पलाइन से भरोसा पहले ही उठ चुका है क्योंकि शिकायतों पर जमीनी कार्रवाई के बजाय 'जाली रिपोर्ट' लगाकर फाइलें बंद कर दी जाती हैं। अब इस विभाग के कर्मचारियों का भी सिस्टम से मोहभंग हो गया है। जब विभाग के भीतर ही शोषण का बोलबाला हो, तो वे जनता को क्या राहत दिलाएंगे? महंगाई के दौर में 15 हजार के लिए 'जंग' आज के दौर में जहां महंगाई आसमान छू रही है, वहां 15 हजार रुपये की मामूली तनख्वाह के लिए इन लड़कियों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। 10-10 घंटे की शिफ्ट और नाममात्र का ब्रेक—यह आधुनिक बंधुआ मजदूरी नहीं तो और क्या है? प्रशासन की यह तानाशाही बता रही है कि अपराध और भ्रष्टाचार का घड़ा अब भर चुका है और यह कभी भी फूट सकता है। सवाल: क्या मुख्यमंत्री तक इन बेटियों की आवाज पहुंचने से पहले ही पुलिस के दम पर दबा दी जाएगी? 'जाली रिपोर्ट' के खेल में शामिल अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी? क्या यही है उत्तर प्रदेश का 'महिला सशक्तिकरण'? प्रशासन को समझना होगा कि लाठी के दम पर आवाजें दबाई जा सकती हैं, लेकिन असंतोष की आग को नहीं बुझाया जा सकता।
- पंचमुखी हनुमान मंदिर में गूंजा भक्ति का जयघोष संत कबीर नगर। समय माता मंदिर के पीछे स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह भव्य आयोजन बजरंग दल एवं सनातन धर्म प्रेमियों के सहयोग से बड़े ही उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के गगनभेदी नारों से गुंजायमान रहा, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय और ऊर्जावान बन गया। उपस्थित महाराज जी ने भगवान श्री हनुमान जी के जीवन, उनकी अद्वितीय भक्ति, अपार शक्ति, सेवा भाव और धर्म रक्षा के महत्व पर प्रेरणादायक प्रवचन दिया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। साथ ही सभी भक्तों को उनका आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा एवं बजरंग बाण का पाठ कर भक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। बड़ी संख्या में बजरंगी भक्तों की सहभागिता ने आयोजन को और भी दिव्य बना दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सौरभ जायसवाल (जिला सहसंयोजक, बजरंग दल), जितेंद्र गुप्ता, हिमांशु सिंह, अजय शर्मा, शक्ति यादव, मनीष यादव, मनीष गौतम, गोलू विश्वकर्मा, सुनील पाठक, सूरज सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में सभी भक्तों ने भगवान श्री हनुमान जी से समाज, राष्ट्र और सनातन धर्म की रक्षा, उन्नति एवं सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। समय माता मंदिर के पीछे स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह भव्य आयोजन बजरंग दल एवं सनातन धर्म प्रेमियों के सहयोग से बड़े ही उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के गगनभेदी नारों से गुंजायमान रहा, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय और ऊर्जावान बन गया। उपस्थित महाराज जी ने भगवान श्री हनुमान जी के जीवन, उनकी अद्वितीय भक्ति, अपार शक्ति, सेवा भाव और धर्म रक्षा के महत्व पर प्रेरणादायक प्रवचन दिया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। साथ ही सभी भक्तों को उनका आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा एवं बजरंग बाण का पाठ कर भक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। बड़ी संख्या में बजरंगी भक्तों की सहभागिता ने आयोजन को और भी दिव्य बना दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सौरभ जायसवाल (जिला सहसंयोजक, बजरंग दल), जितेंद्र गुप्ता, हिमांशु सिंह, अजय शर्मा, शक्ति यादव, मनीष यादव, मनीष गौतम, गोलू विश्वकर्मा, सुनील पाठक, सूरज सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में सभी भक्तों ने भगवान श्री हनुमान जी से समाज, राष्ट्र और सनातन धर्म की रक्षा, उन्नति एवं सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।2
- ब्यूरो अश्विनी कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीर नगर के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में पैदल गश्त एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा लोगों को सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में थानाध्यक्ष महुली द्वारा कस्बा मुखलिसपुर में पैदल गश्त कर क्षेत्र का भ्रमण किया गया तथा स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों से संवाद कर अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने की बात कही गई। चौकी प्रभारी हरिहरपुर मय पुलिस बल द्वारा कस्बा हरिहरपुर में संध्याकालीन पैदल गश्त किया गया तथा वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 08 वाहनों से कुल ₹8000 का ई-चालान किया गया। चौकी प्रभारी मुखलिसपुर द्वारा शांति व्यवस्था के दृष्टिगत कस्बा नाथनगर में चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 05 वाहनों से ₹5000 का ई-चालान किया गया। इसी क्रम में चौकी प्रभारी शनिचरा बाबू उपनिरीक्षक परमेश कुमार मिश्रा एवं उपनिरीक्षक गौतम यादव द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उपनिरीक्षक परमेश कुमार मिश्रा द्वारा 08 वाहनों से ₹8000 तथा उपनिरीक्षक गौतम यादव द्वारा 05 वाहनों से ₹6000 का ई-चालान किया गया। इसके अतिरिक्त चौकी प्रभारी मोलनापुर द्वारा अपने चौकी क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए वाहनों की चेकिंग की गई तथा आमजन को सुरक्षा की दृष्टि से अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए जागरूक किया गया। थाना महुली पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग मिल सके।4
- संतकबीरनगर। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना महुली पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में कुल 6 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत चालान कर न्यायालय भेजा गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी मोलनापुर क्षेत्र के ग्राम मोलनापुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमरदीप पुत्र स्व. जगदीश एवं रामानन्द जायसवाल पुत्र त्रिवेणी, निवासीगण ग्राम मोलनापुर थाना महुली को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत चालान कर न्यायालय प्रेषित किया। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसहीजोत में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए ईश्वरचंद यादव (47), शिव सागर यादव (42), लालजी यादव (55) एवं सोनू (32) निवासीगण ग्राम भैंसहीजोत थाना महुली के विरुद्ध भी धारा 170 बीएनएसएस के तहत चालान की कार्रवाई कर न्यायालय भेजा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके।1
- , नटवा में सैकड़ो साल बने प्राचीन शिव मंदिर पर ग्रामीण विधायक धनघटा से सोलर लाइट लगवाने की कर रहे मांग। संत कबीर नगर जनपद के नाथनगर विकासखंड अंतर्गत नटवा ग्राम सभा में कष्ट हरण नदी के किनारे सैकड़ो साल प्राचीन शिव मंदिर पर लोगों की बहुत आस्था है। ग्रामीण श्रद्धालु भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। कार्तिक महीने में हर वर्ष यहां विशाल भंडारे का आयोजन होता है बाबा रामदास जी ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था। गांव के लोग मंदिर में लगभग 6 बीघा जमीन दान दिए थे जहां पर मंदिर परिसर स्थित है। मंदिर पर इस समय महंत परमार्थी दास और उनके शिष्य बालक दास यहा रहकर मंदिर की देखरेख पूजा अर्चना करते हैं मंदिर प्रांगण में लाइट की असुविधा है ।जिससे ग्रामीण लोगों की मांग है कि यहां पर एक विशाल सोलर लाइट की व्यवस्था विधायक धनघटा माननीय गणेश चंद चौहान के द्वारा की जाए जिससे रात के समय यहां महात्मा और ग्रामीण लोगों को आकर रहने में किसी प्रकार की सुविधा न हो और मंदिर परिसर में उजाला बना रहे। विशेष कर बरसात के महीने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है अतः ग्रामवासी महंत और गांव के ही जनार्दन यादव के नेतृत्व में भगवान सहाय ,हीरालाल ,राम पलट, राम निहोर, संचित, जोखन यादव ,इत्यादि सैकड़ो ग्रामवासी मंदिर परिसर में सोलर लाइट लगवाने की मांग कर रहे हैं। माननीय विधायक जी के द्वारा यदि इस मंदिर पर सोलर लाइट की व्यवस्था कराई जाती है तो ग्राम वासियों और क्षेत्र वासियों के लिए विशेष सौभाग्य दायक होगा2
- Post by Vipin Rai Journalist1
- Post by Kamalakant tiwari1
- बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, गहने व नकदी लेकर फरार हुए चोर संतकबीरनगर। जनपद में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित नवीन कुमार श्रीवास्तव, निवासी थाना क्षेत्र खलीलाबाद, ने कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 31 मार्च 2026 को अपने गांव गए हुए थे। इसी दौरान 2 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9 बजे जब वह वापस अपने घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर घुसते ही सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। चोरों ने बड़े ही शातिर अंदाज में घर के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान में सोने के जेवरात, चांदी के आभूषण समेत करीब 15,000 रुपये नगद शामिल बताए जा रहे हैं।1
- संतकबीर नगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन पर सुनियोजित तरीके से बिजली व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया है। समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों का कहना है कि एक ओर जहां गर्मियों से पहले बिजली की मांग बढ़ने की संभावना है, वहीं दूसरी ओर बड़े पैमाने पर संविदा कर्मियों की छंटनी और नियमित कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों व अभियंताओं के निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। इससे प्रदेश में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। संघर्ष समिति के अनुसार, खाड़ी क्षेत्र में चल रहे युद्ध के चलते इंडक्शन चूल्हों की मांग बढ़ने की संभावना है, जिससे बिजली खपत में इजाफा होगा। केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के अनुमान के मुताबिक इस वर्ष देश में बिजली की मांग 270 गीगावाट तक पहुंच सकती है, जबकि पिछले वर्ष यह 243 गीगावाट थी। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश में भी बिजली की मांग 12 से 15 प्रतिशत तक बढ़कर लगभग 36,000 मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान है। समिति ने सवाल उठाया कि ऐसी स्थिति में अनुभवी संविदा कर्मियों को हटाना बिजली व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन द्वारा जानबूझकर भय का वातावरण तैयार किया जा रहा है, ताकि भविष्य में निजीकरण को उचित ठहराया जा सके। इन नीतियों के विरोध में प्रदेश के सभी जनपदों में बिजली कर्मियों ने अपने-अपने कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया। समिति ने बताया कि 11 अप्रैल को लखनऊ में सभी घटक संगठनों की संयुक्त केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। संघर्ष समिति के पदाधिकारी सुनील प्रजापति ने आरोप लगाया कि प्रबंधन बिजली व्यवस्था को प्रभावित कर निजीकरण का रास्ता साफ करना चाहता है। वहीं नारायण चौरसिया ने बताया कि वर्ष 2017 के मानकों के अनुसार शहरी क्षेत्रों में एक सबस्टेशन पर 36 और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 कर्मचारियों की व्यवस्था थी, जिसे घटाकर क्रमशः 18.5 और 12.5 कर दिया गया है। इसके चलते प्रदेशभर में करीब 2500 संविदा कर्मियों को हटाया जा चुका है। समिति के अनुसार, वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग के नाम पर लखनऊ में 340, अयोध्या में 52 और मेरठ में 193 संविदा कर्मियों की छंटनी की गई है। कई स्थानों पर कर्मचारियों की संख्या घटकर एक-तिहाई रह गई है, जिससे संचालन प्रभावित हो रहा है। संघर्ष समिति ने आरोप लगाया कि जिन शहरों में यह व्यवस्था लागू की जा रही है, वहां भविष्य में अर्बन डिस्ट्रीब्यूशन फ्रेंचाइजी के तहत निजी कंपनियों को जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी है। पश्चिमांचल, दक्षिणांचल और मध्यांचल के कई शहरों में इस प्रक्रिया को तेज किया गया है। समिति ने चेतावनी दी कि यदि छंटनी और निलंबन की कार्रवाई तत्काल बंद नहीं की गई, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। उल्लेखनीय है कि निजीकरण के विरोध में चल रहा आंदोलन 491वें दिन में प्रवेश कर चुका है।1
- ब्यूरो संतकबीरनगर ग्राम स्वराज्य महुली। पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीर नगर के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना महुली पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में चौकी मोलनापुर क्षेत्र के ग्राम मोलनापुर में दो पक्षों के मध्य जमीनी विवाद को लेकर आमादा फौजदारी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 1. अमरदीप पुत्र स्व० जगदीश तथा 2. रामानन्द जायसवाल पुत्र त्रिवेणी, निवासीगण ग्राम मोलनापुर थाना महुली जनपद संतकबीर नगर को गिरफ्तार कर धारा 170 बी0एन0एस0एस0 के अंतर्गत चालान कर न्यायालय प्रेषित किया गया। इसी प्रकार थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसहीजोत में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के मध्य विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित करते हुए 1. ईश्वरचन्द यादव पुत्र स्व० लक्ष्मी प्रसाद उम्र 47 वर्ष, 2. शिव सागर यादव पुत्र स्व० लक्ष्मी प्रसाद उम्र 42 वर्ष, 3. लालजी यादव पुत्र स्व० राजाराम उम्र 55 वर्ष तथा 4. सोनू पुत्र शम्भूनाथ उम्र 32 वर्ष, निवासीगण ग्राम भैंसहीजोत थाना महुली जनपद संतकबीर नगर के विरुद्ध धारा 170 बी0एन0एस0एस0 के अंतर्गत चालान कर माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया। थाना महुली पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्यवाही कर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके।2