Shuru
Apke Nagar Ki App…
पति मारे तो ड्रम, बाबा मारे तो धर्म.. वाह रे अंधभक्ती
सबसे तेज खबर उत्तर प्रदेश Sabse Tej Khabar Uttar Pradesh
पति मारे तो ड्रम, बाबा मारे तो धर्म.. वाह रे अंधभक्ती
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- बागपत मे गुरुवार को भरी मीटिंग मे डीएम अस्मिता लाल की मेज पर लंगूर आकर बैठ गया। यह देख डीएम डर गईं और अपनी कुर्सी छोड़कर खड़ी हो गईं। डीएम ने लंगूर की तरफ इशारा करते हुए कहा- बैठ जाओ। लंगूर कुछ देर तक मेज पर बैठा रहा। इस बीच डीएम का अर्दली आया। उसने पुचकार कर लंगूर को भगाया। तब लोगों ने राहत की सांस ली। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। डीएम ने मुस्कुराते हुए लंगूर को इशारा किया- बैठ जाओ बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे डीएम अस्मिता लाल विकास भवन में किसान दिवस की बैठक चल रही थी। पुलिस अधीक्षक सूरज राय भी मौजूद थे। किसान बारी-बारी से अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रख रहे थे। तभी अचानक लंगूर मीटिंग हॉल मे पहुंच गया। पढ़िए पूरा मामला... किसानो की मेजो से होते हुए वह सीधे डीएम के पास जा पहुंचा। लंगूर को अपने करीब देखकर डीएम अस्मिता लाल ने तुरंत अपनी कुर्सी छोड़ दी और मुस्कुराते हुए उसकी ओर इशारा करते हुए कहा- बैठो इधर बैठो । लंगूर का नाम मटरू। वह अक्सर कलेक्ट्रेट परिसर में नजर आता रहता है। वहां के कर्मचारियों व अधिकारियों के बीच काफी जाना पहचाना है। इससे पहले भी वह कई बार वहां देखा गया है। करीब दो महीने पहले मटरू किसान धरने के दौरान डीएम के पास पहुंच गया था। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता सीएम के नाम ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। वो कलेक्ट्रेट परिसर मे ही धरने पर बैठ गए। डीएम अस्मिता लाल को जैसे इसकी सूचना मिली तो वे खुद किसानो के पास पहुंच गईं। इस दौरान वहां एक लंगूर भी आकर बैठ गया। डीएम की नजर लंगूर पर पड़ी तो वो जमीन पर बैठकर उसके साथ खेलने लगीं। लंगूर ने डीएम के हाथ को पकड़ लिया। इस पर उन्होंने कहा- नो मटरू। तभी साथ बैठे किसान हंस पड़े। किसानो ने कहा- मैडम नो कहने से ये नही मानेगा। ये सुनकर डीएम भी हंस पड़ीं। अस्मिता लाल 2015 बैच की आईएएस अधिकारी दिल्ली निवासी अस्मिता लाल 2015 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें पहली बार जिला मजिस्ट्रेट का प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले वे गाजियाबाद मे मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के पद पर कार्यरत थीं। गाजियाबाद की सीडीओ के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने 'बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ' अभियान के लिए बहुत काम किया।1
- BAGHPAT DESK:- बागपत पुलिस और एनिमल वेलफेयर एसोसिएशन की टीम ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास से 170 दुर्लभ प्रजाति के तोते बरामद किए हैं। इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उनके दो साथी मौके से फरार हो गए। यह कार्रवाई मवीकला टोल के निकट एक संदिग्ध गाड़ी को रोकने के बाद की गई। गाड़ी की तलाशी के दौरान उसमें सात प्लास्टिक के बक्से मिले, जिनमें तोतों को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस और एनिमल वेलफेयर एसोसिएशन की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। एनिमल वेलफेयर ऑफिसर गौरव गुप्ता ने बताया कि उन्हें तोतों की तस्करी के संबंध में सूचना मिली थी। इसके बाद एक जाल बिछाया गया और बागपत पुलिस से संपर्क किया गया। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान कन्नौज निवासी खुर्शीद, मोहसिन और राजा के रूप में हुई है। फरार हुए दो साथियों के नाम शमीम और सोहराब बताए गए हैं, जिनकी तलाश जारी है। गुप्ता ने यह भी जानकारी दी कि ये तोते राजस्थान से गाजियाबाद के लोनी ले जाए जा रहे थे। तस्कर एक निजी गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे थे। सूचना के आधार पर ही इन आरोपियों को पकड़ा गया। फिलहाल, बागपत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार तस्करों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1
- दिल्ली: भारत में ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फतहली विदेश मंत्रालय (MEA) से रवाना हुए। अधिक जानकारी का इंतज़ार है।1
- हमारा योगी आदित्यनाथ जी से अनुरोध है कि इस विषय पर ध्यान दें, जब यूपी का रोड टैक्स भर जाए तो किस बात पर नगर निगम के नाम पर पर्ची कटाएं1
- *डिबाई के दानपुर ब्लॉक में शनिवार को नारी शक्ति को समर्पित एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया* रिपोर्टर शफीकुर्रहमान कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज में अपनी भूमिका को और मजबूत करने का संकल्प लिया। सभा का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी के प्रति जागरूक करना था। संचालन प्रमोद मीणा ने किया इस अवसर पर दानपुर ब्लॉक प्रमुख आनंद लोधी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैं और उनके सशक्तिकरण के बिना विकास की कल्पना अधूरी है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं से इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में नरौरा से आईं सीमा चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है। जनसभा में क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानों ने भी भाग लिया और महिला सशक्तिकरण के लिए हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने एकजुट होकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।1
- Post by न्यूज़ आइकॉन 241
- घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया और फिर उन्हें सड़क पर पैदल घुमाते हुए लाठियों से सख्ती दिखाई। इस दौरान पुलिस ने साफ संदेश दिया कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वीओ: इस कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस तरह की कार्रवाई को लेकर कानून विशेषज्ञों में बहस भी छिड़ गई है कि क्या यह तरीका न्यायसंगत है या नहीं। एंकर: फिलहाल उज्जैन पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से इलाके में शांति बहाल होने की बात कही जा रही है, लेकिन पुलिस के इस अंदाज पर सवाल भी उठ रहे हैं उज्जैन में वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले उन्मादी युवकों पर पुलिस का डंडा चला। आरोप है कि ये युवक सड़क पर खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा रहे थे और आम लोगों में दहशत फैला रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया और फिर उन्हें सड़क पर पैदल घुमाते हुए लाठियों से सख्ती दिखाई। इस दौरान पुलिस ने साफ संदेश दिया कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वीओ: इस कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस तरह की कार्रवाई को लेकर कानून विशेषज्ञों में बहस भी छिड़ गई है कि क्या यह तरीका न्यायसंगत है या नहीं। एंकर: फिलहाल उज्जैन पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से इलाके में शांति बहाल होने की बात कही जा रही है, लेकिन पुलिस के इस अंदाज पर सवाल भी उठ रहे हैं उज्जैन में वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले उन्मादी युवकों पर पुलिस का डंडा चला। आरोप है कि ये युवक सड़क पर खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा रहे थे और आम लोगों में दहशत फैला रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया और फिर उन्हें सड़क पर पैदल घुमाते हुए लाठियों से सख्ती दिखाई। इस दौरान पुलिस ने साफ संदेश दिया कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा वीओ: इस कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस तरह की कार्रवाई को लेकर कानून विशेषज्ञों में बहस भी छिड़ गई है कि क्या यह तरीका न्यायसंगत है या नहीं। फिलहाल उज्जैन पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से इलाके में शांति बहाल होने की बात कही जा रही है, लेकिन पुलिस के इस अंदाज पर सवाल भी उठ रहे हैं1
- पति मारे तो ड्रम, बाबा मारे तो धर्म.. वाह रे अंधभक्ती1