जालौन: मुखबिरों की जगह ‘दलालों’ का बोलबाला? चोरी के खुलासे में देरी से उठे सवाल जालौन में लगातार हो रही चोरियों और उनके खुलासे में हो रही देरी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ताजा मामला चार बैटरी चोरी का है, पीड़ित शाहरुख पुत्र रहमान, निवासी कटरा (जालौन), ने बताया कि दिनांक 04 जनवरी 2026की रात को उनके रिक्शा में लगी बैटरियों को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। जिसमें करीब 110 दिन बीत जाने के बाद भी न तो घटना का खुलासा हो सका है और न ही अब तक FIR दर्ज की गई है। पीड़ित का आरोप है कि जब वह पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचा तो कार्रवाई करने के बजाय उसे ही कहा गया कि “तुम्हे किस पर शक है...इस रवैये से पीड़ित खुद को असहाय महसूस कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले जहां पुलिस मुखबिर तंत्र के सहारे अपराधों का जल्द खुलासा करती थी, वहीं अब “दलालों” का दखल बढ़ने की चर्चा है। लोगों का आरोप है कि इसी वजह से न तो समय पर कार्रवाई हो रही है और न ही अपराधियों पर शिकंजा कस पा रहा है। लगातार बढ़ती घटनाओं और लंबित मामलों को देखते हुए सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पुलिस व्यवस्था अब किस भरोसे चल रही है? अगर समय रहते मामलों का खुलासा नहीं हुआ तो अपराधियों के हौसले और बुलंद हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि लोगों का पुलिस पर भरोसा कायम रह सके।
जालौन: मुखबिरों की जगह ‘दलालों’ का बोलबाला? चोरी के खुलासे में देरी से उठे सवाल जालौन में लगातार हो रही चोरियों और उनके खुलासे में हो रही देरी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ताजा मामला चार बैटरी चोरी का है, पीड़ित शाहरुख पुत्र रहमान, निवासी कटरा (जालौन), ने बताया कि दिनांक 04 जनवरी 2026की रात को उनके रिक्शा में लगी बैटरियों को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। जिसमें करीब 110 दिन बीत जाने के बाद भी न तो घटना का खुलासा हो सका है और न ही अब तक FIR दर्ज की गई है। पीड़ित का आरोप है कि जब वह पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचा तो कार्रवाई करने के बजाय उसे ही कहा गया कि “तुम्हे किस पर शक है...इस रवैये से
पीड़ित खुद को असहाय महसूस कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले जहां पुलिस मुखबिर तंत्र के सहारे अपराधों का जल्द खुलासा करती थी, वहीं अब “दलालों” का दखल बढ़ने की चर्चा है। लोगों का आरोप है कि इसी वजह से न तो समय पर कार्रवाई हो रही है और न ही अपराधियों पर शिकंजा कस पा रहा है। लगातार बढ़ती घटनाओं और लंबित मामलों को देखते हुए सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पुलिस व्यवस्था अब किस भरोसे चल रही है? अगर समय रहते मामलों का खुलासा नहीं हुआ तो अपराधियों के हौसले और बुलंद हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि लोगों का पुलिस पर भरोसा कायम रह सके।
- Post by Bheem rajawat 96288004582
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां बीच सड़क पर लड़ रहे सांडों की चपेट में आने से दो महिलाएं एक युवक और एक मासूम बच्ची चुटहिल हुए हैं देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर1
- नया पटेल नगर में कांच के मंदिर के पीछे दो माह पहले डाली गई पाइपलाइन, अब तक नहीं शुरू हुई पानी सप्लाई, उखड़ी सड़कें और कीचड़ से लोग परेशान1
- Post by UttarPradeski takat newspaper1
- कदौरा में बीच सड़क बंद हुई थाने की गाड़ी! पुलिस कर्मियों ने लोगों के साथ लगाया धक्का, वीडियो वायरल!!..... थाना क्षेत्र पर एक सरकारी गाड़ी खराब हो गई जिसे धक्के लगाकर स्टार्ट कराया गया!!1
- Post by Sugirv Kushwha1
- डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में प्रदेश आज तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्सप्रेसवे नेटवर्क, और उभरते इंडस्ट्रियल कॉरिडोर ने उत्तर प्रदेश को निवेश और रोजगार का मजबूत केंद्र बना दिया है। उद्योग बढ़ रहे हैं, अवसर बढ़ रहे हैं, और युवाओं के सपनों को मिल रहा है। नया आसमान। नया उत्तर प्रदेश — विकास, विश्वास और संभावनाओं की पहचान।1
- Post by Bheem rajawat 96288004583