मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- देश की प्रगति में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय डोंगरिया में कुर्मी समाज सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, विकास कार्यों की दी सौगात अखिल भारतीय क्षत्रिय कुर्मी समाज सम्मेलन: मुख्यमंत्री साय ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां कुर्मी समाज मेहनतकश और प्रगतिशील समाज : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कबीरधाम में कुर्मी समाज सम्मेलन, मुख्यमंत्री साय ने एकता और शिक्षा पर दिया जोर देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर, 10 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कबीरधाम जिले के डोंगरिया में आयोजित अखिल भारतीय क्षत्रिय कुर्मी समाज के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज की एकता, संगठन और देश-प्रदेश के विकास में कुर्मी समाज के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि संगठित और सशक्त समाज ही मजबूत राष्ट्र की आधारशिला होता है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को सिंचाई, सड़क और धार्मिक पर्यटन से जुड़े कई विकास कार्यों की सौगात भी दी। इससे पहले उन्होंने जलेश्वर महादेव धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कुर्मी समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जैसी महान विभूतियों ने देश की एकता और राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि कुर्मी समाज मेहनतकश, जागरूक और प्रगतिशील समाज है, जिसने खेती-किसानी से लेकर शिक्षा, प्रशासन और सामाजिक नेतृत्व तक हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चल रहे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनर्जागरण का उल्लेख करते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक बना है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार रामलला दर्शन योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन करा रही है और अब तक लगभग 42 हजार लोग इसका लाभ ले चुके हैं। साथ ही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को भी पुनः प्रारंभ किया गया है, जिसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को देश के 19 प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जा रही है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में “मोदी की गारंटी” को धरातल पर उतारने का कार्य किया है। महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 27 किश्तों का भुगतान किया जा चुका है, जिससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता मिली है। उन्होंने कहा कि राज्य में 10 हजार 500 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिससे कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही रेलवे अधोसंरचना के विस्तार और आधुनिकीकरण पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। प्रदेश की पांच प्रमुख शक्ति पीठों को धार्मिक और सांस्कृतिक कॉरिडोर के माध्यम से जोड़ने की दिशा में भी सरकार कार्य कर रही है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि समाज की असली ताकत उसकी एकता और संगठन में होती है। उन्होंने समाज से शिक्षा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि कुर्मी समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकजुटता और पारस्परिक विश्वास है। तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भी समाज की प्रगतिशील सोच और मेहनतकश पहचान की सराहना की। अखिल भारतीय क्षत्रिय कुर्मी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार ने कहा कि समाज की संगठनात्मक परंपरा 132 वर्षों से अधिक पुरानी है और समाज ने अपनी मेहनत एवं सामाजिक मूल्यों के बल पर देशभर में विशेष पहचान बनाई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और समाज के लोग उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- देश की प्रगति में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय डोंगरिया में कुर्मी समाज सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, विकास कार्यों की दी सौगात अखिल भारतीय क्षत्रिय कुर्मी समाज सम्मेलन: मुख्यमंत्री साय ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां कुर्मी समाज मेहनतकश और प्रगतिशील समाज : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कबीरधाम में कुर्मी समाज सम्मेलन, मुख्यमंत्री साय ने एकता और शिक्षा पर दिया जोर देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर, 10 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कबीरधाम जिले के डोंगरिया में आयोजित अखिल भारतीय क्षत्रिय कुर्मी समाज के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज की एकता, संगठन और देश-प्रदेश के विकास में कुर्मी समाज के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि संगठित और सशक्त समाज ही मजबूत राष्ट्र की आधारशिला होता है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को सिंचाई, सड़क और धार्मिक पर्यटन से जुड़े कई विकास कार्यों की सौगात भी दी। इससे पहले उन्होंने जलेश्वर महादेव धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कुर्मी समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जैसी महान विभूतियों
ने देश की एकता और राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि कुर्मी समाज मेहनतकश, जागरूक और प्रगतिशील समाज है, जिसने खेती-किसानी से लेकर शिक्षा, प्रशासन और सामाजिक नेतृत्व तक हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चल रहे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनर्जागरण का उल्लेख करते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक बना है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार रामलला दर्शन योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन करा रही है और अब तक लगभग 42 हजार लोग इसका लाभ ले चुके हैं। साथ ही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को भी पुनः प्रारंभ किया गया है, जिसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को देश के 19 प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जा रही है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में “मोदी की गारंटी” को धरातल पर उतारने का कार्य किया है। महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 27 किश्तों का भुगतान किया जा चुका है, जिससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता मिली है। उन्होंने कहा कि राज्य में 10 हजार 500 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिससे कृषि
क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही रेलवे अधोसंरचना के विस्तार और आधुनिकीकरण पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। प्रदेश की पांच प्रमुख शक्ति पीठों को धार्मिक और सांस्कृतिक कॉरिडोर के माध्यम से जोड़ने की दिशा में भी सरकार कार्य कर रही है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि समाज की असली ताकत उसकी एकता और संगठन में होती है। उन्होंने समाज से शिक्षा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि कुर्मी समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकजुटता और पारस्परिक विश्वास है। तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भी समाज की प्रगतिशील सोच और मेहनतकश पहचान की सराहना की। अखिल भारतीय क्षत्रिय कुर्मी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार ने कहा कि समाज की संगठनात्मक परंपरा 132 वर्षों से अधिक पुरानी है और समाज ने अपनी मेहनत एवं सामाजिक मूल्यों के बल पर देशभर में विशेष पहचान बनाई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और समाज के लोग उपस्थित रहे।
- सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाला आरोपी पकड़ा गया 🚨 सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨 शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण करने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाले आरोपी को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनोज दास को गिरफ्तार किया। आरोपी पर बीएनएस, आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। ⚠️ आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दबाव बनाने की कोशिश की। 👮♂️ गांधीनगर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। महिलाओं की सुरक्षा और साइबर अपराधों के खिलाफ सरगुजा पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। #SurgujaPolice #CyberCrime #Ambikapur #CrimeNews #Chhattisgarh #WomenSafety #सरगुजा_पुलिस #साइबर_क्राइम1
- जमीन बंटवारे का विवाद बना खून-खराबा ⚠️ भाई ने भाई की ली जान, आरोपी दंपति गिरफ्तार 🚔 सूरजपुर जिले के चौकी चेन्द्रा अंतर्गत ग्राम चन्द्रमेढ़ा में जमीन के हिस्सा बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महेंद्र टोप्पो (50) पर उसके बड़े पिता धर्मदेव टोप्पो और उनकी पत्नी सुषमा ने ईंट से हमला कर दिया था। घायल महेंद्र को पहले भैयाथान अस्पताल, फिर जिला अस्पताल सूरजपुर एवं अम्बिकापुर में उपचार कराया गया, लेकिन 8 मई को उसकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट में मृत्यु हत्यात्मक पाए जाने पर पुलिस ने मामला हत्या में परिवर्तित कर आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट भी जब्त कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है।1
- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज जिले में डायल 112 सेवा का शुभारंभ किया गया है। यह सेवा अब अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और आपातकालीन मदद के लिए पुलिस को और भी तेज़ी से पहुंचाएगी। शुरुआती तौर पर एक वाहन 24 घंटे काम करेगा, जल्द ही पूरे जिले में 11 अतिरिक्त गाड़ियां उपलब्ध होंगी।2
- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पहाड़ी कोरवा परिवार को परिजन के शव के लिए शव वाहन नहीं मिला। मजबूरन उन्हें 25 किलोमीटर तक शव को ट्रैक्टर पर ले जाना पड़ा, जिससे सुशासन के सरकारी दावों पर सवाल उठे। सांसद ने भी व्यवस्था में कमी स्वीकार करते हुए जल्द शव वाहन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।1
- *दुकान में दिनदहाड़े चोरी करते पकड़ाया युवक, ऐसे निपटा मामला!* रायगढ़ जिले में एक दुकान में दिनदहाड़े सामान चोरी कर रहे युवक को व्यवसायी ने मौके पर ही पकड़ लिया और उस स्थिति से निपटने के लिए दुकानदार ने जो तरीका अपनाया उसका वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी में कैद हुआ यह वीडियो अब सार्वजनिक प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले से जुड़ा वायरल वीडियो धरमजयगढ़ नगर क्षेत्र के राजमहल गेट के पास स्थित एक दुकान का बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहे युवक द्वारा बेखौफ होकर इस तरह का कृत्य किए जाने को लेकर स्थानीय लोग एक ओर हैरानी व्यक्त कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा को लेकर चिंता भी व्यक्त कर रहे हैं।1
- जशपुर के बागबहार से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। झारपारा निवासी जोगेंद्र बढ़ई को धूप में बांधकर घंटों पीटने का आरोप, घटना का वीडियो भी सामने आया। जशपुर के बागबहार से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। झारपारा निवासी जोगेंद्र बढ़ई को धूप में बांधकर घंटों पीटने का आरोप, घटना का वीडियो भी सामने आया।1
- छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में आयोजित सुशासन शिविर में राजकुमारी को अपने अस्पताल में भर्ती भाई रामब्रिज के लिए आयुष्मान कार्ड मिला। इससे उनके भाई के इलाज में आ रही दिक्कतें खत्म होंगी, और उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। सरकार की इस जनहितकारी योजना से गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है।1
- मथुरा में महाराणा प्रताप की जयंती बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षत्रिय सभा के पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों ने उनके शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को याद किया। सभी ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।1