स्वच्छ पट्टी सुंदर पट्टी के सपनों पर नगरपंचायत ही लगा रहा ग्रहण पट्टी नगर में स्वच्छता के बड़े-बड़े दावों की हकीकत अब मेला मैदान में साफ दिखाई दे रही है। सबके आराध्य प्रभु श्रीराम की आस्था से जुड़े इस ऐतिहासिक मैदान को नगर पंचायत की गाड़ियां और हाथ ठेले कूड़ाघर बना रहे हैं। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी नगर के विभिन्न मोहल्लों से कूड़ा उठाकर सीधे मेला मैदान में ही डाल रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि नगर पंचायत के जिम्मेदार लोग मौन साधे हुए हैं और लोगों को यह कहकर गुमराह कर रहे हैं कि कूड़ा सेंटर पर भेजा जा रहा है। नगर पंचायत में सैकड़ों सफाई कर्मचारियों की फौज होने के बावजूद सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आ रही है। बीच बाजार स्थित मैदान में कूड़ा इकट्ठा होने से आसपास के दुकानदारों और नगरवासियों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी और जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या को सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। नगरवासियों ने मांग की है कि मेला मैदान में कूड़ा फेंकने की व्यवस्था तुरंत बंद की जाए और नगर पंचायत स्वच्छ पट्टी सुंदर पट्टी के अपने दावे को सच साबित करे।

- उनका कहना है कि जमीन तो ले लिए लेकिन पैसा नहीं दिए ! उसी को लेकर चल रहा था आपस में विवाद इस संबंध में प्रशासन का कहना है कि सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसे बक्शा नहीं जाएगा DM Pratapgarh Pratapgarh Police1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ1
- जौनपुर। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती के उपलक्ष्य में गाजीपुर से लखनऊ तक निकाली जा रही साइकिल यात्रा का बदलापुर में भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा बीएसपी कार्यकर्ता प्रशांत द्वारा निकाली जा रही है, जो साइकिल से गाजीपुर से चलकर लखनऊ पहुंचेंगे। गुरुवार को बदलापुर विधानसभा क्षेत्र स्थित अंबेडकर तिराहा पर पहुंचने पर स्थानीय बसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रशांत का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया और उनके इस प्रयास की सराहना की गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह साइकिल यात्रा 15 मार्च को लखनऊ में मनाई जाने वाली मान्यवर कांशीराम जी की जयंती को समर्पित है। यात्रा के दौरान प्रशांत विभिन्न जिलों और कस्बों से होकर गुजरते हुए लोगों को मान्यवर कांशीराम जी के विचारों और उनके सामाजिक योगदान के बारे में जागरूक कर रहे हैं। रास्ते में कई स्थानों पर बसपा समर्थकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जा रहा है। बदलापुर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बसपा के विधानसभा अध्यक्ष सुनील कुमार गौतम और जिला पंचायत सदस्य रंजीत राजा ने प्रशांत को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांशीराम जी ने समाज के दबे-कुचले और वंचित वर्गों को राजनीतिक पहचान दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचार आज भी समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे, जिन्होंने साइकिल यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रशांत का उत्साहवर्धन किया।2
- Akhilesh Yadav से मुलाकात में क्या हुई बात? खुद Shankaracharya ने बताया #AkhileshYadav #Shankaracharya #SwamiAvimukteshwaranand1
- लखनऊ के बुलेट की हड्डी भयानक जाम1
- जौनपुर। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक Kanshi Ram की जयंती के उपलक्ष्य में गाजीपुर से लखनऊ तक निकाली जा रही साइकिल यात्रा का गुरुवार को बदलापुर में भव्य स्वागत किया गया। बसपा कार्यकर्ता प्रशांत द्वारा निकाली जा रही यह यात्रा विभिन्न जिलों और कस्बों से होकर लखनऊ पहुंचेगी, जहां 15 मार्च को जयंती कार्यक्रम में शामिल होगी। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के अंबेडकर तिराहा पर पहुंचने पर स्थानीय बसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रशांत का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उनके इस प्रयास की सराहना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह यात्रा लोगों को कांशीराम जी के विचारों और उनके सामाजिक योगदान से अवगत कराने का माध्यम बन रही है। कार्यक्रम में बसपा के विधानसभा अध्यक्ष सुनील कुमार गौतम और जिला पंचायत सदस्य रंजीत राजा ने कहा कि कांशीराम जी ने वंचित और दबे-कुचले वर्गों को राजनीतिक पहचान दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। इस मौके पर कई कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- प्रशासन के पक्ष में कई जनप्रतिनिधि बयान बाजी करते हुए नजर आ रहे हैं तेरा मिल प्रधान राहुल यादव ने कहा कि होली के पर्व पर कब हुरदंग में बदल गया कोई कुछ समझ नहीं पाया लेकिन थाने के प्रभारी सत्येंद्र भदोरिया द्वारा जो भी फैसला लिया गया कानून व्यवस्था में एवं आम नागरिकों की सुरक्षा में को लेकर वह बहुत सराहनीय रहा हूं उन्होंने बताया कि क्षेत्र के व्यापारी अपने रोजी रोजगार पर ध्यान दें किसी के बहकावे में ना आए कुछ लोग अराजक तत्व बाजार बंद करने का आवाहन कर रहे हैं उनकी बातों पर ध्यान ना दें प्रशासन अपना कार्यवाही कर रहा है निष्पक्षता से और उन्होंने बताया कि जिले के पुलिस अधीक्षक बहुत ही ईमानदार न्याय प्रिय हैं जो भी पुलिस की गलती होगी अपने हिसाब से काम करेंगे उनके ऊपर विश्वास करें उन्होंने बताया कि व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक के ऊपर भरोसा जताते हुए अपनी दुकान को नहीं बंद किया उनके कहने पर व्यापारियों की सोच बहुत ही सराहनीय एवं कानून व्यवस्था के हिसाब से ठीक-ठाक है व्यापारियों को गुमराह करके उनके रोजी रोजगार में नुकसान पहुंचाना या गलत बात है थाना क्षेत्र के व्यापारियों ने बताया कि हम लोग दुकान नहीं बंद करेंगे हम लोग पुलिस प्रशासन एवं जिले के एसपी के कार्यवाही से संतुष्ट हैं और ग्राम प्रधान ने बताया कि होली के पर्व पर अगर प्रशासन अलर्ट नहीं होता तो बहुत बड़ी घटना हो जाती प्रशासन के सतर्कता की वजह से घटना नहीं हुई और आराध्या तत्वों की साजिश हुई नाकाम और उन्होंने बताया कि कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटी सेकने के लिए भोली भाली जनता को एवं व्यापारियों को गुमराह करने का प्रयास लगातार कर रहे हैं1
- Post by Anupam tiwari1