टिहरी पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, बोले- देवभूमि में पर्यटन की अपार संभावनाएं; झील और मेडिकल कॉलेज का मुद्दा उठा ्नई टिहरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद तथा प्रसिद्ध शायर जनाब इमरान प्रतापगढ़ी भारत सरकार की परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी संसदीय स्थायी समिति के दो दिवसीय अध्ययन भ्रमण के तहत टिहरी जनपद पहुंचे। इस दौरान ताज होटल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राकेश राणा पूर्व राज्य मंत्री सैयद मुसरफ़ अली प्रदेश सचिव राकेश मियां की ओर से उनका गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर इमरान प्रतापगढ़ी ने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता की प्रशंसा करते हुए कहा कि “देवभूमि उत्तराखंड मैं धार्मिक सांस्कृतिक साहसिकपर्यटन की अपार संभावनाएं है यहां पिरान कलियर से लेकर गंगोत्री तक धारचूला से लेकर यमुनोत्री तक चारों दिशाओं में प्रकृति ने बहुत कुछ दिया है” उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की शांत वादियां, पवित्र नदियां, कल-कल बहती जलधाराएं और हिमालय की अडिग पर्वत श्रृंखलाएं मनुष्य को निष्ठा, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश में पर्यटन को योजनाबद्ध तरीके से विकसित कर इसे रोजगार से जोड़ने की दिशा में अभी और महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। संसदीय स्थायी समिति के अध्ययन भ्रमण का उद्देश्य भी प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं को करीब से समझना है। टिहरी झील को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर लाने की मांग प्रदेश कांग्रेस के महासचिव राकेश राणा तथा प्रदेश सचिव एडवोकेट राकेश मियां ने इमरान प्रतापगढ़ी से मुलाकात कर उन्हें टिहरी जनपद की विभिन्न समस्याओं एवं विकास की संभावनाओं से अवगत कराया। इस दौरान टिहरी बांध की विशाल झील को राष्ट्रीय एवं एशियाई पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाने, यहां जल क्रीड़ा एवं साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा पर्यटन के माध्यम से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव उनके समक्ष रखा गया। टिहरी मेडिकल कॉलेज का मुद्दा संसद में उठाने का आग्रह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्य मंत्री सैयद मुशर्रफ अली ने नई टिहरी में लंबे समय से चल रहे टिहरी मेडिकल कॉलेज आंदोलन की जानकारी भी राज्यसभा सांसद को दी। उनसे आग्रह किया गया कि जिला मुख्यालय नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के इस महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे को संसद में उठाया जाए। इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि संबंधित दस्तावेज एवं पत्रावली उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे इस विषय को आने वाले समय में सदन के समक्ष रखने का प्रयास कर सकें। पहाड़ी अरसे और रोटाने से हुआ स्वागत इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस की ओर से इमरान प्रतापगढ़ी को टिहरी जनपद के अग्राखाल के प्रसिद्ध पहाड़ी अरसे और रोटाने भेंट किए गए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह भेंट टिहरी की लोक-संस्कृति, परंपरा और पहाड़ी आतिथ्य का प्रतीक है। टिहरी प्रवास के दौरान इमरान प्रतापगढ़ी ने खूबसूरत मौसम और गंगा की कल-कल करती स्वर-लहरियों के बीच अपने पिताजी के साथ भी समय बिताया तथा बचपन की यादों को ताजा किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव एवं पूर्व राज्यमंत्री सैयद मुशर्रफ अली, प्रदेश कांग्रेस महासचिव राकेश राणा तथा प्रदेश सचिव एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष ऋषिकेश एडवोकेट राकेश मियां उपस्थित रहे। प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इमरान प्रतापगढ़ी का टिहरी आगमन न केवल पर्यटन की संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि टिहरी मेडिकल कॉलेज जैसे जनहित के मुद्दों को संसद तक पहुंचाने का भी महत्वपूर्ण अवसर है।

- *एसएसपी दून के नेतृत्व में शराब तस्करों पर जारी दून पुलिस का एक्शन* *अलग-अलग थाना क्षेत्रों से शराब तस्करी में लिप्त 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार* *अभियुक्तों के कब्जे से 05 पेटी से अधिक अवैध देसी शराब हुई बरामद* *शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन छोटा हाथी को पुलिस ने किया सीज* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध। प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है:- *1- कोतवाली ऋषिकेश* *लगभग 04 पेटी अवैध देसी शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त वाहन को पुलिस ने किया सीज :-* कोतवाली ऋषिकेश पर गठित अलग-अलग टीमों द्वारा दिनांक: 15-09-24 को चैकिंग के दौरान पुराने रेलवे स्टेशन गेट, डाकघर आईडीपीएल के सामने एवं परशुराम चौक ऋषिकेश से 03 अभियुक्तों 01: रोबिन कुमार पुत्र नरेश कुमार, 02: सौरब पुत्र रमेश कुमार तथा 03: भोले पुत्र सुरेश को अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। सभी अभियुक्तों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये। शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन छोटा हाथी संख्या: यू0के0-14-सीए -2855 को सीज किया गया। *विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* 1- रोबिन कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी 134 अवधूत मार्ग वाल्मिकी नगर, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 40 वर्ष। 2- सौरब पुत्र रमेश कुमार निवासी तुलसी विहार कालोनी हनुमान मन्दिर के पास श्यामपुर, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 25 वर्ष। 3- भोले पुत्र सुरेश निवासी। गोविन्द नगर झुग्गी झोपडी परशुराम चौक, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 29 वर्ष। *बरामदगी:* (1) अभियुक्त रोबिन कुमार के कब्जे से 27 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब (2) अभियुक्त सौरब के कब्जे से 35 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब (3) अभियुक्त भोले के कब्जे से 110 ट्रेटा पैक माल्टा देशी शराब (4) टाटा ऐस (छोटा हाथी) वाहन संख्या यू0के0-14-सीए-2855 *2- कोतवाली पटेलनगर* *86 ट्रेटा पैक देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार:* पटेलनगर पुलिस द्वारा दिनांक 15-09-2026 को मुखबिर की सूचना पर महाराणा प्रताप ग्राउण्ड आईएसबीटी पटेलनगर के पास से 01 अभियुक्त अमित पुत्र मुकेश कुमार को 86 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्व थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0-639/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। *विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* 1- अमित पुत्र मुकेश कुमार निवासी टर्नर रोड, लेन नम्बर 01, क्लेमनटाउन, उम्र 38 वर्ष *बरामदगी:* 86 टैट्रा पैक देसी शराब3
- हरिद्वार में रामलीलाओं का इतिहास डेढ़ दशक से भी अधिक पुराना है। आजादी से पूर्व रामलीला के मंचन के लिए अंग्रेजी हुकूमत से अनुमति लेनी पड़ती थी लेकिन धर्मनगरी में अब दर्जनों स्थानों पर रामलीलाओं का आयोजन होता है। आमतौर पर रक्षाबंधन के बाद रामलीलाओं की तैयारियां शुरू हो जाती हैं और लीला के पात्रों को मंचन का पूर्वाभ्यास कराना शुरू कर दिया जाता है। हालांकि एक वक्त तक हरिद्वार में रामलीलाएं पूरी तरह से रामायण चौपाईयों से जुड़ी रही लेकिन अब बदलते वक्त के साथ उन्हें फिल्मी गीतों की धुनों के साथ जोड़ दिया गया। अब धर्मनगरी में अनेक स्थानों पर रामलीलाओं की रिहर्सल शुरू हो चुकी हैं। रामलीलाओं में रुचि रखने वाले इन रिहर्सलों का भी आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं। (_कुमार दुष्यंत_)1
- बिना लाइसेंस चल रहे हुक्का बार की अब नहीं खैर, बिना लाइसेंस चल रहे बार का काटा चालान। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैफे आदि प्रतिष्ठानों में औचक चैकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान कोतवाली गंगनहर पुलिस ने क्षेत्र में चलाए जा रहे हुक्का बार पहुंचकर रिकॉर्ड खंगाले तो सामने आया कि संचालक द्वारा उक्त बार बिना लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। साथ ही संचालक द्वारा बिना सत्यापन के ही नियुक्त किए गए स्टॉफ से काम लिया जा रहा था। नियमानुसार आरोपी संचालक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी का पुलिस अधिनियम के तहत ₹10000/- का चालान काटा। उक्त संचालक सहित अन्य होटल, ढाबो, बार के संचालकों को स्पष्ट शब्दों में बताया गया कि बिना वैध लाइसेंस न ऐसे बार संचालित किए जाएं न बिना वैध आईडी किसी व्यक्ति को रुकने दिया जाए। बिना सत्यापन कर्मचारी रखने पर भी कड़ी चालानी कार्रवाई करने की संबंधित को स्पष्ट चेतावनी दी गई। इसके साथ ही संचालकों को अपने प्रतिष्ठान में सी.सी.टी.वी. कैमरा और सुरक्षा उपकरण चालू दशा में रखने, एंट्री/ एग्जिट पॉइंट्स पर अच्छी गुणवत्ता के कैमरे लगाने एवं संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए। *विवरण आरोपी संचालक-* फहीम कुरेशी पुत्र तस्लीम कुरैशी निवासी रामपुर चुंगी1
- CM हेल्पलाइन 1905 पर खुद एक्शन में CM धामी, शिकायतों का लिया अपडेट; संतोषजनक जवाब न मिलने पर अफसरों को लगाई फटकार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने CM हेल्पलाइन 1905 पर दर्ज शिकायतों की खुद फोन कर स्थिति जानी। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से सीधे बात कर पूछा कि उनकी समस्याओं का समाधान हुआ या नहीं। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर सीएम ने हरिद्वार के डीएम और CDO से फोन पर ही जवाब मांगा और लंबित शिकायतों को अगले सप्ताह तक निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।1
- dhan ki madayi Lucky Panwar Pahadi YouTube channel par pori vlog video please friends like subscribe Share Lucky Panwar Pahadi YouTube channel pe poori vlog video Dhekhe1
- पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान पिछले 20 दिनों से शरली गांव में पानी की समस्या से जूझ रहे हैं सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उप मंडल कफोटा के शरली गांव में पिछले 20 दिनों से पानी नहीं है जिसके वजह से ग्रामीणों को बाहरी दिखतों का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों का कहना है कि कम से कम 2 किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है जिसके वजह से भारी दिखते हो रही है इस समस्या को लेकर जल शक्ति विभाग व उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से भी पानी की समस्या से अवगत करवाया है पर यह समस्या जैक तस बनी हुई है प्रशासनिक समस्या पर कोई भी गौर नहीं कर रहा है ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या का जल्द से जल्द विभाग समाधान करें नहीं तो आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा1
- 🌾 डोईवाला के खेरी गांव में बंदरों का आतंक, गन्ने की फसल तबाह The Aman Times 🌾 डोईवाला के खेरी गांव में बंदरों का आतंक, गन्ने की फसल तबाह डोईवाला। मारखम ग्रांट ग्राम पंचायत के खेरी गांव में बंदरों के झुंड ने किसानों की गन्ने की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसान राजकुमार मौर्य, तरसेम सिंह, राजा और अरविंद की फसल बंदरों ने बर्बाद कर दी। किसानों का कहना है कि लच्छीवाला वन रेंज के खेरी जंगलों से बंदर, हाथी और अन्य जंगली जानवर लगातार खेतों की ओर आ रहे हैं और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों की महीनों की मेहनत बर्बाद हो रही है। मारखम ग्रांट ग्राम पंचायत के प्रधान परमिंदर सिंह बाबू ने कहा कि वन विभाग से किसानों की सुरक्षा के लिए प्रभावी इंतजाम करने की मांग की गई है, ताकि किसानों की मेहनत बर्बाद न हो। उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों से हुए फसल नुकसान का किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। किसानों ने वन विभाग से फसलों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।1
- गौमाता के साथ दुष्कर्म जैसी हैवानियत करने वाला अत्मलपुर बौगला बहादराबाद निवासी आरोपी को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार दिनांक 14.09.2026 को कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत सलेमपुर महदूद में एक व्यक्ति को गौमाता के साथ दुष्कर्म करने की सूचना पर गाय के स्वामी नवीन पुत्र विक्रम सिंह निवासी अशोक वाटिका सलेमपुर महदूद, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार की तहरीर पर तत्काल रानीपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध तत्काल मु0अ0सं0 320/2026 धारा 11(1)(a) पशु क्रूरता निवारण अधि0 पंजीकृत किया गया । एस एस0एस0पी0हरिद्वार के निर्देशन पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में तत्काल पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये उक्त अज्ञात व्यक्ति की तलाश की गयी, एवं दौराने तलाश पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.09.2026 को ही घटना में शामिल आरोपी निवासी अत्मलपुर बौगला थाना बाहदराबाद जनपद हरिद्वार को जमालपुर नहर पटरी से हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। *पुलिस टीम-* 1- प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी 2- अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल 3- कानि0 गम्भीर तोमर, 4- कानि0 करम सिंह1
- एटनबाग में सड़क किनारे मिला चौकीदार का शव, अज्ञात वाहन की टक्कर की आशंका विकासनगर के एटनबाग चाय बागान के पास मंगलवार सुबह सड़क किनारे मलूकावाला निवासी इसम सिंह का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया गया कि इसम सिंह महिंद्रा वर्कशॉप में रात्रि चौकीदार के रूप में कार्यरत था। पुलिस को आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जानकारी जुटाने के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।1